Friday, March 06, 2026
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

हेल्थ

सीएक्यूएम के प्रवर्तन कार्य बल ने एनसीआर में निरीक्षण परिणामों, प्रवर्तन कार्रवाइयों और अनुपालन स्थिति की समीक्षा की

February 25, 2026 06:49 AM

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के प्रवर्तन कार्य बल (ईटीएफ) की 126वीं बैठक 20 फरवरी 2026 को आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उदेश्य 4 फरवरी से 18 फरवरी 2026 के बीच राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में की गई प्रवर्तन और निरीक्षण गतिविधियों की समीक्षा करना था।

कार्य बल ने वायु प्रदूषण में योगदान देने वाले प्रमुख क्षेत्रों, जिनमें औद्योगिक इकाइयां, निर्माण एवं विध्वंस (सी एंड डी) गतिविधियां, सड़क की धूल, डीजल जनरेटर (डीजी) सेट और नगरपालिका ठोस अपशिष्ट (एमएसडब्ल्यू) तथा बायोमास जलाने से संबंधित घटनाएं शामिल हैं, में फ्लाइंग 0स्क्वाड द्वारा किए गए निरीक्षणों की व्यापक समीक्षा की। 125वीं ईटीएफ बैठक में उल्लेखित उल्लंघनों से संबंधित शेष प्रवर्तन कार्रवाइयों की भी समीक्षा की गई। साथ ही, रिपोर्टिंग अवधि के दौरान पहचाने गए उल्लंघनों पर प्रस्तावित कार्रवाइयों पर भी विचार किया गया।

रिपोर्टिंग अवधि के दौरान एनसीआर में भर में फ्लाइंग स्क्वाड द्वारा कुल 318 निरीक्षण किए गए, जिनमें निर्माण एवं विध्वंस क्षेत्र में 4, औद्योगिक क्षेत्र में 306 और डीजल जनरेटर (डीजी) सेटों के उल्लंघन से संबंधित 8 निरीक्षण शामिल थे। इनमें से कुल 131 उल्लंघनों की रिपोर्ट दर्ज की गई, जिनमें निर्माण एवं विकास क्षेत्र से 4, औद्योगिक क्षेत्र से 123 (20 फरवरी 2026 की सुबह तक प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार) और डीजी सेटों से संबंधित 4 उल्लंघन शामिल हैं। इसके अलावा, 39 इकाइयों को बंद करने का प्रस्ताव किया गया है, 10 इकाइयों में डीजी सेट सील करने का प्रस्ताव रखा गया है, 15 इकाइयों को कारण बताओ नोटिस (एससीएन) जारी किए गए हैं तथा 28 मामलों की रिपोर्टों परीक्षणाधीन हैं।

बैठक के दौरान सड़क की धूल कम करने के उपायों के निरीक्षण पर विशेष जोर दिया गया, जिनमें यंत्रीकृत सड़क सफाई, जल छिड़काव, पक्की सड़कों के किनारे की देखरेख और निर्धारित धूल नियंत्रण उपायों का अनुपालन शामिल हैं। निरीक्षण के निष्कर्षों की विस्तार से समीक्षा की गई और संबंधित एजेंसियों को जमीनी स्तर पर सतर्कता सुनिश्चित करने और धूल नियंत्रण उपायों का कड़ाई से पालन करने की सलाह दी गई, विशेष रूप से अधिक यातायात वाले गलियारों और शहरी हॉट-स्पॉट क्षेत्रों में।

इसके अलावा, 23 फरवरी 2026 तक की संचयी प्रवर्तन स्थिति के अनुसार, आयोग के फ्लाइंग स्क्वाड द्वारा अब तक कुल 26,328 इकाइयों, परियोजनाओं और संस्थाओं का निरीक्षण किया जा चुका है। इन निरीक्षणों के आधार पर अब तक गैर-अनुपालन के लिए 1,686 बंद करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इनमें से 1,290 मामलों में संबंधित ईकाइयों द्वारा अनुपालन सत्यापित किए जाने के बाद  पुनः संचालन के आदेश जारी किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, 123 मामलों को अंतिम निर्णय के लिए संबंधित राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों (एसपीसीबी)/ दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) को स्थानांतरित कर दिया गया है, जबकि शेष 273 ईकाइयों के पुनः संचालन आदेश विधिवत प्रक्रिया के तहत परीक्षणाधीन है।

आयोग ने एनसीआर में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए निरंतर प्रवर्तन तथा संबंधित एजेंसियों के समन्वित प्रयासों के माध्यम से सतत कार्रवाई के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

Have something to say? Post your comment

और हेल्थ समाचार

आरएवी ने नई दिल्ली में ‘अग्निकर्म’ और ‘रक्त-मोक्षण’ पर राष्ट्रीय स्तर का व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित किया

आरएवी ने नई दिल्ली में ‘अग्निकर्म’ और ‘रक्त-मोक्षण’ पर राष्ट्रीय स्तर का व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित किया

भारतीय फार्माकोपिया आयोग (आईपीसी) और आंध्र प्रदेश मेडटेक जोन (एएमटीजेड) ने विशाखापत्तनम में भारत में फार्माकोविजिलेंस और मैटेरियोविजिलेंस को मजबूत करने पर राष्ट्रीय बैठक का आयोजन किया

भारतीय फार्माकोपिया आयोग (आईपीसी) और आंध्र प्रदेश मेडटेक जोन (एएमटीजेड) ने विशाखापत्तनम में भारत में फार्माकोविजिलेंस और मैटेरियोविजिलेंस को मजबूत करने पर राष्ट्रीय बैठक का आयोजन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर से 14 वर्षीय लड़कियों के लिए राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर से 14 वर्षीय लड़कियों के लिए राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया

केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने डीएचआर ने मेडिकल कॉलेज रिसर्च कनेक्ट 2026 का शुभारंभ किया; डीएचआर को 4,800 करोड़ रुपये का आवंटन जैव चिकित्सा अनुसंधान के प्रति प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करता है।

केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने डीएचआर ने मेडिकल कॉलेज रिसर्च कनेक्ट 2026 का शुभारंभ किया; डीएचआर को 4,800 करोड़ रुपये का आवंटन जैव चिकित्सा अनुसंधान के प्रति प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करता है।

कर्नाटक के राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ में कायाचिकित्सा पर दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

कर्नाटक के राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ में कायाचिकित्सा पर दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड(एनबीईएमएस) ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की - “स्वास्थ्य देखभाल में कृत्रिम बुद्धिमत्ता(एआई) अध्याय को यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीम करने वाले सबसे ज़्यादा दर्शक” पाने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से आधिकारिक मान्यता

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने महाराष्ट्र के बुलढाणा स्थित शेगांव में ‘राष्ट्रीय आरोग्य मेला 2026’ का उद्घाटन किया

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने महाराष्ट्र के बुलढाणा स्थित शेगांव में ‘राष्ट्रीय आरोग्य मेला 2026’ का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री योग पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन शुरू

प्रधानमंत्री योग पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन शुरू

राष्ट्रीय आरोग्य मेला 2026 महाराष्ट्र के शेगांव, बुलढाणा में 25 से 28 फरवरी 2026 तक चलेगा

राष्ट्रीय आरोग्य मेला 2026 महाराष्ट्र के शेगांव, बुलढाणा में 25 से 28 फरवरी 2026 तक चलेगा

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने दिल्ली-एनसीआर में धूल रहित और टिकाऊ शहरी सड़कों के लिए मानक संरचना और सड़क परिसंपत्ति प्रबंधन प्रणाली के कार्यान्वयन हेतु समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर कार्यक्रम की अध्यक्षता की

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss