Friday, April 03, 2026
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

हेल्थ

आयुर्वेद अनुसंधान 13 भाषाओं में उपलब्‍ध: केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद ने अनुवादिनी एआई के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

March 31, 2026 08:49 AM

एआई अनुवाद साक्ष्य-आधारित वैज्ञानिक ज्ञान को भाषाई बाधाओं के परे सुलभ बनाएगा

आयुष मंत्रालय के तहत केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस) ने साक्ष्य-आधारित आयुर्वेद की जानकारी को 13 भाषाओं में सुलभ बनाने के लिए शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) द्वारा विकसित अनुवादिनी एआई के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस पहल का उद्देश्य पूरे देश में साक्ष्य-आधारित आयुर्वेद ज्ञान को बडे पैमाने पर लोगों तक पहुंचाना है। इस समझौता ज्ञापन के तहत, अनुवादिनी एआई सीसीआरएएस के अनुसंधान परिणामों और शैक्षिक सामग्रियों का हिंदी सहित 13 क्षेत्रीय भाषाओं में अनुवाद करेगी।

सीसीआरएएस के महानिदेशक प्रोफेसर वैद्य रबीनारायण आचार्य और अनुवादिनी एआई के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी डॉ. बुद्ध चंद्रशेखर ने इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता ज्ञापन उन्नत भाषा प्रौद्योगिकी और पारंपरिक भारतीय चिकित्सा ज्ञान के महत्वपूर्ण संगम को दर्शाता है।

अनुवादिनी एआई तकनीकी, वैज्ञानिक और शासन सम्‍बंधी ज्ञान को विभिन्न भारतीय और विदेशी भाषाओं में अनुवादित करने पर केंद्रित है। इसका उद्देश्य विश्वसनीय, शोध-आधारित जानकारी  की सुलभता, भाषाई या क्षेत्रीय पृष्ठभूमि से परे नागरिकों तक सुनिश्चित करना है।

देश के 25 राज्यों में 30 संस्थानों के नेटवर्क के साथ, सीसीआरएएस आयुर्वेद विज्ञान में वैज्ञानिक अनुसंधान को प्रकाशित करता है। इसका एक प्रमुख प्रकाशन, सीसीआरएएस बुलेटिन, एक त्रैमासिक शोध पत्रिका है, जो अन्य सूचना, शिक्षा और संचार (आईईसी) सामग्री के साथ वर्तमान में मुख्य रूप से अंग्रेजी में प्रकाशित होती है। समझौता ज्ञापन के तहत, अनुवादिनी एआई इन शोध परिणामों और शैक्षिक संसाधनों के 13 क्षेत्रीय भाषाओं में अनुवाद में सहायता करेगी, जिससे प्रामाणिक आयुर्वेद ज्ञान की पहुँच व्यापक जनसमुदाय तक बढ़ाने और भ्रामक सूचना को जोखिम कम करने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर, सीसीआरएएस के महानिदेशक प्रोफेसर रबीनारायण आचार्य ने कहा कि यह सहयोग आयुर्वेद अनुसंधान के परिणामों से न केवल अकादमिक समुदाय बल्कि देश भर के नागरिकों को उनकी संबंधित भाषाओं में लाभ पहुंचाने के लिए सीसीआरएएस की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

डॉ. बुद्ध चंद्रशेखर ने कहा कि अनुवादिनी एआई विशेष रूप से ऐसे सहयोगों का समर्थन करने के लिए विकसित किया गया था, जहां प्रौद्योगिकी क्षेत्र के लिए ज्ञान को अधिक सुलभ, न्यायसंगत और सशक्त बनाने में मदद करती है।

भविष्य में विदेशी भाषाओं में अनुवाद किया जा सकता है। इसकी शुरुआत उन देशों की भाषाओं से होगी जहां सीसीआरएएस ने अकादमिक केन्‍द्र स्थापित किए हैं। इस पहल से प्रामाणिक आयुर्वेद ज्ञान की वैश्विक पहुंच का विस्तार होगा।

Have something to say? Post your comment

और हेल्थ समाचार

पुलिस कर्मियों के लिए तनाव प्रबंधन पर अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की जन स्वास्थ्य परियोजना की प्रभावशीलता,  35,704 पुलिसकर्मियों को जागरूक किया गया

पुलिस कर्मियों के लिए तनाव प्रबंधन पर अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की जन स्वास्थ्य परियोजना की प्रभावशीलता, 35,704 पुलिसकर्मियों को जागरूक किया गया

नागोया प्रोटोकॉल के अंतर्गत अनुपालन प्रमाणपत्र जारी करने में भारत वैश्विक स्तर पर अग्रणी बनकर उभरा

नागोया प्रोटोकॉल के अंतर्गत अनुपालन प्रमाणपत्र जारी करने में भारत वैश्विक स्तर पर अग्रणी बनकर उभरा

अंतर-राज्य संरक्षण प्रयासों से गुजरात में एक दशक बाद गोडावन के चूजे को सफलता पूर्वक अंडे से निकाला गया

अंतर-राज्य संरक्षण प्रयासों से गुजरात में एक दशक बाद गोडावन के चूजे को सफलता पूर्वक अंडे से निकाला गया

मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और एकीकृत करने के लिए किए गए प्रयास

मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और एकीकृत करने के लिए किए गए प्रयास

देश में 13,88,185 पंजीकृत एलोपैथिक डॉक्टर और 7,51,768 पंजीकृत आयुष चिकित्सक हैं, जिनका अनुमानित डॉक्टर-जनसंख्या अनुपात 80  प्रतिशत उपलब्धता पर 1:811 है

देश में 13,88,185 पंजीकृत एलोपैथिक डॉक्टर और 7,51,768 पंजीकृत आयुष चिकित्सक हैं, जिनका अनुमानित डॉक्टर-जनसंख्या अनुपात 80 प्रतिशत उपलब्धता पर 1:811 है

नियामक प्रक्रिया और दवा परीक्षण को आसान बनाने के लिए कदम उठाए गए हैं

नियामक प्रक्रिया और दवा परीक्षण को आसान बनाने के लिए कदम उठाए गए हैं

सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं में लक्ष्‍य योजना के तहत कुल 1244 प्रसव कक्ष और 917 प्रसूति ऑपरेशन कक्ष प्रमाणित

सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं में लक्ष्‍य योजना के तहत कुल 1244 प्रसव कक्ष और 917 प्रसूति ऑपरेशन कक्ष प्रमाणित

आयुष मंत्रालय और डीबीटी ने आयुर्वेद में तपेदिक (टीबी) के उपचार में सहायक चिकित्सा के रूप में एक संयुक्त नैदानिक ​​अध्ययन की घोषणा की

आयुष मंत्रालय और डीबीटी ने आयुर्वेद में तपेदिक (टीबी) के उपचार में सहायक चिकित्सा के रूप में एक संयुक्त नैदानिक ​​अध्ययन की घोषणा की

कैंसर स्क्रीनिंग में एआई के प्रयोग के लिए उठाए गए कदम

कैंसर स्क्रीनिंग में एआई के प्रयोग के लिए उठाए गए कदम

दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और नकली दवाओं पर अंकुश लगाने के लिए उठाए गए कदम

दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और नकली दवाओं पर अंकुश लगाने के लिए उठाए गए कदम

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss