Wednesday, August 05, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व और गृह मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में, 2019 से 2026 तक 36 देशों से 274 भगोड़े अपराधियों को भारत वापस लाया गया डीबीटी के माध्यम से छात्रवृत्ति वितरण को सरकार ने किया और मजबूत; वर्ष 2025-26 में 47.53 लाख से अधिक पोस्ट-मैट्रिक और 26.79 लाख से अधिक प्री-मैट्रिक छात्रवृत्तियां प्रदान की गईं युवा संगम के सातवें चरण के लिए 4 अगस्त 2026 से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होंगे देश में नए आयुष संस्थानों और अस्पतालों की स्थापना Horoscope Today: दैनिक राशिफल 06 अगस्त, 2026 मेटा की सफाई नाकाफी, सरकार ने फिर भेजा समन , एक हफ्ते में दूसरी बार तलब हुआ मेटा प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय दल के प्रदर्शन को सराहा जुलाई 2025 के मुकाबले जुलाई 2026 में भारतीय रेल ने माल ढुलाई में 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की; इस साल जुलाई में 141 मिलियन टन से ज्‍यादा माल ढुलाई केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने 16वें भारतीय अंगदान दिवस के अवसर पर अंगदान आंदोलन को मजबूत करने का आह्वान किया प्रधानमंत्री पोषण योजना में विकल्पों की पोषण समतुल्यता

सोशल वेलफेयर

सरकार नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पंचायती राज संस्थानों के माध्यम से बुनियादी स्तर पर नशीली दवाओं की रोकथाम को मजबूत करती है

July 30, 2026 01:26 AM

नशामुक्ति मित्रों के रूप में पंचायत संसाधन व्यक्तियों को नियुक्त किया जा रहा है ताकि गांवों को नशामुक्त किया जा सके

भारत सरकार नशा मुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) के तहत नशाखोरी से निपटने के लिए जमीनी स्तर पर प्रयास कर रही है, जिसके तहत जागरूकता पैदा करने और सामुदायिक लामबंदी में पंचायती राज संस्थाओं की अधिक भागीदारी को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय समुदायों और स्वयंसेवकों को ग्राम स्तर पर शामिल करके नशाखोरी के खिलाफ जन-नेतृत्व वाला आंदोलन खड़ा करना है।

यह जानकारी सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री श्री बी.एल. वर्मा ने आज राज्यसभा में श्री हर्ष महाजन के एक प्रश्न के उत्तर में दी।

मंत्री ने बताया कि हालांकि पंचायती राज संस्थाओं को राष्ट्रीय नशीली दवाओं की मांग में कमी लाने की कार्य योजना (एनएपीडीडीआर) के साथ एकीकृत करने के लिए विशेष रूप से ग्राम स्तर पर नशीली दवाओं के बारे में जागरूकता के लिए कोई अलग से योजना तैयार नहीं की गई है, फिर भी हिमाचल प्रदेश सहित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सभी पंचायती राज विभागों से नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पंचायत संसाधन व्यक्तियों को नशा मुक्ति मित्र (एनएमएम) के रूप में पहचान कर नियुक्त करने का अनुरोध किया गया है।

इन नशा मुक्ति मित्रों को ऑनलाइन और ऑफलाइन अभियानों के माध्यम से मादक द्रव्यों के दुरुपयोग के खिलाफ एनएमबीए की सामूहिक प्रतिज्ञा को बढ़ावा देने का दायित्व सौंपा गया है। उन्हें मौजूदा जागरूकता अभियानों में भी शामिल किया जा रहा है और जमीनी स्तर पर जागरूकता बढ़ाने के लिए एनएमबीए लोगोशुभंकर और राष्ट्रीय नशामुक्ति हेल्पलाइन 14446 के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है।

मंत्री जी ने आगे बताया कि एनएपीडीडीआर योजना के राज्य कार्य योजना (एसएपी) घटक के तहत, राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासनों को निवारक शिक्षा, जागरूकता सृजन, क्षमता निर्माण और मादक पदार्थों की मांग में कमी लाने संबंधी गतिविधियों के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। पिछले दो वित्तीय वर्षों (2023-24 और 2024-25) में हिमाचल प्रदेश को कोई धनराशि जारी नहीं की गई थी। हालांकि, राज्य कार्य योजना के अंतर्गत गतिविधियों के समर्थन के लिए 2025-26 के दौरान राज्य को 1.34 करोड़ रुपए की धनराशि जारी की गई थी।

सरकार, पंचायती राज संस्थाओं, सामुदायिक स्वयंसेवकों, शैक्षणिक संस्थानों और नागरिक समाज संगठनों की सक्रिय भागीदारी से नशा मुक्त भारत अभियान को मजबूत कर रही है ताकि मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ सतत जागरूकता पैदा की जा सके और नशा मुक्त भारत की परिकल्पना को साकार किया जा सके।

Have something to say? Post your comment

और सोशल वेलफेयर समाचार

डीबीटी के माध्यम से छात्रवृत्ति वितरण को सरकार ने किया और मजबूत; वर्ष 2025-26 में 47.53 लाख से अधिक पोस्ट-मैट्रिक और 26.79 लाख से अधिक प्री-मैट्रिक छात्रवृत्तियां प्रदान की गईं

डीबीटी के माध्यम से छात्रवृत्ति वितरण को सरकार ने किया और मजबूत; वर्ष 2025-26 में 47.53 लाख से अधिक पोस्ट-मैट्रिक और 26.79 लाख से अधिक प्री-मैट्रिक छात्रवृत्तियां प्रदान की गईं

एमएस अधिनियम, 2013 के तहत किए गए नए सर्वेक्षण में कोई भी हाथ से मैला ढोने वाला नहीं मिलाः सरकार

एमएस अधिनियम, 2013 के तहत किए गए नए सर्वेक्षण में कोई भी हाथ से मैला ढोने वाला नहीं मिलाः सरकार

परंपरा के साथ नवाचार को जोड़ना: वीसीएफ-एससी ने पहली पीढ़ी की अनुसूचित जातियों की महिला उद्यमियों को एक सफल वस्त्र उद्योग स्थापित करने में कैसे मदद की

परंपरा के साथ नवाचार को जोड़ना: वीसीएफ-एससी ने पहली पीढ़ी की अनुसूचित जातियों की महिला उद्यमियों को एक सफल वस्त्र उद्योग स्थापित करने में कैसे मदद की

केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने नागरिकों से महिलाओं और बच्चों के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन सेवाओं तक शीघ्र पहुंच के लिए मिशन शक्ति ऐप डाउनलोड करने का आग्रह किया

केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने नागरिकों से महिलाओं और बच्चों के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन सेवाओं तक शीघ्र पहुंच के लिए मिशन शक्ति ऐप डाउनलोड करने का आग्रह किया

केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुष पैरा 100 मीटर टी47 स्पर्धा में स्वर्ण और रजत पदक जीतने पर दिलीप महादु गावित और मोहम्मद बासिल को बधाई दी

केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुष पैरा 100 मीटर टी47 स्पर्धा में स्वर्ण और रजत पदक जीतने पर दिलीप महादु गावित और मोहम्मद बासिल को बधाई दी

सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को समय से केंद्रीय सहायता दे कर अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम कार्यान्वयन को मजबूत किया

सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को समय से केंद्रीय सहायता दे कर अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम कार्यान्वयन को मजबूत किया

सरकार नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पंचायती राज संस्थानों के माध्यम से बुनियादी स्तर पर नशीली दवाओं की रोकथाम को मजबूत करती है

सरकार नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पंचायती राज संस्थानों के माध्यम से बुनियादी स्तर पर नशीली दवाओं की रोकथाम को मजबूत करती है

सरकार ने अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के लिए कल्याण और सामाजिक सुरक्षा उपायों को मजबूत किया है

सरकार ने अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के लिए कल्याण और सामाजिक सुरक्षा उपायों को मजबूत किया है

देशभर में 89,900 से अधिक सीवर एवं सेप्टिक टैंक कर्मियों का सत्यापन, तथा 87,000 से अधिक पीपीई किट वितरित

देशभर में 89,900 से अधिक सीवर एवं सेप्टिक टैंक कर्मियों का सत्यापन, तथा 87,000 से अधिक पीपीई किट वितरित

सरकार ने पूर्वोत्तर राज्यों में वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए कल्याणकारी पहलों का विस्तार किया

सरकार ने पूर्वोत्तर राज्यों में वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए कल्याणकारी पहलों का विस्तार किया

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss