Sunday, September 27, 2026
BREAKING
• Latest News from Punjab September 2026 • Latest News from Haryana September 2026 • उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 27 सितंबर को केरल का दौरा करेंगे • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह केरलम के कोल्लम में मां अमृतानंदमयी जी के 73वें जन्मदिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए • गुंटूर और नंबूर के बीच 108 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले चार लेन के ओवरब्रिज की आधारशिला रखी गई। • केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने संयुक्त राष्ट्र की उच्च स्तरीय बैठक में वैश्विक महामारी की तैयारियों और उससे निपटने की क्षमता को मजबूत करने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 27 सितंबर, 2026 • महाराष्ट्र पर सूखे का साया: 265 तालुके संकट में, सरकार का 12-सूत्री राहत पैकेज बचा पाएगा किसानों की उम्मीदें? • प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय विकास और समृद्धि को गति देने में ‘मेक इन इंडिया’ की भूमिका को रेखांकित किया • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार महोत्सव के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया

सोशल वेलफेयर

नशा मुक्त भारत अभियान देश भर में 29.05 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचा

August 07, 2026 07:17 AM

देशव्यापी जागरूकता अभियान के ज़रिए 11.05 करोड़ से ज़्यादा युवाओं और 7.81 करोड़ महिलाओं को जागरूक किया गया

भारत सरकार 'नशा मुक्त भारत अभियान' (एनएमबीए) को एक देशव्यापी अभियान के तौर पर लागू कर रही है। इसका उदे्श्य जागरूकता फैलाकर, समुदाय की भागीदारी से और नशा-मुक्ति के लिए बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर बनाकर नशीले पदार्थों के सेवन को रोकना और कम करना है। 15 अगस्त 2020 को नशीले पदार्थों के सेवन के प्रति संवेदनशील 272 जिलों में शुरू किए गए इस अभियान का दायरा अगस्त 2023 से देश के सभी जिलों तक बढ़ा दिया गया है। इसमें उच्च शिक्षण संस्थानों, विश्वविद्यालयों और स्कूलों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री श्री बी. एल. वर्मा ने राज्यसभा में श्री कनाद पुरकायस्थ और श्री बाबूभाई जेसंगभाई देसाई द्वारा पूछे गए प्रश्नों के लिखित उत्तर में ये जानकारी दीं। सदन को बताया गया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगातार सहयोग से, 'नशा मुक्त भारत अभियान' ने देश भर में बड़े पैमाने पर जागरूकता और पहुंच बढ़ाने वाली गतिविधियों के ज़रिए 29.05 करोड़ से ज़्यादा लोगों तक पहुंच बनाई है और उन्हें जागरूक किया है। इनमें 11.05 करोड़ से ज़्यादा युवा और 7.81 करोड़ महिलाएं शामिल हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0010KPR.jpg

लिखित उत्तर में यह भी बताया गया कि मादक पदार्थों की मांग में कमी के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना (एनएपीडीआरडीआर) के तहत, मंत्रालय वर्तमान में 145 जिला नशा मुक्ति केंद्रों (डीडीएसी), 344 एकीकृत पुनर्वास केंद्रों (आईआरसीए), 76 आउटरीच और ड्रॉप-इन केंद्रों (ओडीआईसी), 45 समुदाय-आधारित पीयर-लेड इंटरवेंशन (सीपीएलआई) केंद्रों और 155 व्यसन उपचार सुविधा केंद्रों (एटीएफ) को सहायता दे रहा है। डीडीएसी ढांचा इन सेवाओं को एक एकीकृत जिला-स्तरीय प्रणाली में जोड़ता है, जिससे संस्थागत देखभाल सुदृढ़ होती है और पुनर्वास सेवाओं तक पहुंच बेहतर होती है।

सदन को यह भी सूचित किया गया कि मंत्रालय ने मादक पदार्थों के सेवन से प्रभावित लोगों और उनके परिवारों को जानकारी, परामर्श, मार्गदर्शन, प्रेरणा और रेफरल सेवाएं प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय टोल-फ्री नशा-मुक्ति हेल्पलाइन (14446) शुरू की है। यह हेल्पलाइन नज़दीकी नशा-मुक्ति और पुनर्वास सुविधा केंद्रों तक पहुंचने में भी मदद करती है। अब तक इस हेल्पलाइन पर 4.6 लाख से ज़्यादा कॉल प्राप्त हो चुके हैं।

लिखित उत्तर में यह भी बताया गया कि राज्य सरकारों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य संबंधित लोगों के सहयोग से स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में निरंतर जागरूकता और आउटरीच कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इन पहलों में जागरूकता कार्यक्रम, शपथ  अभियान, प्रतियोगिताएं, सेमिनार, कार्यशालाएं, रैलियां, नुक्कड़ नाटक और अन्य सूचना, शिक्षा और संचार (आईईसी) गतिविधियां शामिल हैं, जिनका उद्देश्य छात्रों और युवाओं को मादक पदार्थों के सेवन के नुकसान के बारे में जागरूक करना है।

समुदाय की भागीदारी और ज़मीनी स्तर पर जागरूकता को मज़बूत करने के लिए, मंत्रालय ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशा मुक्ति मित्रों (एनएमएम) का एक राष्‍ट्रव्यापी नेटवर्क बनाया है। 1.17 लाख से ज़्यादा स्वयंसेवकों ने एनएमएम के तौर पर पंजीकरण कराया है। एनएमबीए मोबाइल ऐप के ज़रिए, स्वयंसेवक ई-शपथ ले सकते हैं, आईईसी सामग्री और न्यूज़लेटर देख सकते हैं और ज़मीनी स्तर पर की गई जागरूकता गतिविधियों की जानकारी अपलोड कर सकते हैं, जिससे मादक  पदार्थों के सेवन के ख़िलाफ़ राष्ट्रव्यापी अभियान में योगदान मिल सके।

***

Have something to say? Post your comment

और सोशल वेलफेयर समाचार

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने 'स्वच्छता से सभ्यता' सत्र का आयोजन किया

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने 'स्वच्छता से सभ्यता' सत्र का आयोजन किया

आयुष्मान कार्ड बड़े संकट के समय आपके और आपके परिवार के लिए सबसे बड़ा सहारा बन सकता है: श्रीमती अन्नपूर्णा देवी

आयुष्मान कार्ड बड़े संकट के समय आपके और आपके परिवार के लिए सबसे बड़ा सहारा बन सकता है: श्रीमती अन्नपूर्णा देवी

नशीले पदार्थों पर निर्भरता से उबरकर खेल के क्षेत्र में आगे बढने की महत्वाकांक्षा तक: जम्मू-कश्मीर के सज्जाद की स्वस्थ होने और समाज की मुख्य धारा में लौटने की यात्रा

नशीले पदार्थों पर निर्भरता से उबरकर खेल के क्षेत्र में आगे बढने की महत्वाकांक्षा तक: जम्मू-कश्मीर के सज्जाद की स्वस्थ होने और समाज की मुख्य धारा में लौटने की यात्रा

शराब पर निर्भरता से गरिमापूर्ण जीवन तक: दारा सिंह की सुधार यात्रा

शराब पर निर्भरता से गरिमापूर्ण जीवन तक: दारा सिंह की सुधार यात्रा

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय विशेष अभियान के छठे चरण  के कार्यान्वयन के लिए तैयार

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय विशेष अभियान के छठे चरण के कार्यान्वयन के लिए तैयार

एनएमबीए की पहुंच 34.54 करोड़ नागरिकों तक, जिनमें 13.70 करोड़ से अधिक युवा और 10.64 करोड़ महिलाएं शामिल

एनएमबीए की पहुंच 34.54 करोड़ नागरिकों तक, जिनमें 13.70 करोड़ से अधिक युवा और 10.64 करोड़ महिलाएं शामिल

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री, श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने फिलीपींस गणराज्य की प्रथम महिला, महामहिम श्रीमती लुईस अरानेता-मार्कोस से मुलाकात की

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री, श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने फिलीपींस गणराज्य की प्रथम महिला, महामहिम श्रीमती लुईस अरानेता-मार्कोस से मुलाकात की

अनुसूचित जाति के 1.44 करोड़ से अधिक छात्रों को छात्रवृत्ति के तौर पर 12,773 करोड़ रुपये की सहायता

अनुसूचित जाति के 1.44 करोड़ से अधिक छात्रों को छात्रवृत्ति के तौर पर 12,773 करोड़ रुपये की सहायता

एनसीएसके 23 अगस्त, 2026 को अपना स्थापना दिवस मनाएगा; वार्षिक कार्यक्रम में लगभग 900 सफाई कर्मचारियों के भाग लेने की संभावना

एनसीएसके 23 अगस्त, 2026 को अपना स्थापना दिवस मनाएगा; वार्षिक कार्यक्रम में लगभग 900 सफाई कर्मचारियों के भाग लेने की संभावना

केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने की मिशन शक्ति पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की परामर्श समिति की बैठक की अध्यक्षता

केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने की मिशन शक्ति पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की परामर्श समिति की बैठक की अध्यक्षता

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss