Saturday, March 07, 2026
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

सोशल वेलफेयर

भारत ने अमरीका के न्‍यूयॉर्क में स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित संयुक्त राष्ट्र सामाजिक विकास आयोग के 64वें सत्र में अधिकार-आधारित, समावेशी और लोक-केंद्रित विकास दृष्टिकोण को रेखांकित किया

February 05, 2026 09:13 AM

महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने "कोपेनहेगन से दोहा तक सामाजिक विकास के लिए द्व‍ितीय विश्व शिखर सम्मेलन के परिणामों का लाभ: 2030 और उसके बाद के लिए राष्ट्रीय कार्रवाई का संघटन" थीम पर मंत्रिस्तरीय फोरम को संबोधित किया

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में "कोपेनहेगन से दोहा तक आयोजित द्वितीय विश्व सामाजिक विकास शिखर सम्मेलन के परिणामों का लाभ" थीम पर हुई चर्चा में अपने अधिकार-आधारित, समावेशी और लोक-केंद्रित विकास दृष्टिकोण को रेखांकित किया। भारत की ओर से वक्‍तव्‍य देते हुए महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने इस बात पर बल दिया कि सामाजिक न्याय भारत के 2047 के विकसित भारत के राष्ट्रीय विजन का केंद्रबिंदु बना हुआ है।

श्रीमती ठाकुर ने कोपेनहेगन घोषणा में विकास के केंद्र में लोगों को रखे जाने और दोहा राजनीतिक घोषणा में उभरती वैश्विक चुनौतियों के बीच इस प्रतिबद्धता की पुष्टि किए जाने का स्‍मरण करते हुए कहा कि भारत का " सबका साथ, सबका विकास " का शासन दर्शन सभी के लिए गरिमा, समानता और अवसर सुनिश्चित करने के समग्र सरकार और समाज के संपूर्ण दृष्टिकोण को दर्शाता है।

श्रीमती सावित्री ठाकुर ने भारत के व्यापक सामाजिक संरक्षण और समावेशन उपायों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि:

  • खाद्य सुरक्षा कार्यक्रमों के अंतर्गत 80 करोड़ से अधिक लोग शामिल हैं।
  • स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों के व्यापक नेटवर्क के माध्यम से 55 करोड़ से अधिक नागरिक निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाते हैं।
  • 16,000 जन आरोग्य केंद्रों के माध्यम से किफायती दवाएं और चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं।
  • स्थानीय प्रशासन में 14 लाख से अधिक निर्वाचित महिला प्रतिनिधि कार्यरत हैं, जो जमीनी स्तर पर लोकतंत्र के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।
  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और सुकन्या समृद्धि योजना जैसी प्रमुख पहलें लड़कियों की शिक्षा और आर्थिक सुरक्षा को सुदृढ़ कर रही हैं।
  • श्रम सुधार समान वेतन, सुरक्षित कार्यस्थलों और महिलाओं की कार्यबल में भागीदारी को बढ़ावा देते हैं।
  • व्‍यापक स्‍तर पर बिना गारंटी वाले ऋणों ने लाखों महिलाओं, उद्यमियों और स्ट्रीट वेंडरों को औपचारिक अर्थव्यवस्था में प्रवेश करने में सक्षम बनाया है।
  • स्माइल जैसी लक्षित योजनाएं ट्रांसजेंडर व्यक्तियों और अन्य निर्बल समूहों के पुनर्वास और समाज में उनके समावेशन में सहायता कर रही हैं।

श्रीमती ठाकुर ने इस बात पर बल दिया कि भारत की विकास यात्रा में डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण और नागरिक भागीदारी को एकीकृत किया गया है, जिससे पारदर्शिता और अंतिम छोर तक वितरण सुनिश्चित होता है।

श्रीमती ठाकुर ने भारत की सभ्यतागत विचारधारा " वसुधैव कुटुंबकम " (विश्व एक परिवार है) की पुष्टि करते हुए वैश्विक साझेदारी को मजबूत करने और विश्व स्तर पर सामाजिक न्याय को आगे बढ़ाने के लिए अपने विकास अनुभव को साझा करने के लिए भारत की तत्परता व्यक्त की।

इस सत्र में संयुक्त राष्ट्र के अधिकांश सदस्य देशों की सक्रिय भागीदारी देखी गई।

सत्र के बाद, श्रीमती ठाकुर ने स्वीडन की सामाजिक सेवा मंत्री सुश्री कैमिला वाल्टरसन ग्रोनवॉल के साथ शिष्टाचार मुलाकात भी की।

Have something to say? Post your comment

और सोशल वेलफेयर समाचार

“शिल्प समागम केवल मेला नहीं, आत्मनिर्भरता और सम्मान का सेतु है” – डॉ. वीरेंद्र कुमार ने ‘शिल्प समागम–2026’ का किया उद्घाटन

“शिल्प समागम केवल मेला नहीं, आत्मनिर्भरता और सम्मान का सेतु है” – डॉ. वीरेंद्र कुमार ने ‘शिल्प समागम–2026’ का किया उद्घाटन

पीलिभीत में नमस्ते योजना कार्यक्रम, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री बी. एल. वर्मा रहे उपस्थित

पीलिभीत में नमस्ते योजना कार्यक्रम, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री बी. एल. वर्मा रहे उपस्थित

श्री हरदीप सिंह गिल और श्री कर्म सिंह कर्मा ने 23.02.2026 (ए/एन) से राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग में पदभार ग्रहण किया

श्री हरदीप सिंह गिल और श्री कर्म सिंह कर्मा ने 23.02.2026 (ए/एन) से राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग में पदभार ग्रहण किया

‘नमस्ते’ योजना के अंतर्गत पिलिभीत में PPE किट, आयुष्मान कार्ड एवं सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम; सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री बी.एल. वर्मा रहेंगे मुख्य अतिथि

‘नमस्ते’ योजना के अंतर्गत पिलिभीत में PPE किट, आयुष्मान कार्ड एवं सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम; सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री बी.एल. वर्मा रहेंगे मुख्य अतिथि

गोवा के मुख्यमंत्री श्री प्रमोद सावंत और केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार 27 फरवरी को गोवा में आयोजित नशा मुक्त भारत अभियान युवा रैली में शामिल होंगे

गोवा के मुख्यमंत्री श्री प्रमोद सावंत और केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार 27 फरवरी को गोवा में आयोजित नशा मुक्त भारत अभियान युवा रैली में शामिल होंगे

 “दिव्यांगजन भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में निर्णायक शक्ति सिद्ध होंगे” — राज्यपाल (लेफ्टिनेंट जनरल), गुरमीत सिंह

“दिव्यांगजन भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में निर्णायक शक्ति सिद्ध होंगे” — राज्यपाल (लेफ्टिनेंट जनरल), गुरमीत सिंह

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, द्वारका, नई दिल्ली में विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, द्वारका, नई दिल्ली में विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने यूरोपीय संसद की एफईएमएम समिति के प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी की

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने यूरोपीय संसद की एफईएमएम समिति के प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी की

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लैंगिक बजट विवरण में महिलाओं और लड़कियों के कल्याण के लिए 5.01 लाख करोड़ रुपये का आवंटन, वित्तीय वर्ष 2025-26 के 4.49 लाख करोड़ रुपये के लैंगिक कल्याण आवंटन से 11.55 प्रतिशत अधिक है

“यह सिर्फ़ एक प्रदर्शनी नहीं है, यह इज्ज़त, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण का उत्सव है” डॉ. वीरेंद्र कुमार ने चंडीगढ़ में 29वें दिव्य कला मेले का उद्घाटन किया

“यह सिर्फ़ एक प्रदर्शनी नहीं है, यह इज्ज़त, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण का उत्सव है” डॉ. वीरेंद्र कुमार ने चंडीगढ़ में 29वें दिव्य कला मेले का उद्घाटन किया

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss