Saturday, May 18, 2024
BREAKING
लोकसभा चुनावों को लेकर मोदी की इस क्षेत्र की पहली रैली अंबाला में आज कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह; सुरक्षा के सख्त इंतजाम गाजा में भीषण लड़ाई जारी, पीछे हटने को तैयार नहीं इजरायल Haryana : एक्सप्रेसवे पर श्रद्धालुओं से भरी चलती बस में लगी आग, आठ लोग जिंदा जले; दो दर्जन से अधिक झुलसे अरविंद केजरीवाल के PA ने स्वाति मालीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई देश का सबसे गर्म शहर! 47 डिग्री पहुंचा पारा दैनिक राशिफल 19 मई, 2024 आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा की प्रेस वार्ता पंचकूला जोन की उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही 20 और 27 मई को यूएचबीवीएन के मुख्यालय सेक्टर-14, पंचकूला में की जाएगी राजनीतिक पार्टियां अपने उम्मीदवारों का आपराधिक रिकॉर्ड करें सार्वजनिक- मुख्य निर्वाचन अधिकारी एसीबी की टीम ने बिजली निगम सोनीपत में कार्यरत जेई को ₹20000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

वार्षिक राशिफल

7. तुला(वर्ष 2022 )

January 02, 2022 11:11 AM
भाग्यशील अंक:2, 7
राशि अनुकूल रत्न:हीरा, पन्ना तथा नीलम
राशि अनुकूल वार:शुक्रवार, शनिवार तथा बुधवार

स्वास्थ्य: इस वर्ष आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। जिसके कारण आपको पर्याप्त आराम की भी आवश्यकता होगी। आराम की कमी के कारण आपको बीच-बीच में थकान और वायरल की समस्या हो सकती है। यदि सिरदर्द की समस्या हो रही है तो उसे हल्के में न लें बल्कि नेत्र चिकित्सक से एक बार परामर्श अवश्य ले लें। जनवरी महीने में आपको असन्तुलित जीवनशैली के कारण परेशानी हो सकती है। कम से कम अप्रैल तक अपने स्वास्थ्य का ध्यान जरूर रखें। वर्ष के मध्य में आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किन्तु पेट में अक्सर अम्लता और एसिडिटी परेशान करती रहेगी। सुबह-सुबह टहलना आपकी सेहत के लिये बेहद लाभकारी होगा।

आर्थिक स्थिति: इस वर्ष आपको संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। कड़ी मेहनत के बाद आपको सफलता मिलेगी। नयी दुकान खरीदने का योग बन रहा है। नकदी की कमी के कारण जो कार्य रुक रहे थे वे इस वर्ष पूर्ण हो जायेंगे। 13 अप्रैल के बाद राहू और गुरु का गोचर परिवर्तन आपके करियर के लिये बहुत शुभ रहने वाला है। अनावश्यक व्यय से आपको बचना चाहिये। मई और जुलाई के महीने में आपको धन की कमी महसूस होगी। वर्ष के अन्तिम दो महीने बहुत ही शुभ रहने वाले हैं।

कौटुम्बिक एवं सामाजिक: यह वर्ष आपके परिवार की उन्नति में सहायक होगा। वर्ष के शुरुआती महीने में आप किसी प्रोग्राम की योजना बना सकते हैं। ससुराल के लोगों से सम्बन्ध काफी मधुर रहने वाले हैं। सन्तान की उन्नति से आपका मन आह्लादित होगा। आपके दोस्त आपकी हर स्थिति में मदद करेंगे। जनवरी, अप्रैल और अक्टूबर का महीना आपके लिये शुभ नहीं है। वर्ष मध्य में सन्तान के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य सामान्य तौर पर अच्छा रहेगा। लेकिन वर्ष के अन्त में थोड़ी सावधानी रखनी पड़ेगी।

प्रणय जीवन: इस वर्ष आपको दाम्पत्य सम्बन्धों को लेकर काफी सावधान रहने की आवश्यकता है। राहू का सप्तमस्थ गोचर जहाँ एक ओर प्रेम सम्बन्धों के लिये उत्तम है वहीं पति-पत्नी के बीच तनाव का भी कारण बन सकता है। लेकिन यदि आप रिश्तों के बीच पारदर्शिता अवश्य रखते हैं तो समस्या काफी कम हो जायेगी। दूसरों की बातों पर ज्यादा भरोसा करने के बजाय आपसी संवाद को मजबूत करें। अप्रैल-मई महीने में थोड़ा ज्यादा सावधान रहें। अविवाहित लोग विवाह को लेकर उत्साहित रहेंगे।

शिक्षा और करियर: इस वर्ष आपको सावधानी से निवेश करना चाहिये। होटल और पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों की आय में वृद्धि होगी। व्यापार में विस्तार होने के योग बन रहे हैं। लेकिन बड़ा जोखिम लेने से बचें। बच्चे कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। उच्च शिक्षा में थोड़ी परेशानी उत्पन्न होगी। आत्मविश्वास बनाये रखें। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों को अध्ययन में शानदार परिणाम मिलेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। अप्रैल से अक्टूबर तक का काम थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है।

समाधान: हर शनिवार को हनुमान जी को नारियल चढ़ायें।

Have something to say? Post your comment