Wednesday, August 12, 2026
BREAKING
Horoscope Today: दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2026 राष्ट्रगीत को राष्ट्रगान के समकक्ष कानूनी संरक्षण: एक ऐतिहासिक कदम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियनों के साथ बातचीत की भारत सरकार ने ई-वीजा धारक विदेशी नागरिकों के भारत प्रवेश को सुगम बनाने के लिए 11 और इंटरनेशनल पोर्ट्स को अधिसूचित किया केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल आर्थिक तंगी से इसरो वैज्ञानिक बनने के सपने तक: छात्रवृत्ति से गणेश कुमार को अपनी पढ़ाई जारी रखने में मदद मिली पीएम पोषण योजना के तहत खाद्यान्नों का आवंटन Horoscope Today: दैनिक राशिफल 12 अगस्त, 2026 असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, सवा लाख जिंदगियां तबाह, फिर भी नहीं थम रहा पानी का कहर ! Horoscope Today: दैनिक राशिफल 11 अगस्त, 2026

एजुकेशन

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए एआईएसएचई की रिपोर्ट जारी की

July 09, 2026 04:43 AM

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने बुधवार को वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण (एआईएसएचई) की रिपोर्ट जारी की। एआईएसएचई वेब-आधारित डेटा कैप्चर फॉर्मेट (डीसीएफ) के माध्यम से देशभर के उच्च शिक्षा संस्थानों से विस्तृत जानकारी जमा करता है। संस्थान छात्र नामांकन, संकाय और कर्मचारी, बुनियादी ढांचा, परीक्षा परिणाम आदि से संबंधित डेटा एआईएसएचई पोर्टल पर अपलोड करते हैं। उल्‍लेखनीय है कि एआईएसएचई भारत में उच्च शिक्षा पर आधिकारिक आंकड़ों का प्राथमिक स्रोत है और इस क्षेत्र की नीति निर्माण, योजना और निगरानी के लिए महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करता है।

उच्च शिक्षा संस्थानों ने दोनों वर्षों के दौरान एआईएसएचई में मजबूत भागीदारी प्रदर्शित की। वर्ष 2022-23 में पंजीकृत 60,380 संस्थानों में से 56,180 संस्थानों ने भाग लिया, जबकि 2023-24 में पंजीकृत 64,756 संस्थानों में से 59,533 संस्थानों ने भाग लिया। दोनों सर्वेक्षणों में भागीदारी दर 90 प्रतिशत से अधिक रही।

सर्वेक्षणों के मुख्य बिंदु:

सकल नामांकन अनुपात (जीईआर)

  • सकल नामांकन अनुपात (जीईआर) की गणना 2011 के जनसंख्या अनुमान के आधार पर 18-23 वर्ष आयु वर्ग की कुल जनसंख्या में छात्रों के नामांकन के अनुपात के रूप में की जाती है। जीईआर, जो 2014-15 में 23.7 था, लगातार बढ़ रहा है और 2022-23 में 29.5 और 2023-24 में 30 तक पहुंच गया है। महिलाओं का सकल नामांकन अनुपात 2014-15 के 22.9 प्रतिशत से बढ़कर 2022-23 में 30.2 प्रतिशत और 2023-24 में 31.2 प्रतिशत हो गया है।

पिछले दशक के दौरान जीईआर का रुझान

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Screenshot2026-07-08175853KVJ2.jpg 

  • अनुसूचित जाति (एससी) के छात्रों की प्रतिशत वृद्धि दर (जीईआर) 2014-15 में 18.9 से बढ़कर 2023-24 में 27.8 हो गया है। अनुसूचित जनजाति (एसटी) के छात्रों की प्रतिशत वृद्धि दर (जीईआर) 2014-15 में 13.5 से बढ़कर 2023-24 में 22.8 हो गई है।

पिछले दशक के दौरान अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीईआर) का रुझान

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Screenshot2026-07-08175912Q3JJ.jpg 

लैंगिक समानता सूचकांक (जीपीआई)

  • महिला और पुरुष की उच्च शिक्षा में भागीदारी (जीआईआर) के अनुपात को लैंगिक समानता सूचकांक (जीपीआई) के रूप में परिकलित किया जाता है, जो पुरुषों और महिलाओं की शिक्षा तक सापेक्ष पहुंच को मापता है। 2023-24 के लिए जीपीआई 1.08 है। जीपीआई लगातार सात वर्षों से 1.0 से ऊपर बना हुआ है, जो उच्च शिक्षा में महिलाओं की निरंतर उच्च भागीदारी को दर्शाता है।

नामांकन

  • उच्च शिक्षा में नामांकन 2014-15 में 3.42 करोड़ से बढ़कर 2022-23 में 4.46 करोड़ और 2023-24 में 4.50 करोड़ हो गया है (यानी 2014-15 से 31.5 प्रतिशत की वृद्धि)। वास्तव में उच्च शिक्षा में महिला नामांकन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जो 2014-15 में 1.57 करोड़ से बढ़कर 2022-23 में 2.18 करोड़ और 2023-24 में 2.24 करोड़ हो गया है (यानी 2014-15 से 42.2 प्रतिशत की वृद्धि)।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Screenshot2026-07-08175958025R.jpg 

पिछले दशक के दौरान नामांकन का रुझान

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/WhatsAppImage2026-07-08at7.53.47PMXO97.jpeg

  • अनुसूचित जाति (एससी) के छात्रों का नामांकन 2014-15 में 46.07 लाख से बढ़कर 2023-24 में 69.72 लाख हो गया है (2014-15 से 51.4 प्रतिशत की वृद्धि)। अनुसूचित जनजाति (एसटी) के छात्रों का नामांकन 2014-15 में 16.41 लाख से बढ़कर 2023-24 में 28.83 लाख हो गया है (2014-15 से 75.7 प्रतिशत की वृद्धि)। इसी प्रकार अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के छात्रों का नामांकन 2014-15 में 1.13 करोड़ से बढ़कर 2023-24 में 1.80 करोड़ हो गया है (60.2 प्रतिशत की वृद्धि)।

एसटीईएम नामांकन

  • पिछले एक दशक में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (एसटीईएम) में नामांकन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जो 2014-15 में 91.5 लाख से बढ़कर 2023-24 में 1.02 करोड़ हो गया है, जो देश में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित शिक्षा पर बढ़ते रुझाान को दर्शाता है।
  • विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (एसटीईएम) में नामांकन के लिए महिला छात्रों की हिस्सेदारी में भी पिछले कुछ वर्षों में लगातार सुधार देखा गया है, जो 2014-15 में 38.4 प्रतिशत से बढ़कर 2023-24 में 44 प्रतिशत हो गई है, जो देश में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित शिक्षा में बढ़ती लैंगिक समावेशिता को दर्शाती है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Screenshot2026-07-08180240J6FC.jpg 

  • 2023-24 में शिक्षकों की कुल संख्या बढ़कर 17.32 लाख हो गई, जिनमें से 55.1 प्रतिशत पुरुष और 44.9 प्रति‍शत महिलाएं हैं। महिला शिक्षकों की संख्या 2014-15 में 5.69 लाख से बढ़कर 2022-23 में 7.37 लाख और 2023-24 में 7.78 लाख हो गई है।

सर्वेक्षण नोट

एआईएसएचई में भागीदारी स्वैच्छिक है और उच्च शिक्षा संस्थान द्वारा वेब पोर्टल के माध्यम से स्वयं डेटा उपलब्ध कराते हैं। हालांकि मंत्रालय अंतर्निहित सत्यापन और जांच के माध्यम से उचित सावधानी बरतता है फिर भी डेटा की गुणवत्ता का ध्यान आमतौर पर संबंधित उच्च शिक्षा संस्थान ही रखते हैं। इसके अलावा एआईएसएचई एक सर्वेक्षण होने के कारण बड़े पैमाने पर किए जाने वाले सर्वेक्षणों की कुछ सीमाएं इसके परिणामों को थोड़ा प्रभावित कर सकती हैं।

विस्तृत रिपोर्ट निम्नलिखित लिंक पर उपलब्ध है:

https://www.dohe-education.gov.in/documents/reports/aishe-report-MzN1EjMtQWa?pageTitle=AISHE-Report

***

Have something to say? Post your comment

और एजुकेशन समाचार

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

13वीं ब्रिक्स शिक्षा मंत्रियों की बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने ब्रिक्स सहयोग के प्रति भारत की जन-केंद्रित और मानवता-प्रथम दृष्टिकोण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

13वीं ब्रिक्स शिक्षा मंत्रियों की बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने ब्रिक्स सहयोग के प्रति भारत की जन-केंद्रित और मानवता-प्रथम दृष्टिकोण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

भ्रामक एडटेक प्लेटफॉर्म और फर्जी विश्वविद्यालय

भ्रामक एडटेक प्लेटफॉर्म और फर्जी विश्वविद्यालय

युवा संगम के सातवें चरण के लिए 4 अगस्त 2026 से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होंगे

युवा संगम के सातवें चरण के लिए 4 अगस्त 2026 से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होंगे

प्रधानमंत्री पोषण योजना में विकल्पों की पोषण समतुल्यता

प्रधानमंत्री पोषण योजना में विकल्पों की पोषण समतुल्यता

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी), 2020

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी), 2020

शिक्षा को रोजगार अवसरों के साथ जोड़ना

शिक्षा को रोजगार अवसरों के साथ जोड़ना

पीएम श्री योजना का कार्यान्वयन

पीएम श्री योजना का कार्यान्वयन

सरकार और बीआईटी मेसरा के बीच एमओयू, 850 विद्यार्थियों को मिलेगी नि:शुल्क तकनीकी शिक्षा

सरकार और बीआईटी मेसरा के बीच एमओयू, 850 विद्यार्थियों को मिलेगी नि:शुल्क तकनीकी शिक्षा

भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं पर संजय सेठ के सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं पर संजय सेठ के सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss