Wednesday, April 22, 2026
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

सोशल वेलफेयर

महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में आयोजित महिलाओं की स्थिति पर आयोग के 70वें सत्र में भाग लेंगी

March 16, 2026 01:31 PM

सीएसडब्ल्यू-70 सत्र के दौरान भारत, महिला नेतृत्व वाले विकास, न्याय तक पहुंच और वैश्विक दक्षिण सहयोग को प्रमुखता देगा

महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर 9 से 12 मार्च 2026 तक संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित महिलाओं की स्थिति पर आयोग (सीएसडब्ल्यू-70) के 70वें सत्र में भाग लेने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूयॉर्क की यात्रा पर रहेंगी।

महिला स्थिति आयोग (सीएसडब्ल्यू) लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए समर्पित प्रमुख वैश्विक अंतर-सरकारी निकाय है।

इस यात्रा के दौरान, मंत्री आयोग की आम चर्चा में भारत की ओर से अपना पक्ष रखेंगी और "महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा" विषय पर उच्च स्तरीय बैठक को भी संबोधित करेंगी। वे महिला नेतृत्व वाले विकास, न्याय तक पहुंच को मजबूत करने और महिलाओं एवं लड़कियों की सुरक्षा, गरिमा और सशक्तिकरण सुनिश्चित करने की दिशा में भारत की पहलों पर भी प्रकाश डालेंगी।

श्रीमती ठाकुर न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन द्वारा आयोजित "महिला नेतृत्व वाला विकास और दक्षिण-दक्षिण सहयोग-आईबीएसए कोष की कामयाबी की कहानियां" शीर्षक वाले एक कार्यक्रम में भी भाग लेंगी। इस कार्यक्रम में भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) कोष के तहत शुरू की गई सफल विकास सहयोग पहलों को प्रदर्शित किया जाएगा, खास तौर पर ऐसी पहलें, जिनका मकसद वैश्विक दक्षिण के देशों में महिलाओं को सशक्त बनाना और समावेशी विकास को मजबूत करना है।

सीएसडब्ल्यू-70 की प्राथमिकता थीम "सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करना और उसे मजबूत करना है, जिसमें समावेशी और न्यायसंगत कानूनी प्रणालियों को बढ़ावा देना, भेदभावपूर्ण कानूनों, नीतियों और प्रथाओं को खत्म करना और संरचनात्मक मुश्किलों को दूर करना शामिल है।"

सत्र के समीक्षा विषय में आयोग के 65वें सत्र के स्वीकृत निष्कर्षों के मुताबिक, सार्वजनिक जीवन में महिलाओं की पूर्ण और प्रभावी भागीदारी और निर्णय लेने की क्षमता के साथ-साथ महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन की जांच की जाएगी।

आयोग, सत्र के प्रमुख परिणाम स्वरूप स्वीकृत निष्कर्षों पर भी बातचीत करेगा, जो लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण पर वैश्विक नीतिगत प्रतिबद्धताओं का मार्गदर्शन करते हैं।

सीएसडब्ल्यू-70 में महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री की भागीदारी लैंगिक समानता को बढ़ावा देने, महिला नेतृत्व वाले विकास को प्रोत्साहित करने और विश्व स्तर पर महिलाओं और युवतियों को सशक्त बनाने के मकसद से किए जा रहे वैश्विक प्रयासों में योगदान देने के प्रति भारत की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Have something to say? Post your comment

और सोशल वेलफेयर समाचार

पोषण पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत आंध्र प्रदेश में पूर्व स्कूुली बच्चोंा ने पोषण जागरूकता पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए एक कार्यक्रम में सहभागिता की

पोषण पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत आंध्र प्रदेश में पूर्व स्कूुली बच्चोंा ने पोषण जागरूकता पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए एक कार्यक्रम में सहभागिता की

गैर-अधिसूचित, खानाबदोश और अर्ध-खानाबदोश समुदायों के लिए विकास एवं कल्याण बोर्ड (डीडब्ल्यूबीडीएनसी)

गैर-अधिसूचित, खानाबदोश और अर्ध-खानाबदोश समुदायों के लिए विकास एवं कल्याण बोर्ड (डीडब्ल्यूबीडीएनसी)

मिजोरम के खावबंग आईसीडीएस प्रोजेक्ट ने सामुदायिक भागीदारी और पोषण केंद्रित गतिविधियों के साथ पोषण पखवाड़ा 2026 मनाया

मिजोरम के खावबंग आईसीडीएस प्रोजेक्ट ने सामुदायिक भागीदारी और पोषण केंद्रित गतिविधियों के साथ पोषण पखवाड़ा 2026 मनाया

एनबीसीएफडीसी ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड प्रदर्शन दर्ज किया

एनबीसीएफडीसी ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड प्रदर्शन दर्ज किया

दिल्ली में चकमा युवा संवाद में एनसीएसटी अध्यक्ष ने जनजातीय युवाओं के सशक्तिकरण को और मज़बूत बनाने का आह्वान किया

दिल्ली में चकमा युवा संवाद में एनसीएसटी अध्यक्ष ने जनजातीय युवाओं के सशक्तिकरण को और मज़बूत बनाने का आह्वान किया

महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में डॉ. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में राष्ट्रीय स्मृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया

महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में डॉ. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में राष्ट्रीय स्मृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया

पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी एवं रंगोली तथा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी एवं रंगोली तथा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

एनएसएफडीसी ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड प्रदर्शन दर्ज किया

एनएसएफडीसी ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड प्रदर्शन दर्ज किया

‘पोषण ट्रैकर’ डिजिटल एप्लिकेशन के ज़रिए आंगनवाड़ी सेवाओं के लिए लगभग वास्तविक समय में डेटा संग्रहण सुगम

‘पोषण ट्रैकर’ डिजिटल एप्लिकेशन के ज़रिए आंगनवाड़ी सेवाओं के लिए लगभग वास्तविक समय में डेटा संग्रहण सुगम

कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न अधिनियम, 2013  के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए एक डिजिटल शासन पहल - यौन उत्पीड़न इलेक्ट्रॉनिक बॉक्स (शी-बॉक्स) पोर्टल

कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न अधिनियम, 2013 के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए एक डिजिटल शासन पहल - यौन उत्पीड़न इलेक्ट्रॉनिक बॉक्स (शी-बॉक्स) पोर्टल

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss