Sunday, September 13, 2026
BREAKING
BRICS Business Forum 2026 के दौरान प्रधानमंत्री का संबोधन उपराष्ट्रपति ने दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव को 'मिनी इंडिया' बताया, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और प्रशासक श्री प्रफुल्ल पटेल के नेतृत्व में हुए विकास की सराहना की "आज के छात्र कल के लोकतंत्र के पथप्रदर्शक": मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार भारत ने एचपीवी वैक्सीन की 80 लाख खुराकें दीं, जो कि सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है Horoscope Today: दैनिक राशिफल 12 सितंबर, 2026 समुद्री रास्तों की हिफाज़त जरूरी: ब्रिक्स मंच से पी एम मोदी ने क्यों उठाया होर्मुज जलडमरूमध्य का मुद्दा? प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स 2026 के लिए भारत के पूरी तरह तैयार होने का उल्लेख किया केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में प्रिंस रहीम आगा खान पंचम से मुलाकात की लोकायन 2026 - भारतीय नौसेना का जहाज सुदर्शनी मैत्री संबंधों को आगे बढ़ाते हुए इटली के लिवोर्नो में पहुंचा अनुसूचित जाति के 1.44 करोड़ से अधिक छात्रों को छात्रवृत्ति के तौर पर 12,773 करोड़ रुपये की सहायता

पंजाब

पंजाब में दो दिन तक बरसेंगे बादल:30 शहरों में बारिश और तेज़ हवाओं का अलर्ट; बठिंडा में 40.9 डिग्री तापमान दर्ज

July 22, 2024 09:03 AM

पंजाब में चल रहा मानसून का सूखा आज से खत्म हो सकता है। मौसम विभाग ने सोमवार से दो दिन के लिए पंजाब के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 

सोमवार से उत्तर भारत के अलग-अलग राज्यों में अगले पांच दिन तक झमाझम बारिश की संभावना रहेगी। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मानसून टर्फ (कम दबाव के क्षेत्र की रेखा) पिछले एक सप्ताह से सामान्य से दक्षिण में राजस्थान पर बनी हुई थी। सोमवार को उसका पश्चिमी सिरा उत्तर की आगे बढ़ेगा। वह अपनी सामान्य स्थिति पंजाब, हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली पर आएगा। 

उन्होंने बताया कि इसके अलावा एक प्रति चक्रवात बना हुआ था, जो कमजोर होकर सोमवार को पश्चिम में पाकिस्तान की तरफ चला जाएगा और उसका प्रभाव खत्म हो जाएगा। आने वाले दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में बंगाल की खाड़ी से दक्षिणी पूर्वी नमी वाली पूर्वी मानसून हवाएं आएंगी। साथ रविवार रात सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ से दक्षिणी पंजाब और उत्तरी राजस्थान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने से अरब सागर से दक्षिण पश्चिमी नमी वाली हवाएं आएंगी। 

इन सभी के असर से पंजाब, हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर 22 से 26 जुलाई के दौरान मानसून गतिविधियों में तेजी आएगी। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ 24 जुलाई को सक्रिय होगा। 22 जुलाई को पहले पंजाब-हरियाणा के उत्तरी व पूर्वी और उसके बाद दक्षिणी हिस्सों पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा।  

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss