Wednesday, April 15, 2026
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

चंडीगढ़

एनएफडीसी ने 24 अप्रैल 2026 को अपनी मलयालम फीचर फिल्म 'अचप्पाज़ एल्बम' को देशभर में रिलीज करने की घोषणा की है

April 15, 2026 06:18 AM

इस फिल्म में कल्पना पर आधारित अनूठे पारिवारिक जीवन को दर्शाया गया है जिसमें समय-यात्रा की अभिनव अवधारणा का पीढ़ीगत भावनाओं के साथ संयोजन है

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम लिमिटेड (एनएफडीसी) अपनी नवीनतम मलयालम फिल्म 'अचप्पाज़ एल्बम' (ग्रैम्पाज़ एल्बम) को रिलीज करने के लिए तैयार है। कल्पना पर आधारित पारिवारिक जीवन, हास्य और भावनाओं के अनूठा संगम के रूप में यह फिल्म समय-यात्रा से जुड़ी कहानी को दर्शाती है और 24 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली है।

दीप्ति पिल्लै सिवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी संजीव सिवन, अनिर्बान भट्टाचार्य और उमेश नायर ने लिखी है। यह फिल्म अतीत को पुनः जीने की ओर शाश्वत आकर्षण को दर्शाती है। कहानी एक पिता और पुत्र के इर्द-गिर्द घूमती है जो भाग्य के एक अप्रत्याशित मोड़ के कारण एक-दूसरे का जीवन जीने लगते हैं। यह परिवर्तन पीढ़ीगत दृष्टिकोणों और जीवन विकल्पों की मर्मस्पर्शी और हास्यपूर्ण पड़ताल का आधार बनता है।

इस फिल्म में दिग्गज अभिनेता मोहन अगाशे के साथ-साथ अंजना अप्पुकुट्टन, आदिनाथ कोठारे, प्रियंका नायर और सिद्धांशु संजीव सिवन जैसे कई उल्लेखनीय कलाकार शामिल हैं। तकनीकी टीम में मनोज पिल्लई जैसे सिने छायाकार, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संपादक श्रीकर प्रसाद और गुलराज सिंह जैसे जाने-माने पेशेवर संगीतकार शामिल हैं।

फिल्म के बारे में बात करते हुए निर्देशक दीप्ति पिल्लै सिवन ने कहा कि “यह फिल्म एक सरल किन्तु आकर्षक समय-यात्रा की कथा के माध्यम से गहरे मानवीय संबंधों की पड़ताल करती है। इस कहानी को रुपहले पर्दे पर लाने में एनएफडीसी के महत्वपूर्ण सहयोग के लिए हम आभारी हैं।”

एनएफडीसी के प्रबंध निदेशक श्री प्रकाश मगदुम ने विविध प्रकार के सिनेमा को बढ़ावा देने में एनएफडीसी की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा, “यह फिल्म भारतीय सिनेमा में अनूठी ध्वनियों को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। अचप्पाज़ एल्बम अपनी कल्पनाशील अवधारणा और भावनात्मक गहराई के संयोजन से सभी पीढ़ियों के दर्शकों के दिलों को छूने की क्षमता रखती है।”

वर्तमान में एनएफडीसी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस फिल्म का पहला टीज़र उपलब्ध है और आधिकारिक ट्रेलर जल्द ही जारी होने की उम्मीद है।

एनएफडीसी के बारे में:

1975 में स्थापित राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम लिमिटेड (एनएफडीसी) सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन भारतीय सिनेमा के विकास के लिए सर्वोच्च निकाय है। यह विभिन्न भारतीय भाषाओं में फिल्मों के निर्माण, प्रचार और संरक्षण सहित संपूर्ण फिल्म निर्माण प्रणाली में सहयोग करता है।

****

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

प्रधानमंत्री को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोन आया, दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा तथा पश्चिम एशिया और होर्मुज़ जलडमरूमध्य के बारे में चर्चा की

प्रधानमंत्री को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोन आया, दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा तथा पश्चिम एशिया और होर्मुज़ जलडमरूमध्य के बारे में चर्चा की

फिर आमने-सामने अमेरिका-ईरान: क्या गुरुवार से शुरू होगी नई डील की राह?

फिर आमने-सामने अमेरिका-ईरान: क्या गुरुवार से शुरू होगी नई डील की राह?

बंगाल चुनाव में बड़ा झटका: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से लाखों वोटर रहेंगे मतदान से बाहर

बंगाल चुनाव में बड़ा झटका: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से लाखों वोटर रहेंगे मतदान से बाहर

श्रमिक आंदोलन के बीच बड़ा फैसला: यूपी में न्यूनतम मजदूरी ₹3000 बढ़ी, किसे मिलेगा फायदा?

श्रमिक आंदोलन के बीच बड़ा फैसला: यूपी में न्यूनतम मजदूरी ₹3000 बढ़ी, किसे मिलेगा फायदा?

कमज़ोर मानसून का अलर्ट: मौसम विभाग की चेतावनी से किसानों की बढ़ी चिंता

कमज़ोर मानसून का अलर्ट: मौसम विभाग की चेतावनी से किसानों की बढ़ी चिंता

प्रधानमंत्री आज 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री आज 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' को संबोधित करेंगे

समूचे देश को जोड़कर सबसे गरीब और दूरदराज के देशवासियों की सेवा कर रही है भारतीय रेल, निवेश में बड़ी छलांग के साथ एक सूत्र में पिरो रही है विविधतापूर्ण देश को

समूचे देश को जोड़कर सबसे गरीब और दूरदराज के देशवासियों की सेवा कर रही है भारतीय रेल, निवेश में बड़ी छलांग के साथ एक सूत्र में पिरो रही है विविधतापूर्ण देश को

शांति वार्ता पर पड़ा ब्रेक! नेतन्याहू के एक फोन कॉल ने बदल दिया पूरा खेल

शांति वार्ता पर पड़ा ब्रेक! नेतन्याहू के एक फोन कॉल ने बदल दिया पूरा खेल

बंगाल चुनाव में बड़ा मुकाबला! 3.6 करोड़ वोटर, 2200+ उम्मीदवार मैदान में

बंगाल चुनाव में बड़ा मुकाबला! 3.6 करोड़ वोटर, 2200+ उम्मीदवार मैदान में

कर्नाटक में सियासी घमासान! 30 विधायक दिल्ली पहुंचे, कैबिनेट फेरबदल की बड़ी मांग

कर्नाटक में सियासी घमासान! 30 विधायक दिल्ली पहुंचे, कैबिनेट फेरबदल की बड़ी मांग

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss