Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• Horoscope Today: दैनिक राशिफल 21 अक्तूबर, 2026 • दशहरे पर खुला न्यूज़ीलैंड का दरवाज़ा: भारतीय निर्यातकों के लिए 'ज़ीरो टैरिफ़' और युवाओं के लिए नई वीज़ा राहें • विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को अपनाना: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता कार्यशाला का आयोजन • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 20 अक्तूबर, 2026 • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 19 अक्तूबर, 2026 • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 18 अक्तूबर, 2026 • ट्रंप के टैरिफ़ का तूफ़ान थमा? रुबियो ने खोला भारत-अमेरिका ट्रेड डील का सबसे बड़ा राज़! • Latest News from Haryana October 2026 • Latest News from Punjab October 2026 • उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया

चंडीगढ़

मुख्यमंत्री ने जनपद गोरखपुर के वनटांगिया ग्राम जंगल तिकोनिया नम्बर-3 के विकास हेतु 185 करोड़ रुपये की कुल 74 परियोजनाओं का लोकार्पण किया

November 01, 2024 06:02 PM
मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्मार्ट फोन, आवास की चाबी, चेक, स्वीकृति पत्र, आयुष्मान कार्ड आदि का वितरण किया
 
मुख्यमंत्री जी ने वनटांगिया गांव का भ्रमण किया, दीप प्रज्वलित कर गांववासियों के लिए दीपोत्सव का शुभारम्भ किया
 
दीपोत्सव जब भी होता है तो राम राज की स्थापना होती है, राम राज का मतलब बिना भेदभाव के शासकीय योजनाओं का लाभ समाज के हर तबके को प्राप्त हो,
यही कार्य विगत 10 वर्षों से प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हो रहा: मुख्यमंत्री
 
प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केन्द्र और राज्य सरकार के प्रयास से विकास भी हुआ और विरासत का संरक्षण करते हुए अयोध्या में राम लला के मंदिर का भव्य निर्माण भी
 
अगर कोई किसी समाज में बहन/बेटियों के इज्जत के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश करेगा तो कठोरतम कार्यवाही की जाएगी
 
अगर पर्व व त्यौहार पर कोई दंगा कराकर शांति में खलल डालेगा तो उसके विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की जायेगी
 
हमारा प्रयास है कि सबका सम्मान, सबका विकास, सबकी समृद्धि हो
 
सनातन धर्म और भारत एक-दूसरे के पूरक, सनातन धर्म मजबूत होगा तो भारत मजबूत होगा
 
देश का दुश्मन हमारा मित्र नहीं हो सकता, देश का दुश्मन सबका दुश्मन है, हम सबका यह संकल्प दीपावली के पर्व पर होना चाहिए
 
कोई भी गरीब व्यक्ति जिसके पास घर में दीप प्रज्वलन करने का सामथ्र्य नहीं, उसके घर में भी दीप प्रज्वलित कर खुशियां बाँटें, हर गरीब के घर दीपोत्सव में दीप जलना चाहिए
 
जिस प्रकार त्रेतायुग में सभी लोग बिना भेदभाव एक साथ रहते थे, वैसा ही शासन मुख्यमंत्री जी बना रहे : मत्स्य मंत्री


लखनऊ, 31 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने दीपावली के अवसर पर आज जनपद गोरखपुर के वनटांगिया ग्राम जंगल तिकोनिया नम्बर-3 के विकास हेतु 185 करोड़ रुपये की कुल 74 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने विभिन्न योजनाओं जैसे स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिरण योजना के अन्तर्गत स्मार्ट फोन का वितरण, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण की चाबी का वितरण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत चेक वितरण, कृषि विभाग के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र तथा स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत आयुष्मान कार्ड का वितरण लाभार्थियों को किया। स्टाॅलों का अवलोकन करने के बाद मुख्यमंत्री जी ने गांव भ्रमण भी किया। वह सबसे पहले वनटांगिया समाज के मुखिया श्री राम गणेश के घर पहुंचे। उनके घर के बाहर सजाई रंगोली के बीच दीप प्रज्वलित कर मुख्यमंत्री जी ने गांववासियों के लिए दीपोत्सव का शुभारम्भ किया।
मुख्यमंत्री जी ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में प्रदेशवासियों को दीपावली की बधाई तथा शुभकामना देते हुए कहा कि दीपोत्सव जब भी होता है तो राम राज की स्थापना होती है। राम राज का मतलब बिना भेदभाव के शासकीय योजनाओं का लाभ समाज के हर तबके को प्राप्त होना है। जाति, छुआछूत, अगड़े-पिछड़े के नाम पर कोई भेदभाव नहीं होता है, यही कार्य विगत 10 वर्षों से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हो रहा है। मकान, निःशुल्क राशन, आयुष्मान कार्ड से 05 लाख तक की चिकित्सा सुविधा, निःशुल्क गैस सिलेण्डर तथा सबको रोजगार की गारंटी का कार्य यह सरकार कर रही है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केन्द्र और राज्य सरकार के प्रयास से विकास भी हुआ है और विरासत का संरक्षण करते हुए अयोध्या में राम लला के मंदिर का भव्य निर्माण भी हुआ है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वनटांगिया गांव में अब तक 770 लोगों को एक-एक आवास उपलब्ध कराया जा चुका है, अब सभी मकान पक्के बन चुके हैं। 800 से अधिक पात्र परिवारों के गृहस्थी और अन्त्योदय के कार्ड बन चुके हैं। 4,000 लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बन चुका है। 113 वृद्धावस्था पेंशन, 66 निराश्रित पेंशन तथा 25 दिव्यांग पेंशन के लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा चुका है। यहां पर 12 लाभार्थी मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से लाभान्वित हैं। हर घर में शौचालय है, हर घर उज्ज्वला योजना का कनेक्शन भी है। साथ ही, 04 प्राथमिक विद्यालय और एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय, बेसिक शिक्षा परिषद और शिक्षा विभाग के सभी 29 पैरामीटर के साथ यहां पर कार्य कर रहे हैं। यहां पर राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अन्तर्गत 38 समूहों का गठन किया गया है तथा 882 जाॅबकार्ड भी बनाए गए हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आप लोगों को योजनाओं का लाभ जिस मुस्तैदी के साथ प्राप्त हो रहा है, उसकी कभी कल्पना भी नहीं की जाती थी। सरकार ने पात्रों को सभी योजनाओं से आच्छादित किया ताकि आपके जीवन में खुशहाली आये और आने वाली पीढ़ी खुशहाल बने। उन्होंने कहा कि अगर कोई किसी समाज में बहन/बेटियों के इज्जत के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश करेगा तो कठोरतम कार्यवाही की जाएगी। अगर पर्व व त्यौहार पर कोई दंगा कराकर शांति में खलल डालेगा तो उसके विरुद्ध भी कठोरतम कार्यवाही की जायेगी।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सरकार ने बिना भेदभाव के सबकी सुरक्षा की गारंटी दी है। हमारा प्रयास है कि सबका सम्मान, सबका विकास, सबकी समृद्धि हो। सुरक्षित माहौल में ही समृद्धि के अवसर बनते हैं। सुरक्षित माहौल में ही उज्ज्वल भविष्य की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है और उसी को साकार करने के लिए बार-बार हम इस वनटांगिया गांव में आते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन धर्म और भारत एक-दूसरे के पूरक हैं, सनातन धर्म मजबूत होगा तो भारत मजबूत होगा। जो देश का दुश्मन वह हमारा मित्र नहीं हो सकता, देश का दुश्मन सबका दुश्मन है और हम सबका यह संकल्प दीपावली के पर्व पर होना चाहिए। विकास का यह सिलसिला निरन्तर चलता रहे। उन्होंने सबको यह संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि किसी में कोई बुराई है जैसे शराब पीना, नशा करना, जुआ खेलना उसे छोड़ने का संकल्प लेना होगा। यदि किसी को बुरा कार्य करने की आदत पड़ गयी हो, तो उसे छोड़े और अच्छाई का अनुसरण करें। पर्व एवं त्योहार अच्छे मार्ग पर चलने के लिए संकल्प दिवस ही है। उन्होंने कहा कि कोई भी गरीब व्यक्ति जिसके पास घर में दीप प्रज्वलन करने का सामथ्र्य नहीं है, उसके घर में भी दीप प्रज्वलन कर खुशियां बाँटें। हर गरीब के घर दीपोत्सव में दीप जलना चाहिए।
इस अवसर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री डॉ0 संजय निषाद ने कहा कि त्रेतायुग में भगवान श्रीराम ने निषादराज को गले लगाकर सम्मान दिया था। आज श्रृंगवेरपुर में निषादराज की विशाल मूर्ति बनवाने समेत अनेक कार्यों से वही सम्मान मुख्यमंत्री जी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक दौर वह भी था, जब पूर्व की सरकारें वनटांगिया लोगों द्वारा अधिकार मांगने पर गोली चलवाती थीं और आज मुख्यमंत्री जी उन्हें अधिकार सम्पन्न बना दिया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार, त्रेतायुग में सभी लोग बिना भेदभाव एक साथ रहते थे, वैसा ही शासन मुख्यमंत्री जी बना रहे हैं।
कार्यक्रम में सांसद  श्री रविकिशन शुक्ल ने कहा कि वनटांगिया लोग मुख्यमंत्री जी के हृदय में रहते हैं। मुख्यमंत्री जी वनटांगिया लोगों से तबसे जुड़े हैं, जब इन वनवासियों को कोई पूछता नहीं था। वास्तव में वनटांगिया लोग बहुत भाग्यशाली हैं, जो ऐसे व्यक्तित्व के साथ दीपावली मनाते हैं, जिन्हें देखने के लिए पूरे देश के लोग लालायित रहते हैं। उन्होंने कहा कि वनटांगिया लोगों के बीच मुख्यमंत्री जी कभी खाली हाथ नहीं आते। उन्होंने वनग्रामों के विकास के लिए खजाना खोल दिया है।
कार्यक्रम को विधायक श्री विपिन सिंह और विधायक श्री महेंद्रपाल सिंह ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं शासन प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

सरकार का बड़ा फैसला: 137 कैंसर-रोधी दवाओं पर व्यापार मार्जिन की सीमा तय, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें

सरकार का बड़ा फैसला: 137 कैंसर-रोधी दवाओं पर व्यापार मार्जिन की सीमा तय, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें

बच्चों से मोबाइल छीनने वाले माता-पिता और सरकारें ध्यान दें! सुप्रीम कोर्ट ने कह दी वो बात, जो आपकी पूरी सोच बदल सकती है

बच्चों से मोबाइल छीनने वाले माता-पिता और सरकारें ध्यान दें! सुप्रीम कोर्ट ने कह दी वो बात, जो आपकी पूरी सोच बदल सकती है

उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान  की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ

उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की

रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss