Sunday, October 18, 2026
BREAKING
• Latest News from Haryana October 2026 • Latest News from Punjab October 2026 • उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया • केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है • भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई • केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की • ITRA, जामनगर ने मनाया छठा स्थापना दिवस ‘ITRA दिवस’; आयुर्वेद शिक्षा, अनुसंधान और जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में संस्थान की उपलब्धियों को किया रेखांकित • Horoscope Today: दैनिक राशिफल 17 अक्तूबर, 2026 • रुबियो जा रहे हैं अंबानी के जामनगर: अमेरिका में डीज़ल की आग बुझाने का रास्ता गुजरात से होकर निकलता है? • Latest News from Haryana October 2026

चंडीगढ़

Weather: इस बार धीरे-धीरे दस्तक देगी ठंड, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी; जल्द बदलेगा हवा का रुख

November 02, 2024 08:34 AM

सिटी दर्पण

नई दिल्ली, 01 नवंबरः 

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तीन से चार दिनों में तापमान में गिरावट होने लगेगी, किंतु ऐसा एकाएक नहीं होगा। तापमान धीरे-धीरे गोता लगाएगा। फिर भी अगले एक सप्ताह के दौरान ठंड का अहसास नहीं होगा। मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, क्योंकि अभी भी अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान औसत से दो से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है।

 नवंबर महीने में बारिश और तापमान का अनुमान जारी करते हुए मौसम विभाग (आइएमडी) ने कहा है कि अगले हफ्ते से तापमान में गिरावट प्रारंभ होगी। पहले धीरे-धीरे गिरकर सामान्य स्तर पर आएगा। फिर सामान्य से नीचे आएगा। उसके बाद ही ठंड की दस्तक होगी।

 जनवरी में अत्यधिक ठंड पड़ सकती है 

आइएमडी के महानिदेशक मृत्यंजय महापात्रा ने इस बार अधिक ठंड पड़ने की आशंकाओं को फिलहाल खारिज किया है। प्रेस कान्फ्रेंस में उन्होंने कहा है कि प्रशांत महासागर में अभी तक ला-नीना की स्थिति नहीं बन पाई है। यदि दिसंबर तक बनती है तो जनवरी में अत्यधिक ठंड पड़ सकती है। अभी से इसके बारे में कोई अनुमान नहीं लगाया जा सकता है। ला-नीना से प्रशांत महासागर का पानी ठंडा होता है और अल-नीनो से गर्म होता है। दोनों स्थितियों का असर भारत के मौसम पर पड़ता है। ला-नीना की स्थितियां शीत लहर को बढ़ावा देती हैं, जबकि अल-नीनो विपरीत प्रभाव डालता है।
 
महापात्रा ने यह भी स्पष्ट किया कि आइएमडी की ओर से ठंड का अनुमान नहीं लगाया जाता है, किंतु प्रत्येक सप्ताह तापमान का अग्रिम अनुमान जारी किया जाता है। इसके आधार पर मौसम का अनुमान लगाया जा सकता है। आइएमडी नवंबर महीने को जाड़े का मौसम भी नहीं मानता है। दिसंबर-जनवरी को ठंड का मौसम माना जाता है।
 
भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक
 
नवंबर माह के मौसम के बारे में महापात्रा ने कहा कि पूर्वोत्तर एवं मध्य भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक हो सकता है। हालांकि, उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे आ सकता है, जिसके चलते ठंड में वृद्धि हो सकती है। 
 
उत्तर-पूर्वी मानसून के चलते नवंबर महीने में दक्षिण के राज्यों एवं समुद्र तटीय इलाकों में सामान्य से अधिक वर्षा होगी। उत्तर भारत एवं मध्य भारत में नवंबर में सामान्य से कम वर्षा होगी। अगर इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ी तो पूरे उत्तर भारत में वर्षा हो सकती है।
 
तीन-चार दिनों से पहाड़ों पर बर्फबारी
 
फिलहाल इसका अनुमान अभी नहीं लगाया जा सकता है। इस बीच, तीन-चार दिनों से पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते 31 अक्टूबर से उत्तर भारत के राज्यों में तेज हवा बहने लगी है। अगले दो-तीन दिनों तक यह जारी रह सकता है। उसके बाद मौसम साफ होगा और तापमान में गिरावट आनी शुरू हो जाएगी।
 
Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

सरकार का बड़ा फैसला: 137 कैंसर-रोधी दवाओं पर व्यापार मार्जिन की सीमा तय, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें

सरकार का बड़ा फैसला: 137 कैंसर-रोधी दवाओं पर व्यापार मार्जिन की सीमा तय, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें

बच्चों से मोबाइल छीनने वाले माता-पिता और सरकारें ध्यान दें! सुप्रीम कोर्ट ने कह दी वो बात, जो आपकी पूरी सोच बदल सकती है

बच्चों से मोबाइल छीनने वाले माता-पिता और सरकारें ध्यान दें! सुप्रीम कोर्ट ने कह दी वो बात, जो आपकी पूरी सोच बदल सकती है

उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे से जूझ रहा है

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम से मुलाकात की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान  की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ

उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की

रक्षा राज्य मंत्री ने असम के गुवाहाटी में राष्ट्रीय कैडेट कोर के राज्य प्रतिनिधियों और अपर महानिदेशकों के विशेष संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता की

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss