Thursday, February 19, 2026
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

चंडीगढ़

प्रधानमंत्री 19 फरवरी को इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का उद्घाटन करेंगे

February 19, 2026 08:00 AM

समिट की थीम है: सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय, अर्थात् सभी का कल्याण, सभी की प्रसन्‍नता

समिट के तीन प्रमुख स्तंभ हैं: मनुष्‍य, पृथ्‍वी और प्रगति

प्रतिभागियों में 500 से अधिक वैश्विक एआई अग्रणी व्‍यक्ति, 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्ष और सरकार प्रमुख तथा लगभग 60 मंत्री और उपमंत्री शामिल

प्रधानमंत्री इन अग्रणी व्‍यक्तियों के पूर्ण सत्र और सीईओ गोलमेज सम्मेलन में भाग लेंगे

प्रधानमंत्री अन्य वैश्विक नेताओं के साथ इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 में कंट्री पवेलियन का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री 18 फरवरी को शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले नेताओं का स्वागत करेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी 19 फरवरी को नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का दौरा करेंगे और इसका उद्घाटन करेंगे। इससे पहले, 18 फरवरी को शाम लगभग 7 बजे, प्रधानमंत्री भारत मंडपम में समिट में भाग लेने वाले विभिन्न देशों के नेताओं का स्वागत करेंगे। इस दौरान, प्रधानमंत्री समिट में शामिल होने वाले कई वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।

प्रधानमंत्री 19 फरवरी को सुबह लगभग 9:40 बजे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री के साथ-साथ फ्रांस के राष्ट्रपति, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव और विश्व भर के विभिन्न शीर्ष उद्योगपति भी उद्घाटन समारोह को संबोधित करेंगे।

इसके बाद वे अन्य नेताओं के साथ सुबह लगभग 11 बजे इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का दौरा करेंगे, जहां वे विभिन्न देशों के पवेलियन का अवलोकन करेंगे।

प्रधानमंत्री इसके बाद, दोपहर लगभग 12 बजे से आरंभ होने वाले नेताओं के पूर्ण सत्र में भाग लेंगे। इसमें राष्ट्राध्यक्ष, मंत्री और बहुपक्षीय संस्थानों के वरिष्ठ प्रतिनिधि एक साथ मिलकर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर राष्ट्रीय और वैश्विक प्राथमिकताओं की रूपरेखा तैयार करेंगे, जिसमें शासन, अवसंरचना और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग शामिल हैं।

प्रधानमंत्री इसके बाद, शाम 5:30 बजे से सीईओ गोलमेज सम्मेलन में भाग लेंगे। इसमें वैश्विक प्रौद्योगिकी और उद्योग जगत की कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी सरकारी नेतृत्व के साथ मिलकर निवेश, अनुसंधान सहयोग, आपूर्ति श्रृंखला और एआई प्रणालियों की तैनाती पर चर्चा करेंगे।

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 की थीम है- सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय, अर्थात् सभी का कल्याण, सभी की प्रसन्‍नता। इसका उद्देश्य भारत को एआई के क्षेत्र में अग्रणी देश के रूप में स्थापित करना और एक ऐसे भविष्य की कल्पना करना है जहां एआई मानवता को आगे बढ़ाए, समावेशी विकास को बढ़ावा दे और हमारी साझा धरती की रक्षा करे।

समिट में सात कार्यकारी समूह शामिल हैं, जो तीन मुख्य स्तंभों – मनुष्‍य, पृथ्‍वी और प्रगति - के अनुरूप हैं। ये समूह विभिन्न सेक्‍टरों में एआई के प्रभाव को प्रदर्शित करने वाले ठोस परिणाम देने पर काम करेंगे। सात थीम हैं: आर्थिक विकास और सामाजिक भलाई के लिए एआई; एआई संसाधनों का लोकतंत्रीकरण; सामाजिक सशक्तिकरण के लिए समावेशन; सुरक्षित और विश्वसनीय एआई; मानव पूंजी; विज्ञान; गतिशीलता, नवोन्‍मेषण और दक्षता।

इस समिट में सीईओ/सीएक्सओ सहित 500 से अधिक एआई के वैश्विक रूप से अग्रणी व्‍यक्ति, लगभग 100 सीईओ और संस्थापक, 150 शिक्षाविद और शोधकर्ता, और 400 सीटीओ, वीपी और परोपकारी व्यक्ति एकजुट होंगे। इसमें 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्षों और सरकार प्रमुखों तथा लगभग 60 मंत्रियों एवं उपमंत्रियों सहित 100 से अधिक सरकारी प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

प्रधानमंत्री ने वैज्ञानिक और समग्र ज्ञान के महत्व पर आधारित सुभाषित साझा किया

प्रधानमंत्री ने वैज्ञानिक और समग्र ज्ञान के महत्व पर आधारित सुभाषित साझा किया

प्रधानमंत्री ने एएनआई के साथ साक्षात्कार में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान वैश्विक एआई क्रांति में भारत की भूमिका को रेखांकित किया

प्रधानमंत्री ने एएनआई के साथ साक्षात्कार में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान वैश्विक एआई क्रांति में भारत की भूमिका को रेखांकित किया

मुंबई में भारत-फ्रांस नवाचार मंच के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री के भाषण का मूल पाठ

मुंबई में भारत-फ्रांस नवाचार मंच के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री के भाषण का मूल पाठ

गूगल के सीईओ ने प्रधानमंत्री से भेंट की

गूगल के सीईओ ने प्रधानमंत्री से भेंट की

स्पेन के राष्ट्रपति महामहिम श्री पेड्रो सांचेज़ का भारत दौरा

स्पेन के राष्ट्रपति महामहिम श्री पेड्रो सांचेज़ का भारत दौरा

प्रधानमंत्री की एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन के अवसर पर फिनलैंड गणराज्य के प्रधानमंत्री महामहिम श्री पेटेरी ऑर्पो से मुलाक़ात

प्रधानमंत्री की एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन के अवसर पर फिनलैंड गणराज्य के प्रधानमंत्री महामहिम श्री पेटेरी ऑर्पो से मुलाक़ात

​​​​​​​प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कजाकिस्तान गणराज्य के प्रधानमंत्री से भेंट की

​​​​​​​प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कजाकिस्तान गणराज्य के प्रधानमंत्री से भेंट की

प्रधानमंत्री की सर्बिया गणराज्य के साथ के साथ बैठक

प्रधानमंत्री की सर्बिया गणराज्य के साथ के साथ बैठक

प्रधानमंत्री की भूटान के प्रधानमंत्री के साथ बैठक

प्रधानमंत्री की भूटान के प्रधानमंत्री के साथ बैठक

क्रोएशिया के प्रधानमंत्री महामहिम आंद्रे प्लेनकोविच की भारत यात्रा

क्रोएशिया के प्रधानमंत्री महामहिम आंद्रे प्लेनकोविच की भारत यात्रा

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss