Sunday, June 07, 2026
BREAKING
सीएक्यूएम ने एनसीआर में लागू नियमों की समीक्षा की; 11 से 29 मई के बीच 245 निरीक्षण किए Horoscope Today: दैनिक राशिफल 08 जून 2026 सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय (एमओएसजेई) ने रोकथाम, उपचार और पुनर्वास के माध्यम से मादक द्रव्यों के दुरुपयोग के खिलाफ राष्ट्रीय अभियान को मजबूत कर रहा है नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ सोवा-रिग्पा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान आयोजित किया राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ ने विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर वृक्षारोपण अभियान और पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया Horoscope Today: दैनिक राशिफल 07 जून 2026 IAEA की चेतावनी: ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर बढ़ी वैश्विक चिंता पुतिन ने भारत को बताया भरोसेमंद साझेदार, पश्चिमी हस्तक्षेप पर साधा निशाना पीएम मोदी मेरे अच्छे मित्र, भारत और अमेरिका व्यापार समझौते तक पहुंचेंगे: ट्रंप केरल और कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, कई इलाकों में बढ़ी सतर्कता

एजुकेशन

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले– हर FTA और समझौता राष्ट्रहित में

February 14, 2026 12:47 PM

हमारी प्रमुख फ़सलें, डेयरी और पोल्ट्री पूरी तरह संरक्षित- श्री शिवराज सिंह

विपक्ष ने झूठ की दुकान खोल रखी है, अफ़वाहों का बाज़ार फैलाते हैं- श्री चौहान

IARI के दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों से बोले शिवराज सिंह- आप केवल डिग्रीधारी नहीं, भविष्य के कृषि-नेता हैं

जिंदगी केवल मौज-मस्ती के लिए नहीं, उद्देश्यपूर्ण जीवन और बड़े लक्ष्य के लिए है- श्री शिवराज सिंह चौहान

 भारत के किसानों और राष्ट्रीय हितों पर चोट करने की कोशिश करने वालों को करारा जवाब देते हुए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने साफ संदेश दिया कि भारत की हर ट्रेड डील और FTA में न तो खेत बिके हैं, न किसान, बल्कि देश की कृषि की रीढ़ को और मजबूत किया गया है। उन्होंने दो टूक कहा कि जो लोग किसानों के नाम पर भय और अफवाह का कारोबार चला रहे हैं, उनकी सारी कथित राजनीति झूठ के सहारे खड़ी है, जबकि सच्चाई यह है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत के किसानों के हित “पूरी तरह सुरक्षित” हैं और रहेंगे।

ट्रेड डील में किसानों का हित सर्वोपरि

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई), नई दिल्ली के 64वें दीक्षांत समारोह में अपने उद्बोधन के दौरान केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल के सभी मुक्त व्यापार समझौतों (FTA) और अंतरराष्ट्रीय समझौतों पर उठाए जा रहे सवालों पर स्पष्ट, तथ्यात्मक और सख्त राजनीतिक जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अभी जितने भी समझौते हुए हैं– चाहे यूरोपियन यूनियन के साथ हों, दुनिया के अन्य देशों के साथ हों या अमेरिका के साथ– सभी फैसले राष्ट्रहित में लिए गए हैं और भारत के किसानों के हितों को सबसे ऊपर रखा गया है।

कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि USA के साथ हुए समझौते में भी भारत के राष्ट्रीय हितों को पूरी तरह संरक्षित किया गया है और किसानों के हितों की सर्वोच्च रक्षा की गई है।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग ‘हम लुट गए, बर्बाद हो गए, देश बिक गया’ जैसे नारे लगाकर झूठ और डर का माहौल बनाते हैं, लेकिन वे भारत के किसान की मजबूती और आत्मविश्वास को सहन नहीं कर पाते, इसलिए लगातार झूठ ही बोलते रहते हैं, अफवाहों का बाज़ार फैलाते हैं।

श्री चौहान ने तीखे राजनीतिक अंदाज़ में कहा कि ऐसे लोग “झूठ ही खाना, झूठ ही पीना, झूठ में जगना, झूठ में सोना, झूठ बिछौना” वाली राजनीति कर रहे हैं और उन्होंने झूठ की दुकान खोल रखी है।

उन्होंने इस प्रतिष्ठित मंच से देशवासियों और किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत के किसानों के हित सर्वथा सुरक्षित हैं, पूरी तरह से सुरक्षित हैं। मंत्री ने साफ किया कि हमारी प्रमुख फसलें– गेहूँ, मक्का, चावल, सोया, मोटे अनाज – इनके लिए किसी तरह से द्वार नहीं खोले गए हैं। डेयरी उत्पाद और पोल्ट्री उत्पाद भी पूरी तरह सुरक्षित और संरक्षित हैं।

उन्होंने कहा कि हमारी सब्जियाँ और फल सहित जिन-जिन उत्पादों का उल्लेख जरूरी था, उन सभी में भारत के किसानों के हितों का पूरा ध्यान रखा गया है और किसी भी समझौते में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है, जिससे भारतीय किसानों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता या आय पर प्रतिकूल असर पड़े।

श्री चौहान ने स्पष्ट किया कि सिर्फ वही चीजें, जिनकी भारत को ज़रूरत है और जिन्हें हम पहले से अलग-अलग देशों से इम्पोर्ट करते रहे हैं, उन्हें ध्यान में रखकर निर्णय लिए गए हैं, ताकि देश की आवश्यकताओं की पूर्ति हो सके, लेकिन किसानों के हितों पर कहीं भी आंच न आए।

आईएआरआई: कृषि प्रगति का प्राण केंद्र

अपने प्रेरणादायी एवं दूरदर्शी उद्बोधन में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि आईएआरआई केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि भारत की कृषि प्रगति का प्राण केंद्र है। उन्होंने याद दिलाया कि हरित क्रांति की ऐतिहासिक शुरुआत इसी पावन भूमि से हुई और जब-जब देश खाद्यान्न संकट से जूझा, तब-तब पूसा ने समाधान प्रस्तुत किया।

श्री चौहान ने “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य की चर्चा करते हुए कहा कि “विकसित कृषि और समृद्ध किसान” इस संकल्प की आधारशिला है। कृषि को उन्होंने न केवल अर्थव्यवस्था का प्रमुख स्तंभ, बल्कि करोड़ों परिवारों की आजीविका, संस्कृति और आत्मनिर्भरता का आधार बताया।

युवा शक्ति: Degree नहीं, Agriculture Leader

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मंत्री शिवराज सिंह ने कहा, “आप केवल डिग्रीधारी नहीं, बल्कि भविष्य के कृषि-नेता हैं। आपकी खोजें आने वाली पीढ़ियों की थाली भरेंगी।” उन्होंने कृषि में 5 प्रतिशत वृद्धि दर बनाए रखने की आवश्यकता पर बल देते हुए विज्ञान-आधारित, टिकाऊ एवं समावेशी कृषि मॉडल अपनाने का आह्वान किया।

श्री चौहान ने जलवायु परिवर्तन, मृदा क्षरण, जल संकट एवं पोषण सुरक्षा जैसी चुनौतियों के समाधान हेतु नवाचार और अनुसंधान को अनिवार्य बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जिंदगी केवल मौज-मस्ती के लिए नहीं है, बल्कि उद्देश्यपूर्ण जीवन के लिए है; बड़ा लक्ष्य तय करो, उसका रोडमैप बनाओ और मेहनत से उस पर चलो।

भारत रत्न डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन जी का स्मरण कर उन्हें प्रणाम करते और उनका उदाहरण देते हुए श्री शिवराज सिंह ने कहा कि अकाल को देखकर उन्होंने ज़िद ठानी कि धरती को ऐसा बनाना है कि कभी अकाल न पड़े, और उसी से हरित क्रांति का मार्ग प्रशस्त हुआ; उसी तरह हर युवा को कोई बड़ा लक्ष्य तय कर आगे बढ़ना चाहिए।

Lab to Land: हर वैज्ञानिक का दायित्व

केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जल-संरक्षण एवं माइक्रो-इरिगेशन तकनीकों के प्रसार, मृदा स्वास्थ्य संवर्धन, प्राकृतिक खेती, जैविक इनपुट, ड्रोन एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित स्मार्ट कृषि पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए कम लागत वाली तकनीकों का विकास समय की मांग है और इसमें आईएआरआई तथा कृषि वैज्ञानिकों की भूमिका निर्णायक है। श्री चौहान ने स्पष्ट संदेश दिया कि “Lab to Land” केवल नारा नहीं, बल्कि प्रत्येक वैज्ञानिक का दायित्व है कि शोध प्रयोगशालाओं में विकसित तकनीक खेत तक पहुँचे और किसान की आय बढ़ाए।

Job Seeker नहीं, Job Creator

युवा शक्ति की भूमिका रेखांकित करते हुए मंत्री शिवराज सिंह ने विद्यार्थियों को “Job Seeker” के बजाय “Job Creator” बनने की प्रेरणा दी। उन्होंने एग्री-स्टार्टअप, एग्री-प्रोसेसिंग, वैल्यू एडिशन और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से किसानों को बाजार से जोड़ने तथा भारत को कृषि निर्यात में अग्रणी बनाने का आह्वान किया।

समारोह के बाद मीडिया से चर्चा में केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने डिग्री प्राप्त सभी बेटों-बेटियों को शुभकामनाएँ देते हुए अपेक्षा व्यक्त की कि उनका जीवन, जो Agri Education उन्होंने प्राप्त की है, उसके अनुरूप खेती और किसानों की सेवा में बीते। उन्होंने कहा कि अन्न, फल, सब्जियों और दालों का उत्पादन बढ़ाने के काम में इन युवाओं का योगदान मिलना चाहिए, ताकि भारत की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और पोषणयुक्त आहार जनता तक पहुँचे। उन्होंने यह भी कहा कि भारत अपनी ज़रूरत भी पूरी करे और दुनिया की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे– यही आज के कृषि स्नातकों से उनकी अपेक्षा है।

समारोह में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी और श्री रामनाथ ठाकुर, ICAR के महानिदेशक डॉ. एम.एल. जाट, IARI के निदेशक डॉ. सी एच श्रीनिवास राव सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और वैज्ञानिक उपस्थित थे। इस वर्ष कुल 470 विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान की गईं, जिनमें 290 एम.एससी./एम.टेक. तथा 180 पीएच.डी. छात्र शामिल हैं।

Have something to say? Post your comment

और एजुकेशन समाचार

लिवरपूल विश्वविद्यालय को बेंगलुरु में अपना परिसर स्थापित करने के लिए अनुमोदन पत्र (एलओए) प्राप्त हुआ

लिवरपूल विश्वविद्यालय को बेंगलुरु में अपना परिसर स्थापित करने के लिए अनुमोदन पत्र (एलओए) प्राप्त हुआ

अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ने युवा संगम के छठवें चरण के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के छात्र प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की

अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ने युवा संगम के छठवें चरण के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के छात्र प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की

तेलंगाना के राज्यपाल ने युवा संगम के छठे चरण के अंतर्गत मेघालय के छात्र प्रतिनिधिमंडल से संवाद किया

तेलंगाना के राज्यपाल ने युवा संगम के छठे चरण के अंतर्गत मेघालय के छात्र प्रतिनिधिमंडल से संवाद किया

ओडिशा के राज्यपाल ने युवा संगम के छठे चरण के तहत गुजरात के छात्र प्रतिनिधिमंडल से परस्‍पर बातचीत की

ओडिशा के राज्यपाल ने युवा संगम के छठे चरण के तहत गुजरात के छात्र प्रतिनिधिमंडल से परस्‍पर बातचीत की

शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग ने प्रधानमंत्री रिसर्च चेयर (पीएमआरसी) योजना 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए

शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग ने प्रधानमंत्री रिसर्च चेयर (पीएमआरसी) योजना 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए

शिक्षा मंत्रालय ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया और

शिक्षा मंत्रालय ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया और "तंबाकू-मुक्त पीढ़ी की ओर: स्कूल चैलेंज 2025" के विजेता विद्यालयों को सम्मानित किया

केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने सीबीएसई मुख्यालय में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने सीबीएसई मुख्यालय में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

त्रिपुरा के राज्यपाल ने युवा संगम के छठे चरण के तहत छात्र प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की

त्रिपुरा के राज्यपाल ने युवा संगम के छठे चरण के तहत छात्र प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सीबीएसई भुगतान गेटवे प्रणाली में सुधार के लिए चार सार्वजनिक बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सीबीएसई भुगतान गेटवे प्रणाली में सुधार के लिए चार सार्वजनिक बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की

केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट (यूजी) पुनर्परीक्षा के सुरक्षित, निष्पक्ष और सफल संचालन के लिए राज्यों को पत्र लिखा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट (यूजी) पुनर्परीक्षा के सुरक्षित, निष्पक्ष और सफल संचालन के लिए राज्यों को पत्र लिखा

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss