Thursday, February 19, 2026
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

चंडीगढ़

स्पेन के राष्ट्रपति महामहिम श्री पेड्रो सांचेज़ का भारत दौरा

February 19, 2026 07:59 AM

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के निमंत्रण पर, स्पेन सरकार के राष्ट्रपति श्री पेड्रो सांचेज़ 18-19 फरवरी 2026 को एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में भाग लेने के लिए भारत के आधिकारिक दौरे पर हैं। यह उनकी दूसरी आधिकारिक भारत यात्रा है, इससे पहले वे 27-29 अक्टूबर 2024 को द्विपक्षीय यात्रा कर चुके हैं। उनके साथ स्पेन के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और सिविल सर्विस मंत्री श्री ऑस्कर लोपेज़ अगुएदा और कृषि, मत्स्य पालन और खाद्य मंत्री श्री लुइस प्लानास पुचाडेस भी हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी और राष्ट्रपति श्री पेड्रो सांचेज़ ने द्विपक्षीय वार्ता की और व्यापार और निवेश, प्रौद्योगिकी, अवसंरचना, जलवायु और नवीकरणीय ऊर्जा, रक्षा और सुरक्षा, अंतरिक्ष, संस्कृति, पर्यटन और लोगों के परस्‍पर आदान-प्रदान सहित भारत-स्पेन संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग में सकारात्मक गति का स्वागत किया और वडोदरा संयंत्र में सी-295 परिवहन विमान की अंतिम असेंबली लाइन के लिए टाटा-एयरबस सहयोग में हुई प्रगति पर खुशी व्यक्त की, जिसका उद्घाटन दोनों नेताओं ने अक्टूबर 2024 में संयुक्त रूप से किया था। उन्होंने भावी परिदृश्‍य के रूप में सह-विकास और सह-उत्पादन पर आधारित रक्षा औद्योगिक सहयोग के महत्व पर बल दिया।

दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय प्रौद्योगिकी, नवाचार, व्यापार और लोगों के बीच परस्‍पर संबंधों को और बढ़ावा देने में भारत-स्पेन के संस्कृति, पर्यटन और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के द्विवार्षिक वर्ष की अपार संभावनाओं पर बल दिया, जिसे इस वर्ष दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है।

राष्ट्रपति श्री सांचेज़ ने एआई इम्पैक्ट समिट के महत्व को रेखांकित किया और विश्वास व्यक्त किया कि इसके परिणाम वैश्विक एआई शासन को आकार देने में सार्थक योगदान देंगे। दोनों नेताओं ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता को एक परिवर्तनकारी शक्ति के रूप में मान्यता दी और समावेशी विकास और सामाजिक लाभ के लिए इसकी क्षमता का लाभ उठाने हेतु भारत-स्पेन के बीच घनिष्ठ सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने विशेष रूप से भारत की नई शिक्षा नीति के आलोक में शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा की। इस संदर्भ में, उन्होंने 19-20 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में आयोजित हो रहे भारतीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और स्पेनिश विश्वविद्यालयों के रेक्‍टर के सम्मेलन का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच पर्यटन में हो रही उल्लेखनीय वृद्धि का उल्लेख किया, जो उनके संबंधित देशों में आर्थिक कार्यकलापों को बढ़ावा देने और लोगों के बीच परस्‍पर संबंधों को मजबूत करने में योगदान दे रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने प्रमुख स्पेनिश विश्वविद्यालयों और संस्थानों, विशेष रूप से विज्ञान, प्रौद्योगिकी और गणित (एसटीईएम) क्षेत्रों में, नई शिक्षा नीति के तहत भारत में परिसर खोलने के लिए आमंत्रित किया।

दोनों नेताओं ने पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया, जिसमें स्पेन का हिंद-प्रशांत महासागर पहल में शामिल होने का निर्णय भी शामिल था। उन्होंने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) वार्ता के सफल समापन को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया, जिससे भारत और स्पेन के साथ-साथ यूरोप के बीच व्यापार और निवेश की अपार संभावनाएं खुलेंगी। उन्होंने आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों की कड़ी निंदा दोहराई और आतंकवाद से निपटने के लिए मजबूत अंतरराष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया।

नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि द्विपक्षीय संबंधों का विस्तार, जो द्विवार्षिक अवधि के माध्यम से मजबूत हुआ है, भारत-स्पेन साझेदारी को नई गति प्रदान करेगा।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

प्रधानमंत्री ने वैज्ञानिक और समग्र ज्ञान के महत्व पर आधारित सुभाषित साझा किया

प्रधानमंत्री ने वैज्ञानिक और समग्र ज्ञान के महत्व पर आधारित सुभाषित साझा किया

प्रधानमंत्री ने एएनआई के साथ साक्षात्कार में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान वैश्विक एआई क्रांति में भारत की भूमिका को रेखांकित किया

प्रधानमंत्री ने एएनआई के साथ साक्षात्कार में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान वैश्विक एआई क्रांति में भारत की भूमिका को रेखांकित किया

मुंबई में भारत-फ्रांस नवाचार मंच के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री के भाषण का मूल पाठ

मुंबई में भारत-फ्रांस नवाचार मंच के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री के भाषण का मूल पाठ

गूगल के सीईओ ने प्रधानमंत्री से भेंट की

गूगल के सीईओ ने प्रधानमंत्री से भेंट की

प्रधानमंत्री 19 फरवरी को इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री 19 फरवरी को इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री की एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन के अवसर पर फिनलैंड गणराज्य के प्रधानमंत्री महामहिम श्री पेटेरी ऑर्पो से मुलाक़ात

प्रधानमंत्री की एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन के अवसर पर फिनलैंड गणराज्य के प्रधानमंत्री महामहिम श्री पेटेरी ऑर्पो से मुलाक़ात

​​​​​​​प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कजाकिस्तान गणराज्य के प्रधानमंत्री से भेंट की

​​​​​​​प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कजाकिस्तान गणराज्य के प्रधानमंत्री से भेंट की

प्रधानमंत्री की सर्बिया गणराज्य के साथ के साथ बैठक

प्रधानमंत्री की सर्बिया गणराज्य के साथ के साथ बैठक

प्रधानमंत्री की भूटान के प्रधानमंत्री के साथ बैठक

प्रधानमंत्री की भूटान के प्रधानमंत्री के साथ बैठक

क्रोएशिया के प्रधानमंत्री महामहिम आंद्रे प्लेनकोविच की भारत यात्रा

क्रोएशिया के प्रधानमंत्री महामहिम आंद्रे प्लेनकोविच की भारत यात्रा

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss