Thursday, March 26, 2026
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

हेल्थ

“स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” की परिकल्पना को आगे बढ़ाने के लिए उठाए गए कदम

March 25, 2026 11:56 AM

सामुदायिक भागीदारी और निवारक देखभाल के ज़रिए स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को सशक्त बनाता है

सरकार एसएनएसपीए अभियान और विस्तारित प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के ज़रिए महिलाओं के स्वास्थ्य और परिवार के कल्याण को बढ़ावा दे रही है

आयुष्मान आरोग्य मंदिर एसएनएसपीए ढांचे के तहत निवारक, प्रोत्साहक और समुदाय-आधारित स्वास्थ्य देखभाल को बढ़ावा दे रहे हैं

सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 1.2 करोड़ किशोरियों को लक्षित करते हुए राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू किया गया
 

“स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान (एसएनएसपीए)” को आयोजित करने का उद्देश्य जन भागीदारी के ज़रिए स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच, गुणवत्तापूर्ण देखभाल और जागरूकता बढ़ाने पर ज़ोर देते हुए पूरे भारत में महिलाओं और बच्चों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना था।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत, भारत सरकार ने अभियान के दौरान हासिल की गई सामुदायिक भागीदारी और व्यवहार परिवर्तन को बनाए रखने के लिए एक सतत्, संस्थागत ढाँचे के रूप में कई उपाय लागू किए हैं, जिससे “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” की परिकल्पना को और आगे बढ़ाया जा सके।

आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (एएएम) ने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को ऐसी प्रणाली विकसित करने में सक्षम बनाया है, जिससे समुदायों को सेवाओं का एक व्यापक पैकेज प्रदान किया जा सके और इनमें एएएम में नियमित स्क्रीनिंग और सामुदायिक स्तर पर आउटरीच शिविर शामिल हैं। बीमारियों के प्रबंधन के अलावा, स्वास्थ्य संवर्धन और रोकथाम व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल का अभिन्न अंग है, जिसमें मैराथन, योग, ध्यान आदि जैसी शारीरिक गतिविधियाँ भी शामिल हैं। इसके अलावा, आयुष्मान आरोग्य मंदिर में हर साल 42 स्वास्थ्य कैलेंडर दिवस और प्रति माह दस स्वास्थ्य सत्र मनाए जाते हैं, जहाँ समुदाय के कल्याण के मद्देनज़र स्वास्थ्य संबंधी वार्ता, स्वस्थ आहार और जीवनशैली के लिए परामर्श, मादक द्रव्यों के सेवन पर परामर्श और निवारण गतिविधियाँ आदि जैसी विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं।

यह व्यापक नज़रिया रोकथाम पर ज्यादा बल देता है, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के ज़रिए सुरक्षा सुनिश्चित करता है और सबसे कमजोर आबादी को प्राथमिकता देकर समानता को बढ़ावा देता है, जिससे स्वस्थ महिलाओं, सशक्त परिवारों और मजबूत समुदायों के दृष्टिकोण को साकार किया जा सके।

देशव्यापी निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अभियान 28 फरवरी 2026 को शुरू किया गया था, जिसका लक्ष्य सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 14 वर्ष की आयु की लगभग 1.2 करोड़ पात्र लाभार्थी किशोरियों को शामिल करना था।

निम्नलिखित श्रेणियों की लड़कियों को एचपीवी टीकाकरण से बाहर रखा गया है:

  • मध्यम या गंभीर रूप से बीमार लड़कियों को ठीक होने तक एचपीवी टीका नहीं लगाया जाना चाहिए
  • जिन लड़कियों को पहले के टीकाकरण से एलर्जी की प्रतिक्रिया हुई हो या जिन्हें यीस्ट से एलर्जी हो, उन्हें टीका नहीं लगवाना चाहिए
  • गर्भावस्था
  • लक्षित आयु वर्ग से बाहर की लड़कियां
  • जिन लड़कियों को पहले से टीका लगाया गया है: जिन लड़कियों को पहले से कोई भी एचपीवी टीका (गार्डासिल/गार्डासिल-9/सर्वरिक्स/सर्वावैक - एक या अधिक खुराक) लग चुका है, उनकी टीकाकरण स्थिति को यू-विन पोर्टल पर अपडेट किया जाना चाहिए।

अनुमोदित एचपीवी टीकों की प्रभावकारिता का विवरण उत्पाद विशेषताओं के सारांश (एसएमपीसी) में प्रकाशित किया जाता है, जो सीडीएससीओ की वेबसाइट पर सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में यह बात कही।

*********

Have something to say? Post your comment

और हेल्थ समाचार

आयुष मंत्रालय और डीबीटी ने आयुर्वेद में तपेदिक (टीबी) के उपचार में सहायक चिकित्सा के रूप में एक संयुक्त नैदानिक ​​अध्ययन की घोषणा की

आयुष मंत्रालय और डीबीटी ने आयुर्वेद में तपेदिक (टीबी) के उपचार में सहायक चिकित्सा के रूप में एक संयुक्त नैदानिक ​​अध्ययन की घोषणा की

कैंसर स्क्रीनिंग में एआई के प्रयोग के लिए उठाए गए कदम

कैंसर स्क्रीनिंग में एआई के प्रयोग के लिए उठाए गए कदम

दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और नकली दवाओं पर अंकुश लगाने के लिए उठाए गए कदम

दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और नकली दवाओं पर अंकुश लगाने के लिए उठाए गए कदम

युवाओं में मादक पदार्थों की लत को रोकने के लिए उठाए गए कदम

युवाओं में मादक पदार्थों की लत को रोकने के लिए उठाए गए कदम

यू-विन पोर्टल पर अपडेट

यू-विन पोर्टल पर अपडेट

वजन घटाने वाली दवाओं (जीएलपी-1) की आपूर्ति श्रृंखला पर नियामक निगरानी

वजन घटाने वाली दवाओं (जीएलपी-1) की आपूर्ति श्रृंखला पर नियामक निगरानी

‘सबका साथ सबका विकास - लोगों की आकांक्षाओं को साकार करना’

‘सबका साथ सबका विकास - लोगों की आकांक्षाओं को साकार करना’

आईटीआरए, जामनगर द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘आयुर स्वादोत्सव’ में लगभग 32 हजार से अधिक लोगों ने की सहभागिता

आईटीआरए, जामनगर द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘आयुर स्वादोत्सव’ में लगभग 32 हजार से अधिक लोगों ने की सहभागिता

अंतरराष्ट्रीय मलेरिया सम्मेलन 2026 में मलेरिया उन्मूलन के लिए

अंतरराष्ट्रीय मलेरिया सम्मेलन 2026 में मलेरिया उन्मूलन के लिए

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बजटोत्तर वेबिनार को संबोधित किया, स्वास्थ्य क्षेत्र के प्रयासों पर आयोजित विषय “सबका साथ सबका विकास –यानी  लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना”

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बजटोत्तर वेबिनार को संबोधित किया, स्वास्थ्य क्षेत्र के प्रयासों पर आयोजित विषय “सबका साथ सबका विकास –यानी लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना”

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss