Wednesday, July 15, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री ने पारस्परिक निर्भरता के महत्व का उल्लेख करते हुए संस्कृत सुभाषितम् साझा किया रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत के माल ढुलाई संचालन को मज़बूत करने के लिए 'रिफॉर्म एक्सप्रेस' के तहत आठ और संरचनात्मक सुधारों की घोषणा की कारगिल विजय दिवस 2026: रक्षा मंत्री ने राष्ट्रीय समर स्मारक से कारगिल युद्ध स्मारक तक मोटरसाइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया भारत ने कोडेक्स एलिमेंटेरियस आयोग के 49वें सत्र में खाद्य मानकों के क्षेत्र में अपनी वैश्विक नेतृत्व की भूमिका को और मजबूत किया यूनिसेफ इंडिया, पीआईबी-पश्चिमी क्षेत्र और एम्स-नागपुर ने बाल्यावस्था की गैर-संचारी बीमारियों की मीडिया कवरेज क्षमता बढ़ाने संबंधी दो दिवसीय मीडिया कार्यशाला आयोजित कीयूनिसेफ इंडिया, पीआईबी-पश्चिमी क्षेत्र और एम्स-नागपुर ने बाल्यावस्था की गैर-संचारी बीमारियों की मीडिया कवरेज क्षमता बढ़ाने संबंधी दो दिवसीय मीडिया कार्यशाला आयोजित की Horoscope Today: दैनिक राशिफल 16 जुलाई 2026 वेव्स 2027 के ‘क्रिएट इन इंडिया चैलेंज’ सीज़न-2 के अंतर्गत उद्योग-संचालित चुनौतियों के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आमंत्रित किए प्रस्ताव एनएसएफडीसी की रियायती ऋण-आधारित योजनाओं के माध्यम से अनुसूचित जाति के पात्र लोगों की उद्यमिता, स्वरोजगार और सामाजिक-आर्थिक स्थिति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण सफलता मिली पश्चिम बंगाल के कोलकाता में कल 14 जुलाई को तीसरा नमस्ते दिवस मनाया जाएगा, साथ ही देशभर के शहरी स्थानीय निकायों में भी समानांतर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे भारत की समुद्री सीमाओं के रक्षक

चंडीगढ़

कारगिल विजय दिवस 2026: रक्षा मंत्री ने राष्ट्रीय समर स्मारक से कारगिल युद्ध स्मारक तक मोटरसाइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

July 15, 2026 05:25 AM

अगले 13 दिनों में 28 बाइक सवार 1,900 किलोमीटर की दूरी तय करके भारतीय वीरों के साहस, दृढ़ संकल्प और सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे

1999 के कारगिल युद्ध में मिली विजय भारत के उस अटूट संकल्प का प्रतीक है कि देश हमारी भूमि, पहचान और सम्मान पर किसी भी शत्रुतापूर्ण दुस्‍साहस का पूर्ण शक्ति से जवाब देगा: श्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कारगिल विजय दिवस 2026 के राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत 14 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय समर स्मारक से लद्दाख के द्रास स्थित कारगिल युद्ध स्मारक तक 13 दिवसीय 'शौर्य विजय यात्रा' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस यात्रा में सेवारत और सेवानिवृत्त रक्षा बल कर्मियों सहित 28 बाइक सवार और उनके परिवार के सदस्य उत्तरी हिमालय के दुर्गम भूभाग से गुजरते हुए 1,900 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। यह यात्रा 1999 के कारगिल युद्ध में विजय सुनिश्चित करने वाले भारतीय वीरों के अदम्‍य साहस, दृढ़ संकल्प और सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करती है। यात्रा का आदर्श वाक्य है 'एक यात्रा, एक राष्ट्र, एक सलाम'।

इस अवसर पर रक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में वीर भारतीय सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने अदम्‍य साहस, धैर्य, अनुशासन और अद्वितीय देशभक्ति का एक स्वर्णिम अध्याय लिखा है, जिसका विश्वभर की सेनाएं आज भी अध्ययन करती हैं और सम्मान करती हैं। उन्होंने कहा कि लगभग 20,000 फीट की ऊंचाई और शून्य से 40 डिग्री सेल्सियस नीचे तक गिरते तापमान में, हमारे सैनिकों ने साहस और दृढ़ता के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त किया। उन्होंने दुश्मन के कब्जे से हर चोटी, पहाड़ी और बंकर को वापस ले लिया और तिरंगे का गौरव बनाए रखा। यह विजय हमारी भूमि, पहचान और सम्मान पर किसी भी शत्रुतापूर्ण दुस्‍साहस का पूरी शक्ति से जवाब देने के भारत के अटूट संकल्प का प्रतीक है।

श्री राजनाथ सिंह ने परम वीर चक्र से सम्मानित सभी भारतीय वीर सैनिकों, जिनमें कैप्टन विक्रम बत्रा, लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडे, सूबेदार मेजर (मानद कैप्टन) योगेंद्र सिंह यादव (सेवानिवृत्त) और सूबेदार मेजर (मानद कैप्टन) संजय कुमार (सेवानिवृत्त) को युद्ध में विजय सुनिश्चित करने में उनके अमूल्य योगदान के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ये वीर सैनिक युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करते रहेंगे।

यात्रा के दौरान, राइडर्स चंडीमंदिर युद्ध स्मारक, रेजांग ला युद्ध स्मारक और लेह युद्ध स्मारक सहित प्रमुख सैन्य स्मारकों पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। अपने अभियान के दौरान वे वीर नारियों से भी भेंट करेंगे और उनके साहस और दृढ़ता को पहचानते हुए उन्हें सम्मानित करेंगे। इस अभियान का समापन 26 जुलाई, 2026 को कारगिल विजय दिवस पर कारगिल युद्ध स्मारक पर होगा।

 

इस अभियान के दौरान, राइडर्स राष्ट्रीय समर स्मारक की पवित्र मिट्टी से भरा कलश लेकर चलेंगे, जिसे शहीदों की स्मृति में कारगिल में अर्पित किया जाएगा। रक्षा मंत्री ने कहा कि जब यहां की मिट्टी कारगिल की मिट्टी से मिलेगी, तो यह राष्ट्र की वर्तमान पीढ़ी की श्रद्धा और राष्ट्र के नायकों की वीरता के संगम का प्रतीक होगी।

शौर्य विजय यात्रा के एक महत्वपूर्ण पहलू का उल्‍लेख करते हुए श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह यात्रा देश के विभिन्न हिस्सों से सेवारत अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और नागरिकों को एक साथ लाती है। उन्होंने कहा कि विभिन्न पृष्ठभूमि, भाषाएं और परंपराएं फिर भी एक तिरंगा, एक राष्ट्र और हमारे नायकों के प्रति साझा श्रद्धा यही हमारे देश की पहचान है।

ध्वजारोहण समारोह में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडेटों की उपस्थिति में रक्षा मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि यह अभियान लोगों, विशेषकर युवाओं में देशभक्ति की भावना को पुन: जागृत करेगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान भावी पीढ़ियों को यह संदेश देगा कि राष्ट्र की स्वतंत्रता और सम्मान की रक्षा केवल सीमाओं पर ही नहीं, बल्कि हमारी स्मृतियों और मूल्यों में भी निहित है।

इस अवसर पर रक्षा प्रमुख जनरल एनएस राजा सुब्रमणि, थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। शौर्य विजय यात्रा, ऑपरेशन विजय के दौरान प्रदर्शित मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए भारतीय सेना की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस साहसिक यात्रा को दोहराते हुए, यह अभियान आने वाली पीढ़ियों को कर्तव्य, सम्मान और नि:स्वार्थ सेवा के मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

*****

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

प्रधानमंत्री ने पारस्परिक निर्भरता के महत्व का उल्लेख करते हुए संस्कृत सुभाषितम् साझा किया

प्रधानमंत्री ने पारस्परिक निर्भरता के महत्व का उल्लेख करते हुए संस्कृत सुभाषितम् साझा किया

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत के माल ढुलाई संचालन को मज़बूत करने के लिए 'रिफॉर्म एक्सप्रेस' के तहत आठ और संरचनात्मक सुधारों की घोषणा की

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत के माल ढुलाई संचालन को मज़बूत करने के लिए 'रिफॉर्म एक्सप्रेस' के तहत आठ और संरचनात्मक सुधारों की घोषणा की

वेव्स 2027 के ‘क्रिएट इन इंडिया चैलेंज’ सीज़न-2 के अंतर्गत उद्योग-संचालित चुनौतियों के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आमंत्रित किए प्रस्ताव

वेव्स 2027 के ‘क्रिएट इन इंडिया चैलेंज’ सीज़न-2 के अंतर्गत उद्योग-संचालित चुनौतियों के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आमंत्रित किए प्रस्ताव

भारत की समुद्री सीमाओं के रक्षक

भारत की समुद्री सीमाओं के रक्षक

प्रधानमंत्री ने कतर राज्‍य के फादर अमीर महामहिम शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री ने कतर राज्‍य के फादर अमीर महामहिम शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर शोक व्यक्त किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में मियावाकी पद्धति के तहत एक घंटे में 3.61 लाख से अधिक पौधारोपण का Guinness World Record बनाने पर अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन, सभी वॉलंटियर्स एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई दी

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में मियावाकी पद्धति के तहत एक घंटे में 3.61 लाख से अधिक पौधारोपण का Guinness World Record बनाने पर अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन, सभी वॉलंटियर्स एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई दी

केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में पर्यावरण संरक्षण का महासंकल्प: वृक्ष मित्रों के जनआंदोलन से हरित भारत का नया अध्याय

केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में पर्यावरण संरक्षण का महासंकल्प: वृक्ष मित्रों के जनआंदोलन से हरित भारत का नया अध्याय

कोलंबिया के बुकारामांगा में आयोजित 56वें अंतर्राष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड 2026 में भारत की शानदार जीत

कोलंबिया के बुकारामांगा में आयोजित 56वें अंतर्राष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड 2026 में भारत की शानदार जीत

प्रधानमंत्री ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम ''भारत-न्यूजीलैंड: एक सफल साझेदारी'' में भाग लिया

प्रधानमंत्री ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम ''भारत-न्यूजीलैंड: एक सफल साझेदारी'' में भाग लिया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में जयप्रकाश नारायण पुस्तकालय का लोकार्पण किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में जयप्रकाश नारायण पुस्तकालय का लोकार्पण किया

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss