Friday, March 06, 2026
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

हेल्थ

राष्ट्रीय आरोग्य मेला 2026 महाराष्ट्र के शेगांव, बुलढाणा में 25 से 28 फरवरी 2026 तक चलेगा

February 25, 2026 06:51 AM

राष्ट्रपति शेगांव में राष्ट्रीय आरोग्य मेला 2026 का उद्घाटन करेंगी

चार दिनों तक चलने वाले इस मेले का उद्देश्य औषधीय पौधों की खेती से किसानों की आय बढ़ाने के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को सुगम बनाना है

केंद्रीय आयुष मंत्रालय अखिल भारतीय आयुर्वेद कांग्रेस के सहयोग से महाराष्ट्र में बुलढाणा जिले के शेगांव में 25 से 28 फरवरी 2026 तक चार दिवसीय राष्ट्रीय आरोग्य मेला 2026 का आयोजन करेगा।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 25 फरवरी 2026 को विसावा मैदान, संत गजानन महाराज संस्थान, शेगांव में मेले का उद्घाटन करेंगी। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के राज्यपाल, आयुष मंत्री श्री प्रतापराव जाधव, महाराष्ट्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे। 

इस मेला को आयुष आधारित निवारक एवं संवर्धक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बढ़ाने के लिए एक व्यापक जन जागरूकता अभियान के रूप में आयोजित किया जा रहा है। आगंतुकों को आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध, सोवा-रिग्पा और होम्योपैथी प्रणालियों से संबंधित निःशुल्क परामर्श, स्वास्थ्य जांच और दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस मेले में योग प्रदर्शन, विशेषज्ञ व्याख्यान, चिकित्सा पद्धतियों का प्रदर्शन और प्रतिष्ठित आयुष संस्थानों एवं उद्योग जगत के हितधारकों की प्रदर्शनियां भी शामिल होंगी।

मेले का प्रमुख घटक बुलढाणा जिले और विदर्भ क्षेत्र के किसानों के साथ इसका विशेष जुड़ाव है। 27 फरवरी 2026 को दोपहर 3:00 बजे विसावा परिसर में "आयुर्वेदिक खेती: उत्पादन, मूल्यवर्धन और विपणन" विषय पर एक विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। इस सत्र में औषधीय पौधों की खेती, कृषि वानिकी पद्धतियों, फसल कटाई के बाद के प्रबंधन और बाजार संपर्कों पर तकनीकी जानकारी प्रदान की जाएगी।

इस पहल का उद्देश्य स्थायी आय के स्रोत के रूप में औषधीय फसलों की ओर विविधीकरण को प्रोत्साहित करना है। इसके साथ ही आयुष क्षेत्र के लिए आवश्यक गुणवत्तापूर्ण कच्चे माल की आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करना है।

केंद्रीय आयुष मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने किसानों, स्वयं सहायता समूहों और युवाओं से कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेने और पारंपरिक खेती के साथ-साथ औषधीय पौधों पर आधारित कृषि में अवसरों का पता लगाने की अपील की है।

राष्ट्रीय आरोग्य मेला 2026 स्वास्थ्य सेवाओं, ज्ञान प्रसार और ग्रामीण आजीविका संवर्धन के लिए एक केंद्रीय मंच के रूप में कार्य करेगा। इससे सार्वजनिक स्वास्थ्य और आर्थिक विकास में आयुष प्रणालियों की भूमिका मजबूत होगी।

महाराष्ट्र और पड़ोसी राज्यों के नागरिकों, किसानों, छात्रों और स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों को चार दिवसीय मेले के दौरान आयोजित होने वाली सेवाओं और कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में भाग लेने और उनसे लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया गया है।

Have something to say? Post your comment

और हेल्थ समाचार

आरएवी ने नई दिल्ली में ‘अग्निकर्म’ और ‘रक्त-मोक्षण’ पर राष्ट्रीय स्तर का व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित किया

आरएवी ने नई दिल्ली में ‘अग्निकर्म’ और ‘रक्त-मोक्षण’ पर राष्ट्रीय स्तर का व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित किया

भारतीय फार्माकोपिया आयोग (आईपीसी) और आंध्र प्रदेश मेडटेक जोन (एएमटीजेड) ने विशाखापत्तनम में भारत में फार्माकोविजिलेंस और मैटेरियोविजिलेंस को मजबूत करने पर राष्ट्रीय बैठक का आयोजन किया

भारतीय फार्माकोपिया आयोग (आईपीसी) और आंध्र प्रदेश मेडटेक जोन (एएमटीजेड) ने विशाखापत्तनम में भारत में फार्माकोविजिलेंस और मैटेरियोविजिलेंस को मजबूत करने पर राष्ट्रीय बैठक का आयोजन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर से 14 वर्षीय लड़कियों के लिए राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर से 14 वर्षीय लड़कियों के लिए राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया

केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने डीएचआर ने मेडिकल कॉलेज रिसर्च कनेक्ट 2026 का शुभारंभ किया; डीएचआर को 4,800 करोड़ रुपये का आवंटन जैव चिकित्सा अनुसंधान के प्रति प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करता है।

केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने डीएचआर ने मेडिकल कॉलेज रिसर्च कनेक्ट 2026 का शुभारंभ किया; डीएचआर को 4,800 करोड़ रुपये का आवंटन जैव चिकित्सा अनुसंधान के प्रति प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करता है।

कर्नाटक के राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ में कायाचिकित्सा पर दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

कर्नाटक के राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ में कायाचिकित्सा पर दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड(एनबीईएमएस) ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की - “स्वास्थ्य देखभाल में कृत्रिम बुद्धिमत्ता(एआई) अध्याय को यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीम करने वाले सबसे ज़्यादा दर्शक” पाने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से आधिकारिक मान्यता

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने महाराष्ट्र के बुलढाणा स्थित शेगांव में ‘राष्ट्रीय आरोग्य मेला 2026’ का उद्घाटन किया

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने महाराष्ट्र के बुलढाणा स्थित शेगांव में ‘राष्ट्रीय आरोग्य मेला 2026’ का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री योग पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन शुरू

प्रधानमंत्री योग पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन शुरू

सीएक्यूएम के प्रवर्तन कार्य बल ने एनसीआर में निरीक्षण परिणामों, प्रवर्तन कार्रवाइयों और अनुपालन स्थिति की समीक्षा की

सीएक्यूएम के प्रवर्तन कार्य बल ने एनसीआर में निरीक्षण परिणामों, प्रवर्तन कार्रवाइयों और अनुपालन स्थिति की समीक्षा की

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने दिल्ली-एनसीआर में धूल रहित और टिकाऊ शहरी सड़कों के लिए मानक संरचना और सड़क परिसंपत्ति प्रबंधन प्रणाली के कार्यान्वयन हेतु समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर कार्यक्रम की अध्यक्षता की

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss