Monday, June 01, 2026
BREAKING
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन ने 90 करोड़ 'आभा' खातों का रिकॉर्ड बनाया Horoscope Today: दैनिक राशिफल 01 जून 2026 संतुलन और सामूहिक आरोग्य के लिए प्रभावी है योग: केंद्रीय मंत्री श्री प्रतापराव जाधव केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण–6 जारी किया केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलीला श्रीवास्तव ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान (टीओएफईआई) एप्लिकेशन के पायलट संस्करण का शुभारंभ किया केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने सीबीएसई मुख्यालय में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की त्रिपुरा के राज्यपाल ने युवा संगम के छठे चरण के तहत छात्र प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की Horoscope Today: दैनिक राशिफल 30 मई, 2026 Horoscope Today: दैनिक राशिफल 29 मई, 2026 विश्व धरोहर स्थल खजुराहो, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के लिए 25 दिवसीय काउंट डाउन कार्यक्रम की मेजबानी के लिए तैयार

उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh Latest News 2026

February 20, 2026 06:55 AM
मुख्यमंत्री के समक्ष जनपद गोरखपुर में अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण हेतु उ0प्र0 सरकार और इण्डियन
ऑयल कॉर्पोरेशन लि0 के बीच एम0ओ0यू0 हस्ताक्षरित
 
यह स्टेडियम केवल एक खेल संरचना नहीं, बल्कि पूर्वी उ0प्र0 की उभरती प्रतिभा को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहुँचाने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री
 
यह स्टेडियम प्रधानमंत्री जी के देश में खेल संस्कृति के विकास व खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के विजन को आगे बढ़ाएगा
 
खेल पर्यटन, निवेश और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी
 
क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण हेतु इस वर्ष के बजट में आवश्यक प्राविधान
 
बजट में प्रत्येक मण्डल में स्पोर्ट्स कॉलेज स्थापित करने की व्यवस्था की गयी
 
वाराणसी में निर्माणाधीन अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को जून, 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित
 
लखनऊ : 19 फरवरी, 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के समक्ष आज यहां उनके सरकारी आवास पर जनपद गोरखपुर में अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण के सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश सरकार और इण्डियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के बीच एक एम0ओ0यू0 पर हस्ताक्षर सम्पन्न हुए। ज्ञातव्य है कि इण्डियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड अपनी सी0एस0आर0 निधि से इस स्टेडियम के निर्माण हेतु 60 करोड़ रुपये का सहयोग प्रदान करेगा।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यह स्टेडियम केवल एक खेल संरचना नहीं, बल्कि पूर्वी उत्तर प्रदेश की उभरती प्रतिभा को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहुँचाने का सशक्त माध्यम बनेगा। अन्तरराष्ट्रीय स्टेडियम से इस क्षेत्र में खेल पर्यटन, निवेश और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। गोरखपुर अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण हेतु इस वर्ष के बजट में आवश्यक प्राविधान किए गए हैं। यह स्टेडियम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के देश में खेल संस्कृति के विकास व खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के विजन को आगे बढ़ाएगा। यह भारत की खेल सामर्थ्य को प्रदर्शित करने और विकसित भारत के सपने को साकार करने का माध्यम बनेगा।
मुख्यमंत्री जी ने इण्डियन ऑयल कॉर्पोरेशन के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सार्वजनिक-निजी सहभागिता का यह मॉडल राज्य के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने गोरखपुर अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण में सी0एस0आर0 के माध्यम से सहयोग प्रदान करने के लिए इण्डियन ऑयल कॉर्पोरेशन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वाराणसी में भी एक अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम निर्माणाधीन है, जिसे जून, 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने देश में ‘खेलो इण्डिया’, ‘फिट इण्डिया मूवमेण्ट’ तथा ‘सांसद खेलकूद प्रतियोगिता’ जैसे अभियानों के माध्यम से खेल भावना और फिटनेस की संस्कृति को नई दिशा दी है। मेरठ में मेजर ध्यानचन्द स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का निर्माण तीव्रता से प्रगति पर है। इस वर्ष के बजट में राज्य सरकार ने प्रत्येक मण्डल में स्पोर्ट्स कॉलेज स्थापित करने की व्यवस्था की है। इन्हें किसी एक
विशेष खेल के लिए सेण्टर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा।
खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तेज गति से ‘स्पोर्ट्स पावर’ बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। राज्य में खेलकूद की गतिविधियों और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर के निर्माण की दिशा में सार्थक कार्य किए गए हैं। गोरखपुर में प्रस्तावित यह अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम उसी दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। गोरखपुर अब स्पोर्ट्स सिटी के रूप में विकसित हो रहा है।
इण्डियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन श्री अरविंदर सिंह साहनी ने एम0ओ0यू0 को समूह के लिए गर्व का विषय बताते हुए मुख्यमंत्री जी को आश्वस्त किया कि यह समूह उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास में हर सम्भव सहयोग के लिए तत्पर है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी को इण्डियन ऑयल कॉर्पोरेशन द्वारा उत्तर प्रदेश के विकास हेतु किए गए योगदान पर आधारित पुस्तिका भेंट की गयी।
ज्ञातव्य है कि प्रस्तावित गोरखपुर अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की परियोजना 392.94 करोड़ रुपये की है। यह स्टेडियम 30,000 दर्शकों की क्षमता वाला होगा। इसे पूर्णतः अन्तरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा। अत्याधुनिक पिच, प्रैक्टिस एरिया, फ्लड लाइट्स, आधुनिक ड्रेसिंग रूम, मीडिया सेण्टर और हाई एण्ड स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ यह स्टेडियम बड़े अन्तरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी करने में सक्षम होगा। साथ ही, यह युवा खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, कौशल-विकास और उत्कृष्टता को नई दिशा देगा। परियोजना को दिसम्बर, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित है।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss