Wednesday, April 22, 2026
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

सोशल वेलफेयर

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु कल मानेकशॉ सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह की शोभा बढ़ाएंगी

March 16, 2026 01:32 PM

इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिलेगी, जो राष्ट्र भर में महिलाओं के विविध योगदानों और महिला-नेतृत्व वाले विकास को आगे बढ़ाने के प्रति सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है

उद्घाटन समारोह के पश्चात दो पैनल चर्चाओं का आयोजन किया जाएगा

भारत सरकार कल 8 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन कर रही है। इस अवसर पर, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली स्थित मानेकशॉ सेंटर में एक राष्ट्रीय स्तर के समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस गरिमामयी कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माननीय राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु होंगी।

इस कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल विकास मंत्री, श्रीमती अन्नपूर्णा देवी और महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री, श्रीमती सावित्री ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति में किया जाएगा।

विश्व स्तर पर 8 मार्च को मनाए जाने वाला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियों और उनके योगदान का उत्सव मनाता है। यह दिवस जेंडर इक्वालिटी, सुरक्षा, गरिमा और महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता को पुन: दोहराने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

कार्यक्रम का शुभारंभ महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सचिव, श्री अनिल मलिक के स्वागत भाषण के साथ होगा। इसके पश्चात, विभिन्न ऑडियो-विजुअल प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी, जो विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की कार्यबल में बढ़ती भागीदारी को रेखांकित करेंगी और महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से बनाई गई सरकार की प्रमुख नीतियों एवं योजनाओं का प्रदर्शन करेंगी।

इस अवसर पर, राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु अपना मुख्य संबोधन देंगी।

महिला एवं बाल विकास मंत्री, श्रीमती अन्नपूर्णा देवी भी समारोह को संबोधित करेंगी और देश में महिला-नेतृत्व वाले विकास को सुदृढ़ करने के लिए सरकार द्वारा की गई प्रमुख पहलों पर प्रकाश डालेंगी।

उद्घाटन समारोह के पश्चात, कार्यक्रम में दो पैनल चर्चाओं का आयोजन किया जाएगा। पहली पैनल चर्चा का विषय "श्रम संहिता - महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा" होगा, जबकि दूसरी पैनल चर्चा का विषय "उद्यमी के रूप में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं" होगा।

इस कार्यक्रम में 150 से अधिक मंत्रालयों, विभागों और संगठनों की लगभग 1,000 महिलाओं के शामिल होने की संभावना है। इसमें सशस्त्र बलों, पुलिस, मीडिया, स्वास्थ्य सेवा, खेल और अन्य क्षेत्रों की महिला प्रतिनिधि शामिल होंगी, जो पूरे देश में महिलाओं के विविध योगदानों और महिला-नेतृत्व वाले विकास को आगे बढ़ाने के प्रति भारत सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती हैं।

इस कार्यक्रम को नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से लाइव वेबकास्ट के जरिए भी देखा जा सकता है:

https://webcast.gov.in/mwcd.

Have something to say? Post your comment

और सोशल वेलफेयर समाचार

पोषण पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत आंध्र प्रदेश में पूर्व स्कूुली बच्चोंा ने पोषण जागरूकता पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए एक कार्यक्रम में सहभागिता की

पोषण पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत आंध्र प्रदेश में पूर्व स्कूुली बच्चोंा ने पोषण जागरूकता पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए एक कार्यक्रम में सहभागिता की

गैर-अधिसूचित, खानाबदोश और अर्ध-खानाबदोश समुदायों के लिए विकास एवं कल्याण बोर्ड (डीडब्ल्यूबीडीएनसी)

गैर-अधिसूचित, खानाबदोश और अर्ध-खानाबदोश समुदायों के लिए विकास एवं कल्याण बोर्ड (डीडब्ल्यूबीडीएनसी)

मिजोरम के खावबंग आईसीडीएस प्रोजेक्ट ने सामुदायिक भागीदारी और पोषण केंद्रित गतिविधियों के साथ पोषण पखवाड़ा 2026 मनाया

मिजोरम के खावबंग आईसीडीएस प्रोजेक्ट ने सामुदायिक भागीदारी और पोषण केंद्रित गतिविधियों के साथ पोषण पखवाड़ा 2026 मनाया

एनबीसीएफडीसी ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड प्रदर्शन दर्ज किया

एनबीसीएफडीसी ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड प्रदर्शन दर्ज किया

दिल्ली में चकमा युवा संवाद में एनसीएसटी अध्यक्ष ने जनजातीय युवाओं के सशक्तिकरण को और मज़बूत बनाने का आह्वान किया

दिल्ली में चकमा युवा संवाद में एनसीएसटी अध्यक्ष ने जनजातीय युवाओं के सशक्तिकरण को और मज़बूत बनाने का आह्वान किया

महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में डॉ. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में राष्ट्रीय स्मृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया

महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में डॉ. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में राष्ट्रीय स्मृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया

पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी एवं रंगोली तथा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी एवं रंगोली तथा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

एनएसएफडीसी ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड प्रदर्शन दर्ज किया

एनएसएफडीसी ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड प्रदर्शन दर्ज किया

‘पोषण ट्रैकर’ डिजिटल एप्लिकेशन के ज़रिए आंगनवाड़ी सेवाओं के लिए लगभग वास्तविक समय में डेटा संग्रहण सुगम

‘पोषण ट्रैकर’ डिजिटल एप्लिकेशन के ज़रिए आंगनवाड़ी सेवाओं के लिए लगभग वास्तविक समय में डेटा संग्रहण सुगम

कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न अधिनियम, 2013  के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए एक डिजिटल शासन पहल - यौन उत्पीड़न इलेक्ट्रॉनिक बॉक्स (शी-बॉक्स) पोर्टल

कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न अधिनियम, 2013 के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए एक डिजिटल शासन पहल - यौन उत्पीड़न इलेक्ट्रॉनिक बॉक्स (शी-बॉक्स) पोर्टल

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss