Thursday, May 21, 2026
BREAKING
ईरान-अमेरिका वार्ता आखिरी मोड़ पर, ट्रंप के दावे से बढ़ी हलचल! दिल्ली में हाई-लेवल मीटिंग बुलाई, सभी मंत्रियों को तुरंत राजधानी में रहने का आदेश! गंगा के ऊपरी क्षेत्र में नए हाइड्रो प्रोजेक्ट्स पर केंद्र का बड़ा यू-टर्न! 48°C की आग में झुलसा उत्तर भारत, विदर्भ में रेड अलर्ट से बढ़ी दहशत! तेलंगाना के राज्यपाल ने युवा संगम प्रतिनिधिमंडल के साथ संवाद किया और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने जिनेवा में 79वीं विश्व स्वास्थ्य सभा के दौरान पीएमएनसीएच बोर्ड की अध्यक्ष सुश्री हेलेन क्लार्क के साथ द्विपक्षीय बैठक की अमेरिका-ईरान तनाव चरम पर: ट्रंप ने दिए नए हमले के संकेत, ईरान ने ‘नए मोर्चे’ खोलने की चेतावनी दी पीएम मोदी का रोम आगमन: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से होगी अहम मुलाकात, वैश्विक साझेदारी पर फोकस अस्पतालों, स्कूलों और कॉलेज परिसरों में आवारा कुत्तों की अनुमति क्यों नहीं? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम जवाब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने जिनेवा में 79वीं विश्व स्वास्थ्य सभा को संबोधित किया

एजुकेशन

शिक्षा मंत्रालय ने एनआईओएस, राज्यों और जिला प्रशासनों की क्षमता में तालमेल बिठाकर स्कूल न जाने वाले बच्चों को मुख्यधारा में लाने की रणनीति की समीक्षा की

May 18, 2026 09:27 AM

शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग (डीओएसईएल) के सचिव श्री संजय कुमार की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई गई। इस बैठक का उद्देश्य स्कूल न जाने वाले बच्चों - विशेष रूप से 14-18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों - के मुद्दे पर विचार-विमर्श करना और एनआईओएस की प्रस्तावित नई पहल के कार्यान्वयन की रणनीति पर चर्चा करना था।

इस बैठक में डीओएसईएल की संयुक्त सचिव श्रीमती प्राची पांडे, राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) के अध्यक्ष प्रोफेसर अखिलेश मिश्रा एवं सचिव कर्नल शकील अहमद, शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न राज्य सरकारों के प्रतिनिधि, चिन्हित पायलट जिलों के जिला कलेक्टर/जिला मजिस्ट्रेट और एनआईओएस तथा राज्य शिक्षा विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए, डीओएसईएल के सचिव श्री संजय कुमार ने स्कूल की पढ़ाई बीच में ही छोड़ने वाले बच्चों की गंभीर समस्या पर प्रकाश डाला और कहा कि उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, कक्षा I में दाखिला लेने वाले हर 100 बच्चों में से केवल 62 बच्चे ही कक्षा XII तक पहुंच पाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि नवीनतम पीएलएफएस अनुमानों के अनुसार, 14-18 आयु वर्ग के दो करोड़ से अधिक बच्चे इस समय स्कूल नहीं जाते हैं।

उन्होंने कहा कि आर्थिक मजबूरियां, घरेलू जिम्मेदारियां और आजीविका से जुड़ी चुनौतियां उन मुख्य कारणों में से हैं, जिनकी वजह से बच्चे स्कूली शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। तत्काल हस्तक्षेप की आवश्यकता पर जोर देते हुए, श्री कुमार ने इस बात पर बल दिया कि हर बच्चे को कम से कम माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्तर तक की शिक्षा मिलनी चाहिए और साथ ही उसे स्थानीय आर्थिक अवसरों के अनुरूप रोजगारपरक कौशल भी सिखाए जाने चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि जहां मुख्य जोर बच्चों को फिर से औपचारिक स्कूली शिक्षा से जोड़ने पर होना चाहिए, वहीं जो बच्चे नियमित स्कूलों में वापस नहीं लौट पा रहे हैं, उन्हें ओपन और डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) व्यवस्थाओं के जरिए राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) और राज्य मुक्त विद्यालयों जैसे लचीले शिक्षण माध्यमों से जोड़ा जाना चाहिए। श्री कुमार ने जमीनी स्तर पर इस पहल को प्रभावी ढंग से लागू करने और इसे एक राष्ट्रव्यापी अभियान में बदलने में जिला कलेक्टरों तथा जिला प्रशासन की अहम भूमिका पर भी जोर दिया।

डीओएसईएल की संयुक्त सचिव श्रीमती प्राची पांडे ने कहा कि स्कूल न जाने वाले बच्चों की समस्या को मिशन मोड में हल किया जा रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रस्तावित पहल में डेटा-आधारित दृष्टिकोण अपनाया जाएगा, जिसमें अंतिम छोर तक पहुंचने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने स्कूल न जाने वाले बच्चों की प्रभावी पहचान, नामांकन और उन्हें स्कूल में बनाए रखना सुनिश्चित करने हेतु राज्य, जिला और स्थानीय स्तर पर विभिन्न विभागों के बीच तालमेल की आवश्यकता को रेखांकित किया। इसके अलावा, यह भी बताया गया कि इस पहल के औपचारिक शुभारंभ से पहले, तैयारी से जुड़ी गतिविधियां - जिनमें एनआईओएस फैसिलिटेटर्स का नामांकन, स्टार्टर किट का वितरण, प्रारंभिक सर्वेक्षण और बच्चों का शुरुआती नामांकन शामिल है - पूरी की जायेंगी।

एनआईओएस के अध्यक्ष प्रोफेसर अखिलेश मिश्रा ने कहा कि शिक्षा आशा, गरिमा और अवसर का प्रतीक है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्य चुनौती उन बच्चों तक पहुंचने की है, जो शिक्षा प्रणाली से कटे हुए हैं। उन्होंने इस पहल को शैक्षिक समावेशन का एक ऐसा ‘जन-आंदोलन’ बताया, जिसका उद्देश्य लचीले एवं समावेशी शैक्षिक माध्यमों के जरिए बच्चों तथा युवाओं को सीखने के अवसरों से फिर से जोड़ना है।

एनआईओएस के सचिव कर्नल शकील अहमद ने इस पहल के संचालनात्मक ढांचे पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी। इस प्रस्तुति में स्कूल न जाने वाले बच्चों की पहचान एवं वर्गीकरण, एनआईओएस फैसिलिटेटर्स की तैनाती, ऐप-आधारित मैपिंग एवं मॉनिटरिंग सिस्टम, प्रोत्साहन तंत्र, जिला-स्तरीय एकीकरण रणनीतियां और चरणबद्ध कार्यान्वयन की योजनाओं को शामिल किया गया था।

इस पहल के शुरुआती कार्यान्वयन हेतु, ऐसे पायलट जिलों की पहचान की गई जहां स्कूल न जाने  वाले बच्चों की संख्या बहुत अधिक है। इनमें ओडिशा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और दिल्ली के जिले शामिल हैं। पहले चरण में, यह नई पहल देश के 10 जिलों में लागू की जाएगी। इसे लागू करने में मदद हेतु, इसमें शामिल राज्यों के साथ ‘प्रतिबद्धता ज्ञापन’ (एमओसी) पर हस्ताक्षर किए जायेंगे। इन जिलों से मिली सीख के आधार पर, इस कार्यक्रम का बाद में पूरे देश में विस्तार किया जाएगा।

भाग लेने वाले राज्यों और जिला प्रशासनों ने इस पहल के सफल कार्यान्वयन के लिए अपने पूर्ण सहयोग और समर्थन का आश्वासन दिया। राज्यों से यह भी अनुरोध किया गया कि वे प्रासंगिक डेटा साझा करें और इस रूपरेखा तथा संचालन संबंधी दिशानिर्देशों को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु सुझाव प्रदान करें।

बैठक का समापन इस सामूहिक संकल्प के साथ हुआ कि कोई भी बच्चा शिक्षा प्रणाली से बाहर न रहे और सभी बच्चों को शिक्षा, कौशल विकास तथा एक गरिमामय भविष्य के अवसर उपलब्ध कराए जाएं।

Have something to say? Post your comment

और एजुकेशन समाचार

तेलंगाना के राज्यपाल ने युवा संगम प्रतिनिधिमंडल के साथ संवाद किया और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला

तेलंगाना के राज्यपाल ने युवा संगम प्रतिनिधिमंडल के साथ संवाद किया और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव श्री संजय कुमार ने नई दिल्ली में भारतीय भाषा समर कैंप (बीबीएससी) का शुभारंभ किया

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव श्री संजय कुमार ने नई दिल्ली में भारतीय भाषा समर कैंप (बीबीएससी) का शुभारंभ किया

श्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज भारत नवाचार 2026 उच्चस्तरीय राजनयिक सम्मेलन को संबोधित किया

श्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज भारत नवाचार 2026 उच्चस्तरीय राजनयिक सम्मेलन को संबोधित किया

61वीं अंतर्राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी - ला बिएननेल डि वेनेज़िया 2026 में भारत का पवेलियन

61वीं अंतर्राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी - ला बिएननेल डि वेनेज़िया 2026 में भारत का पवेलियन

शिक्षा मंत्रालय ने 'भारत इनोवेट्स 2026' में वैश्विक निवेशकों, कॉरपोरेट, विश्वविद्यालयों और अनुसंधान संस्थाओं की भागीदारी के लिए इस कार्यक्रम से पूर्व पेरिस में रोड शो आयोजित किया

शिक्षा मंत्रालय ने 'भारत इनोवेट्स 2026' में वैश्विक निवेशकों, कॉरपोरेट, विश्वविद्यालयों और अनुसंधान संस्थाओं की भागीदारी के लिए इस कार्यक्रम से पूर्व पेरिस में रोड शो आयोजित किया

श्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिल्ली में आईआईटी मद्रास के प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया, जिसमें उद्योग, शिक्षा जगत और सरकार राष्ट्र निर्माण के लिए एक साथ आए

श्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिल्ली में आईआईटी मद्रास के प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया, जिसमें उद्योग, शिक्षा जगत और सरकार राष्ट्र निर्माण के लिए एक साथ आए

श्री धर्मेंद्र प्रधान ने एनटीए मुख्यालय के दौरे के दौरान नीट यूजी 2026 की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

श्री धर्मेंद्र प्रधान ने एनटीए मुख्यालय के दौरे के दौरान नीट यूजी 2026 की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने एनआईटी कुरुक्षेत्र और आईआईईएसटी शिबपुर के कार्य-निष्पादन की समीक्षा की – छात्र कल्याण हेतु व्यापक उपायों की घोषणा की गई

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने एनआईटी कुरुक्षेत्र और आईआईईएसटी शिबपुर के कार्य-निष्पादन की समीक्षा की – छात्र कल्याण हेतु व्यापक उपायों की घोषणा की गई

श्री धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता और समय पर वितरण की समीक्षा की

श्री धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता और समय पर वितरण की समीक्षा की

उच्च शिक्षा विभाग ने मिशन साधना सप्ताह 2026 के अंतर्गत भारतीय ज्ञान प्रणाली (आईकेएस) पर एक संवादपूर्ण सत्र का आयोजन किया

उच्च शिक्षा विभाग ने मिशन साधना सप्ताह 2026 के अंतर्गत भारतीय ज्ञान प्रणाली (आईकेएस) पर एक संवादपूर्ण सत्र का आयोजन किया

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss