Wednesday, April 22, 2026
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

सोशल वेलफेयर

‘शक्ति सदन योजना’ का उद्देश्य कठिन परिस्थितियों में फंसी महिलाओं के लिए एक सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण तैयार करना है

March 26, 2026 04:00 PM

व्यापक ‘मिशन शक्ति’ के तहत, पूर्व की ‘स्वाधार गृह’ – कठिन परिस्थितियों में फंसी महिलाओं के लिए आश्रय, और ‘उज्ज्वला’ – तस्करी से बचाई गई महिलाओं के लिए आश्रय – नाम की   योजनाओं को 01.04.2022 से आपस में मिला दिया गया है। अब इन्हें ‘शक्ति सदन योजना’ के नाम से जाना जाता है। यह तस्करी की शिकार महिलाओं सहित कठिन परिस्थितियों में फंसी महिलाओं के लिए एक एकीकृत राहत एवं पुनर्वास केन्द्र है। इसका उद्देश्य ऐसी कठिन परिस्थितियों में फंसी महिलाओं के लिए एक सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण तैयार करना है, ताकि वे विपरीत परिस्थितियों का सामना कर सकें और उनसे उबर सकें। ‘शक्ति सदन’ कठिनाई में फंसी महिलाओं को सहारा देने में मददगार है। यह तस्करी की शिकार महिलाओं सहित ऐसी महिलाओं को आश्रय और पुनर्वास संबंधी सहायता प्रदान करता है।

‘शक्ति सदन योजना’ एक मांग-आधारित केन्द्र प्रायोजित योजना है। इसके तहत इस योजना को लागू करने के लिए राज्यों/केन्द्र-शासित प्रदेशों को फंड जारी किया जाता है। राज्य/ केन्द्र-शासित प्रदेश अपनी स्थानीय जरूरतों के अनुरूप अपनी आवश्यकताओं का आकलन करते हैं और हर वर्ष राज्यों/ केन्द्र-शासित प्रदेशों के साथ चर्चा के बाद प्रोग्राम अप्रूवल बोर्ड (पीएबी) द्वारा प्रस्तावों को मंजूरी दी जाती है। इस योजना के तहत, किराए के परिसर में शक्ति सदन के संचालन हेतु वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। वर्तमान में, देश भर में 419 शक्ति सदन कार्यरत हैं और वित्तीय वर्ष 2025-26 (01.04.2025 से 31.12.2025) के दौरान लगभग 19,960 महिलाओं का पुनर्वास किया गया है।

मंत्रालय, राज्यों/केन्द्र-शासित प्रदेशों के साथ प्रत्यक्ष एवं वर्चुअल बैठकों, मंत्रालय के अधिकारियों द्वारा स्थल के दौरों और समय-समय पर डिजिटल माध्यम से योजना के कार्यान्वयन की प्रगति की लगातार निगरानी करता है। इसके अलावा, शक्ति सदनों की निगरानी के उद्देश्य से, इस मंत्रालय ने एक समर्पित ‘मिशन शक्ति डैशबोर्ड’ विकसित किया है। इस डैशबोर्ड में तैनात कर्मचारियों, लाभार्थियों, स्थान के विवरण (अक्षांश एवं देशांतर), भौतिक बुनियादी ढांचे, व्यावसायिक प्रशिक्षण, आईसीटी से संबंधित बुनियादी ढांचे, आयोजित गतिविधियों, लाभार्थियों को प्रदान की गई सुविधाओं आदि जैसे विवरण दर्ज किए जाते हैं।

यह जानकारी महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने राज्यसभा में एक प्रश्न के उत्तर में दी।

****

Have something to say? Post your comment

और सोशल वेलफेयर समाचार

पोषण पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत आंध्र प्रदेश में पूर्व स्कूुली बच्चोंा ने पोषण जागरूकता पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए एक कार्यक्रम में सहभागिता की

पोषण पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत आंध्र प्रदेश में पूर्व स्कूुली बच्चोंा ने पोषण जागरूकता पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए एक कार्यक्रम में सहभागिता की

गैर-अधिसूचित, खानाबदोश और अर्ध-खानाबदोश समुदायों के लिए विकास एवं कल्याण बोर्ड (डीडब्ल्यूबीडीएनसी)

गैर-अधिसूचित, खानाबदोश और अर्ध-खानाबदोश समुदायों के लिए विकास एवं कल्याण बोर्ड (डीडब्ल्यूबीडीएनसी)

मिजोरम के खावबंग आईसीडीएस प्रोजेक्ट ने सामुदायिक भागीदारी और पोषण केंद्रित गतिविधियों के साथ पोषण पखवाड़ा 2026 मनाया

मिजोरम के खावबंग आईसीडीएस प्रोजेक्ट ने सामुदायिक भागीदारी और पोषण केंद्रित गतिविधियों के साथ पोषण पखवाड़ा 2026 मनाया

एनबीसीएफडीसी ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड प्रदर्शन दर्ज किया

एनबीसीएफडीसी ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड प्रदर्शन दर्ज किया

दिल्ली में चकमा युवा संवाद में एनसीएसटी अध्यक्ष ने जनजातीय युवाओं के सशक्तिकरण को और मज़बूत बनाने का आह्वान किया

दिल्ली में चकमा युवा संवाद में एनसीएसटी अध्यक्ष ने जनजातीय युवाओं के सशक्तिकरण को और मज़बूत बनाने का आह्वान किया

महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में डॉ. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में राष्ट्रीय स्मृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया

महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में डॉ. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में राष्ट्रीय स्मृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया

पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी एवं रंगोली तथा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी एवं रंगोली तथा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

एनएसएफडीसी ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड प्रदर्शन दर्ज किया

एनएसएफडीसी ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड प्रदर्शन दर्ज किया

‘पोषण ट्रैकर’ डिजिटल एप्लिकेशन के ज़रिए आंगनवाड़ी सेवाओं के लिए लगभग वास्तविक समय में डेटा संग्रहण सुगम

‘पोषण ट्रैकर’ डिजिटल एप्लिकेशन के ज़रिए आंगनवाड़ी सेवाओं के लिए लगभग वास्तविक समय में डेटा संग्रहण सुगम

कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न अधिनियम, 2013  के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए एक डिजिटल शासन पहल - यौन उत्पीड़न इलेक्ट्रॉनिक बॉक्स (शी-बॉक्स) पोर्टल

कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न अधिनियम, 2013 के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए एक डिजिटल शासन पहल - यौन उत्पीड़न इलेक्ट्रॉनिक बॉक्स (शी-बॉक्स) पोर्टल

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss