Wednesday, April 22, 2026
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

सोशल वेलफेयर

पोषण ट्रैकर एप्लिकेशन में राशन वितरण के अंतिम चरण तक निगरानी के लिए फेस रिकॉगनेशन सिस्‍टम विकसित

March 26, 2026 04:03 PM

महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने मिशन सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण द्वितीय चरण के तहत पोषण ट्रैकर एप्लिकेशन में फेस रिकॉगनेशन सिस्‍टम - चेहरे की पहचान प्रणाली विकसित की है। इसका उद्देश्य घर ले जाने वाले राशन वितरण के अंतिम चरण तक निगरानी रखते हुए सुनिश्चित करना है कि लाभ केवल पंजीकृत लक्षित लाभार्थी को ही मिले। आधार के उपयोग से हो रही निगरानी से लाभार्थियों की सही पहचान, डेटा लीक में रोकथाम और फर्जी प्रविष्टियां खत्म करने में मदद मिली है।

31 जुलाई 2025 तक, कुल 5,10,24,888 लाभार्थियों में से 3,51,97,271 (68.98 प्रतिशत) ने ई-केवाईसी और फेस कैप्चर प्रक्रिया पूरी की, जबकि फरवरी 2026 तक, कुल 4,77,88,108 लाभार्थियों में से 4,63,58,376 (97.01 प्रतिशत) ने ई-केवाईसी और फेस कैप्चर का काम पूरा किया।

राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस प्रभाग द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं राज्य समन्वयकों के माध्‍यम से फेस रिकॉगनेशन सिस्‍टम के लिए नियमित प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ प्रशिक्षण वीडियो भी साझा किए जाते हैं। इसके अलावा, पोषण भी पढ़ाई भी-पीबीपीबी योजना के तहत, सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास संस्थान द्वारा राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जो आगे आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को इसका प्रशिक्षण प्रदान करते हैं। 18.03.2026 तक, 3,901 राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षित किए गए हैं।

मिशन पोषण द्वितीय चरण सार्वभौमिक, स्व-चयनित व्यापक योजना है, जो सभी पात्र लाभार्थियों 6 वर्ष से कम आयु के बच्चे, गर्भवती महिलाएं, स्तनपान कराने वाली माताएं और किशोरियां (देश के पूर्वोत्तर राज्यों और आकांक्षी जिलों में 14-18 वर्ष की आयु हेतु खुली है। इसमें सेवा प्रदान करने सहित विभिन्न गतिविधियों के कार्यान्वयन का दायित्‍व राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का है।

*****

Have something to say? Post your comment

और सोशल वेलफेयर समाचार

पोषण पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत आंध्र प्रदेश में पूर्व स्कूुली बच्चोंा ने पोषण जागरूकता पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए एक कार्यक्रम में सहभागिता की

पोषण पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत आंध्र प्रदेश में पूर्व स्कूुली बच्चोंा ने पोषण जागरूकता पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए एक कार्यक्रम में सहभागिता की

गैर-अधिसूचित, खानाबदोश और अर्ध-खानाबदोश समुदायों के लिए विकास एवं कल्याण बोर्ड (डीडब्ल्यूबीडीएनसी)

गैर-अधिसूचित, खानाबदोश और अर्ध-खानाबदोश समुदायों के लिए विकास एवं कल्याण बोर्ड (डीडब्ल्यूबीडीएनसी)

मिजोरम के खावबंग आईसीडीएस प्रोजेक्ट ने सामुदायिक भागीदारी और पोषण केंद्रित गतिविधियों के साथ पोषण पखवाड़ा 2026 मनाया

मिजोरम के खावबंग आईसीडीएस प्रोजेक्ट ने सामुदायिक भागीदारी और पोषण केंद्रित गतिविधियों के साथ पोषण पखवाड़ा 2026 मनाया

एनबीसीएफडीसी ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड प्रदर्शन दर्ज किया

एनबीसीएफडीसी ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड प्रदर्शन दर्ज किया

दिल्ली में चकमा युवा संवाद में एनसीएसटी अध्यक्ष ने जनजातीय युवाओं के सशक्तिकरण को और मज़बूत बनाने का आह्वान किया

दिल्ली में चकमा युवा संवाद में एनसीएसटी अध्यक्ष ने जनजातीय युवाओं के सशक्तिकरण को और मज़बूत बनाने का आह्वान किया

महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में डॉ. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में राष्ट्रीय स्मृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया

महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में डॉ. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में राष्ट्रीय स्मृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया

पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी एवं रंगोली तथा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी एवं रंगोली तथा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

एनएसएफडीसी ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड प्रदर्शन दर्ज किया

एनएसएफडीसी ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड प्रदर्शन दर्ज किया

‘पोषण ट्रैकर’ डिजिटल एप्लिकेशन के ज़रिए आंगनवाड़ी सेवाओं के लिए लगभग वास्तविक समय में डेटा संग्रहण सुगम

‘पोषण ट्रैकर’ डिजिटल एप्लिकेशन के ज़रिए आंगनवाड़ी सेवाओं के लिए लगभग वास्तविक समय में डेटा संग्रहण सुगम

कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न अधिनियम, 2013  के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए एक डिजिटल शासन पहल - यौन उत्पीड़न इलेक्ट्रॉनिक बॉक्स (शी-बॉक्स) पोर्टल

कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न अधिनियम, 2013 के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए एक डिजिटल शासन पहल - यौन उत्पीड़न इलेक्ट्रॉनिक बॉक्स (शी-बॉक्स) पोर्टल

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss