Friday, March 06, 2026
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

हेल्थ

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने महाराष्ट्र के बुलढाणा स्थित शेगांव में ‘राष्ट्रीय आरोग्य मेला 2026’ का उद्घाटन किया

February 26, 2026 10:46 AM

आयुष प्रणालियां समग्र कल्याण के लिए एक व्यापक जीवनशैली ढांचा प्रदान करती हैं: राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु

राष्ट्रपति ने आयुर्वेद में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित चिकित्सकों को ‘आयुर्वेदिक गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया

आयुर्वेद प्रकृति में रची-बसी एक शाश्वत वैज्ञानिक परंपरा है: राज्यपाल श्री आचार्य देवव्रत

राष्ट्रीय आरोग्य मेला भारतीय पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों का 'महाकुंभ' है: आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रतापराव जाधव

आयुष पर्यटन के जरिए भारत समग्र कल्याण में "वैश्विक अग्रणी देश" बन सकता है

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के शेगांव में ‘राष्ट्रीय आरोग्य मेला 2026’ का उद्घाटन किया। आयुष मंत्रालय द्वारा अखिल भारतीय आयुर्वेदिक कांग्रेस के सहयोग से आयोजित यह चार दिवसीय राष्ट्रीय कार्यक्रम भारत की पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों को बढ़ावा देने के लिए नीति निर्माताओं, शोधकर्ताओं, चिकित्सकों, किसानों, उद्योग प्रतिनिधियों और नागरिकों को एक साझा मंच पर लाया है।

श्रीमती मुर्मु ने कहा कि संत श्री गजानन महाराज की पावन धरा पर उपस्थित होकर उन्हें हार्दिक प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में आने से पहले उन्हें उनकी प्रतिमा पर पुष्‍पांजलि अर्पित करने का अवसर मिला। उन्होंने याद किया कि संत गजानन महाराज ने अपना जीवन जन कल्याण के लिए समर्पित कर दिया और सभी जीवों के लिए करुणा और समानता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक रूप से महत्‍वपूर्ण स्‍थान पर लोगों के स्‍वास्‍थ्‍य और कल्याण को समर्पित कार्यक्रम का उद्घाटन करना बड़े संतोष का विषय है।

राष्ट्रपति ने कहा कि हमारी परंपरा में कहा गया है, "आरोग्यम परमम सुखम", जिसका अर्थ है कि अच्छा स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा सुख है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एक स्वस्थ शरीर सभी कर्तव्यों के पालन के लिए प्राथमिक साधन है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र को मजबूत करने में स्वस्थ नागरिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने रेखांकित किया कि आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध, सोवा-रिग्पा और होम्योपैथी ने निवारक, संवर्धक और उपचारात्मक स्वास्थ्य देखभाल में अमूल्य योगदान दिया है और समाज का संतुलित जीवन की ओर मार्गदर्शन करना जारी रखा है।

श्रीमती मुर्मु ने कहा कि दुनिया तेजी से इस बात को स्वीकार कर रही है कि वास्‍तविक कल्‍याण के लिए शरीर और मन के बीच सामंजस्य आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आयुष प्रणालियां केवल उपचार ही नहीं, बल्कि संतुलित आहार, दैनिक और मौसमी दिनचर्या, योग, ध्यान और प्राकृतिक उपचारों पर आधारित एक व्यापक जीवनशैली ढांचा प्रदान करती हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बीमारियों का बोझ कम करने और दीर्घकालिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए निवारक और समग्र स्वास्थ्य देखभाल आवश्यक है।

राष्‍ट्रपति ने आगे इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत औषधीय पौधों और पारंपरिक ज्ञान की समृद्ध विरासत का धनी है। औषधीय पौधों के संरक्षण और वैज्ञानिक खेती के महत्व पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि कच्चे माल के आधार को मजबूत करने से सतत स्वास्थ्य सेवा को बढ़ावा मिलेगा, किसानों की आय में वृद्धि होगी और पर्यावरण की रक्षा होगी। उन्होंने आयुष प्रणालियों को आगे बढ़ाने और एक स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया।

महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री आचार्य देवव्रत ने आयुर्वेद को भारत के प्राचीन ऋषियों द्वारा स्थापित एक शाश्वत वैज्ञानिक परंपरा बताया, जिन्हें उन्होंने भारत के सबसे पुराने रिसर्च स्‍कॉलर बताया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पांच तत्वों से निर्मित मानव शरीर को प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करके ही सर्वोत्तम रूप से स्वस्थ रखा जा सकता है और निवारक स्वास्थ्य देखभाल उपचारात्मक स्वास्थ्य देखभाल से बेहतर है।

राज्यपाल ने कहा कि भारत की पारंपरिक प्रणालियां गहन वैज्ञानिक हैं और सदियों के अनुभवजन्य ज्ञान पर आधारित हैं। उन्होंने चिकित्सकों से प्रामाणिकता बनाए रखने, दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और अपने-अपने विषयों में अटूट विश्‍वास बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर भारत की पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों को मजबूत करने के लिए आयुष मंत्रालय को बधाई दी।

केन्‍द्रीय आयुष राज्‍य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रतापराव जाधव ने राष्ट्रीय आरोग्य मेले को "भारतीय पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों का महाकुंभ" बताया। उन्होंने कहा कि यह भव्य समागम नीति निर्माताओं, शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों, उद्योग प्रतिनिधियों, किसानों और चिकित्सकों को एक साझा मंच पर लेकर आया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह मेला केवल एक स्वास्थ्य शिविर नहीं है, बल्कि भारत की समग्र स्वास्थ्य देखभाल परंपराओं को मजबूत करने और उन्हें सीधे जनता से जोड़ने की एक सशक्त राष्ट्रीय पहल है।

श्री जाधव ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में मंत्रालय साक्ष्य-आधारित आयुष प्रणालियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद और अन्य आयुष विषयों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक विश्वसनीयता दिलाने के लिए केंद्रित अनुसंधान, वैज्ञानिक प्रमाणीकरण, गुणवत्ता आश्वासन और मानकीकरण को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक वैज्ञानिक मानकों के साथ जोड़ने से आयुष में वैश्विक विश्वास और बढ़ेगा।

आयुष पर्यटन की अपार संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए श्री जाधव ने कहा कि भारत समग्र कल्‍याण के क्षेत्र में "वैश्विक अग्रणी देश" बन सकता है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्साओं के माध्यम से भारत वैश्विक कल्‍याण आंदोलन का नेतृत्व करने की क्षमता रखता है। उन्होंने आगे कहा कि आयुष पर्यटन के विस्तार से न केवल भारत एक वैश्विक कल्‍याण गंतव्य के रूप में स्थापित होगा, बल्कि इससे रोजगार भी पैदा होंगे, ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और औषधीय पौधों की खेती में लगे किसानों को लाभ होगा।

महाराष्ट्र के राहत एवं पुनर्वास मंत्री श्री मकरंद जाधव पाटिल ने कहा कि शेगांव में राष्ट्रीय आरोग्य मेले की मेजबानी करना महाराष्ट्र के लिए गर्व की बात है और उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि मेले में नि:शुल्‍क परामर्श, दवा वितरण, विशेषज्ञों के व्याख्यान और औषधीय पौधों की खेती में लगे किसानों के लिए अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने कहा कि आरोग्य मेले जनभागीदारी, जागरूकता पैदा करने और प्रामाणिक आयुष प्रथाओं को प्रदर्शित करने के लिए महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य करते हैं। उन्होंने गुणवत्ता, अनुसंधान प्रगति और वैश्विक सहयोग सुनिश्चित करने के प्रति मंत्रालय की प्रतिबद्धता दोहराई।

राष्ट्रीय आरोग्य मेला 2026 में केंद्रीय राज्य मंत्री सुश्री रक्षा खडसे, श्री संजय कुटे, वैद्य देवेंद्र त्रिगुणा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों, आयुष विशेषज्ञों, किसानों, चिकित्सकों और सामुदायिक  प्रतिनिधियों सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। इन सभी लोगों ने भारत की पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों, कल्याण पर्यटन और समग्र स्वास्थ्य देखभाल पहलों को बढ़ावा देने के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने आयुर्वेद में असाधारण योगदान देने के सम्‍मान में प्रतिष्ठित चिकित्सकों को ‘आजीवन आयुर्वेदिक गौरव सम्मान’ प्रदान किया। पुरस्कार विजेताओं में वैद्य देवेंद्र त्रिगुणा, वैद्य राकेश शर्मा, डॉ. आशुतोष गुप्ता, डॉ. मनीषा कोटेकर, पीएम वेरियर और डॉ. रामदास शामिल थे, जिनकी समर्पित सेवा और नवोन्मेषी कार्यों ने आयुष प्रणालियों के माध्यम से पारंपरिक चिकित्सा, जन स्वास्थ्य पहलों और सामुदायिक कल्याण को काफी आगे बढ़ाया है। राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय आरोग्य मेले का दौरा भी किया।

इस लिंक पर क्लिक करके कार्यक्रम देखा जा सकता है।
https://www.youtube.com/live/JPF2KVgQ4qg .

Have something to say? Post your comment

और हेल्थ समाचार

आरएवी ने नई दिल्ली में ‘अग्निकर्म’ और ‘रक्त-मोक्षण’ पर राष्ट्रीय स्तर का व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित किया

आरएवी ने नई दिल्ली में ‘अग्निकर्म’ और ‘रक्त-मोक्षण’ पर राष्ट्रीय स्तर का व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित किया

भारतीय फार्माकोपिया आयोग (आईपीसी) और आंध्र प्रदेश मेडटेक जोन (एएमटीजेड) ने विशाखापत्तनम में भारत में फार्माकोविजिलेंस और मैटेरियोविजिलेंस को मजबूत करने पर राष्ट्रीय बैठक का आयोजन किया

भारतीय फार्माकोपिया आयोग (आईपीसी) और आंध्र प्रदेश मेडटेक जोन (एएमटीजेड) ने विशाखापत्तनम में भारत में फार्माकोविजिलेंस और मैटेरियोविजिलेंस को मजबूत करने पर राष्ट्रीय बैठक का आयोजन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर से 14 वर्षीय लड़कियों के लिए राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर से 14 वर्षीय लड़कियों के लिए राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया

केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने डीएचआर ने मेडिकल कॉलेज रिसर्च कनेक्ट 2026 का शुभारंभ किया; डीएचआर को 4,800 करोड़ रुपये का आवंटन जैव चिकित्सा अनुसंधान के प्रति प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करता है।

केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने डीएचआर ने मेडिकल कॉलेज रिसर्च कनेक्ट 2026 का शुभारंभ किया; डीएचआर को 4,800 करोड़ रुपये का आवंटन जैव चिकित्सा अनुसंधान के प्रति प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करता है।

कर्नाटक के राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ में कायाचिकित्सा पर दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

कर्नाटक के राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ में कायाचिकित्सा पर दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड(एनबीईएमएस) ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की - “स्वास्थ्य देखभाल में कृत्रिम बुद्धिमत्ता(एआई) अध्याय को यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीम करने वाले सबसे ज़्यादा दर्शक” पाने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से आधिकारिक मान्यता

आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड(एनबीईएमएस) ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की - “स्वास्थ्य देखभाल में कृत्रिम बुद्धिमत्ता(एआई) अध्याय को यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीम करने वाले सबसे ज़्यादा दर्शक” पाने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से आधिकारिक मान्यता

प्रधानमंत्री योग पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन शुरू

प्रधानमंत्री योग पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन शुरू

राष्ट्रीय आरोग्य मेला 2026 महाराष्ट्र के शेगांव, बुलढाणा में 25 से 28 फरवरी 2026 तक चलेगा

राष्ट्रीय आरोग्य मेला 2026 महाराष्ट्र के शेगांव, बुलढाणा में 25 से 28 फरवरी 2026 तक चलेगा

सीएक्यूएम के प्रवर्तन कार्य बल ने एनसीआर में निरीक्षण परिणामों, प्रवर्तन कार्रवाइयों और अनुपालन स्थिति की समीक्षा की

सीएक्यूएम के प्रवर्तन कार्य बल ने एनसीआर में निरीक्षण परिणामों, प्रवर्तन कार्रवाइयों और अनुपालन स्थिति की समीक्षा की

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने दिल्ली-एनसीआर में धूल रहित और टिकाऊ शहरी सड़कों के लिए मानक संरचना और सड़क परिसंपत्ति प्रबंधन प्रणाली के कार्यान्वयन हेतु समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर कार्यक्रम की अध्यक्षता की

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने दिल्ली-एनसीआर में धूल रहित और टिकाऊ शहरी सड़कों के लिए मानक संरचना और सड़क परिसंपत्ति प्रबंधन प्रणाली के कार्यान्वयन हेतु समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर कार्यक्रम की अध्यक्षता की

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss