Sunday, April 05, 2026
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

चंडीगढ़

Karwa Chauth 2024 : करवा चौथ आज, पूजा का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

October 20, 2024 09:22 AM

आज सुहागिनों का महापर्व करवा चौथ है। आज पति की लम्बी आयु के लिए महिलाओं  ने निर्जला व्रत  रखा है जिसका शाम को  पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार पारण करेंगी। आज शाम 7 से रात तकरीबन 9 बजे तक देश भर में चंद्रमा दिख जाएगा। दिल्ली में चंद्रदर्शन 8.13 बजे हो सकेंगे।

08:15 AM, 20-OCT-2024

शादी के बाद पहली बार रखने वाली महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत और भी खास होता है। इस दिन महिलाएं दुल्हन की तरह तैयार होकर करवा माता की पूजा करती हैं। व्रत के दौरान कुछ खास नियमों का अवश्य पालन करना चाहिए। इससे भाग्य में वृद्धि होती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि पहली बार करवा चौथ का व्रत रखने पर किन नियमों का पालन करना चाहिए।

इन नियमों का करें पालन 
  • यदि आप शादी के बाद पहला करवा चौथ का व्रत रखी रही हैं, तो पूजा में पूरे सोलह श्रृंगार के साथ बैठना चाहिए। इस दिन शादी का जोड़ा पहनना और भी फलदायक होता है। इससे अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है।
  • इस दिन व्रत का पारण हमेशा चंद्र दर्शन और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद पति के हाथों से पानी पीकर करना चाहिए। इससे उपवास का संपूर्ण फल मिलता है।
  • करवा चौथ के भोजन में भूलकर भी लहसुन प्याज का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। साथ ही घर में भी इस दिन प्याज-लहसुन का उपयोग न करें।
  • करवा चौथ पर करवा माता की पूजा का विधान है। इस दिन माता की पूजा और करवा चौथ की व्रत कथा अवश्य सुननी चाहिए। इससे शुभ परिणामों की प्राप्ति होती हैं।
  • इस दौरान सुहागिन महिलाओं के लिए बायना जरूर निकालें। इसे देते समय उनके पैर छुएं।
  • करवा चौथ पति-पत्नी के बीच प्रेम विश्वास का प्रतीक है। इस दिन किसी भी तरह की लड़ाई-झगड़ा न करें। साथ ही किसी को भी अपशब्द न बोलें।
08:40 AM, 20-OCT-2024
 
ज्योतिषीय गणना के अनुसार करवा चौथ पर अब शश, गजकेसरी योग, समसप्तक, बुधादित्य और महालक्ष्मी जैसे राजयोग रहेंगे। 
 
करवा चौथ पूजन सामग्री
लकड़ी का आसान,देसी घी, पान, सींक, कलश, हल्दी, रोली ,मौली ,मिठाई ,छन्नी ,लोटे में भरने के लिए चावल ,दान की सामग्री ,अक्षत ,चंदन ,फल ,पीली मिट्टी ,फूल ,मिट्टी या तांबे का करवा और ढक्कन और करवा चौथ व्रत कथा किताब।
08:15 AM, 20-OCT-2024
करवा चौथ के दिन बन रहे ये शुभ चौघड़िया मुहूर्त 

चर -सामान्य: प्रातः 07:49 से प्रातः 09:14 
लाभ -उन्नति: प्रातः 09:14 से प्रातः 10:40 
अमृत-सर्वोत्तम:प्रातः10:40 से दोपहर 12:05 
शुभ -उत्तम: सायं 05:45 से सायं 07:20 
अमृत -सर्वोत्तम:सायं  07:20 से  रात्रि 08:55
08:01 AM, 20-OCT-2024
करवा चौथ के दिन बन रहे ये शुभ मुहूर्त 

ब्रह्म मुहूर्त-        प्रातः 04:43 से प्रातः 05:34 
प्रातः सन्ध्या-      प्रातः 05:08 से प्रातः 06:24
अभिजित मुहूर्त- प्रातः 11:42 से दोपहर 12:27
विजय मुहूर्त-     दोपहर  01:58 से दोपहर 02:44 
गोधूलि मुहूर्त-   सायं  05:45 से सायं 06:11
सायाह्न सन्ध्या-  सायं 05:45  से सायं 07:01 
07:31 AM, 20-OCT-2024
 
करवा चौथ के दिन को और खास बनाने के लिए आप इन संदेशों के माध्यम से जीवनसाथी को करवा चौथ की शुभकमानएं दें सकते हैं। इससे आपके प्यार और रिश्ते में मिठास बढ़ेगी।
करवा चौथ का ये त्योहार,
आए और लाए खुशियां हजार,
यही है हमारी दुआ,
आप हर बार मनाएं यह त्योहार,
सलामत रहें आप और आपका परिवार।
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं

धन्य वह देवी जो पति सुख हेतु करवा चौथ का व्रत पावे
धन्य वह पति जो देवी रूप ऐसी पत्नी पावे,
धन्य वह स्वरूप जो मनुष्यता का दीप जलावे।
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं

चांद की तरह दमके आपका जीवन,
प्यार और खुशियों से भर जाए आपका संसार।
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं

 
07:24 AM, 20-OCT-2024
 आज करवा चौथ पर व्यतीपात योग कृत्तिका नक्षत्र और विष्टि, बव और बालव करण का योग बन रहा है। इस योग में करवा माता की पूजा करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती हैं।
06:57 AM, 20-OCT-2024
कार्तिक कृष्ण चतुर्थी तिथि आज यानी 20 अक्तूबर को सुबह 6:46 बजे से 21 अक्तूबर की भोर यानी  4:16 बजे तक रहेगी।  करवा चौथ पर पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 46 मिनट लेकर शाम को 06 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। 
06:50 PM, 19-OCT-2024

पांच शुभ योग में करवा चौथ का व्रत

20 अक्तूबर को करवा चौथ का पर्व मनाया जाएगा। वैदिक पंचांग के मुताबिक करवा चौथ पर एक साथ कई तरह के शुभ योगों का निर्माण देखने को मिलेगा। करवा चौथ पर चंद्रमा और गुरु का संयोग वृषभ राशि में बनने से गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। वही इस दिन महालक्ष्मी, शश, समसप्तक और बुधादित्य राजयोग का शुभ संयोग देखने को मिलेगा। चंद्रमा इस दिन रोहिणी नक्षत्र में रहेगा। 
 
06:14 PM, 19-OCT-2024
करवा चौथ पर आटे के दीपक से पूजा करने का महत्व
हिंदू धर्म में आटे के दीपक को बेहद शुद्ध और पवित्र माना जाता है। वास्तु के अनुसार आटे के दीपक का इस्तेमाल किसी विशेष तरह की मनोकामना की पूर्ति के लिए किया जाता है। वहीं करवा चौथ का व्रत पति की लंबी आयु के लिए रखा जाता है, इसलिए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आटे के दिये से पूजा करना शुभ होता है। माना जाता है कि जिसकी लंबी उम्र की कामना करते हुए आटे का दीपक जलाया जाता है उसे यमराज की पीड़ा नहीं सहनी पड़ती।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शिक्षा की परिवर्तनकारी शक्ति को रेखांकित करते हुए एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शिक्षा की परिवर्तनकारी शक्ति को रेखांकित करते हुए एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुड फ्राइडे के अवसर पर सद्भाव और करुणा के मूल्यों पर प्रकाश डाला

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुड फ्राइडे के अवसर पर सद्भाव और करुणा के मूल्यों पर प्रकाश डाला

ईरान में क्रैश हुआ F-15 जेट! एक पायलट बचा, दूसरे की तलाश में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन

ईरान में क्रैश हुआ F-15 जेट! एक पायलट बचा, दूसरे की तलाश में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन

कानपुर कांड से खुला मेरठ का किडनी रैकेट! अस्पताल से झोलाछाप तक फैला नेटवर्क

कानपुर कांड से खुला मेरठ का किडनी रैकेट! अस्पताल से झोलाछाप तक फैला नेटवर्क

मालदा घेराव कांड में बड़ा एक्शन! ISF उम्मीदवार समेत 18 लोग गिरफ्तार

मालदा घेराव कांड में बड़ा एक्शन! ISF उम्मीदवार समेत 18 लोग गिरफ्तार

नोएडा में भूकंप से हिली धरती! पूरे उत्तर भारत में महसूस हुए तेज झटके

नोएडा में भूकंप से हिली धरती! पूरे उत्तर भारत में महसूस हुए तेज झटके

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

सरकार ने चार सप्ताह के लिए टीवी समाचारों की टीआरपी रोकने का निर्देश दिया है; संकट की स्थितियों के दौरान अटकलों और सनसनीखेज खबरों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है

सरकार ने चार सप्ताह के लिए टीवी समाचारों की टीआरपी रोकने का निर्देश दिया है; संकट की स्थितियों के दौरान अटकलों और सनसनीखेज खबरों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है

सरकार ने भ्रामक खबरों पर अंकुश लगाने के लिए बहुस्तरीय तंत्र लागू किया; सूचना की विश्वसनीयता में सुधार लाने के उद्देश्य से एफसीयू, आईटी नियम और मीडिया विनियम बनाए गए

सरकार ने भ्रामक खबरों पर अंकुश लगाने के लिए बहुस्तरीय तंत्र लागू किया; सूचना की विश्वसनीयता में सुधार लाने के उद्देश्य से एफसीयू, आईटी नियम और मीडिया विनियम बनाए गए

श्री चंचल कुमार ने सूचना एवं प्रसारण सचिव का कार्यभार संभाला

श्री चंचल कुमार ने सूचना एवं प्रसारण सचिव का कार्यभार संभाला

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss