राशि शुभ दिनाँक2,3,5,10,14,21,23,24,30
राशि प्रतिकूल दिनाँक1,6,7,9,12,15,16,19,25,26
राजनीति से जुड़े लोगों के लिये महीने का पूर्वार्ध काफी अच्छा रहने वाला है। नये सम्बन्धों को काफी अच्छी तरह से निभायेंगे। जो लोग एकल जीवन जी रहे हैं उनके जीवन में प्रेम दस्तक दे सकता है। परिवार की जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान रहेंगे। भूमि और भवन में निवेश कर सकते हैं। मेहनत का सकारात्मक फल प्राप्त होगा। अति व्यस्तता के बावजूद बच्चों और जीवनसाथी को समय अवश्य देंगे। इरादों के पक्के रहेंगे। दूसरे सप्ताह में व्यापार को लेकर किसी यात्रा के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बढ़ेगा। उच्चाधिकारियों से आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे।
राशि स्वामी बुध के वक्री होने से नसों के रोग उभर सकते हैं। नवम्बर 11 के बाद जीवनसाथी से झड़प हो सकती है। पैतृक सम्पत्ति को लेकर कुछ समस्या होने की आशंका है। हृदय रोगियों को थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। बाहर का भोजन करने से आपको बचना चाहिये। नवम्बर 16 के बाद मूड स्विंग को नियन्त्रण करना आपके लिये अत्यन्त आवश्यक है। वृश्चिक राशि में बुध और मंगल के प्रभाव के कारण आपके निकटवर्ती लोग धोखा दे सकते हैं।
राशि स्वामीबुध | Mercury
राशि नामाक्षरक, छ, घ | Ka, Chha, Gha
नक्षत्र चरण नामाक्षरका, की, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा
Kaa, Kee, Ku, Gha, Ing, Chha, Ke, Ko, Haa
आराध्य भगवानश्री गणेश जी
Shri Ganesha Ji
भाग्यशील रंगपीला | Yellow
भाग्यशील अंक3, 6
अनुकूल दिशापश्चिम | West
राशि धातुचाँदी, सीसा, सोना | Silver, Lead, Gold
राशि शुभ रत्नपन्ना | Emerald
राशि अनुकूल रत्नपन्ना, हीरा, नीलम
Emerald, Diamond and Blue Sapphire
राशि अनुकूल वारमंगलवार, बृहस्पतिवार तथा रविवार
Tuesday, Thursday and Sunday
राशि स्वभावद्विस्वभाव | Dual nature
राशि तत्ववायु | Air
राशि प्रकृतिसम | Even