Wednesday, August 12, 2026
BREAKING
Horoscope Today: दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2026 राष्ट्रगीत को राष्ट्रगान के समकक्ष कानूनी संरक्षण: एक ऐतिहासिक कदम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियनों के साथ बातचीत की भारत सरकार ने ई-वीजा धारक विदेशी नागरिकों के भारत प्रवेश को सुगम बनाने के लिए 11 और इंटरनेशनल पोर्ट्स को अधिसूचित किया केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल आर्थिक तंगी से इसरो वैज्ञानिक बनने के सपने तक: छात्रवृत्ति से गणेश कुमार को अपनी पढ़ाई जारी रखने में मदद मिली पीएम पोषण योजना के तहत खाद्यान्नों का आवंटन Horoscope Today: दैनिक राशिफल 12 अगस्त, 2026 असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, सवा लाख जिंदगियां तबाह, फिर भी नहीं थम रहा पानी का कहर ! Horoscope Today: दैनिक राशिफल 11 अगस्त, 2026

सोशल वेलफेयर

सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को समय से केंद्रीय सहायता दे कर अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम कार्यान्वयन को मजबूत किया

July 30, 2026 01:27 AM

केंद्रीय स्तर की समिति ने 2006 से अब तक 29 समीक्षा बैठकें की हैं; केंद्र प्रायोजित योजना के तहत तेलंगाना को 30.52 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं

भारत सरकार केंद्रीय प्रायोजित योजना के तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ नियमित निगरानी, समय पर वित्तीय सहायता और घनिष्ठ समन्वय के द्वारा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 और नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1955 के कार्यान्वयन को मजबूत करती है।

यह जानकारी सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले ने लोकसभा में डॉ. मल्लु रवि के लिखित प्रश्न के उत्तर में दी ।

मंत्री जी ने जानकारी दी कि केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री की अध्यक्षता में 29 मार्च 2006 को गठित केंद्रीय स्तर की समितियोजना के कार्यान्वयन और दोनों अधिनियमों के प्रावधानों की नियमित रूप से समीक्षा करती है। इसके गठन के बाद से समिति की 29 बैठकें हो चुकी हैं, जिनमें से नवीनतम बैठक जनवरी 2026 को हुई थी ।

उत्तर में आगे बताया गया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से प्राप्त प्रस्तावों पर शीघ्रता से कार्रवाई की जाती है। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और त्रिपुरा सरकारों से मांगी गई स्पष्टीकरण प्राप्त हो चुकी हैं, जिससे योजना के तहत उनके प्रस्तावों पर आगे की कार्रवाई संभव हो सकेगी।

तेलंगाना के संदर्भ में मंत्री जी ने बताया कि राज्य सरकार ने 2026-27 के लिए वित्तीय सहायता का प्रस्ताव प्रस्तुत किया हैजिसमें अंतरजातीय विवाह करने वाले ऐसे जोड़ों को प्रोत्साहन राशि प्रदान करना भी शामिल है, जिनमें पति या पत्नी में से एक अनुसूचित जाति समुदाय से हो। उन्होंने कहा कि योजना के दिशानिर्देशों के अनुसार, केंद्र सरकार ने राज्य को 30.52 करोड़ रुपए की राशि जारी की है।

जवाब में यह भी बताया गया कि योजना के निर्बाध कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए, मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से प्रस्ताव प्राप्त होने से पहले ही, अप्रैल 2026 में एसएनए-स्पर्श प्लेटफॉर्म पर मदर सैंक्शन के माध्यम से 128.4327 करोड़ रुपए की सांकेतिक राशि जारी कर दी थी। इसके बादकेंद्रीय सहायता की दूसरी किस्त भी उन पात्र राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जारी कर दी गई है जिनके प्रस्ताव निर्धारित आवश्यकताओं को पूरा करते हैं।

सरकार अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 और नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1955 के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके तहत समय पर वित्तीय सहायता प्रदान करना, संस्थागत निगरानी को मजबूत करना और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अधिकारों, गरिमा और कल्याण की रक्षा के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ मिलकर काम करना शामिल है।

***

Have something to say? Post your comment

और सोशल वेलफेयर समाचार

आर्थिक तंगी से इसरो वैज्ञानिक बनने के सपने तक: छात्रवृत्ति से गणेश कुमार को अपनी पढ़ाई जारी रखने में मदद मिली

आर्थिक तंगी से इसरो वैज्ञानिक बनने के सपने तक: छात्रवृत्ति से गणेश कुमार को अपनी पढ़ाई जारी रखने में मदद मिली

वित्तीय बाधाओं से लेकर तकनीकी आकांक्षाओं तक: यारा महेश को बी.टेक की पढ़ाई पूरी करने में छात्रवृत्ति सहायता ने कैसे मदद की

वित्तीय बाधाओं से लेकर तकनीकी आकांक्षाओं तक: यारा महेश को बी.टेक की पढ़ाई पूरी करने में छात्रवृत्ति सहायता ने कैसे मदद की

  वित्तीय बाधाओं से लेकर शैक्षिक आकांक्षाओं तक: अनु प्रिया को बी.टेक की पढ़ाई पूरी करने में छात्रवृत्ति सहायता ने कैसे मदद की

वित्तीय बाधाओं से लेकर शैक्षिक आकांक्षाओं तक: अनु प्रिया को बी.टेक की पढ़ाई पूरी करने में छात्रवृत्ति सहायता ने कैसे मदद की

आर्थिक बाधाओं से लेकर शैक्षिक आकांक्षाओं तक: छात्रवृत्ति सहायता ने गणेश कुमार को बी.टेक की पढ़ाई पूरी करने में कैसे मदद की

आर्थिक बाधाओं से लेकर शैक्षिक आकांक्षाओं तक: छात्रवृत्ति सहायता ने गणेश कुमार को बी.टेक की पढ़ाई पूरी करने में कैसे मदद की

पिछले तीन वित्त वर्षों के दौरान कर्नाटक में अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति के अंतर्गत 1,178.20 करोड़ रुपये की केंद्रीय हिस्सेदारी जारी

पिछले तीन वित्त वर्षों के दौरान कर्नाटक में अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति के अंतर्गत 1,178.20 करोड़ रुपये की केंद्रीय हिस्सेदारी जारी

 सरकार ने डीएपीएससी के अंतर्गत अनुसूचित जातियों के कल्याण और विकास के लिए निर्धारित निधियों की निगरानी और मजबूत की

सरकार ने डीएपीएससी के अंतर्गत अनुसूचित जातियों के कल्याण और विकास के लिए निर्धारित निधियों की निगरानी और मजबूत की

डॉ. अम्बेडकर फाउंडेशन की अंतर-जातीय विवाह और अत्याचार पीड़ितों के लिए राहत योजनाओं को 31 मार्च, 2023 से केंद्र प्रायोजित योजना के साथ विलय कर दिया गया

डॉ. अम्बेडकर फाउंडेशन की अंतर-जातीय विवाह और अत्याचार पीड़ितों के लिए राहत योजनाओं को 31 मार्च, 2023 से केंद्र प्रायोजित योजना के साथ विलय कर दिया गया

आर्थिक बाधाओं को पार करना: PM-YASASVI योजना ने दिव्या दराडे को एमबीए का सपना साकार करने में कैसे सहायता की

आर्थिक बाधाओं को पार करना: PM-YASASVI योजना ने दिव्या दराडे को एमबीए का सपना साकार करने में कैसे सहायता की

नशा मुक्त भारत अभियान देश भर में 29.05 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचा

नशा मुक्त भारत अभियान देश भर में 29.05 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचा

डीबीटी के माध्यम से छात्रवृत्ति वितरण को सरकार ने किया और मजबूत; वर्ष 2025-26 में 47.53 लाख से अधिक पोस्ट-मैट्रिक और 26.79 लाख से अधिक प्री-मैट्रिक छात्रवृत्तियां प्रदान की गईं

डीबीटी के माध्यम से छात्रवृत्ति वितरण को सरकार ने किया और मजबूत; वर्ष 2025-26 में 47.53 लाख से अधिक पोस्ट-मैट्रिक और 26.79 लाख से अधिक प्री-मैट्रिक छात्रवृत्तियां प्रदान की गईं

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss