Wednesday, March 18, 2026
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

मासिक राशिफल

मासिक राशिफल मार्च, 2026

February 28, 2026 06:03 AM
  1. मेष
राशि शुभ दिनाँक6,8,14,16,17,22,26,27
राशि प्रतिकूल दिनाँक1,5,9,10,19,20,29

करियर के दृष्टिकोण से महीना शानदार रहने वाला है। अधीनस्थ कर्मचारियों से सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। समाज में आपकी प्रसिद्धि और सम्मान बढ़ेगा। मार्च 15 को सूर्य के गोचर परिवर्तन के बाद आपको आर्थिक और प्रणय मामलों में सफलता मिल सकती है। महीने के उत्तरार्ध में तनाव दूर होगा। आप योग और धर्म-कर्म में रुचि लेंगे। तीसरे सप्ताह के बाद स्टॉक ट्रेडिंग से काफी अच्छा लाभ प्राप्त होगा।

माह के पहले सप्ताह में कार्यक्षेत्र में शत्रु बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य परेशानियों को अनदेखा न करें। वैवाहिक सम्बन्धों में कड़वाहट उभरने की आशंका है। परिवार के सदस्यों पर क्रोध न करें। दूसरे सप्ताह में आपको पिता की चिन्ता हो सकती है। अनावश्यक कार्यों का बोझ कुछ अधिक ही रहने वाला है। इस महीने आपको आराम अवश्य करना चाहिये। सर्वाइकल का दर्द उभर सकता है। रियल एस्टेट की डील सावधानीपूर्वक करें।

राशि स्वामीमंगल | Mars
राशि नामाक्षरअ, ल, इ | A, L, E
नक्षत्र चरण नामाक्षरचु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
Chu, Che, Cho, Laa, Li, Loo, Le, Lo, A
आराध्य भगवानश्री हनुमान जी
Shri Hanuman Ji
भाग्यशील रंगलाल | Red
भाग्यशील अंक1, 8
अनुकूल दिशापूर्व | East
राशि धातुतांबा, सोना | Copper, Gold
राशि शुभ रत्नमूंगा | Red Coral
राशि अनुकूल रत्नमूंगा, पुखराज तथा माणिक्य
Red Coral, Yellow Sapphire and Ruby
राशि अनुकूल वारमंगलवार, बृहस्पतिवार तथा रविवार
Tuesday, Thursday and Sunday
राशि स्वभावचर | Movable
राशि तत्वअग्नि | Fire
राशि प्रकृतिपित्त | Bile
  1. वृषभ
राशि शुभ दिनाँक1,2,9,10,11,17,19,25,28,29
राशि प्रतिकूल दिनाँक3,4,13,14,16,22,23,27,31

इस माह विदेश यात्रा की सम्भावना बनेगी। सत्कर्म और विचारों का प्रभाव आपमें प्रत्यक्ष दिखाई देगा। महीने का उत्तरार्ध विशेष रूप से शुभ रहेगा। इस माह शेयर सट्टे-बाजार से लाभ प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक दायित्वों का अच्छी तरह से पालन करेंगे। जीवन में नयी उम्मीदों की किरण जागृत होगी। उच्च अधिकारियों का सहयोग और प्रोत्साहन प्राप्त होगा। धीरे-धीरे सभी कार्य बनते चले जायेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में बेहतरीन सफलता मिलेगी।

महीने के आरम्भ में आपको गम्भीरता और सहनशीलता का परिचय देना होगा। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। अधीनस्थ कर्मचारियों के मन में आपके प्रति विद्रोह भाव पनप सकता है। कारोबार में नकदी को लेकर परेशान होना पड़ सकता है। विवादास्पद मुद्दों से दूरी बनाये रखें। कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं। शान्तिपूर्ण तरीके से समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें। छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव न लें। 

राशि स्वामीशुक्र | Venus
राशि नामाक्षरब, व, उ | Ba, Va, U
नक्षत्र चरण नामाक्षरई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
Ee, U, E, O, Vaa, Vee, Vu, Ve, Vo
आराध्य भगवानश्री दुर्गा माता
Shri Durga Mata
भाग्यशील रंगसफेद | White
भाग्यशील अंक2, 7
अनुकूल दिशादक्षिण, पश्चिम | South, West
राशि धातुलोहा, सीसा | Iron, Lead
राशि शुभ रत्नहीरा | Diamond
राशि अनुकूल रत्नहीरा, पन्ना, नीलम
Diamond, Emerald and Blue Sapphire
राशि अनुकूल वारशुक्रवार, बुधवार तथा शनिवार
Friday, Wednesday and Saturday
राशि स्वभावस्थिर | Stable
राशि तत्वपृथ्वी | Earth
राशि प्रकृतिवायु | Air
  1. मिथुन
राशि शुभ दिनाँक2,3,12,13,20,22,27,31
राशि प्रतिकूल दिनाँक1,4,7,14,15,23,24

पूर्व नियोजित कार्यों को बड़ी आसानी से पूर्ण कर लेंगे। वरिष्ठ लोगों के सुझावों को गम्भीरता से लें। गूढ़ विषयों के अध्ययन में अत्यधिक सक्रिय रहेंगे। आपकी आय में अत्यधिक वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यापारिक लेन-देन में आपको काफी अच्छा लाभ हो सकता है। इन्श्योरेंस पॉलिसी में धन निवेश कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। मार्च 15 को सूर्य के मीन राशि में प्रवेश के पश्चात् का समय बहुत अच्छा रहेगा।

महीने के पूर्वार्ध में थोड़ी सावधानी रखें। जीवनसाथी की आर्थिक जरूरतों को महत्व अवश्य दें। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। सन्तान के व्यवहार को लेकर थोड़े चिन्तित रह सकते हैं। दूसरे सप्ताह में प्रणय सम्बन्धों को लेकर थोड़ी समस्या हो सकती है। मौसमी बीमारियों से आपको बचना चाहिये। यात्रा में अधिक धन खर्च हो सकता है। झूठ बोलने से आपको बचना चाहिये। बुरे लोगों की संगत को त्यागें।

राशि स्वामीबुध | Mercury
राशि नामाक्षरक, छ, घ | Ka, Chha, Gha
नक्षत्र चरण नामाक्षरका, की, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा
Kaa, Kee, Ku, Gha, Ing, Chha, Ke, Ko, Haa
आराध्य भगवानश्री गणेश जी
Shri Ganesha Ji
भाग्यशील रंगपीला | Yellow
भाग्यशील अंक3, 6
अनुकूल दिशापश्चिम | West
राशि धातुचाँदी, सीसा, सोना | Silver, Lead, Gold
राशि शुभ रत्नपन्ना | Emerald
राशि अनुकूल रत्नपन्ना, हीरा, नीलम
Emerald, Diamond and Blue Sapphire
राशि अनुकूल वारमंगलवार, बृहस्पतिवार तथा रविवार
Tuesday, Thursday and Sunday
राशि स्वभावद्विस्वभाव | Dual nature
राशि तत्ववायु | Air
राशि प्रकृतिसम | Even
  1. कर्क
राशि शुभ दिनाँक1,4,5,14,15,22,24,28,29
राशि प्रतिकूल दिनाँक2,9,10,16,17,26,31

कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा दिये गये सुझावों को अत्यधिक महत्व प्राप्त होगा। घर के लिये नया सामान खरीद सकते हैं। धन कमाने के लिये महीना बहुत ही अच्छा है। बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान रखें। प्रेम-विवाह करना चाह रहे हैं, तो परिवार आपका सहयोग करेगा। प्रेमीजन के प्रति प्रेम और समर्पण भाव बढ़ेगा। सम्पत्ति को लेकर उलझे मामले सुलझने की सम्भावना है। तीसरे सप्ताह में बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।

सप्ताह की शुरुआत में अकारण झगड़े हो सकते हैं। सोच-समझकर ही आपको प्रतिक्रिया देनी चाहिये। यद्यपि आपकी प्रतिष्ठा और पराक्रम में कोई कमी नहीं आने वाली है। फिर भी आपको साझेदारों के साथ अपने सम्बन्ध सीमित रखने होंगे। आपको निवेश करने में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। अनावश्यक बातों में समय बर्बाद न हो, इसका ध्यान रखें। आँखों और पेट के रोग परेशान कर सकते हैं। शत्रु वर्ग से महीने के अन्तिम सप्ताह में झगड़ा हो सकता है।

राशि स्वामीचन्द्रमा | Moon
राशि नामाक्षरड, ह | Da, Ha
नक्षत्र चरण नामाक्षरही, हु, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
Hee, Hu, He, Ho, Daa, Dee, Doo, De, Do
आराध्य भगवानशिव जी
Shiv Ji
भाग्यशील रंगदूधिया | Milky
भाग्यशील अंक4
अनुकूल दिशापूर्व, दक्षिण | East, South
राशि धातुचाँदी, तांबा | Silver, Copper
राशि शुभ रत्नमोती | Pearl
राशि अनुकूल रत्नमोती, पुखराज तथा मूंगा
Pearl, Yellow Sapphire and Red Coral
राशि अनुकूल वारसोमवार, मंगलवार तथा बृहस्पतिवार
Monday, Tuesday and Thursday
राशि स्वभावचर | Movable
राशि तत्वजल | Water
राशि प्रकृतिकफ | Kapha
  1. सिंह
राशि शुभ दिनाँक3,6,7,14,16,17,23,24,26,31
राशि प्रतिकूल दिनाँक1,4,9,10,19,20,28,29

इस महीने की शुरुआत में कुछ ऐसा होगा, जिससे आपको अत्यधिक प्रशंसा मिलेगी। प्राइवेट नौकरी कर रहे जातकों के ऊपर काम का काफी दबाव रहेगा। व्यापार में बड़ा निवेश करने के लिये समय उत्तम है। जीवनसाथी आपके प्रति अत्यधिक प्रेम भाव रखेगा। आपके नये दोस्त बन सकते हैं। सम्पत्ति विवादों का निपटारा किसी मित्र के माध्यम से हो सकता है। मार्च 15 के उपरान्त तीर्थ यात्रा की योजना बना सकते हैं। स्थान-परिवर्तन के लिये माह शुभ नहीं है।

महत्वपूर्ण कार्यों को महीने की शुरुआत में न करें। वायरल और जुकाम से पीड़ित हो सकते हैं। नौकरी बदलने को लेकर जल्दबाजी न करें। सन्तान के व्यवहार से आप कई बार व्यथित भी हो सकते हैं। परिवार के मुद्दों को धैर्य के साथ सुलझायें। नजदीकी व्यक्ति से धोखा मिल सकता है। अपनी बात और विचार को लेकर जड़ न बनें। आपके जिद्दी स्वभाव के कारण काम बिगड़ सकते हैं। मंगल का गोचर परिवर्तन आपके व्यवहार में आक्रामकता ला सकता है।

राशि स्वामीसूर्य | Sun
राशि नामाक्षरम, ट | Ma, Ta
नक्षत्र चरण नामाक्षरमा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
Maa, Mee, Moo, Me, Mo, Taa, Tee, Too, Te
आराध्य भगवानश्री विष्णु नारायण
Shri Vishnu Narayan
भाग्यशील रंगसुनहरा | Golden
भाग्यशील अंक5
अनुकूल दिशापूर्व | East
राशि धातुतांबा, सोना | Copper, Gold
राशि शुभ रत्नमाणिक्य | Ruby
राशि अनुकूल रत्नमाणिक्य, मूंगा, पुखराज
Ruby, Red Coral and Yellow Sapphire
राशि अनुकूल वाररविवार, मंगलवार तथा बृहस्पतिवार
Sunday, Tuesday and Thursday
राशि स्वभावस्थिर | Stable
राशि तत्वअग्नि | Fire
राशि प्रकृतिपित्त | Bile
  1. कन्या
राशि शुभ दिनाँक1,4,5,9,10,19,20,26,27,29
राशि प्रतिकूल दिनाँक2,3,12,13,21,22,31

दाम्पत्य जीवन में परस्पर उत्तम समर्पण और समन्वय रहेगा। किसी भी कार्य को करने से पूर्व परिवार की सहमति लेना न भूलें। व्यवसाय में विस्तार करने के अवसर मिलेंगे। अपने अनुभव और कुशलता का अच्छा प्रयोग कर पायेंगे। अपने लक्ष्यों के प्रति निष्ठावान रहें। परिवार में प्रेम और सद्भाव का वातावरण रहेगा। निर्णय लेने में दूरदर्शिता का परिचय दें। वित्तीय मामलों में अनुकूलता रहेगी।

महीने के उत्तरार्ध में आपको सतर्क होकर व्यापार करना चाहिये। कुछ गलत निर्णय आपको व्यापार में काफी पीछे धकेल सकते हैं। सामाजिक बैठकों में एकपक्षीय विचार रखने से बचें। कुछ लोग आपका अपमान करने का प्रयास करेंगे। दूसरे और तीसरे सप्ताह में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अजनबी लोगों पर आवश्यकता से अधिक विश्वास न करें। वरना आपको कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को टालना पड़ सकता है। पार्टनरशिप में किसी कारण समस्या हो सकती है। तीसरे सप्ताह में बुध आपको महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर कनफ्यूज कर सकते हैं।

राशि स्वामीबुध | Mercury
राशि नामाक्षरप, ठ, ण | Pa, Tha, Na
नक्षत्र चरण नामाक्षरटो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
To, Paa, Pee, Poo, Sha, Na, Tha, Pe, Po
आराध्य भगवानश्री गणेश जी
Shri Ganesha Ji
भाग्यशील रंगहरा | Green
भाग्यशील अंक3, 8
अनुकूल दिशादक्षिण | South
राशि धातुचाँदी, सोना | Silver, Gold
राशि शुभ रत्नपन्ना | Emerald
राशि अनुकूल रत्नपन्ना, हीरा तथा नीलम
Emerald, Diamond and Blue Sapphire
राशि अनुकूल वारबुधवार, शुक्रवार तथा शनिवार
Wednesday, Friday and Saturday
राशि स्वभावद्विस्वभाव | Dual nature
राशि तत्वपृथ्वी | Earth
राशि प्रकृतिवायु | Air
  1. तुला
राशि शुभ दिनाँक2,4,5,9,10,14,15,23,24,31
राशि प्रतिकूल दिनाँक1,7,8,16,17,26,27

कार्यक्षेत्र में आपको अत्यधिक समय देना पड़ेगा। ई-कॉमर्स से जुड़े प्रोफेशन्स में अत्यन्त सक्रियता दिखायेंगे। घरेलू जीवन के लिये यह महीना उत्साह वर्धक रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आप अत्यधिक सक्रिय हो सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्चपद प्राप्त हो सकता है। जो उच्च शिक्षा के लिये बाहर जाना चाहते हैं, उनके लिये यह महीना काफी अच्छा है। आय को बढ़ाने के तरीकों पर विचार करेंगे। महीने के द्वितीय सप्ताह में घर में कुछ मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। चौथे और पाँचवे सप्ताह के बीच नौकरीपेशा लोगों को जॉब के नये विकल्प मिल सकते हैं।

महीने की शुरुआत आपके लिये शुभ नहीं रहेगी। विवाह योग्य युवाओं के विवाह की चर्चा हो सकती है। किसी रोग से पीड़ित लोगों की सेहत में सुधार होगा। तीसरे सप्ताह के दौरान बॉस से झगड़ा हो सकता है। नेत्र रोगियों को थोड़ा ध्यान रखना पड़ेगा। आँखों में समस्या हो सकती है। मार्च 15 के पहले कोई कानूनी मामला तूल पकड़ सकता है। रियल एस्टेट से जुड़े मामलों के सौदे सावधानीपूर्वक करें।

राशि स्वामीमंगल | Mars
राशि नामाक्षरन, य | Na, Ya
नक्षत्र चरण नामाक्षरतो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
To, Naa, Nee, Noo, Ne, No, Yaa, Yee, Yu
आराध्य भगवानश्री हनुमान जी
Shri Hanuman Ji
भाग्यशील रंगलाल | Red
भाग्यशील अंक1, 8
अनुकूल दिशापूर्व, उत्तर | East, North
राशि धातुतांबा, स्टील, सोना | Copper, Steel, Gold
राशि शुभ रत्नमूंगा | Red Coral
राशि अनुकूल रत्नमूंगा, माणिक्य तथा पुखराज
Red Coral, Ruby and Yellow Sapphire
राशि अनुकूल वारमंगलवार, बृहस्पतिवार तथा रविवार
Tuesday, Thursday and Sunday
राशि स्वभावस्थिर | Stable
राशि तत्वजल | Water
राशि प्रकृतिकफ | Kapha
  1. वृश्चिक
राशि शुभ दिनाँक1,2,7,9,10,13,14,18,19,27,28
राशि प्रतिकूल दिनाँक3,4,6,11,12,15,21,29

इस महीने आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। परिवार का सहयोग मिलने से उत्साहित रहेंगे। पिता से अपने मन की बातें अवश्य शेयर करें। मानसिक रूप से उत्साहित रहेंगे। तीसरे सप्ताह के बाद शेयर मार्केट से काफी अच्छा लाभ प्राप्त होगा। करियर के दृष्टिकोण से महीना शानदार रहने वाला है। व्यापार में आपको विशेष धन लाभ प्राप्त होगा। समाज में आपकी प्रसिद्धि और सम्मान बढ़ेगा। 14 जनवरी को सूर्य के गोचर परिवर्तन से आपको आर्थिक और प्रणय मामलों में सफलता मिल सकती है। आप योग और धर्म-कर्म में रुचि लेंगे। महीने के उत्तरार्ध में तनाव दूर होगा।

माह के पहले सप्ताह में कार्यक्षेत्र में शत्रु बढ़ सकते हैं। दैनिक खर्चे बढ़ने की सम्भावना है। स्वास्थ्य परेशानियों को अनदेखा न करें। वैवाहिक सम्बन्धों में कड़वाहट उभरने की आशंका है। है। परिवार के सदस्यों पर क्रोध न करें। दूसरे सप्ताह में आपको पिता की चिन्ता हो सकती है। अनावश्यक कार्यों का बोझ कुछ ज्यादा ही रहने वाला है। इस महीने आपको आराम अवश्य करना चाहिये। सर्वाइकल का दर्द उभर सकता है। सम्पत्ति को लेकर डील सावधानी पूर्वक करें। 

राशि स्वामीमंगल | Mars
राशि नामाक्षरन, य | Na, Ya
नक्षत्र चरण नामाक्षरतो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
To, Naa, Nee, Noo, Ne, No, Yaa, Yee, Yu
आराध्य भगवानश्री हनुमान जी
Shri Hanuman Ji
भाग्यशील रंगलाल | Red
भाग्यशील अंक1, 8
अनुकूल दिशापूर्व, उत्तर | East, North
राशि धातुतांबा, स्टील, सोना | Copper, Steel, Gold
राशि शुभ रत्नमूंगा | Red Coral
राशि अनुकूल रत्नमूंगा, माणिक्य तथा पुखराज
Red Coral, Ruby and Yellow Sapphire
राशि अनुकूल वारमंगलवार, बृहस्पतिवार तथा रविवार
Tuesday, Thursday and Sunday
राशि स्वभावस्थिर | Stable
राशि तत्वजल | Water
राशि प्रकृतिकफ | Kapha
  1. धनु
राशि शुभ दिनाँक4,5,7,13,16,17,24,26,27
राशि प्रतिकूल दिनाँक1,9,10,14,19,28,29

महीने की शुरुआत काफी अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व अच्छा रहेगा। दूसरा और अन्तिम सप्ताह विशेष रूप से शुभ रहने वाला है। बौद्धिक कार्यों में आप रुचि लेंगे। मानसिक उलझनों का निवारण होगा। जीवनसाथी से धन का लाभ मिलेगा। होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों को बढ़ोत्तरी होगी। जीवनसाथी के साथ गलतफहमियाँ दूर होंगी। भोग-विलास का भरपूर आनन्द उठायेंगे। गूढ़ विद्याओं का अभ्यास और मनन कर सकते हैं।

लोग आपको अपमानित करने का प्रयास कर सकते हैं। पैसे की तंगी झेलनी पड़ सकती है। जिसके कारण आपको असुविधा हो सकती है। हित-शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिये। लेन-देन में आपको सतर्कता रखनी चाहिये। सम्पत्ति में निवेश करने से पहले कुछ सावधानी रखें। अपना आवास बदलने का विचार बनायेंगे। लेकिन आप अपनी क्षमता से अधिक खर्च न करें। प्रेम सम्बन्धों में धोखेबाजी वाले व्यवहार से बचें। तनाव की वजह से अनिद्रा की समस्या भी हो सकती है।

राशि स्वामीबृहस्पति | Jupiter
राशि नामाक्षरभ, ध, फ, ढ | Bha, Dha, Pha, Dha
नक्षत्र चरण नामाक्षरये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढ, भे
Ye, Yo, Bhaa, Bhee, Bhoo, Dhaa, Phaa, Dha, Bhe
आराध्य भगवानश्री विष्णु नारायण
Shri Vishnu Narayan
भाग्यशील रंगपीला | Yellow
भाग्यशील अंक9, 12
अनुकूल दिशापूर्व | East
राशि धातुकाँस्य | Bronze
राशि शुभ रत्नपुखराज | Yellow Sapphire
राशि अनुकूल रत्नपुखराज तथा माणिक्य
Yellow Sapphire and Ruby
राशि अनुकूल वारबृहस्पतिवार तथा रविवार
Thursday and Sunday
राशि स्वभावद्विस्वभाव | Dual nature
राशि तत्वअग्नि | Fire
राशि प्रकृतिपित्त | Bile
  1. मकर
राशि शुभ दिनाँक1,7,9,10,14,15,20,27,29,30
राशि प्रतिकूल दिनाँक2,3,12,13,17,24,31

करियर के दृष्टि से महीना शानदार रहेगा। महीने के शुरुआती पखवाड़े में आपकी कोई समस्या हल हो सकती है। उमंग और उत्साह से भरपूर रहेंगे। जीवनसाथी के नाम से कोई नया व्यापार शुरु करने का विचार बनेगा। दोस्तों के साथ किसी आनन्ददायक यात्रा का विचार बना सकते हैं। आर्थिक मुद्दों को लेकर काफी समझदार रहेंगे। अपनी कमजोरियों को दूर करने के लिये प्रतिबद्ध रहेंगे। रिलेशनशिप के मामलों के लिये यह माह उत्तम रहेगा। वैवाहिक सम्बन्धों में आपसी अन्तरंगता का आनन्द लेंगे। सरकारी मामलों की बाधा दूर होगी।

यात्राओं में परेशानी उठानी पड़ सकती है। बच्चों की इच्छाओं को पूरा करने में अत्यधिक धन खर्च करना पड़ेगा। परिवार से जुड़े मामलों को लेकर थोड़ी कठिनाई उठानी पड़ेगी। घर की आन्तरिक साज-सज्जा पर आवश्यकता से अधिक खर्च हो सकता है। घर की महिलाओं को स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है। महीने के अन्तिम सप्ताह में स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लीगल मामलों को लेकर सावधानी रखना आवश्यक है।

राशि स्वामीशनि | Saturn
राशि नामाक्षरख, ज | Kha, Ja
नक्षत्र चरण नामाक्षरभो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
Bho, Jaa, Jee, Khee, Khoo, Gaa, Gee
आराध्य भगवानशिव जी
Shiv Ji
भाग्यशील रंगआसमानी | Cyan
भाग्यशील अंक10, 11
अनुकूल दिशादक्षिण | South
राशि धातुचाँदी, लोहा | Silver, Iron
राशि शुभ रत्ननीलम | Blue Sapphire
राशि अनुकूल रत्ननीलम, पन्ना तथा हीरा
Blue Sapphire, Emerald and Diamond
राशि अनुकूल वारशनिवार, बुधवार तथा शुक्रवार
Saturday, Wednesday and Friday
राशि स्वभावचर | Movable
राशि तत्वपृथ्वी | Earth
राशि प्रकृतिवायु | Air
  1. कुम्भ
राशि शुभ दिनाँक2,3,9,10,13,21,22,30,31
राशि प्रतिकूल दिनाँक4,5,14,15,20,23

कारोबार में नये प्रयोग कर सकते हैं। आयात-निर्यात से जुड़े पेशे में लाभ की स्थितियाँ मजबूत होंगी। जनता के मध्य आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। घर में सुख-शान्ति रहेगी। लम्बे समय से रुके काम शुरू हो सकते हैं। भाई-बहनों के जीवन में उन्नति होगी। प्रबन्धन से जुड़े कार्यों में बड़ा लाभ होगा। कृषि सम्बन्धी कार्यों में उत्तम परिणाम मिलेंगे। उच्चाधिकारियों के साथ अपने सम्बन्धों को मजबूत करना उचित होगा। महीने का उत्तरार्ध उत्तम होगा।

बैंकिंग क्षेत्र के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। शुरुआती दो सप्ताह काम का दबाव काफी बढ़ सकता है। इससे आपकी दैनिक दिनचर्या भी बाधित हो सकती है। इस दौरान परिवार में कलह भी हो सकती है। कारोबारियों को कर सम्बन्धी जटिलताओं में फँसना पड़ सकता है। गलत कार्यों की ओर आपका मन लगेगा। मार्च 15 तक का समय कुछ कमजोर रहेगा। हाथ पैरों में दर्द और अकड़न जैसी समस्या हो सकती है। गरिष्ठ भोजन का सेवन न करें।

राशि स्वामीशनि | Saturn
राशि नामाक्षरग, श, ष | Ga, Sa, Sha, Sh
नक्षत्र चरण नामाक्षरगु, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
Gu, Ge, Go, Saa, See, Soo, Se, Daa
आराध्य भगवानशिव जी (रूद्र स्वरूप)
Shiv Ji (Rudra Swaroop)
भाग्यशील रंगआसमानी | Cyan
भाग्यशील अंक10, 11
अनुकूल दिशापश्चिम | West
राशि धातुचाँदी, सोना | Silver, Gold
राशि शुभ रत्ननीलम | Blue Sapphire
राशि अनुकूल रत्ननीलम, हीरा तथा पन्ना
Blue Sapphire, Diamond and Emerald
राशि अनुकूल वारबुधवार, शुक्रवार तथा शनिवार
Wednesday, Friday and Saturday
राशि स्वभावस्थिर | Stable
राशि तत्ववायु | Air
राशि प्रकृतिसम | Even
  1. मीन
राशि शुभ दिनाँक4,5,12,13,15,19,20,23,24
राशि प्रतिकूल दिनाँक1,6,7,16,17,26,27

नये वस्त्र और आभूषण की खरीदारी कर सकते हैं। प्रेमीजन के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। उच्च अधिकारियों को लेकर चिन्ता दूर होगी। मार्च 15 को सूर्य के राशि परिवर्तन के प्रभार से जीवनसाथी के साथ सारे मतभेद दूर होंगे। किसी बड़े व्यक्ति से सराहना मिलेगी। साहित्य और कला में आपकी रुचि बढ़ेगी। वकीलों और न्यायविदों के लिये यह महीना बहुत ही अच्छा है। पैतृक सम्पत्ति की प्राप्ति हो सकती है। बौद्धिक चर्चाओं में भाग लेंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। आपकी अधूरी कामना इस महीने पूरी हो सकती है।

विश्वासघाती लोगों से दूरी बनाकर रखें। आपकी वाणी में कड़कपन रहेगा। लोगों की हर बात पर प्रतिक्रिया न दें। सोच-विचार कर किये गये कार्य सफलता प्रदायक होंगे। शरीर में कमजोरी महसूस हो सकती है। ऐसे में खानपान का ध्यान रखना अत्यन्त आवश्यक होगा। पार्टनरशिप में सावधानी रखें। गले सम्बन्धी रोग परेशान कर सकते हैं। पड़ोसियों से अपने सम्बन्ध खराब न करें। महीने का उत्तरार्ध आपके खर्चे बढ़ा सकता है। गैस और एसिडिटी की समस्या होने की सम्भावना है। 

राशि स्वामीबृहस्पति | Jupiter
राशि नामाक्षरद, च, झ, थ | Da, Cha, Jha, Tha
नक्षत्र चरण नामाक्षरदी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची
Dee, Doo, Tha, Jha, Yna, De, Do, Cha, Chee
आराध्य भगवानश्री विष्णु नारायण
Shri Vishnu Narayan
भाग्यशील रंगपीला | Yellow
भाग्यशील अंक9, 12
अनुकूल दिशाउत्तर | North
राशि धातुकांस्य | Bronze
राशि शुभ रत्नपुखराज | Yellow Sapphire
राशि अनुकूल रत्नपुखराज, मोती तथा मूंगा
Yellow Sapphire, Pearl and Red Coral
राशि अनुकूल वारबृहस्पतिवार, सोमवार तथा मंगलवार
Thursday, Monday and Tuesday
राशि स्वभावद्विस्वभाव | Dual nature
राशि तत्वजल | Water
राशि प्रकृतिकफ | Kapha

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss