Sunday, September 27, 2026
BREAKING
• Latest News from Punjab September 2026 • Latest News from Haryana September 2026 • उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 27 सितंबर को केरल का दौरा करेंगे • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह केरलम के कोल्लम में मां अमृतानंदमयी जी के 73वें जन्मदिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए • गुंटूर और नंबूर के बीच 108 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले चार लेन के ओवरब्रिज की आधारशिला रखी गई। • केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने संयुक्त राष्ट्र की उच्च स्तरीय बैठक में वैश्विक महामारी की तैयारियों और उससे निपटने की क्षमता को मजबूत करने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 27 सितंबर, 2026 • महाराष्ट्र पर सूखे का साया: 265 तालुके संकट में, सरकार का 12-सूत्री राहत पैकेज बचा पाएगा किसानों की उम्मीदें? • प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय विकास और समृद्धि को गति देने में ‘मेक इन इंडिया’ की भूमिका को रेखांकित किया • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार महोत्सव के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया

सोशल वेलफेयर

सरकार ने डीएपीएससी के अंतर्गत अनुसूचित जातियों के कल्याण और विकास के लिए निर्धारित निधियों की निगरानी और मजबूत की

August 10, 2026 03:25 AM

अनुसूचित जातियों के लिए विकास कार्य योजना के अंतर्गत 38 मंत्रालय/विभाग निधि निर्धारित कर रहे हैं; निधियों के बेहतर उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर समीक्षा की जाती है

सरकार ने राज्यसभा को सूचित किया है कि अनुसूचित जातियों के लिए विकास कार्य योजना (डीएपीएससी) के लिए नीति आयोग द्वारा वर्ष 2017 में जारी दिशानिर्देशों के अनुसार केंद्र सरकार के 38 मंत्रालय/विभाग अनुसूचित जातियों के कल्याण और विकास के लिए विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत निधि निर्धारित कर रहे हैं। डीएपीएससी को पहले अनुसूचित जाति उप-योजना (एससीएसपी) के नाम से जाना जाता था। 

सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले ने राज्यसभा में श्री गोल्ला बाबूराव द्वारा अनुसूचित जातियों के लिए विकास कार्य योजना से संबंधित पूछे गए प्रश्नों के उत्तर में यह जानकारी दी।

वर्ष 2020-21 से विभिन्न मंत्रालयों/विभागों के डीएपीएससी के अंतर्गत बजट अनुमान, संशोधित अनुमान और वास्तविक व्यय के आंकड़ों से पता चलता है कि 2020-21 से 2025-26 तक प्रत्येक वर्ष वास्तविक व्यय संशोधित अनुमान से कम रहा। संशोधित अनुमान के मुकाबले निधियों के उपयोग का प्रतिशत इस प्रकार रहा: 2020-21: 81.61%, 2021-22: 91.22%, 2022-23: 91.90%, 2023-24: 93.83%, 2024-25: 92.57%, 2025-26: 85.65%

सरकार ने बताया कि ये निधियां केवल अनुसूचित जातियों के कल्याण के लिए निर्धारित की जाती हैं। हालांकि कुछ मंत्रालयों/विभागों में योजनाओं की सामान्य प्रकृति के कारण कुछ मामलों में इन निधियों का पूर्ण उपयोग नहीं हो पाता है।

सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग, संबंधित मंत्रालयों/विभागों द्वारा डीएपीएससी निधियों के उपयोग की निगरानी सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री तथा सचिव की अध्यक्षता में समय-समय पर आयोजित समीक्षा बैठकों के माध्यम से करता है। हाल के समय में डीएपीएससी के अंतर्गत समीक्षा बैठकें 29 अप्रैल 2025 को सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री माननीय श्री बी.एल. वर्मा की अध्यक्षता में तथा 25 अगस्त 2025 और 16 अप्रैल 2026 को सामाजिक न्याय और अधिकारिता सचिव के स्तर पर आयोजित की गईं।

डीएपीएससी के अंतर्गत आने वाले मंत्रालयों/विभागों से समय-समय पर पत्राचार के माध्यम से व्यय में तेजी लाने और डीएपीएससी के अंतर्गत निर्धारित निधियों का अधिकतम और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के लिए कहा जाता है। इसके अतिरिक्त सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में, डीएपीएससी लागू करने वाले सभी 38 मंत्रालयों/विभागों ने अपने मंत्रालय/विभाग में डीएपीएससी निधियों की वित्तीय और भौतिक निगरानी के लिए एक नोडल अधिकारी नामित किया है।

सरकार अनुसूचित जातियों के कल्याण और विकास के लिए डीएपीएससी के अंतर्गत निर्धारित निधियों के अधिकतम और प्रभावी उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए निगरानी और समीक्षा तंत्र को लगातार मजबूत कर रही है।

Have something to say? Post your comment

और सोशल वेलफेयर समाचार

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने 'स्वच्छता से सभ्यता' सत्र का आयोजन किया

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने 'स्वच्छता से सभ्यता' सत्र का आयोजन किया

आयुष्मान कार्ड बड़े संकट के समय आपके और आपके परिवार के लिए सबसे बड़ा सहारा बन सकता है: श्रीमती अन्नपूर्णा देवी

आयुष्मान कार्ड बड़े संकट के समय आपके और आपके परिवार के लिए सबसे बड़ा सहारा बन सकता है: श्रीमती अन्नपूर्णा देवी

नशीले पदार्थों पर निर्भरता से उबरकर खेल के क्षेत्र में आगे बढने की महत्वाकांक्षा तक: जम्मू-कश्मीर के सज्जाद की स्वस्थ होने और समाज की मुख्य धारा में लौटने की यात्रा

नशीले पदार्थों पर निर्भरता से उबरकर खेल के क्षेत्र में आगे बढने की महत्वाकांक्षा तक: जम्मू-कश्मीर के सज्जाद की स्वस्थ होने और समाज की मुख्य धारा में लौटने की यात्रा

शराब पर निर्भरता से गरिमापूर्ण जीवन तक: दारा सिंह की सुधार यात्रा

शराब पर निर्भरता से गरिमापूर्ण जीवन तक: दारा सिंह की सुधार यात्रा

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय विशेष अभियान के छठे चरण  के कार्यान्वयन के लिए तैयार

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय विशेष अभियान के छठे चरण के कार्यान्वयन के लिए तैयार

एनएमबीए की पहुंच 34.54 करोड़ नागरिकों तक, जिनमें 13.70 करोड़ से अधिक युवा और 10.64 करोड़ महिलाएं शामिल

एनएमबीए की पहुंच 34.54 करोड़ नागरिकों तक, जिनमें 13.70 करोड़ से अधिक युवा और 10.64 करोड़ महिलाएं शामिल

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री, श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने फिलीपींस गणराज्य की प्रथम महिला, महामहिम श्रीमती लुईस अरानेता-मार्कोस से मुलाकात की

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री, श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने फिलीपींस गणराज्य की प्रथम महिला, महामहिम श्रीमती लुईस अरानेता-मार्कोस से मुलाकात की

अनुसूचित जाति के 1.44 करोड़ से अधिक छात्रों को छात्रवृत्ति के तौर पर 12,773 करोड़ रुपये की सहायता

अनुसूचित जाति के 1.44 करोड़ से अधिक छात्रों को छात्रवृत्ति के तौर पर 12,773 करोड़ रुपये की सहायता

एनसीएसके 23 अगस्त, 2026 को अपना स्थापना दिवस मनाएगा; वार्षिक कार्यक्रम में लगभग 900 सफाई कर्मचारियों के भाग लेने की संभावना

एनसीएसके 23 अगस्त, 2026 को अपना स्थापना दिवस मनाएगा; वार्षिक कार्यक्रम में लगभग 900 सफाई कर्मचारियों के भाग लेने की संभावना

केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने की मिशन शक्ति पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की परामर्श समिति की बैठक की अध्यक्षता

केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने की मिशन शक्ति पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की परामर्श समिति की बैठक की अध्यक्षता

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss