Friday, May 22, 2026
BREAKING
अमेरिका-ईरान वार्ता में प्रगति के संकेत, लेकिन यूरेनियम और होर्मुज स्ट्रेट पर बनी बड़ी बाधा “सुधारों को आगे बढ़ाएं”: प्रधानमंत्री ने मंत्रियों से कहा, प्रशासनिक गति और नीतिगत बदलाव पर जोर Parody ‘Cockroach Janta Party’ का उभार: भारत में युवाओं की नाराज़गी और राजनीतिक व्यंग्य का नया चेहरा दिल्ली और उत्तर भारत में बारिश जल्द? IMD ने जारी किया मौसम अपडेट, जानिए हीटवेव और प्री-मानसून की स्थिति केरल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारी जोरों पर, महिलाओं के लिए समग्र स्वास्थ्य कार्यक्रम विभिन्न प्रकार से प्रबंधित स्कूलों पर स्कूल प्रबंधन समिति 2026 के दिशानिर्देशों की प्रयोज्यता शिक्षा मंत्रालय ने बेंगलुरु में भारत इनोवेट्स इन्वेस्टर शोकेस का आयोजन किया; 24 डीप-टेक स्टार्टअप्स ने प्रमुख भारतीय और वैश्विक निवेशकों के सामने अपने उत्पाद प्रस्तुत किए प्रथम आईसीएमआर वार्षिक क्लिनिकल ट्रायल बैठक 2026 में एकीकृत चिकित्सा अनुसंधान में भारत के उभरते नेतृत्व को उजागर किया गया केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने जिनेवा में 79वीं विश्व स्वास्थ्य सभा के दौरान "फेफड़ों की जांच पर मंत्रिस्तरीय दृष्टिकोण" विषय पर आयोजित स्टॉप टीबी पार्टनरशिप के कार्यक्रम को संबोधित किया केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने जिनेवा में आयोजित 79वीं विश्व स्वास्थ्य सभा में "स्वास्थ्य में एआई: कानून, नैतिक निगरानी, ​​अनुसंधान और समानता" विषय पर आयोजित समानांतर कार्यक्रम को संबोधित किया

एजुकेशन

शिक्षा मंत्रालय ने बेंगलुरु में भारत इनोवेट्स इन्वेस्टर शोकेस का आयोजन किया; 24 डीप-टेक स्टार्टअप्स ने प्रमुख भारतीय और वैश्विक निवेशकों के सामने अपने उत्पाद प्रस्तुत किए

May 22, 2026 07:52 AM

यह शोकेस भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष के हिस्से के रूप में 14-16 जून, 2026 को नीस में आयोजित होने वाले प्रमुख कार्यक्रम से पहले भारत इनोवेट्स-2026 के निवेशक स्तंभ को मजबूत करता है 

भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने इंडियन वेंचर एंड अल्टरनेट कैपिटल एसोसिएशन (आईवीसीए) के सहयोग से 19 मई, 2026 को बेंगलुरु में भारत इनोवेट्स इन्वेस्टर शोकेस का आयोजन किया। इस शोकेस में भारत इनोवेट्स के लिए चयनित 24 उच्च-क्षमता वाले भारतीय डीप-टेक स्टार्टअप्स को एक साथ लाया गया जिनका चयन प्रमुख निवेशकों की एक समिति द्वारा किया गया था। इसमें भारत के कुछ सबसे सम्मानित प्रारंभिक और विकास-चरण के निवेशकों की भागीदारी भी देखी गई जो फ्रांस के नीस में आयोजित होने वाले भारत इनोवेट्स-2026 की तैयारियों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

दिन भर चलने वाले इस कार्यक्रम में वैश्विक स्तर पर 85 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक की कुल संपत्ति का प्रबंधन करने वाले 90 से अधिक निवेशकों ने भाग लिया। इनमें पीक एक्सवी पार्टनर्स, एक्सेल, बेसेमर वेंचर पार्टनर्स, बर्टेल्समैन इंडिया इन्वेस्टमेंट्स, अवाना कैपिटल, ब्लूम वेंचर्स, कलारी कैपिटल, चिराटे वेंचर्स, 360 वन एसेट, एवेन्डस कैपिटल, बी कैपिटल, आविष्कार कैपिटल, सोनी इनोवेशन फंड और ओमनीवोर आदि शामिल हैं।

शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग की संयुक्त सचिव श्रीमती सौम्या गुप्ता ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि भारत इनोवेट्स भारत के प्रधानमंत्री द्वारा 17 फरवरी, 2026 को भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष के उद्घाटन के अवसर पर फ्रांस के राष्ट्रपति की उपस्थिति में घोषित एक प्रमुख पहल है। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु शोकेस भारत के उन तकनीकी संस्थापकों के लिए संरचित मंच तैयार करने की मंत्रालय की प्रतिबद्धता को दर्शाता है जो धैर्यवान, दीर्घकालिक पूंजी और वैश्विक स्तर पर विस्तार करने में सक्षम साझेदारों से सीधे जुड़ सकते हैं।

श्री प्रशांत प्रकाश, पार्टनर, एक्सेल, श्री राजन आनंदन, प्रबंध निदेशक, पीक एक्सवी, और श्री गौरव दीपक, सह-संस्थापक और सीईओ, एवेंडस, जो सभी भारत इनोवेट्स-2026 की कोर सलाहकार समिति के सदस्य हैं, ने भारत के अनुसंधान-आधारित डीप-टेक उद्यमों को वैश्विक पूंजी प्रवाह में सबसे आगे रखने और अंतरराष्ट्रीय निवेशक और कॉर्पोरेट इकोसिस्टम के साथ स्थायी संबंध बनाने की पहल के रणनीतिक उद्देश्य पर जोर दिया।

भाग लेने वाले 24 स्टार्ट-अप्स ने भारत के डीप-टेक नवाचार की व्यापकता का प्रतिनिधित्व किया जिसमें अंतरिक्ष और प्रक्षेपण प्रणाली, इलेक्ट्रिक विमानन और एयरोस्पेस, रक्षा और प्रणोदन, सेमीकंडक्टर और 5G/6G, क्वांटम कंप्यूटिंग, न्यूरो-टेक्नोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी और सेल थेरेपी, रीजेनरेटिव मेडिसिन, महिला स्वास्थ्य, कृषि-बायोटेक और सटीक कृषि, उन्नत विनिर्माण, स्वच्छ ऊर्जा, जल और समुद्री रोबोटिक्स, और डिजिटल स्वास्थ्य सहित अग्रणी क्षेत्र शामिल हैं। प्रत्येक संस्थापक ने 15 मिनट के संरचित प्रारूप में प्रस्तुति दी जिसमें 10 मिनट का भाषण और उसके बाद निवेशकों के साथ 5 मिनट की बातचीत शामिल थी।

कार्यक्रम का समापन संस्थापकों और निवेशकों के बीच व्यापक नेटवर्किंग और व्यक्तिगत मुलाकातों के साथ हुआ। कई निवेशकों ने आगामी हफ्तों में भाग लेने वाले स्टार्टअप्स के साथ आगे की बातचीत करने में गहरी रुचि व्यक्त की।

बेंगलुरु शोकेस, भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष के हिस्से के रूप में 14-16 जून 2026 को फ्रांस के नीस में आयोजित होने वाले भारत इनोवेट्स-2026 शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित किए जा रहे चुनिंदा कार्यक्रमों की श्रृंखला में से एक है। इस प्रमुख कार्यक्रम में अनुसंधान एवं विकास समर्थित लगभग 120 भारतीय डीप-टेक उद्यमों को वैश्विक प्रसिद्ध उद्योगपतियों, निवेशकों, नीति निर्माताओं और प्रौद्योगिकी भागीदारों के समक्ष प्रदर्शित किया जाएगा।

भारत इनोवेट्स-2026 उन्नत कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर्स, अगली पीढ़ी के संचार, उन्नत सामग्री और महत्वपूर्ण खनिज, जैव प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, रक्षा, विनिर्माण और उद्योग 4.0 सहित 13 अग्रणी प्रौद्योगिकी क्षेत्रों पर केंद्रित है। इस पहल का उद्देश्य भारत के नवप्रवर्तकों, संस्थानों, निवेशकों और उद्योग के बीच सेतु को मजबूत करना और भारतीय डीप-टेक उद्यमों के लिए फ्रांस, यूरोप और वैश्विक बाजारों में प्रवेश के मार्ग प्रशस्त करना है।

****

Have something to say? Post your comment

और एजुकेशन समाचार

विभिन्न प्रकार से प्रबंधित स्कूलों पर स्कूल प्रबंधन समिति 2026 के दिशानिर्देशों की प्रयोज्यता

विभिन्न प्रकार से प्रबंधित स्कूलों पर स्कूल प्रबंधन समिति 2026 के दिशानिर्देशों की प्रयोज्यता

तेलंगाना के राज्यपाल ने युवा संगम प्रतिनिधिमंडल के साथ संवाद किया और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला

तेलंगाना के राज्यपाल ने युवा संगम प्रतिनिधिमंडल के साथ संवाद किया और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला

शिक्षा मंत्रालय ने एनआईओएस, राज्यों और जिला प्रशासनों की क्षमता में तालमेल बिठाकर स्कूल न जाने वाले बच्चों को मुख्यधारा में लाने की रणनीति की समीक्षा की

शिक्षा मंत्रालय ने एनआईओएस, राज्यों और जिला प्रशासनों की क्षमता में तालमेल बिठाकर स्कूल न जाने वाले बच्चों को मुख्यधारा में लाने की रणनीति की समीक्षा की

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव श्री संजय कुमार ने नई दिल्ली में भारतीय भाषा समर कैंप (बीबीएससी) का शुभारंभ किया

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव श्री संजय कुमार ने नई दिल्ली में भारतीय भाषा समर कैंप (बीबीएससी) का शुभारंभ किया

श्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज भारत नवाचार 2026 उच्चस्तरीय राजनयिक सम्मेलन को संबोधित किया

श्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज भारत नवाचार 2026 उच्चस्तरीय राजनयिक सम्मेलन को संबोधित किया

61वीं अंतर्राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी - ला बिएननेल डि वेनेज़िया 2026 में भारत का पवेलियन

61वीं अंतर्राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी - ला बिएननेल डि वेनेज़िया 2026 में भारत का पवेलियन

शिक्षा मंत्रालय ने 'भारत इनोवेट्स 2026' में वैश्विक निवेशकों, कॉरपोरेट, विश्वविद्यालयों और अनुसंधान संस्थाओं की भागीदारी के लिए इस कार्यक्रम से पूर्व पेरिस में रोड शो आयोजित किया

शिक्षा मंत्रालय ने 'भारत इनोवेट्स 2026' में वैश्विक निवेशकों, कॉरपोरेट, विश्वविद्यालयों और अनुसंधान संस्थाओं की भागीदारी के लिए इस कार्यक्रम से पूर्व पेरिस में रोड शो आयोजित किया

श्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिल्ली में आईआईटी मद्रास के प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया, जिसमें उद्योग, शिक्षा जगत और सरकार राष्ट्र निर्माण के लिए एक साथ आए

श्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिल्ली में आईआईटी मद्रास के प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया, जिसमें उद्योग, शिक्षा जगत और सरकार राष्ट्र निर्माण के लिए एक साथ आए

श्री धर्मेंद्र प्रधान ने एनटीए मुख्यालय के दौरे के दौरान नीट यूजी 2026 की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

श्री धर्मेंद्र प्रधान ने एनटीए मुख्यालय के दौरे के दौरान नीट यूजी 2026 की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने एनआईटी कुरुक्षेत्र और आईआईईएसटी शिबपुर के कार्य-निष्पादन की समीक्षा की – छात्र कल्याण हेतु व्यापक उपायों की घोषणा की गई

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने एनआईटी कुरुक्षेत्र और आईआईईएसटी शिबपुर के कार्य-निष्पादन की समीक्षा की – छात्र कल्याण हेतु व्यापक उपायों की घोषणा की गई

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss