Wednesday, October 08, 2025
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

मासिक राशिफल

मासिक राशिफल अक्तूबर, 2025

September 30, 2025 12:33 AM
  1. मेष
राशि शुभ दिनाँक2,3,5,9,18,21,29,31
राशि प्रतिकूल दिनाँक6,7,11,14,15,23,24

इस माह प्रतियोगी परीक्षा में बैठ रहे विद्यार्थियों को उत्तम सफलता मिल सकती है। अनावश्यक खर्चों को कम रखने में सफलता मिलेगी। बचत को लेकर किसी पॉलिसी में निवेश कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारी पदोन्नति दे सकते हैं। जीवन में उत्साह बना रहेगा। जीवनसाथी को करियर में अच्छे परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं। ज्वैलरी के व्यवसाय से जुड़े लोगों की आमदनी में वृद्धि होगी। अक्टूबर 18 को गुरु के गोचर के बाद आपके रुके हुये काम बनेंगे।

असन्तुलित खानपान के कारण परेशानी होगा। दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। पित्त के कारण शरीर में जलन की समस्या हो सकती है। पड़ोसियों से झगड़ा और कहासुनी हो सकती है। दूसरे सप्ताह के दौरान छोटी-मोटी बीमारियाँ आपको परेशानी करती रहेंगी। बवासीर के रोगियों को तला-भुना खाने से परहेज करना चाहिये। क्रोध और अहंकारी वृत्तियों पर नियन्त्रण रखें। कर्ज लेने के कारण आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है।

राशि स्वामीमंगल | Mars
राशि नामाक्षरअ, ल, इ | A, L, E
नक्षत्र चरण नामाक्षरचु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
Chu, Che, Cho, Laa, Li, Loo, Le, Lo, A
आराध्य भगवानश्री हनुमान जी
Shri Hanuman Ji
भाग्यशील रंगलाल | Red
भाग्यशील अंक1, 8
अनुकूल दिशापूर्व | East
राशि धातुतांबा, सोना | Copper, Gold
राशि शुभ रत्नमूंगा | Red Coral
राशि अनुकूल रत्नमूंगा, पुखराज तथा माणिक्य
Red Coral, Yellow Sapphire and Ruby
राशि अनुकूल वारमंगलवार, बृहस्पतिवार तथा रविवार
Tuesday, Thursday and Sunday
राशि स्वभावचर | Movable
राशि तत्वअग्नि | Fire
राशि प्रकृतिपित्त | Bile
  1. वृषभ
राशि शुभ दिनाँक4,5,7,10,11,14,15,22,24,31
राशि प्रतिकूल दिनाँक1,3,8,9,17,26,27,29

इस महीने की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहेगी। लगभग पूरा माह आपको अवसरों के ढेरों विकल्प देगा। उधार दिया हुआ धन वापस मिलेगा। परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आपके भाग्योदय के लिये यह महीना बहुत ही शुभ है। आप कारोबार में बढ़ोत्तरी या नया कारोबार शुरू करने के लिये ऋण ले सकते हैं। मन में नये-नये विचार उत्पन्न होंगे। रोमान्टिक पलों का आनन्द उठायेंगे। महिला मित्रों के माध्यम से कुछ अत्यन्त आवश्यक कार्य पूर्ण हो सकते हैं। भविष्य के लिये योजना बना सकते हैं।

आप दूसरे किसी काम में उलझने के कारण लक्ष्य से भटक सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से जागरूक रहें। माता के साथ वैचारिक मतभेद उभर के सामने आयेंगे। ननिहाल पक्ष के लोगों से अपने सम्बन्ध खराब न करें। आलस्य का त्याग कर अपने काम को लेकर निष्ठावान रहें। महीने के उत्तरार्ध में सेहत खराब हो सकती है। निद्रा में बुरे स्वप्नों की अनुभूति हो सकती है। लीवर के रोगियों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिये।

राशि स्वामीशुक्र | Venus
राशि नामाक्षरब, व, उ | Ba, Va, U
नक्षत्र चरण नामाक्षरई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
Ee, U, E, O, Vaa, Vee, Vu, Ve, Vo
आराध्य भगवानश्री दुर्गा माता
Shri Durga Mata
भाग्यशील रंगसफेद | White
भाग्यशील अंक2, 7
अनुकूल दिशादक्षिण, पश्चिम | South, West
राशि धातुलोहा, सीसा | Iron, Lead
राशि शुभ रत्नहीरा | Diamond
राशि अनुकूल रत्नहीरा, पन्ना, नीलम
Diamond, Emerald and Blue Sapphire
राशि अनुकूल वारशुक्रवार, बुधवार तथा शनिवार
Friday, Wednesday and Saturday
राशि स्वभावस्थिर | Stable
राशि तत्वपृथ्वी | Earth
राशि प्रकृतिवायु | Air
  1. मिथुन
राशि शुभ दिनाँक1,6,7,9,12,13,17,25,27
राशि प्रतिकूल दिनाँक2,3,10,11,15,18,19,29

महीने का पूर्वार्द्ध सुखद होगा। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों को पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। आपको धैर्य और विवेक के साथ काम करना चाहिये। आपको इस महीने विवाह के प्रपोजल प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। बौद्धिक कार्यक्षेत्र में आपको यश मिलेगा। पति-पत्नी के आपसी सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। सार्वजनिक कार्यों में आप भाग लेंगे। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी।

इस महीने आपको अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं करना चाहिये। बड़े उपकरणों के प्रयोग में सावधानी रखें। सीनियर्स के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। दूसरे सप्ताह के दौरान धन को लेकर परेशानी हो सकती है। धन की बचत कर पाना थोड़ा कठिन होगा। आपके अधिकारों को लेकर चुनौती मिलने की सम्भावना है। आँखों में जलन और इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है।

राशि स्वामीबुध | Mercury
राशि नामाक्षरक, छ, घ | Ka, Chha, Gha
नक्षत्र चरण नामाक्षरका, की, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा
Kaa, Kee, Ku, Gha, Ing, Chha, Ke, Ko, Haa
आराध्य भगवानश्री गणेश जी
Shri Ganesha Ji
भाग्यशील रंगपीला | Yellow
भाग्यशील अंक3, 6
अनुकूल दिशापश्चिम | West
राशि धातुचाँदी, सीसा, सोना | Silver, Lead, Gold
राशि शुभ रत्नपन्ना | Emerald
राशि अनुकूल रत्नपन्ना, हीरा, नीलम
Emerald, Diamond and Blue Sapphire
राशि अनुकूल वारमंगलवार, बृहस्पतिवार तथा रविवार
Tuesday, Thursday and Sunday
राशि स्वभावद्विस्वभाव | Dual nature
राशि तत्ववायु | Air
राशि प्रकृतिसम | Even
  1. कर्क
राशि शुभ दिनाँक1,2,9,11,15,18,19,27,29
राशि प्रतिकूल दिनाँक4,5,7,12,13,17,24,30,31

सन्तान और शिक्षा को लेकर माह विशेष फलदायी रहने वाला है। भौतिक सुख-सुविधाओं का आनन्द उठायेंगे। गुरु के राशि परिवर्तन के प्रभाव से नौकरी में मनोनुकूल स्थानान्तरण मिल सकते हैं। पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। हर विषय को लेकर जागरूक रहने की आवश्यकता है। गुरु के गोचर परिवर्तन के प्रभाव से दाम्पत्य जीवन की परेशानियाँ भी काफी हद तक कम हो जायेंगी। माह के अन्तिम सप्ताह के दौरान भूमि, भवन और वाहन से जुड़े मामलों की परेशानियों का निवारण हो सकता है।

महीने का प्रथम सप्ताह शुभ नहीं रहेगा। समय रहते अपनी गलतियों को सुधार लें वरना परेशानी बढ़ेगी। इस माह तीसरे और चौथे सप्ताह के दौरान सम्पत्ति को लेकर मामले परेशान कर सकते हैं। आपको अपनी प्रतिष्ठा की चिन्ता रहेगी। लेन-देन के मामलों को लेकर सावधानी रखनी चाहिये। इधर-उधर की बातों पर अधिक ध्यान न दें। चुगलखोरी वाले स्वभाव से आपको बचना चाहिये। पैरों में दर्द और थकान की समस्या बढ़ सकती है। अपने शुभचिन्तकों की सलाह को गम्भीरता से लें।

राशि स्वामीचन्द्रमा | Moon
राशि नामाक्षरड, ह | Da, Ha
नक्षत्र चरण नामाक्षरही, हु, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
Hee, Hu, He, Ho, Daa, Dee, Doo, De, Do
आराध्य भगवानशिव जी
Shiv Ji
भाग्यशील रंगदूधिया | Milky
भाग्यशील अंक4
अनुकूल दिशापूर्व, दक्षिण | East, South
राशि धातुचाँदी, तांबा | Silver, Copper
राशि शुभ रत्नमोती | Pearl
राशि अनुकूल रत्नमोती, पुखराज तथा मूंगा
Pearl, Yellow Sapphire and Red Coral
राशि अनुकूल वारसोमवार, मंगलवार तथा बृहस्पतिवार
Monday, Tuesday and Thursday
राशि स्वभावचर | Movable
राशि तत्वजल | Water
राशि प्रकृतिकफ | Kapha
  1. सिंह
राशि शुभ दिनाँक2,3,5,10,11,13,17,21,22,31
राशि प्रतिकूल दिनाँक1,6,7,14,15,19,24,27

घर का वातावरण प्रसन्नतापूर्ण रहेगा। अपनी कार्यक्षमता पर विश्वास बनाकर रखें। पैतृक सम्पत्ति प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। प्रबन्धन के उच्च पदासीन लोगों की आय में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी। अपने विरोधियों को मात दे पायेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। प्रेम-सम्बन्धों को पारिवारिक सहमति मिल सकती है। दैवीय शक्तियों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। विदेश में व्यापार करने में कठिनाई हो सकती है।

इस माह ऑनलाइन एप्स या गेम्स के माध्यम से धोखे और ठगी का शिकार हो सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई और परवरिश पर काफी ज्यादा धन खर्च करना पड़ सकता है। अक्टूबर 9 को कर्मेश शुक्र के नीच राशि में प्रवेश करते ही आप तेज मौसमी बुखार का अनुभव कर सकते हैं। उच्च अधिकारियों से आपको आलोचना झेलनी पड़ सकती है। पिता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। होटल व्यवसायियों को ग्राहकों के व्यवहार से निराशा हो सकती है। महीने का पूर्वार्ध थोड़ा कमजोर रहेगा। 

राशि स्वामीसूर्य | Sun
राशि नामाक्षरम, ट | Ma, Ta
नक्षत्र चरण नामाक्षरमा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
Maa, Mee, Moo, Me, Mo, Taa, Tee, Too, Te
आराध्य भगवानश्री विष्णु नारायण
Shri Vishnu Narayan
भाग्यशील रंगसुनहरा | Golden
भाग्यशील अंक5
अनुकूल दिशापूर्व | East
राशि धातुतांबा, सोना | Copper, Gold
राशि शुभ रत्नमाणिक्य | Ruby
राशि अनुकूल रत्नमाणिक्य, मूंगा, पुखराज
Ruby, Red Coral and Yellow Sapphire
राशि अनुकूल वाररविवार, मंगलवार तथा बृहस्पतिवार
Sunday, Tuesday and Thursday
राशि स्वभावस्थिर | Stable
राशि तत्वअग्नि | Fire
राशि प्रकृतिपित्त | Bile
  1. कन्या
राशि शुभ दिनाँक4,5,7,12,13,15,19,20,24,25
राशि प्रतिकूल दिनाँक1,3,8,9,16,17,22,27,29

महीने के पहले सप्ताह के दौरान राशि स्वामी बुध स्वग्रही रहेंगे। जिसके प्रभाव से आप गृहस्थ जीवन का अच्छा आनन्द उठायेंगे। आपका आत्मबल काफी मजबूत रहेगा। धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे। अध्यापन क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा। काफी समय से चली आ रही समस्याओं का निवारण होगा। प्रेगनेंसी को लेकर बाधा दूर होगी। गूढ़ विषयों के ज्ञानार्जन के प्रति आप आकर्षित हो सकते हैं। पूरा महीना आपके लिये शुभ रहेगा। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिये नयी तकनीक और रणनीति पर काम शुरू कर सकते हैं।

महिलाओं को विटामिन डी और कैल्शियम की कमी के कारण कमजोरी महसूस हो सकती है। पुराना कर्ज आपको पूरे महीने परेशान कर सकता है। इस महीने आपको कोई अतिरिक्त कर्ज नहीं लेना चाहिये। उच्च अधिकारी आप पर विश्वास कम करेंगे। अधिक भावुकता और उदारता के कारण आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। अक्टूबर 17 के बाद आपको बड़े और साहसिक निर्णय लेने में कठिनाई होगी। महीने के उत्तरार्ध में आप विरोधियों के कारण थोड़े परेशानी में आ सकते हैं।

राशि स्वामीबुध | Mercury
राशि नामाक्षरप, ठ, ण | Pa, Tha, Na
नक्षत्र चरण नामाक्षरटो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
To, Paa, Pee, Poo, Sha, Na, Tha, Pe, Po
आराध्य भगवानश्री गणेश जी
Shri Ganesha Ji
भाग्यशील रंगहरा | Green
भाग्यशील अंक3, 8
अनुकूल दिशादक्षिण | South
राशि धातुचाँदी, सोना | Silver, Gold
राशि शुभ रत्नपन्ना | Emerald
राशि अनुकूल रत्नपन्ना, हीरा तथा नीलम
Emerald, Diamond and Blue Sapphire
राशि अनुकूल वारबुधवार, शुक्रवार तथा शनिवार
Wednesday, Friday and Saturday
राशि स्वभावद्विस्वभाव | Dual nature
राशि तत्वपृथ्वी | Earth
राशि प्रकृतिवायु | Air
  1. तुला
राशि शुभ दिनाँक1,6,7,9,14,15,17,21,22,26,27
राशि प्रतिकूल दिनाँक2,3,5,10,11,19,20,29

आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही शुभ होने वाली है। नये सम्बन्ध स्थापित हो सकते हैं। अपने विरोधियों को मात दे पायेंगे। व्यवसाय में विस्तार के इच्छुक जातकों के लिये यह महीना विशेष रूप से शुभ है। इस माह गुरु राशि परिवर्तन कर रहे हैं जिसका सीधा असर आपके करियर पर पड़ेगा। यदि आप नया घर खरीदना चाह रहे हैं तो आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। रिश्तेदारों पर आप धन खर्च करेंगे। कार्यक्षेत्र की बाधा दूर होने के योग बन रहे हैं। तीसरा सप्ताह अत्यधिक शुभ रहने वाला है।

महीने की शुरुआत दाम्पत्य सम्बन्धों के लिये शुभ नहीं रहेगी। धन का आवागमन अच्छा रहेगा लेकिन आपको बड़ा निवेश करने से बचना चाहिये। अधिकारी वर्ग से बहस न करें। वरना नौकरी में परेशानी हो सकती है। पिछले महीने की समस्याओं को सुलझाने में महीने का प्रथम पखवाड़ा बीतेगा। अनावश्यक खर्चे अधिक बढ़ सकते हैं। सामाजिक संस्था से जुड़े लोगों को अनुदान सम्बन्धी समस्या हो सकती है। विदेश जा रहे लोगों को थोड़ी सावधानी रखनी चाहिये।

राशि स्वामीशुक्र | Venus
राशि नामाक्षरर, त | Ra, Ta
नक्षत्र चरण नामाक्षररा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते
Raa, Ree, Roo, Re, Ro, Taa, Tee, Too, Te
आराध्य भगवानश्री दुर्गा माता
Shri Durga Mata
भाग्यशील रंगसफेद | White
भाग्यशील अंक2, 7
अनुकूल दिशापश्चिम | West
राशि धातुलोहा, चाँदी | Iron, Silver
राशि शुभ रत्नहीरा | Diamond
राशि अनुकूल रत्नहीरा, पन्ना तथा नीलम
Diamond, Emerald and Blue Sapphire
राशि अनुकूल वारशुक्रवार, शनिवार तथा बुधवार
Friday, Saturday and Wednesday
राशि स्वभावचर | Movable
राशि तत्ववायु | Air
राशि प्रकृतिसम | Even
  1. वृश्चिक
राशि शुभ दिनाँक2,3,10,11,16,17,19,25,29,30
राशि प्रतिकूल दिनाँक1,6,12,13,15,21,22,27,31

उच्चाधिकारियों के साथ आपके सम्बन्ध काफी अच्छे होने वाले हैं। लम्बे समय से कहीं घूमने की योजना बना रहे हैं तो इस महीने सफलता मिल सकती है। अक्टूबर 3 को बुध के तुला राशि में गोचर के साथ आपके स्वास्थ्य की समस्या दूर होगी। करियर के मामले में जबरदस्त उछाल आने के योग बन रहे हैं। प्रेम-सम्बन्धों के लिये यह महीना बहुत ही अच्छा रहेगा। अक्टूबर 18 के बाद नयी नौकरी मिल सकती है। विद्यार्थियों को अच्छे प्रदर्शन के लिये पुरस्कार प्राप्त हो सकता है।

आपकी थोड़ी सी गलती बहुत बड़ी कठिनाई उत्पन्न कर सकती है। परिवार की समस्याओं को बाहर वाले लोगों से शेयर न करें। मनोबल में कमी और थकान हावी हो सकती है। अपनी उपलब्धियों को लेकर अति आत्मविश्वास से बचें। आपके शत्रु पुनः सक्रिय हो सकते हैं। पेट में जलन की समस्या हो सकती है। जिन लोगों को गठिया की समस्या है, उन्हें चिकित्सक से लगातार परामर्श लेते रहना चाहिये। आपको धन उधार देना पड़ सकता है। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को कार्यक्षेत्र में परेशानी होगी।

राशि स्वामीमंगल | Mars
राशि नामाक्षरन, य | Na, Ya
नक्षत्र चरण नामाक्षरतो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
To, Naa, Nee, Noo, Ne, No, Yaa, Yee, Yu
आराध्य भगवानश्री हनुमान जी
Shri Hanuman Ji
भाग्यशील रंगलाल | Red
भाग्यशील अंक1, 8
अनुकूल दिशापूर्व, उत्तर | East, North
राशि धातुतांबा, स्टील, सोना | Copper, Steel, Gold
राशि शुभ रत्नमूंगा | Red Coral
राशि अनुकूल रत्नमूंगा, माणिक्य तथा पुखराज
Red Coral, Ruby and Yellow Sapphire
राशि अनुकूल वारमंगलवार, बृहस्पतिवार तथा रविवार
Tuesday, Thursday and Sunday
राशि स्वभावस्थिर | Stable
राशि तत्वजल | Water
राशि प्रकृतिकफ | Kapha
  1. धनु
राशि शुभ दिनाँक1,4,5,10,11,13,18,20,22,27,31
राशि प्रतिकूल दिनाँक2,3,6,7,14,15,24,25,29

इस माह विवाह के मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी। आपकी दृढ़ इच्छाशक्ति की लोग प्रशंसा करेंगे। अक्टूबर 9 के बाद आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। गुरु के कर्क राशि में जाने से पार्टनरशिप से जुड़े मामलों के विवादों में समझौता हो सकता है। सम्पत्ति विवादों का भी निपटारा कर सकते हैं। इन्जीनियरिंग के विद्यार्थियों के लिये माह बहुत शुभ रहने वाला है। कृषि कार्य से जुड़े लोगों की आय बढ़ने की सम्भावना प्रबल है। महीने के दूसरे पखवाड़े में आपको काफी अच्छा लाभ होगा।

माह की शुरुआत में धैर्य और संयम बनाकर रखें। आर्थिक मामलों को लेकर थोड़े लापरवाह हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी महिला सहकर्मी से झगड़ा हो सकता है। पुरुष जातकों को महिलाओं के मामले में थोड़ा सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। संयुक्त परिवार में रह रहे लोगों को सामंजस्य बिठाने में थोड़ी कठिनाई होगी। विरोधियों से सावधान रहें। अक्टूबर 14 से अक्टूबर 18 के बीच निवेश को लेकर थोड़े सतर्क रहें।

राशि स्वामीबृहस्पति | Jupiter
राशि नामाक्षरभ, ध, फ, ढ | Bha, Dha, Pha, Dha
नक्षत्र चरण नामाक्षरये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढ, भे
Ye, Yo, Bhaa, Bhee, Bhoo, Dhaa, Phaa, Dha, Bhe
आराध्य भगवानश्री विष्णु नारायण
Shri Vishnu Narayan
भाग्यशील रंगपीला | Yellow
भाग्यशील अंक9, 12
अनुकूल दिशापूर्व | East
राशि धातुकाँस्य | Bronze
राशि शुभ रत्नपुखराज | Yellow Sapphire
राशि अनुकूल रत्नपुखराज तथा माणिक्य
Yellow Sapphire and Ruby
राशि अनुकूल वारबृहस्पतिवार तथा रविवार
Thursday and Sunday
राशि स्वभावद्विस्वभाव | Dual nature
राशि तत्वअग्नि | Fire
राशि प्रकृतिपित्त | Bile
  1. मकर
राशि शुभ दिनाँक2,3,6,7,12,14,15,21,24,25,29
राशि प्रतिकूल दिनाँक1,4,8,9,11,16,17,26,27

महीने की शुरुआत आपके लिये ज्यादा अच्छी रहेगी। अध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति आपकी आस्था में वृद्धि होगी। महीने के दूसरे पखवाड़े में कला जगत से जुड़े लोगों को बड़े मौके मिल सकते हैं। मनोरञ्जन आदि में आप अत्यधिक रुचि लेंगे। पिछले माह की गयी मेहनत का इस महीने आपको लाभ मिलेगा। नौकरी की स्थिति सामान्य रहेगी। तीर्थयात्रा के लिये भी जा सकते हैं। कुँआरे लड़के/लड़कियों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों से राय लेकर काम करना अधिक हितकर होगा। मित्रों के माध्यम से आर्थिक लाभ होगा।

आपकी कार्यक्षमता में कमी हो सकती है। अहम् भाव के कारण रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं। नये प्रेम-सम्बन्ध आपको परेशान करेंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों को लेकर निष्ठावान रहना आपके हितों के लिये अत्यन्त आवश्यक है। घर की बुजुर्ग महिलाओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ग्रह स्थिति पारिवारिक मामलों के लिये अनुकूल नहीं है। हृदय रोगियों को तनाव लेने से बचना चाहिये। अक्टूबर 18 के बाद स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्यायें बढ़ सकती हैं।

राशि स्वामीशनि | Saturn
राशि नामाक्षरख, ज | Kha, Ja
नक्षत्र चरण नामाक्षरभो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
Bho, Jaa, Jee, Khee, Khoo, Gaa, Gee
आराध्य भगवानशिव जी
Shiv Ji
भाग्यशील रंगआसमानी | Cyan
भाग्यशील अंक10, 11
अनुकूल दिशादक्षिण | South
राशि धातुचाँदी, लोहा | Silver, Iron
राशि शुभ रत्ननीलम | Blue Sapphire
राशि अनुकूल रत्ननीलम, पन्ना तथा हीरा
Blue Sapphire, Emerald and Diamond
राशि अनुकूल वारशनिवार, बुधवार तथा शुक्रवार
Saturday, Wednesday and Friday
राशि स्वभावचर | Movable
राशि तत्वपृथ्वी | Earth
राशि प्रकृतिवायु | Air
  1. कुम्भ
राशि शुभ दिनाँक1,4,5,9,15,17,24,25,27,31
राशि प्रतिकूल दिनाँक2,3,7,10,11,19,20,28,29

आपके स्वभाव में विनम्रता दिखेगी। नौकरी में सहकर्मियों के साथ आपके सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। घर में कुछ मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। आपके सामाजिक प्रभाव में वृद्धि होगी। महीने की शुरुआत में समस्याओं का हल मिलना शुरू होगा। घर के नवनिर्माण और साज-सज्जा पर काम कर सकते हैं। कारोबार में आपको बड़े नीतिगत निर्णय लेने पड़ सकते हैं। अक्टूबर 25 के बाद का समय शुभ रहेगा। आपके मन में दूसरों का हित करने की प्रबल भावना रहेगी।

विवाह सम्बन्धों में कुछ कड़वाहट आ सकती है। नये विवाह सम्बन्धों को लेकर पूरी तरह से जानकारी लेकर ही आगे बढ़ें। महीने की शुरुआत में पिता को पेट में दर्द और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। अपनी कमियों से सीखते हुये आगे बढ़ें। व्यर्थ की गतिविधियों में आप समय बर्बाद कर सकते हैं। महत्वपूर्ण वस्तुओं को सम्भालकर रखें। ये महीना आपको बड़ी-बड़ी सीखें देकर जायेगा। सरकारी कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। अक्टूबर 9 से अक्टूबर 18 तक का समय स्वास्थ्य के लिये ठीक नहीं है।

राशि स्वामीशनि | Saturn
राशि नामाक्षरग, श, ष | Ga, Sa, Sha, Sh
नक्षत्र चरण नामाक्षरगु, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
Gu, Ge, Go, Saa, See, Soo, Se, Daa
आराध्य भगवानशिव जी (रूद्र स्वरूप)
Shiv Ji (Rudra Swaroop)
भाग्यशील रंगआसमानी | Cyan
भाग्यशील अंक10, 11
अनुकूल दिशापश्चिम | West
राशि धातुचाँदी, सोना | Silver, Gold
राशि शुभ रत्ननीलम | Blue Sapphire
राशि अनुकूल रत्ननीलम, हीरा तथा पन्ना
Blue Sapphire, Diamond and Emerald
राशि अनुकूल वारबुधवार, शुक्रवार तथा शनिवार
Wednesday, Friday and Saturday
राशि स्वभावस्थिर | Stable
राशि तत्ववायु | Air
राशि प्रकृतिसम | Even
  1. मीन
राशि शुभ दिनाँक1,3,7,10,11,17,19,20,26,27,29
राशि प्रतिकूल दिनाँक4,5,9,12,13,21,22,30,31

महीने का प्रथम सप्ताह आपके लिये काफी अच्छा रहेगा। रुके हुये कार्यों में गति आयेगी। प्रतिष्ठित लोगों के साथ आपके सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन अत्यन्त सुखमय रहेगा। अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहेंगे। अपने भीतर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। व्यापारियों को अच्छी सफलता मिलेगी। किसी सामाजिक संस्था से जुड़ाव हो सकता है। शेयर मार्केट के माध्यम से अच्छा धन-लाभ हो सकता है। इस महीने आपको टूर को लेकर जाना पड़ेगा। प्रोफेशनल शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को जॉब के नये अवसर मिल सकते हैं। अक्टूबर 18 के बाद का समय शुभ रहेगा।

आप चाहते हुये भी लोगों की सहायता नहीं कर पा रहे हैं। इसके कारण आपके मन में क्षुब्धता रहेगी। सन्तान के व्यवहार से शर्मिंदा होना पड़ सकता है। स्वार्थी मित्रों से दूरी बनाकर रखें। वचनों में कटुता रखने से बचें। गलत कार्यों के प्रति स्वाभाविक रूझान रहेगा। यह माह कुछ मानसिक चिन्ताओं का कारण बन सकता है। भावनात्मक उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। महीने का अन्त आपको अवश्य कुछ न कुछ राहत देगा।

राशि स्वामीबृहस्पति | Jupiter
राशि नामाक्षरद, च, झ, थ | Da, Cha, Jha, Tha
नक्षत्र चरण नामाक्षरदी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची
Dee, Doo, Tha, Jha, Yna, De, Do, Cha, Chee
आराध्य भगवानश्री विष्णु नारायण
Shri Vishnu Narayan
भाग्यशील रंगपीला | Yellow
भाग्यशील अंक9, 12
अनुकूल दिशाउत्तर | North
राशि धातुकांस्य | Bronze
राशि शुभ रत्नपुखराज | Yellow Sapphire
राशि अनुकूल रत्नपुखराज, मोती तथा मूंगा
Yellow Sapphire, Pearl and Red Coral
राशि अनुकूल वारबृहस्पतिवार, सोमवार तथा मंगलवार
Thursday, Monday and Tuesday
राशि स्वभावद्विस्वभाव | Dual nature
राशि तत्वजल | Water
राशि प्रकृतिकफ | Kapha

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss