Saturday, May 18, 2024
BREAKING
लोकसभा चुनावों को लेकर मोदी की इस क्षेत्र की पहली रैली अंबाला में आज कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह; सुरक्षा के सख्त इंतजाम गाजा में भीषण लड़ाई जारी, पीछे हटने को तैयार नहीं इजरायल Haryana : एक्सप्रेसवे पर श्रद्धालुओं से भरी चलती बस में लगी आग, आठ लोग जिंदा जले; दो दर्जन से अधिक झुलसे अरविंद केजरीवाल के PA ने स्वाति मालीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई देश का सबसे गर्म शहर! 47 डिग्री पहुंचा पारा दैनिक राशिफल 19 मई, 2024 आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा की प्रेस वार्ता पंचकूला जोन की उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही 20 और 27 मई को यूएचबीवीएन के मुख्यालय सेक्टर-14, पंचकूला में की जाएगी राजनीतिक पार्टियां अपने उम्मीदवारों का आपराधिक रिकॉर्ड करें सार्वजनिक- मुख्य निर्वाचन अधिकारी एसीबी की टीम ने बिजली निगम सोनीपत में कार्यरत जेई को ₹20000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

वार्षिक राशिफल

8. वृश्चिक(वर्ष 2021)

May 06, 2021 12:58 PM

राशि शुभ दिनाँक: 1,7,8,9,17,18,25,27
राशि प्रतिकूल दिनाँक: 2,3,11,12,15,19,20,28,29
स्वास्थ्य: जो लोग पहले से कई परेशानियों से जूझ रहे हैं उन्हें इस वर्ष काफी आराम मिलेगा। नये रोग उभर कर आ सकते हैं। मानसिक चिन्ता और तनाव से परेशान हो सकते हैं। अपनी जीवनशैली संयमित रखें। मन में किसी रोग को लेकर भय रहेगा। संक्रामक रोगों के प्रभाव में आ सकते हैं। भीड़भाड़ वाले स्थानों में जाने से बचें। महिलाओं को थायराइड जैसी बीमारियों से परेशान होना पड़ सकता है। अस्थमा के रोगियों को अपना विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। फरवरी और जुलाई महीने में विशेष सावधानी रखनी चाहिये।
आर्थिक स्थिति: इस वर्ष आपकी स्थिति सामान्य ही रहेगी। जमा पूँजी में कुछ कमी आ सकती हैं। मतलब इस वर्ष आपके खर्चे बहुत बढ़ सकते हैं। पर्यटन और अनावश्यक वस्तुओं की खरीदी में धन खराब कर सकते हैं। बिना शर्त के किसी को उधार धन देने से आपको बचना चाहिये। वर्ष के अन्त में आपके पास अचानक धन आ सकता है। मनोरंजन और भोग-विलास में काफी धन खर्च होगा। जोखिम भरे निवेश भी करने का विचार बनेगा। राहू के सप्तम भाव में होने के कारण किसी नये व्यवसाय से धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। जुलाई से सितम्बर के मध्य आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
कौटुम्बिक एवं सामाजिक: इस वर्ष पारिवारिक दृष्टिकोण से आप भाग्यशाली रहेंगे। तीसरे भाव में शनि और गुरु का संचरण आपकी प्रसिद्धि को बढ़ाने वाला सिद्ध होगा। मातापिता की आज्ञा का पालन करेंगे। घर में किसी बच्चे का जन्म हो सकता है। भाई-बहनों के व्यवहार से आह्लादित रहेंगे। वर्ष के मध्य में माता की कुछ चिन्ता हो सकती है। वरिष्ठ लोगों के बीच आपका उठना बैठना रहेगा। उनके साथ धार्मिक और सामाजिक विषयों पर चिन्तन कर सकते हैं। बच्चों पर कुछ ध्यान बनाये रखना होगा। उनकी शिक्षा में अवरोध आने की आशंका रहेगी।
प्रणय जीवन: विवाह योग्य जातकों के विवाह में बाधा आने के योग बन रहे हैं। अप्रैल के बाद विवाह में कुछ परेशानियाँ आ सकती हैं। यदि छोटे-मोटे तनाव हैं भी तो उन्हें बातचीत से सुलझा लें। प्रेम सम्बन्धों के दृष्टिकोण से भी वर्ष विशेष शुभ नहीं है। मन में असन्तुष्टि के भाव उभर के आ सकते हैं। मई-जून के आसपास विशेष सावधानी रखें। वर्ष के अन्त में विवाह की सम्भावनायें प्रबल होंगी। वर्ष के मध्य में कुछ तनाव अवश्य रहेगा। बहसबाजी और लोगों की सोच को अपने वैवाहिक जीवन के बीच न आने दें। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें।
विद्यार्थी जीवन: वर्ष 2021 करियर की दृष्टि से काफी अनुकूल रहने वाला है। तकनीकी विषयों से जुड़े लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। कार्य-व्यवसाय को लेकर यात्रा होने के योग बन रहे हैं। मार्च-अप्रैल में काफी यात्रा हो सकती है। लोन लेकर उच्च शिक्षा लेने वाले जातकों के ऊपर से प्रेशर कम होगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर जिम्मेदार रहेंगे। नये स्टार्ट्सअप के लिये आप को प्रोत्साहन मिलने की सम्भावना है। अपनी नौकरी से सन्तुष्ट नहीं रहेंगे। बार-बार जॉब बदलने का विचार आयेगा। जुलाई से अक्टूबर के बीच आपको रोजगार सम्बन्धी बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। बुरे लोगों की संगत से दूर रहें। कला जगत से जुड़े लोगों को संघर्ष करना पड़ेगा।
समाधान: नित्य देवी अथर्वशीर्ष का पाठ करना लाभकारी होगा। बुधवार को चीटियों को आटा और शक्कर डालें।
राशि स्वामी: मंगल, राशि नामाक्षर: न, य, नक्षत्र चरण नामाक्षर: तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू , आराध्य भगवान: श्री हनुमान जी, भाग्यशील रंग: लाल, भाग्यशील अंक: 1, 8, अनुकूल दिशा: पूर्व, उत्तर, राशि धातु: तांबा, स्टील, सोना, राशि शुभ रत्न: मूंगा, राशि अनुकूल रत्न: मूंगा, माणिक्य तथा पुखराज, राशि अनुकूल वार: मंगलवार, बृहस्पतिवार तथा रविवार, राशि स्वभाव: स्थिर, राशि तत्व: जल और राशि प्रकृति: कफ।

Have something to say? Post your comment