Saturday, September 12, 2026
BREAKING
BRICS Business Forum 2026 के दौरान प्रधानमंत्री का संबोधन उपराष्ट्रपति ने दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव को 'मिनी इंडिया' बताया, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और प्रशासक श्री प्रफुल्ल पटेल के नेतृत्व में हुए विकास की सराहना की "आज के छात्र कल के लोकतंत्र के पथप्रदर्शक": मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार भारत ने एचपीवी वैक्सीन की 80 लाख खुराकें दीं, जो कि सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है Horoscope Today: दैनिक राशिफल 12 सितंबर, 2026 समुद्री रास्तों की हिफाज़त जरूरी: ब्रिक्स मंच से पी एम मोदी ने क्यों उठाया होर्मुज जलडमरूमध्य का मुद्दा? प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स 2026 के लिए भारत के पूरी तरह तैयार होने का उल्लेख किया केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में प्रिंस रहीम आगा खान पंचम से मुलाकात की लोकायन 2026 - भारतीय नौसेना का जहाज सुदर्शनी मैत्री संबंधों को आगे बढ़ाते हुए इटली के लिवोर्नो में पहुंचा अनुसूचित जाति के 1.44 करोड़ से अधिक छात्रों को छात्रवृत्ति के तौर पर 12,773 करोड़ रुपये की सहायता

हरियाणा

हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड की 27 वीं वार्षिक आम बैठक आयोजित

October 01, 2024 08:17 PM

चंडीगढ़, 1 अक्टूबर – हरियाणा राज्य ट्रांसमिशन यूटिलिटी, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (HVPNL) की 27वीं वार्षिक आम बैठक आयोजित की गई जिसमें  वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए वार्षिक रिपोर्ट की प्रस्तुति की गई। बैठक में निगम के प्रभावशाली प्रदर्शन और रणनीतिक विकास पर प्रकाश डाला गया।

 अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं निगम के चेयरमैन श्री ए. के सिंह ने इस अवसर पर बताया कि पिछले कुछ वर्षों में निगम की आय में लगातार वृद्धि हो रही है और वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए राजस्व और कर पश्चात लाभ (पीएटी) ने उत्साहजनक परिणाम आए  हैं। उन्होंने बताया कि 31 मार्च, 2024 को समाप्त होने वाले वर्ष के दौरान  एचवीपीएनएल ने 2,732.48 करोड़ रुपये का राजस्व और 295 करोड़ रुपये का कर पश्चात लाभ प्राप्त किया है। निगम का पूंजीकरण 912.36 करोड़ रुपये है, जबकि वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान नेटवर्थ 5,036.01 करोड़ रुपये से बढ़कर 5,315.28 करोड़ रुपये हो गई है।

 निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि एचवीपीएनएल ने 11 नए सब स्टेशन सफलतापूर्वक चालू किए हैं जिनमें 220 केवी का 1, 132 केवी का 3 और 66 केवी का 7 सबस्टेशन शामिल हैं। जबकि वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान 59 मौजूदा सब स्टेशनों का विस्तार भी किया गया। इस अवधि के दौरान, निगम ने 3,226 एमवीए की क्षमता वृद्धि की है। उन्होंने बताया कि निगम का ट्रांसमिशन घाटा 2.02% के बेंचमार्क के मुकाबले 2% था। इसके अलावा, ट्रांसमिशन सिस्टम की उपलब्धता 99.5723% तक पहुँच गई, जो 99.200% की मानक उपलब्धता से अधिक है।

 हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के बारे में

 एचवीपीएनएल मुख्य रूप से बिजली के ट्रांसमिशन में लगा हुआ है, जो एक व्यापक ट्रांसमिशन नेटवर्क के माध्यम से उत्पादन कंपनियों से वितरण कंपनियों तक बिजली की डिलीवरी की सुविधा प्रदान करता है। कंपनी के पास हरियाणा में बिजली के ट्रांसमिशन और थोक आपूर्ति के लिए हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) से व्यावसायिक लाइसेंस है। एचवीपीएनएल के मुख्य उद्देश्यों में 66 केवी और उससे अधिक वोल्टेज स्तर पर ट्रांसमिशन लाइनों और सब स्टेशनों की योजना, डिजाइन, निर्माण, स्थापना और रखरखाव के साथ-साथ आवश्यक संचार सुविधाएं और संबंधित कार्य शामिल हैं।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss