Sunday, September 27, 2026
BREAKING
• Latest News from Punjab September 2026 • Latest News from Haryana September 2026 • उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 27 सितंबर को केरल का दौरा करेंगे • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह केरलम के कोल्लम में मां अमृतानंदमयी जी के 73वें जन्मदिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए • गुंटूर और नंबूर के बीच 108 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले चार लेन के ओवरब्रिज की आधारशिला रखी गई। • केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने संयुक्त राष्ट्र की उच्च स्तरीय बैठक में वैश्विक महामारी की तैयारियों और उससे निपटने की क्षमता को मजबूत करने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 27 सितंबर, 2026 • महाराष्ट्र पर सूखे का साया: 265 तालुके संकट में, सरकार का 12-सूत्री राहत पैकेज बचा पाएगा किसानों की उम्मीदें? • प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय विकास और समृद्धि को गति देने में ‘मेक इन इंडिया’ की भूमिका को रेखांकित किया • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार महोत्सव के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया

सोशल वेलफेयर

सरकार ने अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के लिए कल्याण और सामाजिक सुरक्षा उपायों को मजबूत किया है

July 29, 2026 01:08 AM

वित्तीय वर्ष 2021-22 से अब तक 8.41 लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को सहायता प्रदान की गई है। राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत 7.68 लाख से अधिक लाभार्थी शामिल हैं

भारत सरकार अटल वयो अभ्युदय योजना (एवीवाईएवाई) के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के लिए व्यापक कल्याणकारी कार्यक्रमों को लागू कर रही है। इनका उद्देश्य देशभर में स्वस्थ, गरिमापूर्ण और सक्रिय वृद्धावस्था को बढ़ावा देना है। सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री श्री बी.एल. वर्मा ने लोकसभा में श्री गणेश सिंह के प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी साझा की ।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए एकीकृत कार्यक्रम (आईपीएसआरसी) के अंतर्गत मंत्रालय पात्र संगठनों को वरिष्ठ नागरिक आवास, सतत देखभाल गृह, मोबाइल चिकित्सा इकाइयाँ और फिजियोथेरेपी क्लीनिक संचालित करने के लिए अनुदान प्रदान करता है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाना है जिससे उन्हें आश्रय, भोजन, स्वास्थ्य सेवा, मनोरंजन और सक्रिय एवं उत्पादक वृद्धावस्था के अवसर मिल सकें। मंत्रालय ने सुलभ बुनियादी ढांचे और गुणवत्तापूर्ण देखभाल को बढ़ावा देने के लिए वरिष्ठ नागरिक आवासों हेतु न्यूनतम मानक भी निर्धारित किए हैं। वित्त वर्ष 2021-22 से इस कार्यक्रम से देशभर में 69 लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को लाभ प्राप्त हुआ है।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए राज्य कार्य योजना (एसएपीएसआरसी) राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासनों को स्थानीय प्राथमिकताओं और आवश्यकताओं के आधार पर राज्य-विशिष्ट कल्याणकारी पहलों को लागू करने में सहायता प्रदान करती है। यह योजना वित्त वर्ष 2019-20 से लागू है, जिससे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए अनुकूलित हस्तक्षेप करने में मदद मिलती है।

मंत्रालय राष्ट्रीय वयोश्री योजना (आरवीवाई) भी लागू कर रहा है , जिसके अंतर्गत उम्र संबंधी व्याधियों से पीड़ित और 15,000 रुपये तक की मासिक आय वाले वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त शारीरिक सहायता और जीवनयापन में सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं। आर्टिफिशियल लिम्ब्स मैन्युफैक्चरिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एएलएमसीओ) के माध्यम से कार्यान्वित इस योजना से वित्त वर्ष 2021-22 से अब तक देशभर में 7,68,749 वरिष्ठ नागरिकों को लाभ मिला है, जिससे उनकी गतिशीलता, आत्मनिर्भरता बहाल हुई है और जीवन की गुणवत्ता में सुधार हुआ है।

एल्डरलाइन – वरिष्ठ नागरिकों के लिए राष्ट्रीय हेल्पलाइन (14567) , जो प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक कार्यरत है, दुर्व्यवहार और बचाव के मामलों में निःशुल्क जानकारी, मार्गदर्शन, भावनात्मक सहयोग और जमीनी स्तर पर सहायता प्रदान करती है। 1 अक्टूबर 2021 को राष्ट्र को समर्पित होने के बाद से, हेल्पलाइन ने 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 8,41,734 वरिष्ठ नागरिकों को समय पर सहायता और समर्थन प्रदान किया है।

वृद्धों की देखभाल करने वाले कुशल पेशेवरों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए, मंत्रालय पीएम-स्पेशल (घर और सहायक आवास में बुजुर्गों की देखभाल की व्यवस्था) योजना लागू कर रहा है । वित्त वर्ष 2023-24 में इसकी शुरुआत के बाद से, 38,893 बुजुर्ग देखभालकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया है, जिससे देश के पेशेवर देखभाल तंत्र को मजबूती मिली है और गुणवत्तापूर्ण बुजुर्ग देखभाल सेवाओं का विस्तार हुआ है।

सरकार सीनियरकेयर एजिंग ग्रोथ इंजन (एसएजीई) पहल के माध्यम से वृद्धों की देखभाल में नवाचार को बढ़ावा दे रही है। इस पहल के अंतर्गत पात्र स्टार्टअप्स को वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रौद्योगिकी आधारित समाधान विकसित करने के लिए 1 करोड़ रुपये तक की इक्विटी सहायता प्राप्त होती है। इसकी शुरुआत से अब तक नौ स्टार्टअप्स को सहायता प्रदान की जा चुकी है, जिससे स्वास्थ्य सेवा, सहायक जीवन यापन और वृद्धावस्था-अनुकूल प्रौद्योगिकियों में नवाचार को प्रोत्साहन मिला है।

सरकार हितधारकों के साथ परामर्श और स्वतंत्र तृतीय-पक्ष मूल्यांकन के माध्यम से एवीवाईएवाई  के कार्यान्वयन की नियमित रूप से समीक्षा करती है ताकि उभरती जरूरतों का आकलन किया जा सके और सेवा वितरण में सुधार किया जा सके। मंत्रालय ने आगे बताया कि वृद्धजन संबंधी राष्ट्रीय नीति, 1999 स्वास्थ्य सेवा, वित्तीय सुरक्षा, सहायक जीवन यापन, डिजिटल समावेशन और सक्रिय वृद्धावस्था से संबंधित मुद्दों को संबोधित करने के लिए नीतिगत ढांचा प्रदान करती है।

मंत्रालय यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि देश भर के वरिष्ठ नागरिकों को कल्याणकारी पहलों के एक मजबूत नेटवर्क के माध्यम से सुलभ स्वास्थ्य सेवा, सामाजिक सुरक्षा, पुनर्वास सहायता, सहायक जीवन सेवाएं और सक्रिय वृद्धावस्था के अवसर प्राप्त हों, जिससे समावेशी, गरिमामय और आयु-अनुकूल समाज के सरकार के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाया जा सके।

Have something to say? Post your comment

और सोशल वेलफेयर समाचार

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने 'स्वच्छता से सभ्यता' सत्र का आयोजन किया

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने 'स्वच्छता से सभ्यता' सत्र का आयोजन किया

आयुष्मान कार्ड बड़े संकट के समय आपके और आपके परिवार के लिए सबसे बड़ा सहारा बन सकता है: श्रीमती अन्नपूर्णा देवी

आयुष्मान कार्ड बड़े संकट के समय आपके और आपके परिवार के लिए सबसे बड़ा सहारा बन सकता है: श्रीमती अन्नपूर्णा देवी

नशीले पदार्थों पर निर्भरता से उबरकर खेल के क्षेत्र में आगे बढने की महत्वाकांक्षा तक: जम्मू-कश्मीर के सज्जाद की स्वस्थ होने और समाज की मुख्य धारा में लौटने की यात्रा

नशीले पदार्थों पर निर्भरता से उबरकर खेल के क्षेत्र में आगे बढने की महत्वाकांक्षा तक: जम्मू-कश्मीर के सज्जाद की स्वस्थ होने और समाज की मुख्य धारा में लौटने की यात्रा

शराब पर निर्भरता से गरिमापूर्ण जीवन तक: दारा सिंह की सुधार यात्रा

शराब पर निर्भरता से गरिमापूर्ण जीवन तक: दारा सिंह की सुधार यात्रा

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय विशेष अभियान के छठे चरण  के कार्यान्वयन के लिए तैयार

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय विशेष अभियान के छठे चरण के कार्यान्वयन के लिए तैयार

एनएमबीए की पहुंच 34.54 करोड़ नागरिकों तक, जिनमें 13.70 करोड़ से अधिक युवा और 10.64 करोड़ महिलाएं शामिल

एनएमबीए की पहुंच 34.54 करोड़ नागरिकों तक, जिनमें 13.70 करोड़ से अधिक युवा और 10.64 करोड़ महिलाएं शामिल

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री, श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने फिलीपींस गणराज्य की प्रथम महिला, महामहिम श्रीमती लुईस अरानेता-मार्कोस से मुलाकात की

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री, श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने फिलीपींस गणराज्य की प्रथम महिला, महामहिम श्रीमती लुईस अरानेता-मार्कोस से मुलाकात की

अनुसूचित जाति के 1.44 करोड़ से अधिक छात्रों को छात्रवृत्ति के तौर पर 12,773 करोड़ रुपये की सहायता

अनुसूचित जाति के 1.44 करोड़ से अधिक छात्रों को छात्रवृत्ति के तौर पर 12,773 करोड़ रुपये की सहायता

एनसीएसके 23 अगस्त, 2026 को अपना स्थापना दिवस मनाएगा; वार्षिक कार्यक्रम में लगभग 900 सफाई कर्मचारियों के भाग लेने की संभावना

एनसीएसके 23 अगस्त, 2026 को अपना स्थापना दिवस मनाएगा; वार्षिक कार्यक्रम में लगभग 900 सफाई कर्मचारियों के भाग लेने की संभावना

केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने की मिशन शक्ति पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की परामर्श समिति की बैठक की अध्यक्षता

केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने की मिशन शक्ति पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की परामर्श समिति की बैठक की अध्यक्षता

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss