Monday, June 16, 2025
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

मासिक राशिफल

मासिक राशिफल जून, 2025

May 31, 2025 07:38 AM
  1. मेष
राशि शुभ दिनाँक4,6,7,14,15,17,22,25,26
राशि प्रतिकूल दिनाँक1,9,10,12,19,20,23,29

कमोडिटी के क्रय-विक्रय से बेहतरीन लाभ मिल सकता है। राजनीतिक मित्रों और सम्बन्धियों की सहायता प्राप्त हो सकती है। अधिकारियों के साथ आपके मैत्रीपूर्ण सम्बन्ध बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। छोटी यात्राओं के प्रसंग बन सकते हैं। जनहित के कार्यों में अपनी सहभागिता व्यक्त करेंगे। माता-पिता का वांछित सहयोग प्राप्त होगा। पैतृक व्यवसाय में तीव्रता आने की सम्भावना है। विवाहादि मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। महीने का उत्तरार्ध विशेष रूप से शुभ रहने वाला है। पहला और तीसरा सप्ताह सुखद रहेगा।

दूसरे सप्ताह में अनावश्यक खर्चों से जूझना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण वस्तुओं और पेपर्स को सम्भाल कर रखना सबसे जरूरी होगा। सहकर्मियों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। जनसमूहों के बीच सुरक्षा सम्बन्धी नियमों को लेकर सावधान रहें। सर्दी-जुकाम और बुखार का स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थानान्तरण होने की सम्भावना बन रही है। शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस होगी। आपकी धार्मिक आस्था पर लोग चोट कर सकते हैं। चौथे सप्ताह के दौरान आपके आक्रामक स्वभाव के कारण जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है।

राशि स्वामीमंगल | Mars
राशि नामाक्षरअ, ल, इ | A, L, E
नक्षत्र चरण नामाक्षरचु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
Chu, Che, Cho, Laa, Li, Loo, Le, Lo, A
आराध्य भगवानश्री हनुमान जी
Shri Hanuman Ji
भाग्यशील रंगलाल | Red
भाग्यशील अंक1, 8
अनुकूल दिशापूर्व | East
राशि धातुतांबा, सोना | Copper, Gold
राशि शुभ रत्नमूंगा | Red Coral
राशि अनुकूल रत्नमूंगा, पुखराज तथा माणिक्य
Red Coral, Yellow Sapphire and Ruby
राशि अनुकूल वारमंगलवार, बृहस्पतिवार तथा रविवार
Tuesday, Thursday and Sunday
राशि स्वभावचर | Movable
राशि तत्वअग्नि | Fire
राशि प्रकृतिपित्त | Bile
  1. वृषभ
राशि शुभ दिनाँक1,7,9,10,16,17,19,20,24,27,28
राशि प्रतिकूल दिनाँक2,3,5,12,13,21,22,26,29

महीने की शुरुआत और अन्त जबरदस्त रहने वाला है। पाचन संस्थान में कुछ गड़बड़ी आ सकती है। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। नयी जॉब खोज रहे हैं तो ये महीना आपके लिये शुभ परिणामों से युक्त होगा। धन और अचल सम्पत्ति को लेकर यह महीना विशेष रूप से शुभ रहेगा। आप बहुप्रतीक्षित कार्य योजनाओं को शुरू कर सकते हैं। धन प्राप्ति के लिये यह माह बहुत अच्छा है। आपकी विचारशैली में सकारात्मक परिवर्तन आयेगा। बच्चों को करियर के बेहतरीन विकल्प मिल सकते हैं। आपको व्यवहार कुशलता से लाभ प्राप्त होगा।

कार्यक्षेत्र की राजनीति से आप परेशान रहेंगे। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को घाटा हो सकता है। किसी तरह के विधिक मामलों में उलझने से बचें। जोड़ों और घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। किसी पर भी अति विश्वास करना भारी पड़ सकता है। बड़े निर्णय लेने में दुविधा की स्थिति का सामना करना पड़ेगा। प्रेम सम्बन्धों में मर्यादा का ध्यान रखें। दूसरे और चतुर्थ सप्ताह में आपको विशेष ध्यान देना चाहिये। 

राशि स्वामीशुक्र | Venus
राशि नामाक्षरब, व, उ | Ba, Va, U
नक्षत्र चरण नामाक्षरई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
Ee, U, E, O, Vaa, Vee, Vu, Ve, Vo
आराध्य भगवानश्री दुर्गा माता
Shri Durga Mata
भाग्यशील रंगसफेद | White
भाग्यशील अंक2, 7
अनुकूल दिशादक्षिण, पश्चिम | South, West
राशि धातुलोहा, सीसा | Iron, Lead
राशि शुभ रत्नहीरा | Diamond
राशि अनुकूल रत्नहीरा, पन्ना, नीलम
Diamond, Emerald and Blue Sapphire
राशि अनुकूल वारशुक्रवार, बुधवार तथा शनिवार
Friday, Wednesday and Saturday
राशि स्वभावस्थिर | Stable
राशि तत्वपृथ्वी | Earth
राशि प्रकृतिवायु | Air
  1. मिथुन
राशि शुभ दिनाँक2,3,10,12,13,19,20,22,26,30
राशि प्रतिकूल दिनाँक1,4,5,7,14,15,23,24,28

महीने के दूसरे सप्ताह के दौरान आर्थिक कारणों से रुके प्रोजेक्ट्स में गति आयेगी। आप लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहेंगे। ईश्वर के प्रति आप काफी श्रद्धावान हो सकते हाँ। म्यूचुअल फण्ड आदि में भी बड़ा निवेश कर सकते हैं। व्यवसाय में त्वरित निर्णय लेने पड़ सकते हैं। मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। आप पूरे मनोयोग से काम करेंगे जिसका बेहद सकारात्मक परिणाम आपको अवश्य मिलेगा। प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं। दिल की बात अपने प्रेमी से कहने के लिये माह बेहद अनुकूल रहने वाला है। सूर्य और मंगल का राशि परिवर्तन उत्पादन क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी राहत देगा।

माह के दूसरे सप्ताह में आपको विवादों में उलझना पड़ सकता है। पड़ोसी आपकी उन्नति से ईर्ष्या भाव रखेंगे। अपनी वाणी और क्रोध पर नियन्त्रण रखें। आर्थराइटिस और गठिया के रोगियों का दर्द बढ़ सकता है। 22 जून को बुध के कर्क राशि में प्रवेश करने के बाद पति-पत्नी के बीच नोंक-झोंक शुरू हो सकती है। अत्यधिक धूप और गर्मी के कारण ऊर्जा में कमी महसूस हो सकती है। बच्चों के व्यवहार पर नजर बनाये रखें। उनके मोबाइल और इन्टरनेट के प्रयोग को लेकर थोड़ी सतर्कता बरतें। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन महसूस कर सकते हैं।

राशि स्वामीबुध | Mercury
राशि नामाक्षरक, छ, घ | Ka, Chha, Gha
नक्षत्र चरण नामाक्षरका, की, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा
Kaa, Kee, Ku, Gha, Ing, Chha, Ke, Ko, Haa
आराध्य भगवानश्री गणेश जी
Shri Ganesha Ji
भाग्यशील रंगपीला | Yellow
भाग्यशील अंक3, 6
अनुकूल दिशापश्चिम | West
राशि धातुचाँदी, सीसा, सोना | Silver, Lead, Gold
राशि शुभ रत्नपन्ना | Emerald
राशि अनुकूल रत्नपन्ना, हीरा, नीलम
Emerald, Diamond and Blue Sapphire
राशि अनुकूल वारमंगलवार, बृहस्पतिवार तथा रविवार
Tuesday, Thursday and Sunday
राशि स्वभावद्विस्वभाव | Dual nature
राशि तत्ववायु | Air
राशि प्रकृतिसम | Even
  1. कर्क
राशि शुभ दिनाँक1,4,5,12,14,15,22,24
राशि प्रतिकूल दिनाँक2,3,7,10,16,17,25,26

दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। इस महीने आपको कृषि कार्यों से काफी अच्छा धन प्राप्त हो सकता है। राजनीतिक पार्टी के लोगों का वर्चस्व बढ़ेगा। आप लेखन कार्यों में विशेष रुचि ले सकते हैं। माता-पिता को आप पर गर्व होगा। मल्टीनेशनल कम्पनियों से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। महीनों से अटकी हुई बिजनेस डील इस महीने सम्पन्न हो सकती है। आप कार्यक्षेत्र पर अपनी खास छाप छोड़ पाने में खासे सफल रहेंगे। लोगों की कठिन समय में सहायता करने से आपका सामाजिक कद बढ़ेगा। यदि आप सरकार से जुड़े हुये हैं तो महीना का उत्तरार्ध आपके लिये भाग्यशाली रहेगी। माह का अन्तिम सप्ताह काफी शुभ रहेगा।

महीने का प्रथम सप्ताह चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। मित्रों पर आँख-मूंदकर भरोसा न करें। किसी पब्लिक मीटिंग में लोग आपका मज़ाक बना सकते हैं। अपनी कमजोरियों और बुराइयों को लोगों से व्यक्त न करें। कला से जुड़े लोगों को इस माह मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। महिलाओं को मासिकचक्र में कुछ समस्या हो सकती है। लेकिन आराम से समस्याओं का समाधान भी मिल जायेगा। विशेष रूप से दूसरे सप्ताह में स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। विपरीत लिंगी सहकर्मियों के साथ मनमुटाव हो सकता है।

राशि स्वामीचन्द्रमा | Moon
राशि नामाक्षरड, ह | Da, Ha
नक्षत्र चरण नामाक्षरही, हु, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
Hee, Hu, He, Ho, Daa, Dee, Doo, De, Do
आराध्य भगवानशिव जी
Shiv Ji
भाग्यशील रंगदूधिया | Milky
भाग्यशील अंक4
अनुकूल दिशापूर्व, दक्षिण | East, South
राशि धातुचाँदी, तांबा | Silver, Copper
राशि शुभ रत्नमोती | Pearl
राशि अनुकूल रत्नमोती, पुखराज तथा मूंगा
Pearl, Yellow Sapphire and Red Coral
राशि अनुकूल वारसोमवार, मंगलवार तथा बृहस्पतिवार
Monday, Tuesday and Thursday
राशि स्वभावचर | Movable
राशि तत्वजल | Water
राशि प्रकृतिकफ | Kapha
  1. सिंह
राशि शुभ दिनाँक2,3,7,8,14,16,17,23,25,26,30
राशि प्रतिकूल दिनाँक1,5,9,10,12,19,20,27,28

जिस किसी से भी आप प्रेम करते हैं इस महीने उससे आपके दिल की बात कह सकते हैं। परिवार में तालमेल काफी अच्छा रहेगा। अविवाहितों को विवाह के लिये कई प्रस्ताव प्राप्त होंगे। रोजगार को लेकर समस्या दूर होगी। मेडिकल और फार्मा से जुड़े कार्यक्षेत्र से बड़ा लाभ मिल सकता है। अभिनय और संगीत आदि ललित कलाओं में आगे बढ़ने के उत्तम अवसर मिलेंगे। पारिवारिक विवादों को सुलझाने की प्रवृत्ति रहेगी। नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। विलासिता के संसाधनों को खरीदेंगे। नया स्टार्टअप्स शुरू करने के लिये निवेशक ढूंढ रहे हैं तो सफलता मिलेगी। इस महीने दूसरा और चौथा सप्ताह काफी शुभ रहेगा।

परिवार के ही लोग आपके विचारों से सहमत नहीं रहेंगे। उल्टी और दस्त जैसी समस्याओं को नजरअंदाज न करें। थायराइड से जूझ रही महिलाओं को इस माह खास ध्यान रखना होगा। कोई सहकर्मी आप पर नियन्त्रण पाने का प्रयास कर सकता है। गुप्त शत्रुओं को लेकर मन में भय रहेगा। कुछ कार्यों में वे विघ्न डालने का भी प्रयास करेंगे। व्यवसाय को बढाने के लिये पॉलिसी में कुछ बदलाव करना पड़ सकता है। मास का उत्तरार्ध थोड़ा कमजोर रहेगा। विशेष रूप से चौथे सप्ताह में थोड़ी परेशानी आ सकती है। 

राशि स्वामीसूर्य | Sun
राशि नामाक्षरम, ट | Ma, Ta
नक्षत्र चरण नामाक्षरमा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
Maa, Mee, Moo, Me, Mo, Taa, Tee, Too, Te
आराध्य भगवानश्री विष्णु नारायण
Shri Vishnu Narayan
भाग्यशील रंगसुनहरा | Golden
भाग्यशील अंक5
अनुकूल दिशापूर्व | East
राशि धातुतांबा, सोना | Copper, Gold
राशि शुभ रत्नमाणिक्य | Ruby
राशि अनुकूल रत्नमाणिक्य, मूंगा, पुखराज
Ruby, Red Coral and Yellow Sapphire
राशि अनुकूल वाररविवार, मंगलवार तथा बृहस्पतिवार
Sunday, Tuesday and Thursday
राशि स्वभावस्थिर | Stable
राशि तत्वअग्नि | Fire
राशि प्रकृतिपित्त | Bile
  1. कन्या
राशि शुभ दिनाँक1,5,9,10,17,19,20,25,26,28
राशि प्रतिकूल दिनाँक2,3,7,12,13,21,22,29,30

आप समाज में काफी लोकप्रिय रहेंगे। इस महीने किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के माध्यम से बड़े व्यावसायिक अनुबन्ध प्राप्त हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। उच्च शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों के लिये महीना विशेष शुभ रहेगा। दबी हुई इच्छाओं को इस महीने पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। लोक कल्याण के कार्यों से आप जुड़े रहेंगे। होटल व्यवसायियों की बाधा दूर होगी। 15 जून को सूर्य के गोचर परिवर्तन के कारण आपके अधूरे कार्य पूर्ण हो जायेंगे। सरकारी मामलों के उलझन समाप्त होगी।

महीने का पूर्वार्ध थोड़ा तनाव भरा हो सकता है। रिश्तेदारों की परेशानियों के कारण मन व्यथित होगा। व्यवसाय को स्थिर रखने के लिये बचत वाले धन का प्रयोग करना पड़ेगा। बैंक से लिया गया ऋण थोड़ा परेशानी बढ़ा सकता है। यदि नया घर खरीदना चाह रहे हैं तो थोड़ी सावधानी रखें। धन के लेन-देन को लेकर झगड़ा हो सकता है। कानूनी मामलों में अनावश्यक दखलंदाजी न करें। रहस्यात्मक ज्ञान की तरफ रुचि ले सकते हैं। महीने के अन्तिम सप्ताह में पापकर्म की इच्छा जागृत हो सकती है। 

राशि स्वामीबुध | Mercury
राशि नामाक्षरप, ठ, ण | Pa, Tha, Na
नक्षत्र चरण नामाक्षरटो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
To, Paa, Pee, Poo, Sha, Na, Tha, Pe, Po
आराध्य भगवानश्री गणेश जी
Shri Ganesha Ji
भाग्यशील रंगहरा | Green
भाग्यशील अंक3, 8
अनुकूल दिशादक्षिण | South
राशि धातुचाँदी, सोना | Silver, Gold
राशि शुभ रत्नपन्ना | Emerald
राशि अनुकूल रत्नपन्ना, हीरा तथा नीलम
Emerald, Diamond and Blue Sapphire
राशि अनुकूल वारबुधवार, शुक्रवार तथा शनिवार
Wednesday, Friday and Saturday
राशि स्वभावद्विस्वभाव | Dual nature
राशि तत्वपृथ्वी | Earth
राशि प्रकृतिवायु | Air
  1. तुला
राशि शुभ दिनाँक1,3,7,8,12,13,19,21,22,27,29,30
राशि प्रतिकूल दिनाँक4,5,10,14,15,23,24

मनोरञ्जन सम्बन्धी गतिविधियों में आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। संघर्ष के साथ आपको धन और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। जोखिम भरे निवेश से भी आपको लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी की सलाह आपको करियर में काफी लाभ पहुँचा सकती है। कार्यस्थल में पर्याप्त सम्मान मिलेगा। सन्तान के प्रति आपका प्रेम भाव काफी ज्यादा रहेगा। अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहेंगे। मेहनत का सार्थक परिणाम आपको प्राप्त होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलेगी। विवाह आदि कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। महीने का उत्तरार्ध भाव विशेष रूप से शुभ रहने वाला है।

आपको अनचाही विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। कामुक विचारों से बचें। इससे आपकी मनः स्थिति विकृत हो सकती है। नवीन योजनाओं को शुरू करने से पहले जीवनसाथी से सलाह लेना न भूलें। वक्री गुरु और वक्री शनि दोनों आपके धैर्य की परीक्षा लेंगे। किसी भी तरह की उधारी न पालें। सम्पत्ति विवाद जन्म ले सकते हैं। स्टॉक मार्केट में आपको सँभलकर निवेश करना चाहिये। बॉस आपके ऊपर नाराज हो सकते हैं। गलत लोगों की संगत से आपकी छवि पर बुरा असर पड़ सकता है। महीने का चतुर्थ सप्ताह काफी कमजोर हो सकता है।

राशि स्वामीशुक्र | Venus
राशि नामाक्षरर, त | Ra, Ta
नक्षत्र चरण नामाक्षररा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते
Raa, Ree, Roo, Re, Ro, Taa, Tee, Too, Te
आराध्य भगवानश्री दुर्गा माता
Shri Durga Mata
भाग्यशील रंगसफेद | White
भाग्यशील अंक2, 7
अनुकूल दिशापश्चिम | West
राशि धातुलोहा, चाँदी | Iron, Silver
राशि शुभ रत्नहीरा | Diamond
राशि अनुकूल रत्नहीरा, पन्ना तथा नीलम
Diamond, Emerald and Blue Sapphire
राशि अनुकूल वारशुक्रवार, शनिवार तथा बुधवार
Friday, Saturday and Wednesday
राशि स्वभावचर | Movable
राशि तत्ववायु | Air
राशि प्रकृतिसम | Even
  1. वृश्चिक
राशि शुभ दिनाँक2,3,5,9,10,14,15,22,24,30
राशि प्रतिकूल दिनाँक7,8,12,13,16,17,25,26

आयात-निर्यात सम्बन्धित कार्यों से जुड़े लोगों की आय में वृद्धि होगी। महीने के दूसरे पखवाड़े में सूर्य के राशि में प्रवेश करने से आपकी स्थिति मजबूत होगी। स्वयं को भाग्यशाली महसूस करेंगे। करियर के मामले में आपको बड़ा उछाल मिल सकता है। अपने पुराने सम्पर्कों का लाभ उठायेंगे। दूसरे सप्ताह के दौरान यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रेम सम्बन्धों का तनाव दूर होगा। गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

महीने के प्रथम तीन सप्ताहों के दौरान स्वास्थ्य समस्याओं में धन खर्च करना पड़ सकता है। स्वार्थ प्रवृत्ति के लोगों से आपके सम्बन्ध प्रगाढ़ हो सकते हैं। नया कार्य प्रारम्भ करने की प्रेरणा मन में जागृत होगी। लेकिन आप मेहनत को लेकर थोड़े लापरवाह रहेंगे। 7 जून के बाद राशि स्वामी मंगल के साथ केतु आपको बार-बार एक ही कार्य करने का आदेश दे रहा है। इसीलिये धैर्य न खोयें क्योंकि धीरे-धीरे ही सही पर कार्य पूर्ण अवश्य होंगे। महीने के पहले व दूसरे सप्ताह के दौरान सजग रहने की आवश्यकता है। 

राशि स्वामीमंगल | Mars
राशि नामाक्षरन, य | Na, Ya
नक्षत्र चरण नामाक्षरतो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
To, Naa, Nee, Noo, Ne, No, Yaa, Yee, Yu
आराध्य भगवानश्री हनुमान जी
Shri Hanuman Ji
भाग्यशील रंगलाल | Red
भाग्यशील अंक1, 8
अनुकूल दिशापूर्व, उत्तर | East, North
राशि धातुतांबा, स्टील, सोना | Copper, Steel, Gold
राशि शुभ रत्नमूंगा | Red Coral
राशि अनुकूल रत्नमूंगा, माणिक्य तथा पुखराज
Red Coral, Ruby and Yellow Sapphire
राशि अनुकूल वारमंगलवार, बृहस्पतिवार तथा रविवार
Tuesday, Thursday and Sunday
राशि स्वभावस्थिर | Stable
राशि तत्वजल | Water
राशि प्रकृतिकफ | Kapha
  1. धनु
राशि शुभ दिनाँक5,7,8,12,13,16,17,23,25,26
राशि प्रतिकूल दिनाँक1,9,10,15,19,20,27

आप नयी आर्थिक योजनाओं में काम कर सकते हैं। विचारों को स्थिर रखने का प्रयास करें। बौद्धिक कार्यों में आप काफी संलग्न रहेंगे। जॉब और व्यवसाय में वातावरण काफी प्रतिस्पर्धात्मक रहने वाला है। लेकिन इस दौरान आप काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। लोगों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। विनिर्माण कार्यों से जुड़े लोगों को जबर्दस्त लाभ मिल सकता है। प्रेम सम्बन्धों को विवाह का स्वरूप दे सकते हैं। प्रियजनों के साथ पर्यटन पर जाने का विचार बनायेंगे। इन्टीरियर डिज़ाइनर्स और कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को नये अवसर मिलेंगे। महीने का द्वितीय पखवाड़ा काफी शुभ रहने वाला है।

इस महीने शुगर के रोगियों को स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है। अत्यधिक व्यस्तता के कारण थकान होगी। जीवनसाथी को करियर में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। माह के अन्तिम सप्ताह में कार्यों में मन नहीं लगेगा। अनावश्य कार्य में आपका समय बर्बाद होगा। वैवाहिक जीवन के तनाव को लोगों से शेयर न करें। धन के लेन-देन वाले मामलों को लेकर सावधानी रखें। घर के रखरखाव सम्बन्धी कार्यों में काफी धन खर्च होगा। चौथे सप्ताह में स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। 

राशि स्वामीबृहस्पति | Jupiter
राशि नामाक्षरभ, ध, फ, ढ | Bha, Dha, Pha, Dha
नक्षत्र चरण नामाक्षरये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढ, भे
Ye, Yo, Bhaa, Bhee, Bhoo, Dhaa, Phaa, Dha, Bhe
आराध्य भगवानश्री विष्णु नारायण
Shri Vishnu Narayan
भाग्यशील रंगपीला | Yellow
भाग्यशील अंक9, 12
अनुकूल दिशापूर्व | East
राशि धातुकाँस्य | Bronze
राशि शुभ रत्नपुखराज | Yellow Sapphire
राशि अनुकूल रत्नपुखराज तथा माणिक्य
Yellow Sapphire and Ruby
राशि अनुकूल वारबृहस्पतिवार तथा रविवार
Thursday and Sunday
राशि स्वभावद्विस्वभाव | Dual nature
राशि तत्वअग्नि | Fire
राशि प्रकृतिपित्त | Bile
  1. मकर
राशि शुभ दिनाँक1,7,8,10,14,15,19,25,27,28
राशि प्रतिकूल दिनाँक2,3,5,12,13,17,21,22,29

आपके द्वारा किये गये प्रयत्न सार्थक रहेंगे। परिवार के लोगों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर हो सकते हैं। यदि आप सिंगल हैं तो इस महीने आपके जीवन में प्रेमी का पदार्पण हो सकता है। कार्यक्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके मन में नये और रचनात्मक विचार उत्पन्न होंगे। एकाग्रता के कारण आपको हर जगह सफलता मिलेगी। घर में उत्सव का माहौल बना रहेगा। आपसी सम्बन्धों से आपको लाभ मिलेगा। उच्चाधिकारियों से वांछित सहयोग प्राप्त होगा। अष्टम भाव में केतु और मंगल के कारण ज्योतिष विधा की तरफ आपका काफी रूझान बढ़ेगा। कमीशन सम्बन्धी व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। भोग-विलास में वृद्धि होगी।

राजनीतिज्ञ लोगों के साथ आपका रसूख बढ़ेगा। विवाहेतर सम्बन्धों को लेकर बातें खुल सकती है। अपनी गुणवत्ता से समझौता न करें। विरोधियों को छेड़ने से आपको ही उल्टा नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह रूख न रखें। मंगल और केतु आपको विद्रोह के लिये उकसाने का प्रयास करेगा। नौकरीपेशा लोगों को मन लगाकर काम करना चाहिये। क्योंकि ये समय सीखने का है जिसका लाभ आपको भविष्य में मिलेगा। महीने के तीसरे और चौथे सप्ताह में समस्याओं में घिरे रहेंगे। 

राशि स्वामीशनि | Saturn
राशि नामाक्षरख, ज | Kha, Ja
नक्षत्र चरण नामाक्षरभो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
Bho, Jaa, Jee, Khee, Khoo, Gaa, Gee
आराध्य भगवानशिव जी
Shiv Ji
भाग्यशील रंगआसमानी | Cyan
भाग्यशील अंक10, 11
अनुकूल दिशादक्षिण | South
राशि धातुचाँदी, लोहा | Silver, Iron
राशि शुभ रत्ननीलम | Blue Sapphire
राशि अनुकूल रत्ननीलम, पन्ना तथा हीरा
Blue Sapphire, Emerald and Diamond
राशि अनुकूल वारशनिवार, बुधवार तथा शुक्रवार
Saturday, Wednesday and Friday
राशि स्वभावचर | Movable
राशि तत्वपृथ्वी | Earth
राशि प्रकृतिवायु | Air
  1. कुम्भ
राशि शुभ दिनाँक1,3,4,10,12,13,18,22,29,30
राशि प्रतिकूल दिनाँक5,7,14,15,19,23,24

महीने का दूसरा भाग आपके लिये काफी शुभ रहेगा। नयी-नयी चीजों की तरफ आपका आकर्षण भाव प्रबल होगा। आपकी तर्कशक्ति काफी अच्छी रहेगी। बौद्धिक कार्यों में आपका मन लगेगा। रुकी हुई आय में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों के वेतन में बढ़ोत्तरी हो सकती है। नये वस्त्रों और आभूषणों की ख़रीदारी कर सकते हैं। कुटुम्ब के व्यक्तियों के साथ आपके सम्बन्ध बेहतरीन रहेंगे। बहुमूल्य आभूषणों और सामान पर धन खर्च होगा। किसी बड़े लक्ष्य को अर्जित करने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

महीने का दूसरा सप्ताह काफी कमजोर रहेगा। वैवाहिक जीवन में असन्तोष की भावना अचानक बढ़ सकती है। राहू आपकी राशि पर रहेंगे इसीलिये मनः स्थिति पर नियन्त्रण रखें। आपको बजट से अधिक धन खर्च करने से परेशानी होगी। आपको गैस और सिरदर्द की समस्या हो सकती है। आपकी दिनचर्या काफी अव्यवस्थित हो सकती है। नये प्रेम सम्बन्धों में आपसी समझ का अभाव हो सकता है। एक-दूसरे की भावनाओं की कद्र करें। योग और मेडिटेशन अवश्य करें। अपनी परेशानियों को शुभचिन्तकों से शेयर अवश्य करें। 23 जून से 30 जून के बीच किसी भी अनर्गल बहस न करें। 

राशि स्वामीशनि | Saturn
राशि नामाक्षरग, श, ष | Ga, Sa, Sha, Sh
नक्षत्र चरण नामाक्षरगु, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
Gu, Ge, Go, Saa, See, Soo, Se, Daa
आराध्य भगवानशिव जी (रूद्र स्वरूप)
Shiv Ji (Rudra Swaroop)
भाग्यशील रंगआसमानी | Cyan
भाग्यशील अंक10, 11
अनुकूल दिशापश्चिम | West
राशि धातुचाँदी, सोना | Silver, Gold
राशि शुभ रत्ननीलम | Blue Sapphire
राशि अनुकूल रत्ननीलम, हीरा तथा पन्ना
Blue Sapphire, Diamond and Emerald
राशि अनुकूल वारबुधवार, शुक्रवार तथा शनिवार
Wednesday, Friday and Saturday
राशि स्वभावस्थिर | Stable
राशि तत्ववायु | Air
राशि प्रकृतिसम | Even
  1. मीन
राशि शुभ दिनाँक3,5,12,13,15,19,20,23,24,30
राशि प्रतिकूल दिनाँक1,6,7,16,17,21,25,28

सम्पत्ति के मामले में आपको लाभ मिल सकता है। अटके हुये मामलों की बाधा समाप्त होगी। परिवार के भीतर अनुशासन रखने का प्रयास करेंगे। फोन और इंटरनेट के माध्यम से उत्तम समाचार प्राप्त होंगे। व्यवसाय को बढ़ाने के लिये निवेश का सहयोग ले सकते हैं। युवाओं को इंटरव्यू में भी अच्छी सफलता मिल सकती है। अपनी कार्यक्षमता को बढ़ाने का प्रयास करें। होटल और कपड़े के व्यापार में बेहतरीन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य जीवन में पारस्परिक सहयोग बढ़ेगा। विदेश में अध्ययन कर रहे छात्रों के लिये माह विशेष रूप से शुभ रहने वाला है। चतुर्थ सप्ताह विशेष उन्नति प्रदायक सिद्ध होगा।

दूसरों की मदद करने के प्रयास में अपना नुकसान करा सकते हैं। कभी-कभी अवसार और डिप्रेशन जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। माह की शुरुआत में आपके ऊपर काम का काफी दबाव रहेगा। आप इस दौरान कुछ आलसी हो सकते हैं। इस दौरान अपने वजन पर नियन्त्रण बनाकर रखें। नींद और आराम पर्याप्त मात्रा में लें। सन्तान के प्रति अत्यधिक केयरिंग रहने से बच्चे बिगड़ सकते है। एसिडिटी जैसी समस्या से बचने के लिये जल का पर्याप्त मात्रा में सेवन करें।

राशि स्वामीबृहस्पति | Jupiter
राशि नामाक्षरद, च, झ, थ | Da, Cha, Jha, Tha
नक्षत्र चरण नामाक्षरदी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची
Dee, Doo, Tha, Jha, Yna, De, Do, Cha, Chee
आराध्य भगवानश्री विष्णु नारायण
Shri Vishnu Narayan
भाग्यशील रंगपीला | Yellow
भाग्यशील अंक9, 12
अनुकूल दिशाउत्तर | North
राशि धातुकांस्य | Bronze
राशि शुभ रत्नपुखराज | Yellow Sapphire
राशि अनुकूल रत्नपुखराज, मोती तथा मूंगा
Yellow Sapphire, Pearl and Red Coral
राशि अनुकूल वारबृहस्पतिवार, सोमवार तथा मंगलवार
Thursday, Monday and Tuesday
राशि स्वभावद्विस्वभाव | Dual nature
राशि तत्वजल | Water
राशि प्रकृतिकफ | Kapha

 

 
 

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss