महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने ‘भारतीय लोक सेवा दिवस’ पर देश की सभी सिविल सेवकों को शुभकामनाएँ दीं |
सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘X’ पर उन्होंने कहा, “देश के सभी सिविल सेवकों को भारतीय लोक सेवा दिवस की हार्दिक बधाई।
'आत्मनिर्भर नए भारत' के निर्माण के संकल्प की सिद्धि में आप सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है।
देश की प्रगति और समृद्ध समाज के निर्माण और उनके उत्थान में आपका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण और सराहनीय है।”