Thursday, October 15, 2026
BREAKING
• Latest News from Punjab October 2026 • Latest News from Haryana October 2026 • उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने डॉ. आनंदा शंकर जयंती की प्रेरणादायक संस्मरणात्मक पुस्तक ‘डांसिंग विद जॉय’ का विमोचन किया • डेमोग्राफिक बदलावों पर बनी उच्च-स्तरीय समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश प्रभाकर नावलेकर (सेवानिवृत) ने नई दिल्ली में समिति का डिजिटल वेब पोर्टल लॉन्च किया • युद्ध के बदलते स्वरूप के बीच स्वदेशी तकनीक के विकास और उसे अपनाने की गति बढ़ाने के लिए रक्षा क्षेत्र, शिक्षा जगत व रक्षा उद्योग के बीच करीबी सहयोग आवश्यक है: रक्षा मंत्री • केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के उत्पादकता-आधारित बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दी • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 15 अक्तूबर, 2026 • जंतर-मंतर से जेल तक, अब तिरंगे के सहारे सीजेपी का बड़ा दाँव • Latest News from Haryana October 2026 • Latest News from Punjab October 2026

चंडीगढ़

किसान आंदोलन: दिल्ली के सिंघु और गाजीपुर बॉर्डर पर थोड़े रास्ते खुले, लेकिन अभी भी ट्रैफिक से नहीं मिल रही बड़ी राहत

February 27, 2024 06:18 AM

सिटी दर्पण 

नई दिल्ली, 26 फरवरी: राजधानी दिल्ली को हरियाणा और यूपी से जोड़ने वाले बॉर्डर पर दो हफ्ते बाद थोड़ी राहत मिली है। किसानों आंदोलन के कुछ दिनों के स्थगित होने के ऐलान के बाद पुलिस ने गाजीपुर और सिंघु बॉर्डर को थोड़ा-थोड़ा खोलना शुरू कर दिया। किसान आंदोलन के कारण दिल्ली के प्रमुख बॉर्डरों की 11 फरवरी की आधी रात से जारी नाकेबंदी से सिंघु बॉर्डर की सर्विस लेन को ट्रैफिक के लिए जरूर खोल दिया गया है। मगर गाजीपुर बॉर्डर की नाकेबंदी में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ है। सोमवार को 15वें दिन भी यूपी गेट से कुछ कदम पहले हाइवे 9 और 24 पर पैदल यात्रियों तक को रास्ता नहीं दिया गया है। यूपी गेट फ्लाईओवर पर ट्रैफिक के लिए जरूर एक लेन और खोल दी गई है। इसके बावजूद ट्रैफिक की रफ्तार नहीं बढ़ी है।

गाजीपुर बॉर्डर पर ट्रैफिक को कोई खास राहत नहीं
यूपी गेट फ्लाईओवर पर भी 6 से 7 लेयर की सुरक्षा प्रबंध के साथ भारी पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात किया गया है। स्थिति सामान्य होने के कारण फ्लाईओवर की सुरक्षा में मामूली ढील दी गई है। मगर इससे ट्रैफिक को कोई विशेष राहत नहीं मिली है। गाजियाबाद, वैशाली और इंदिरापुरम के लिए गाड़ियां आनंद विहार से महाराजपुर बॉर्डर के रास्ते से ही जा रही हैं। गाजियाबाद और वैशाली आदि से आने वाले ट्रैफिक भी उसी रूट का इस्तेमाल अधिक कर रहा है। इसी प्रकार गाजीपुर लैंडफिल से मुर्गा मार्केट होते हुए खोड़ा (यूपी) की तरफ जाने वाले दूसरे रूट का भी इस्तेमाल पहले से अधिक हो रहा है। इस कारण लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है। उन रूटों के आसपास की रिहायशी कॉलोनियों की सड़कों पर भी ट्रैफिक का बढ़ता दबाव लगातार जारी है।

सिंघु बॉर्डर : गाड़ियों का आवाजाही शुरू, लगा जामसोमवार को सिंघु बॉर्डर से दिल्ली आने जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है। सोमवार सुबह से ही यहां से गाड़ियों की आवाजाही शुरू हो गई है। जैसे ही यहां से ट्रैफिक के लिए रास्ता खोला गया। सिंघु बॉर्डर पर भारी ट्रैफिक जाम का सामना भी लोगों को करना पड़ा। नैशनल हाईवे 44 के दोनों सर्विस रोड से ट्रैफिक जाम होने लगा। किसान आंदोलन को देखते हुए करीब दो हफ्ते पहले बॉर्डर को पूरी तरीके से पुलिस की ओर से सील कर दिया था। फिलहाल पंजाब हरियाणा बॉर्डर से पंजाब की तरफ से आ रहे किसानों का दिल्ली कूच थम चुका है जिसके कारण यहां पर आने जाने वाले लोगों को थोड़ी राहत मिली है।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने डॉ. आनंदा शंकर जयंती की प्रेरणादायक संस्मरणात्मक पुस्तक ‘डांसिंग विद जॉय’ का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने डॉ. आनंदा शंकर जयंती की प्रेरणादायक संस्मरणात्मक पुस्तक ‘डांसिंग विद जॉय’ का विमोचन किया

डेमोग्राफिक बदलावों पर बनी उच्च-स्तरीय समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश प्रभाकर नावलेकर (सेवानिवृत) ने नई दिल्ली में समिति का डिजिटल वेब पोर्टल लॉन्च किया

डेमोग्राफिक बदलावों पर बनी उच्च-स्तरीय समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश प्रभाकर नावलेकर (सेवानिवृत) ने नई दिल्ली में समिति का डिजिटल वेब पोर्टल लॉन्च किया

युद्ध के बदलते स्वरूप के बीच स्वदेशी तकनीक के विकास और उसे अपनाने की गति बढ़ाने के लिए रक्षा क्षेत्र, शिक्षा जगत व रक्षा उद्योग के बीच करीबी सहयोग आवश्यक है: रक्षा मंत्री

युद्ध के बदलते स्वरूप के बीच स्वदेशी तकनीक के विकास और उसे अपनाने की गति बढ़ाने के लिए रक्षा क्षेत्र, शिक्षा जगत व रक्षा उद्योग के बीच करीबी सहयोग आवश्यक है: रक्षा मंत्री

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के उत्पादकता-आधारित बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दी

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के उत्पादकता-आधारित बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ गर्मजोशी भरी और सार्थक बातचीत की; रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की

प्रधानमंत्री ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ गर्मजोशी भरी और सार्थक बातचीत की; रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की

भारत ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली में BIMSTEC गृह मंत्रियों की पहली बैठक की मेज़बानी की

भारत ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली में BIMSTEC गृह मंत्रियों की पहली बैठक की मेज़बानी की

रक्षा मंत्री ने चेक गणराज्य के फर्स्‍ट डिप्‍टी प्राइम मिनिस्‍टर और उद्योग एवं व्यापार मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

रक्षा मंत्री ने चेक गणराज्य के फर्स्‍ट डिप्‍टी प्राइम मिनिस्‍टर और उद्योग एवं व्यापार मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

भारतीय रेल ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई में सितंबर 2025 की तुलना में 6.14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की

भारतीय रेल ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई में सितंबर 2025 की तुलना में 6.14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की

उप-राष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 66वें पाठ्यक्रम को संबोधित किया

उप-राष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 66वें पाठ्यक्रम को संबोधित किया

रक्षा मंत्री ने 2026 एशियाई खेलों में रिकॉर्ड 27 पदक जीतने वाले सेना के खिलाड़ियों को सम्मानित किया

रक्षा मंत्री ने 2026 एशियाई खेलों में रिकॉर्ड 27 पदक जीतने वाले सेना के खिलाड़ियों को सम्मानित किया

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss