Sunday, September 27, 2026
BREAKING
• Latest News from Punjab September 2026 • Latest News from Haryana September 2026 • उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 27 सितंबर को केरल का दौरा करेंगे • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह केरलम के कोल्लम में मां अमृतानंदमयी जी के 73वें जन्मदिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए • गुंटूर और नंबूर के बीच 108 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले चार लेन के ओवरब्रिज की आधारशिला रखी गई। • केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने संयुक्त राष्ट्र की उच्च स्तरीय बैठक में वैश्विक महामारी की तैयारियों और उससे निपटने की क्षमता को मजबूत करने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 27 सितंबर, 2026 • महाराष्ट्र पर सूखे का साया: 265 तालुके संकट में, सरकार का 12-सूत्री राहत पैकेज बचा पाएगा किसानों की उम्मीदें? • प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय विकास और समृद्धि को गति देने में ‘मेक इन इंडिया’ की भूमिका को रेखांकित किया • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार महोत्सव के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया

सोशल वेलफेयर

पिछले तीन वित्त वर्षों के दौरान कर्नाटक में अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति के अंतर्गत 1,178.20 करोड़ रुपये की केंद्रीय हिस्सेदारी जारी

August 10, 2026 03:38 AM

पिछले तीन वित्त वर्षों के दौरान कर्नाटक में अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति के अंतर्गत 1,178.20 करोड़ रुपये की केंद्रीय हिस्सेदारी जारी

सरकार ने राज्यसभा को सूचित किया है कि पिछले तीन वित्त वर्षों के दौरान केंद्र प्रायोजित पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत कर्नाटक में अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लाभार्थियों को कुल 1,178.20 करोड़ रुपये की केंद्रीय हिस्सेदारी जारी की गई।

सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले ने राज्यसभा में अनुसूचित जाति कल्याण के लिए कर्नाटक को जारी केंद्रीय निधि से संबंधित अतारांकित प्रश्न संख्या 2050 के उत्तर में यह जानकारी दी।

कर्नाटक में अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को जारी केंद्रीय हिस्सेदारी 2023-24 में ₹421.08 करोड़, 2024-25 में ₹422.90 करोड़ और 2025-26 में 334.22 करोड़ रुपये रही। इस प्रकार तीन वित्त वर्षों में कुल 1,178.20 करोड़ रूपये जारी किए गए।

सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग, राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासनों के माध्यम से केंद्र प्रायोजित योजना के रूप में अनुसूचित जाति  के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति लागू करता है। इस योजना को वर्ष 2021-22 से प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से लागू किया जा रहा है।

इस योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति के लिए केंद्र सरकार का हिस्सा तभी जारी किया जाएगा जब राज्य सरकारें और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासन, राज्य/केंद्र शासित प्रदेश द्वारा भुगतान किए गए और अंतिम रूप से सत्यापित किए गए डेटा को राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर साझा करेंगे। यह योजना देशभर में मान्यता प्राप्त संस्थानों के सभी योग्य छात्रों के लिए खुली है और यह मांग पर आधारित है।

सरकार ने बताया कि नीति आयोग ने वर्ष 2017 में अनुसूचित जातियों के लिए विकास कार्य योजना -डीएपीएससी के अंतर्गत निधि निर्धारित करने के लिए दिशानिर्देश जारी किए थे। इन दिशानिर्देशों के अनुसार प्रत्येक संबंधित मंत्रालय/विभाग अपनी योजनाओं के माध्यम से अनुसूचित जातियों के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए डीएपीएससी के अंतर्गत निधि आवंटित करता है।

इन योजनाओं को संबंधित मंत्रालयों/विभागों द्वारा लागू किया जाता है। वहीं कर्नाटक सहित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निधि का आवंटन संबंधित मंत्रालयों/विभागों द्वारा अपनी योजनाओं के दिशानिर्देशों के अनुसार किया जाता है। डीएपीएससी  के अंतर्गत संबंधित मंत्रालयों/विभागों द्वारा आवंटित निधि को केंद्रीय बजट के व्यय प्रोफाइल के विवरण 10ए में दर्शाया जाता है।

सरकार के उत्तर में कर्नाटक में पात्र अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति सहायता के मांग-आधारित तंत्र और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण आधारित वितरण प्रणाली के माध्यम से कार्यान्वयन को रेखांकित किया गया है।

Have something to say? Post your comment

और सोशल वेलफेयर समाचार

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने 'स्वच्छता से सभ्यता' सत्र का आयोजन किया

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने 'स्वच्छता से सभ्यता' सत्र का आयोजन किया

आयुष्मान कार्ड बड़े संकट के समय आपके और आपके परिवार के लिए सबसे बड़ा सहारा बन सकता है: श्रीमती अन्नपूर्णा देवी

आयुष्मान कार्ड बड़े संकट के समय आपके और आपके परिवार के लिए सबसे बड़ा सहारा बन सकता है: श्रीमती अन्नपूर्णा देवी

नशीले पदार्थों पर निर्भरता से उबरकर खेल के क्षेत्र में आगे बढने की महत्वाकांक्षा तक: जम्मू-कश्मीर के सज्जाद की स्वस्थ होने और समाज की मुख्य धारा में लौटने की यात्रा

नशीले पदार्थों पर निर्भरता से उबरकर खेल के क्षेत्र में आगे बढने की महत्वाकांक्षा तक: जम्मू-कश्मीर के सज्जाद की स्वस्थ होने और समाज की मुख्य धारा में लौटने की यात्रा

शराब पर निर्भरता से गरिमापूर्ण जीवन तक: दारा सिंह की सुधार यात्रा

शराब पर निर्भरता से गरिमापूर्ण जीवन तक: दारा सिंह की सुधार यात्रा

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय विशेष अभियान के छठे चरण  के कार्यान्वयन के लिए तैयार

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय विशेष अभियान के छठे चरण के कार्यान्वयन के लिए तैयार

एनएमबीए की पहुंच 34.54 करोड़ नागरिकों तक, जिनमें 13.70 करोड़ से अधिक युवा और 10.64 करोड़ महिलाएं शामिल

एनएमबीए की पहुंच 34.54 करोड़ नागरिकों तक, जिनमें 13.70 करोड़ से अधिक युवा और 10.64 करोड़ महिलाएं शामिल

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री, श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने फिलीपींस गणराज्य की प्रथम महिला, महामहिम श्रीमती लुईस अरानेता-मार्कोस से मुलाकात की

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री, श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने फिलीपींस गणराज्य की प्रथम महिला, महामहिम श्रीमती लुईस अरानेता-मार्कोस से मुलाकात की

अनुसूचित जाति के 1.44 करोड़ से अधिक छात्रों को छात्रवृत्ति के तौर पर 12,773 करोड़ रुपये की सहायता

अनुसूचित जाति के 1.44 करोड़ से अधिक छात्रों को छात्रवृत्ति के तौर पर 12,773 करोड़ रुपये की सहायता

एनसीएसके 23 अगस्त, 2026 को अपना स्थापना दिवस मनाएगा; वार्षिक कार्यक्रम में लगभग 900 सफाई कर्मचारियों के भाग लेने की संभावना

एनसीएसके 23 अगस्त, 2026 को अपना स्थापना दिवस मनाएगा; वार्षिक कार्यक्रम में लगभग 900 सफाई कर्मचारियों के भाग लेने की संभावना

केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने की मिशन शक्ति पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की परामर्श समिति की बैठक की अध्यक्षता

केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने की मिशन शक्ति पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की परामर्श समिति की बैठक की अध्यक्षता

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss