Sunday, May 03, 2026
BREAKING
Horoscope Today: दैनिक राशिफल 03 मई, 2026 Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे

मासिक राशिफल

मासिक राशिफल अप्रैल, 2026

April 08, 2026 05:41 AM
  1. मेष
राशि शुभ दिनाँक1,3,10,11,13,18,22,29,30
राशि प्रतिकूल दिनाँक5,6,15,16,20,24,25,27

कारोबार में नये प्रयोग कर सकते हैं। रियल एस्टेट से जुड़े पेशे में लाभ की स्थितियाँ मजबूत होंगी। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। घर में मांगलिक उत्सव को लेकर तैयारियाँ हो सकती हैं। लम्बे समय से रुके कार्य प्रारम्भ हो सकते हैं। कृषि सम्बन्धी कार्यों में उपज बढ़ने से आय की वृद्धि होगी। अप्रैल 14 को सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिये अत्यन्त शुभ रहेगा। उच्चाधिकारी आपकी पदोन्नति को लेकर चर्चा कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आ रही समस्याओं का स्थायी समाधान प्राप्त होने से आप प्रसन्न रहेंगे।

सप्ताह के प्रथम दो सप्ताहों के दौरान परिवार में किसी बात को लेकर कलह भी हो सकती है। मंगल के मीन राशि में गोचर के कारण कारोबारियों को टैक्स सम्बन्धी जटिलताओं में फँसना पड़ सकता है। दूसरे सप्ताह के दौरान व्यापार में उधारी करने से बचें। तकनीकी क्षेत्र के विद्यार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। गलत कार्यों की ओर आपका झुकाव हो सकता है। हाथ-पैरों में दर्द और अकड़न जैसी समस्या हो सकती है। गरिष्ठ भोजन का सेवन न करें। अप्रैल 14 तक का समय कुछ कमजोर रहेगा। 

राशि स्वामीमंगल | Mars
राशि नामाक्षरअ, ल, इ | A, L, E
नक्षत्र चरण नामाक्षरचु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
Chu, Che, Cho, Laa, Li, Loo, Le, Lo, A
आराध्य भगवानश्री हनुमान जी
Shri Hanuman Ji
भाग्यशील रंगलाल | Red
भाग्यशील अंक1, 8
अनुकूल दिशापूर्व | East
राशि धातुतांबा, सोना | Copper, Gold
राशि शुभ रत्नमूंगा | Red Coral
राशि अनुकूल रत्नमूंगा, पुखराज तथा माणिक्य
Red Coral, Yellow Sapphire and Ruby
राशि अनुकूल वारमंगलवार, बृहस्पतिवार तथा रविवार
Tuesday, Thursday and Sunday
राशि स्वभावचर | Movable
राशि तत्वअग्नि | Fire
राशि प्रकृतिपित्त | Bile
  1. वृषभ
राशि शुभ दिनाँक3,5,6,13,16,20,25,30
राशि प्रतिकूल दिनाँक1,8,9,17,18,26,28

इस माह आप मांगलिक उत्सवों को लेकर अत्यन्त उत्साहित रहेंगे। नये वस्त्र और आभूषण की खरीदारी कर सकते हैं। प्रेमीजन के साथ कहीं घूमने जाने का विचार बनेगा। अप्रैल 14 को सूर्य के राशि परिवर्तन के प्रभाव से आपको किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से सम्मान प्राप्त हो सकता है। साहित्य और कला के क्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ेगी। पैतृक सम्पत्ति की प्राप्ति हो सकती है। सामाजिक चर्चाओं में भाग लेंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। तीसरे सप्ताह में आपके कई सारे रुके हुये काम बनने की सम्भावना बन रही है। विरोधियों के ऊपर आप दबाव बना पायेंगे।

इस माह अपने खानपान की आदतों पर विशेष ध्यान दें। शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। वायरल संक्रमण सम्बन्धी रोग परेशान कर सकते हैं। आपकी वाणी अत्यन्त कठोर हो सकती है, जिसके कारण पड़ोसियों से आपके सम्बन्ध खराब हो सकते हैं। विश्वासघाती लोगों से दूरी बनाकर रखें। आपकी वाणी में कड़कपन रहेगा। लोगों की प्रत्येक बात पर प्रतिक्रिया न दें। सोच-विचार कर किये गये कार्य सफलता प्रदायक होंगे। गैस और एसिडिटी की समस्या होने की सम्भावना है। स्त्री जातकों को अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना चाहिये। चौथे सप्ताह के आसपास जीवनसाथी से मतभेद उभर सकते हैं। 

राशि स्वामीशुक्र | Venus
राशि नामाक्षरब, व, उ | Ba, Va, U
नक्षत्र चरण नामाक्षरई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
Ee, U, E, O, Vaa, Vee, Vu, Ve, Vo
आराध्य भगवानश्री दुर्गा माता
Shri Durga Mata
भाग्यशील रंगसफेद | White
भाग्यशील अंक2, 7
अनुकूल दिशादक्षिण, पश्चिम | South, West
राशि धातुलोहा, सीसा | Iron, Lead
राशि शुभ रत्नहीरा | Diamond
राशि अनुकूल रत्नहीरा, पन्ना, नीलम
Diamond, Emerald and Blue Sapphire
राशि अनुकूल वारशुक्रवार, बुधवार तथा शनिवार
Friday, Wednesday and Saturday
राशि स्वभावस्थिर | Stable
राशि तत्वपृथ्वी | Earth
राशि प्रकृतिवायु | Air
  1. मिथुन
राशि शुभ दिनाँक5,8,15,16,18,23,26,27
राशि प्रतिकूल दिनाँक1,2,10,11,19,20,25,29

इस महीने आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। परिवार का सहयोग मिलने से उत्साहित रहेंगे। पिता की सलाह पर काम करना हितकर होगा। तीसरे सप्ताह के बाद स्टॉक ट्रेडिंग से काफी अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। व्यापार में आपको विशेष धन-लाभ प्राप्त होगा। अधीनस्थ कर्मचारियों से सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। अप्रैल 14 को सूर्य के गोचर परिवर्तन से आपके यश में वृद्धि होगी। आप योग और धर्म-कर्म में रुचि लेंगे। महीने के उत्तरार्ध में तनाव दूर होगा। अप्रैल 19 को शुक्र का गोचर परिवर्तन आपके लिये सुखद रहेगा। समाज में आपकी प्रसिद्धि और सम्मान बढ़ेगा।

माह के पहले सप्ताह में कार्यक्षेत्र में शत्रु बढ़ सकते हैं। दैनिक खर्चे बढ़ने की सम्भावना है। स्वास्थ्य समस्याओं को अनदेखा न करें। वैवाहिक सम्बन्धों में कड़वाहट उभरने की आशंका है। दूसरे सप्ताह में आपको पिता की सेहत को लेकर चिन्ता हो सकती है। अनावश्यक कार्यों का बोझ कुछ अधिक ही रहने वाला है। इस महीने आपको आराम अवश्य करना चाहिये। सर्वाइकल का दर्द उभर सकता है। सम्पत्ति को लेकर डील सावधानीपूर्वक करें।

राशि स्वामीबुध | Mercury

राशि नामाक्षरक, छ, घ | Ka, Chha, Gha
नक्षत्र चरण नामाक्षरका, की, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा
Kaa, Kee, Ku, Gha, Ing, Chha, Ke, Ko, Haa
आराध्य भगवानश्री गणेश जी
Shri Ganesha Ji
भाग्यशील रंगपीला | Yellow
भाग्यशील अंक3, 6
अनुकूल दिशापश्चिम | West
राशि धातुचाँदी, सीसा, सोना | Silver, Lead, Gold
राशि शुभ रत्नपन्ना | Emerald
राशि अनुकूल रत्नपन्ना, हीरा, नीलम
Emerald, Diamond and Blue Sapphire
राशि अनुकूल वारमंगलवार, बृहस्पतिवार तथा रविवार
Tuesday, Thursday and Sunday
राशि स्वभावद्विस्वभाव | Dual nature
राशि तत्ववायु | Air
राशि प्रकृतिसम | Even
  1. कर्क
राशि शुभ दिनाँक1,2,9,11,16,19,20,25,28,29
राशि प्रतिकूल दिनाँक3,4,13,14,22,23,27,30

इस माह पारिवारिक दायित्वों का अच्छी तरह से पालन करेंगे। जीवन में नयी उम्मीदों की किरण जागृत होगी। उच्च अधिकारियों का सहयोग और प्रोत्साहन प्राप्त होगा। धीरे-धीरे सभी कार्य बनते चले जायेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। अपनी क्षमताओं का बेहतरीन प्रयोग कर पायेंगे। यदि आप किसी इन्टरव्यू आदि में सम्मिलित हो रहे हैं, तो सफलता मिल सकती है। सत्कर्म और विचारों का प्रभाव आपमें प्रत्यक्ष दिखाई देगा। महीने का उत्तरार्ध विशेष रूप से शुभ रहेगा।

महीने के आरम्भ में आपको गम्भीरता एवं सहनशीलता का परिचय देना होगा। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। उच्च अधिकारियों के मन में आपके प्रति विद्रोह का भाव पनप सकता है। कारोबार में नकदी को लेकर परेशान होना पड़ सकता है। विवादास्पद मुद्दों से दूरी बनाये रखें। कानूनी मामलों के उलझने की सम्भावना बन रही है। शान्तिपूर्ण तरीके से समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें। छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव न लें। हृदय रोगियों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिये। अप्रैल 2 से अप्रैल 15 तक का समय लम्बी दूरी की यात्राओं के लिये ठीक नहीं है। 

राशि स्वामीचन्द्रमा | Moon
राशि नामाक्षरड, ह | Da, Ha
नक्षत्र चरण नामाक्षरही, हु, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
Hee, Hu, He, Ho, Daa, Dee, Doo, De, Do
आराध्य भगवानशिव जी
Shiv Ji
भाग्यशील रंगदूधिया | Milky
भाग्यशील अंक4
अनुकूल दिशापूर्व, दक्षिण | East, South
राशि धातुचाँदी, तांबा | Silver, Copper
राशि शुभ रत्नमोती | Pearl
राशि अनुकूल रत्नमोती, पुखराज तथा मूंगा
Pearl, Yellow Sapphire and Red Coral
राशि अनुकूल वारसोमवार, मंगलवार तथा बृहस्पतिवार
Monday, Tuesday and Thursday
राशि स्वभावचर | Movable
राशि तत्वजल | Water
राशि प्रकृतिकफ | Kapha
  1. सिंह
राशि शुभ दिनाँक3,11,13,14,19,20,23,27,30
राशि प्रतिकूल दिनाँक1,5,6,15,16,24,25,29

नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। गूढ़ विषयों के अध्ययन में अत्यन्त सक्रिय रहेंगे। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यापारिक लेन-देन में आपको काफी अच्छा लाभ हो सकता है। इन्श्योरेंस पॉलिसीज में धन निवेश कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी। परिवार में सौहार्दपूर्ण स्थितियाँ निर्मित होंगी। पूर्व नियोजित कार्यों को बड़ी आसानी से पूर्ण कर लेंगे। सरकार से सम्बन्धी कार्यों में अच्छी सफलता मिल सकती है। वरिष्ठ लोगों के सुझावों को गम्भीरता से लें। प्रेम विवाह के लिये परिवार की सहमति मिल सकती है।

महीने के पूर्वार्ध में नया मकान खरीदने से बचें। जीवनसाथी की आर्थिक आवश्यकताओं को महत्व अवश्य दें। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। सन्तान के व्यवहार को लेकर थोड़े चिन्तित रह सकते हैं। दूसरे सप्ताह में प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़ी समस्या हो सकती है। त्वचा सम्बन्धी रोग आपको परेशान कर सकते हैं। झूठ बोलने से आपको बचना चाहिये। बुरे लोगों की संगत को त्यागें।

राशि स्वामीसूर्य | Sun
राशि नामाक्षरम, ट | Ma, Ta
नक्षत्र चरण नामाक्षरमा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
Maa, Mee, Moo, Me, Mo, Taa, Tee, Too, Te
आराध्य भगवानश्री विष्णु नारायण
Shri Vishnu Narayan
भाग्यशील रंगसुनहरा | Golden
भाग्यशील अंक5
अनुकूल दिशापूर्व | East
राशि धातुतांबा, सोना | Copper, Gold
राशि शुभ रत्नमाणिक्य | Ruby
राशि अनुकूल रत्नमाणिक्य, मूंगा, पुखराज
Ruby, Red Coral and Yellow Sapphire
राशि अनुकूल वाररविवार, मंगलवार तथा बृहस्पतिवार
Sunday, Tuesday and Thursday
राशि स्वभावस्थिर | Stable
राशि तत्वअग्नि | Fire
राशि प्रकृतिपित्त | Bile
  1. कन्या
राशि शुभ दिनाँक1,5,6,13,15,16,22,25,29
राशि प्रतिकूल दिनाँक3,4,9,11,17,18,26,27

कार्यक्षेत्र में आपका महत्व बढ़ेगा। बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान रखें। प्रेमीजन के प्रति प्रेम और समर्पण का भाव बढ़ेगा। माता-पिता की सेहत काफी अच्छी रहेगी। सम्पत्ति को लेकर उलझे मामले सुलझने की सम्भावना है। परिवार में विवाह जैसा कोई आयोजन हो सकता है। नव-विवाहित दम्पत्ति कहीं घूमने के लिये जा सकते हैं। कला से जुड़े लोगों को सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं। तीसरे सप्ताह में बेरोजगार लोगों को जॉब मिल सकती है। पञ्चम सप्ताह में आपको व्यापार में अच्छा लाभ होगा।

इस माह शत्रु वर्ग आपके व्यावसायिक हितों को प्रभावित करने का प्रयास करेगा। कार्यक्षेत्र में अकारण झगड़े हो सकते हैं। सोच समझकर ही आपको प्रतिक्रिया देनी चाहिये। यद्यपि आपकी प्रतिष्ठा और पराक्रम में कोई कमी नहीं आने वाली है। फिर भी आपको साझेदारों के साथ अपने सम्बन्ध सीमित रखने होंगे। आपको निवेश करने में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। त्वचा और पेट के रोग परेशान कर सकते हैं। महीने के उत्तरार्ध में अन्तिम सप्ताह में झगड़ा हो सकता है। 

राशि स्वामीबुध | Mercury
राशि नामाक्षरप, ठ, ण | Pa, Tha, Na
नक्षत्र चरण नामाक्षरटो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
To, Paa, Pee, Poo, Sha, Na, Tha, Pe, Po
आराध्य भगवानश्री गणेश जी
Shri Ganesha Ji
भाग्यशील रंगहरा | Green
भाग्यशील अंक3, 8
अनुकूल दिशादक्षिण | South
राशि धातुचाँदी, सोना | Silver, Gold
राशि शुभ रत्नपन्ना | Emerald
राशि अनुकूल रत्नपन्ना, हीरा तथा नीलम
Emerald, Diamond and Blue Sapphire
राशि अनुकूल वारबुधवार, शुक्रवार तथा शनिवार
Wednesday, Friday and Saturday
राशि स्वभावद्विस्वभाव | Dual nature
राशि तत्वपृथ्वी | Earth
राशि प्रकृतिवायु | Air
  1. तुला
राशि शुभ दिनाँक3,4,8,9,17,18,25,27,30
राशि प्रतिकूल दिनाँक1,2,6,10,11,19,20,23,28

इस महीने की शुरुआत में कुछ ऐसा होगा, जिससे आपको अत्यधिक प्रशंसा मिलेगी। महीने की शुरुआत में तीर्थ यात्रा की योजना बना सकते हैं। भाई-बहनों के जीवन में कुछ अच्छे परिवर्तन हो सकते हैं। व्यापार में बड़ा निवेश करने के लिये समय उत्तम है। जीवनसाथी आपके प्रति अत्यधिक प्रेम भाव रखेगा। आपके नये मित्र बन सकते हैं। सम्पत्ति विवादों का निपटारा किसी मित्र के माध्यम से हो सकता है। प्रेम विवाह को पारिवारिक अनुमति मिल सकती है।

महत्वपूर्ण कार्यों को महीने की शुरुआत में न करें। अप्रैल 14 के बाद आपको सरकारी कार्यों में परेशानी होने की सम्भावना है। सन्तान के व्यवहार से आप कई बार व्यथित भी हो सकते हैं। परिवार के मुद्दों को धैर्य के साथ सुलझायें। किसी नजदीकी व्यक्ति से धोखा मिल सकता है। अपनी बात और विचार को लेकर जड़ न बनें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। किसी मित्र और रिश्तेदार के सहयोग से नया व्यापार आरम्भ कर सकते हैं। आपके जिद्दी स्वभाव के कारण काम बिगड़ सकते हैं। शुक्र का गोचर परिवर्तन आपके व्यवहार में आक्रामकता ला सकता है। 

राशि स्वामीशुक्र | Venus
राशि नामाक्षरर, त | Ra, Ta
नक्षत्र चरण नामाक्षररा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते
Raa, Ree, Roo, Re, Ro, Taa, Tee, Too, Te
आराध्य भगवानश्री दुर्गा माता
Shri Durga Mata
भाग्यशील रंगसफेद | White
भाग्यशील अंक2, 7
अनुकूल दिशापश्चिम | West
राशि धातुलोहा, चाँदी | Iron, Silver
राशि शुभ रत्नहीरा | Diamond
राशि अनुकूल रत्नहीरा, पन्ना तथा नीलम
Diamond, Emerald and Blue Sapphire
राशि अनुकूल वारशुक्रवार, शनिवार तथा बुधवार
Friday, Saturday and Wednesday
राशि स्वभावचर | Movable
राशि तत्ववायु | Air
राशि प्रकृतिसम | Even
  1. वृश्चिक
राशि शुभ दिनाँक1,2,6,11,18,20,27,29
राशि प्रतिकूल दिनाँक3,4,9,13,14,22,23,30

व्यवसाय में विस्तार करने के अवसर मिलेंगे। अपने अनुभव और कुशलता का अच्छा प्रयोग कर पायेंगे। अपने लक्ष्यों के प्रति निष्ठावान रहें। परिवार में प्रेम और सद्भाव का वातावरण रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में दूरदर्शिता का परिचय दें। वित्तीय मामलों में अनुकूलता रहेगी। फाइनेन्स और बैंकिंग प्रोफेशनल्स के लिये महीना उत्तम रहने वाला है। दाम्पत्य जीवन में परस्पर समर्पण और समन्वय बेहतरीन रहने वाला है। किसी भी कार्य को करने से पूर्व परिवार की सहमति लेना न भूलें। पहला, चौथा और पाँचवा सप्ताह विशेष रूप से शुभ रहेगा।

महीने की शुरुआत में आपको सन्तान को लेकर कुछ परेशानी महसूस हो सकती है। कुछ गलत निर्णय आपको काफी पीछे धकेल सकते हैं। सामाजिक बैठकों में एकपक्षीय विचार रखने से बचें। कुछ लोग आपका अपमान करने का प्रयास करेंगे। दूसरे और चौथे सप्ताह में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अजनबी लोगों पर आवश्यकता से अधिक विश्वास न करें। वरना आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारिक पार्टनरशिप में किसी कारण समस्या हो सकती है। तीसरे सप्ताह में बुध आपको महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर कनफ्यूज कर सकता है।

राशि स्वामीमंगल | Mars
राशि नामाक्षरन, य | Na, Ya
नक्षत्र चरण नामाक्षरतो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
To, Naa, Nee, Noo, Ne, No, Yaa, Yee, Yu
आराध्य भगवानश्री हनुमान जी
Shri Hanuman Ji
भाग्यशील रंगलाल | Red
भाग्यशील अंक1, 8
अनुकूल दिशापूर्व, उत्तर | East, North
राशि धातुतांबा, स्टील, सोना | Copper, Steel, Gold
राशि शुभ रत्नमूंगा | Red Coral
राशि अनुकूल रत्नमूंगा, माणिक्य तथा पुखराज
Red Coral, Ruby and Yellow Sapphire
राशि अनुकूल वारमंगलवार, बृहस्पतिवार तथा रविवार
Tuesday, Thursday and Sunday
राशि स्वभावस्थिर | Stable
राशि तत्वजल | Water
राशि प्रकृतिकफ | Kapha
  1. धनु
राशि शुभ दिनाँक1,3,8,9,19,22,23,28
राशि प्रतिकूल दिनाँक5,6,11,15,16,24,25

इस माह कानूनी मुकदमों से जुड़े मामलों में विजय मिलने की सम्भावना बन रही है। महीने का पूर्वार्ध महत्वपूर्ण कार्यों के लिये उपयुक्त है। कारोबार के उद्देश्य से यात्रा करनी पड़ेगी। आपकी कार्यकुशलता और बुद्धिमत्ता की प्रशंसा होगी। एक साथ अनेक कार्य सम्भालने पड़ेंगे। विपरीत लिंगी जातक आपसे अत्यन्त आकर्षित रहेंगे। इससे आप अत्यधिक प्रसन्न रहेंगे। दान-पुण्य में आप काफी रुचि लेंगे। सन्तान की शिक्षा में काफी अच्छी उन्नति हो सकती है। आपके ऊपर कार्यभार अत्यधिक रहेगा, फिर भी आप बखूबी इसका प्रयोग कर पायेंगे।

इस महीने पैसे उधार देने से आपको बचना चाहिये। आरोप-प्रत्यारोप के कारण मैत्री सम्बन्ध प्रभावित हो सकते हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कमजोर रहने की आशंका है। रियल एस्टेट से जुड़े प्रोजेक्ट्स में तकनीकी समस्याओं का सामना करन पड़ेगा। हालाँकि इसे आप शीघ्र ही सुलझा लेंगे। नींद की कमी के कारण शरीर में थकावट महसूस होगी। अपनी जीवनशैली और खानपान में शुद्धता का ध्यान रखें। चिकित्सा में धन खर्च हो सकता है। गठिया और वायु विकार में वृद्धि होगी। महीने के उत्तरार्ध भाग में आपको थोड़ा ध्यान रखना पड़ेगा। 

राशि स्वामीबृहस्पति | Jupiter
राशि नामाक्षरभ, ध, फ, ढ | Bha, Dha, Pha, Dha
नक्षत्र चरण नामाक्षरये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढ, भे
Ye, Yo, Bhaa, Bhee, Bhoo, Dhaa, Phaa, Dha, Bhe
आराध्य भगवानश्री विष्णु नारायण
Shri Vishnu Narayan
भाग्यशील रंगपीला | Yellow
भाग्यशील अंक9, 12
अनुकूल दिशापूर्व | East
राशि धातुकाँस्य | Bronze
राशि शुभ रत्नपुखराज | Yellow Sapphire
राशि अनुकूल रत्नपुखराज तथा माणिक्य
Yellow Sapphire and Ruby
राशि अनुकूल वारबृहस्पतिवार तथा रविवार
Thursday and Sunday
राशि स्वभावद्विस्वभाव | Dual nature
राशि तत्वअग्नि | Fire
राशि प्रकृतिपित्त | Bile
  1. मकर
राशि शुभ दिनाँक3,4,6,11,15,16,24,25,30
राशि प्रतिकूल दिनाँक1,8,9,13,17,18,26,27

कार्यक्षेत्र में आपको काफी समय देना पड़ेगा। विद्यार्थियों का मन थोड़ा बदल सकता है। घरेलू जीवन के लिये यह महीना उत्साहवर्धक रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आप अत्यन्त सक्रिय रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्चपद प्राप्त हो सकता है। जो उच्च शिक्षा के लिये बाहर जाना चाहते हैं, उनके लिये यह महीना काफी अच्छा है। आय को बढ़ाने के तरीकों पर विचार करेंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। कला जगत से जुड़े लोगों को बड़ा मञ्च मिल सकता है। पहले और पाँचवें सप्ताह के दौरान नौकरीपेशा लोगों को जॉब के नये विकल्प मिल सकते हैं।

महीने की शुरुआत आपके लिये शुभ नहीं रहेगी। विवाह योग्य युवाओं के विवाह की चर्चा हो सकती है। आपकी सेहत में सुधार होगा। सहकर्मियों पर आँख-मूँदकर भरोसा न करें। जॉब में वेतन को लेकर बॉस से झगड़ा हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। नया वाहन खरीदने की योजना बनेगी। प्रियजन के साथ रोमांचक यात्रा के लिये जा सकते हैं। नेत्र रोगियों को थोड़ा ध्यान रखना पड़ेगा। आँखों में समस्या हो सकती है। अप्रैल 19 के बाद कोई कानूनी मामला तूल पकड़ सकता है। 

राशि स्वामीशनि | Saturn
राशि नामाक्षरख, ज | Kha, Ja
नक्षत्र चरण नामाक्षरभो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
Bho, Jaa, Jee, Khee, Khoo, Gaa, Gee
आराध्य भगवानशिव जी
Shiv Ji
भाग्यशील रंगआसमानी | Cyan
भाग्यशील अंक10, 11
अनुकूल दिशादक्षिण | South
राशि धातुचाँदी, लोहा | Silver, Iron
राशि शुभ रत्ननीलम | Blue Sapphire
राशि अनुकूल रत्ननीलम, पन्ना तथा हीरा
Blue Sapphire, Emerald and Diamond
राशि अनुकूल वारशनिवार, बुधवार तथा शुक्रवार
Saturday, Wednesday and Friday
राशि स्वभावचर | Movable
राशि तत्वपृथ्वी | Earth
राशि प्रकृतिवायु | Air
  1. कुम्भ
राशि शुभ दिनाँक5,6,8,13,17,18,25,27
राशि प्रतिकूल दिनाँक1,2,4,10,11,16,19,20,28

महीने की शुरुआत काफी अच्छी रहेगी। होटल व्यवसाय से जुड़े व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी। नये व्यवसाय में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन काफी रोमान्टिक रहेगा। जीवनसाथी के साथ गलतफहमियाँ दूर होंगी। भोग-विलास का भरपूर आनन्द उठायेंगे। गूढ विद्याओं का अभ्यास और मनन कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व अच्छा रहेगा। आपके काम की लोग प्रशंसा करेंगे। बौद्धिक कार्यों में आप रुचि लेंगे। मानसिक उलझनों का निवारण होगा। जीवनसाथी से धन का लाभ मिलेगा। दूसरा और अन्तिम सप्ताह विशेष रूप से शुभ रहने वाला है।

आपके ऊपर ऋण बढ़ सकता है। लोग आपको अपमानित करने का प्रयास कर सकते हैं। जिसके कारण आपको असुविधा हो सकती है। हित शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिये। लेन-देन में आपको सतर्कता रखनी चाहिये। सम्पत्ति में निवेश करने से पहले कुछ सावधानी रखें। अपना आवास बदलने का विचार बनायेंगे। लेकिन आपको अपनी क्षमता से अधिक खर्च नहीं करना चाहिये। प्रेम सम्बन्धों में कपटपूर्ण व्यवहार से बचें। तनाव की वजह से अनिद्रा की समस्या भी हो सकती है। योग और प्राणायाम के लिये समय अवश्य निकालें। 

राशि स्वामीशनि | Saturn
राशि नामाक्षरग, श, ष | Ga, Sa, Sha, Sh
नक्षत्र चरण नामाक्षरगु, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
Gu, Ge, Go, Saa, See, Soo, Se, Daa
आराध्य भगवानशिव जी (रूद्र स्वरूप)
Shiv Ji (Rudra Swaroop)
भाग्यशील रंगआसमानी | Cyan
भाग्यशील अंक10, 11
अनुकूल दिशापश्चिम | West
राशि धातुचाँदी, सोना | Silver, Gold
राशि शुभ रत्ननीलम | Blue Sapphire
राशि अनुकूल रत्ननीलम, हीरा तथा पन्ना
Blue Sapphire, Diamond and Emerald
राशि अनुकूल वारबुधवार, शुक्रवार तथा शनिवार
Wednesday, Friday and Saturday
राशि स्वभावस्थिर | Stable
राशि तत्ववायु | Air
राशि प्रकृतिसम | Even
  1. मीन
राशि शुभ दिनाँक1,2,8,9,16,19,20,27,29
राशि प्रतिकूल दिनाँक3,4,10,11,17,22,30

करियर के दृष्टि से महीना शानदार रहेगा। जीवनसाथी के नाम से कोई नया व्यापार आरम्भ करने का विचार बनेगा। दोस्तों के साथ किसी रोमांचक यात्रा का विचार बना सकते हैं। आर्थिक मुद्दों को लेकर काफी समझदार रहेंगे। अपनी कमजोरियों को दूर करने के लिये आप प्रयास कर सकते हैं। रिलेशनशिप के मामलों के लिये यह माह अत्यन्त शुभ रहेगा। वैवाहिक सम्बन्धों में आपसी अन्तरंगता का आनन्द लेंगे। सरकारी मामलों में आ रही परेशानियों का निराकरण होगा। आयात-निर्यात से जुड़े व्यवसाय में उत्तम धन लाभ होगा। प्रथम, तीसरा और पाँचवा सप्ताह अत्यधिक शुभ रहेगा।

कानूनी मामलों को हल्के में न लें। घर के इन्टीरियर पर काफी धन खर्च हो सकता है। घर की महिलाओं को स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या हो सकती है। बच्चों की इच्छाओं को पूरा करने में अत्यधिक धन खर्च करना पड़ेगा। इस माह आपको बुजुर्ग लोगों का ध्यान रखना होगा। दूसरे सप्ताह के दौरान कार्यक्षेत्र में आपके गुप्त शत्रु तैयार हो सकते हैं। जो आपके बारे में दुष्प्रचार करने का प्रयास कर सकते हैं। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा कर रहे हैं तो वहाँ की गरिमा का ध्यान रखें। चतुर्थ सप्ताह के दौरान आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिये।

राशि स्वामीबृहस्पति | Jupiter
राशि नामाक्षरद, च, झ, थ | Da, Cha, Jha, Tha
नक्षत्र चरण नामाक्षरदी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची
Dee, Doo, Tha, Jha, Yna, De, Do, Cha, Chee
आराध्य भगवानश्री विष्णु नारायण
Shri Vishnu Narayan
भाग्यशील रंगपीला | Yellow
भाग्यशील अंक9, 12
अनुकूल दिशाउत्तर | North
राशि धातुकांस्य | Bronze
राशि शुभ रत्नपुखराज | Yellow Sapphire
राशि अनुकूल रत्नपुखराज, मोती तथा मूंगा
Yellow Sapphire, Pearl and Red Coral
राशि अनुकूल वारबृहस्पतिवार, सोमवार तथा मंगलवार
Thursday, Monday and Tuesday
राशि स्वभावद्विस्वभाव | Dual nature
राशि तत्वजल | Water
राशि प्रकृतिकफ | Kapha

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss