Monday, September 21, 2026
BREAKING
ईरान की सात शर्तें: क्या वाशिंगटन के पास अब कोई रास्ता नहीं बचा? Latest News from Punjab September 2026 Latest News from Haryana September 2026 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 20वें रोजगार मेले में सरकारी नौकरी पाने वाले युवाओं को 51,000 से ज्यादा नियुक्ति पत्र सौंपे केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज कर्नाटक के हुबली में JGMM मेडिकल कॉलेज और KLE हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर के कैंपस का दौरा किया भारतीय रेलवे ने लखनऊ मंडल के 607.7 रूट किलोमीटर पर 'कवच 4.0' के लिए ₹252 करोड़ की मंजूरी दी सरकार की प्रमुख योजनाओं के कारण बेरोजगारी दर 6 प्रतिशत से घटकर 3.2 प्रतिशत हुई: केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग को बढ़ाया शराब पर निर्भरता से गरिमापूर्ण जीवन तक: दारा सिंह की सुधार यात्रा Horoscope Today: दैनिक राशिफल 20 सितंबर, 2026

पंजाब

पंजाब पुलिस ने अमृतसर से 5.1 किलो हेरोइन बरामद की; एक व्यक्ति काबू

December 09, 2024 09:54 PM

पंजाब पुलिस पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध।

गिरफ्तार आरोपी अमृतसर सेक्टर से नशीले पदार्थों की तस्करी करता था और विभिन्न व्यक्तियों के जरिए खेप पहुंचाता था: डीजीपी गौरव यादव।

आरोपी ने पिछले पांच महीनों में कम से कम तीन खेपों की डिलीवरी की, जांच के दौरान हुआ खुलासा: सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर।
चंडीगढ़/अमृतसर, 9 दिसंबर:

सीमा पार से नशीले पदार्थों के नेटवर्क को बड़ा झटका देते हुए, कमिश्नरेट पुलिस (सीपी) अमृतसर ने आज एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5.1 किलो हेरोइन बरामद की। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरवीर सिंह उर्फ गोरा (32), निवासी बस्ती मोहम्मद शाह वाली, फिरोजपुर के रूप में हुई है। हेरोइन बरामद करने के अलावा, पुलिस टीमों ने उसकी टोयोटा फॉच्र्यूनर कार, जिसे वह चला रहा था, को भी जब्त कर लिया है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी अमृतसर सेक्टर से नशीले पदार्थों की तस्करी करता था और खेपों की डिलीवरी के लिए अलग-अलग व्यक्तियों का इस्तेमाल करता था। उन्होंने कहा कि आरोपी के एक और साथी की पहचान कर ली गई है और पुलिस टीमें उसे पकडऩे के लिए छापेमारी कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि इस मामले में थाना छावनी, अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने आगे कहा कि इस नेटवर्क का पर्दाफाश करने और इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान करने के लिए जांच की जा रही है।

इस ऑपरेशन के बारे में और जानकारी साझा करते हुए, पुलिस कमिश्नर (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि विश्वसनीय सूत्रों से मिली पुख्ता सूचना पर कार्रवाई करते हुए, डीसीपी आलम विजय सिंह, एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन नवजोत सिंह और एसीपी डिटेक्टिव कुलदीप सिंह की निगरानी में तथा इंचार्ज सीआईए स्टाफ-1 अमोलकदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विशेष अभियान चलाकर अमृतसर के लोहारका रोड से फॉच्र्यूनर कार, जिसमें आरोपी व्यक्ति यात्रा कर रहा था, को रोकने में सफलता हासिल की।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी व्यक्ति किसी अन्य तस्कर, जिसने सीमा पार से भेजी गई खेप प्राप्त की थी, से हेरोइन लेकर अटारी से आ रहा था। जांच में यह भी पता चला कि आरोपी पिछले पांच-छह महीनों से तस्करी कर रहा था और उसने कम से कम तीन खेपों की डिलीवरी की है।

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि आरोपियों के पिछले और मौजूदा संबंध स्थापित करने तथा ड्रग्स सप्लायर्स, डीलर्स और खरीदारों के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए जांच जारी है। उन्होंने कहा कि आरोपियों द्वारा अब तक खरीदी और वितरित की गई नशीली पदार्थों की कुल मात्रा का पता लगाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।

इस संबंध में थाना अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21(सी) , 23 और 29 के तहत मामला नंबर 194 दिनांक 08-12-2024 दर्ज किया गया है।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss