Tuesday, July 01, 2025
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

मासिक राशिफल

मासिक राशिफल जुलाई, 2025

June 28, 2025 11:43 PM
  1. मेष
राशि शुभ दिनाँक2,4,11,12,14,15,19,23,29,31
राशि प्रतिकूल दिनाँक6,7,16,17,20,25,26

समाज में आपका नाम बढ़ेगा। भोग-विलास में आप विशेष रुचि ले सकते हैं। महीने का मध्य भाग कई महत्त्वपूर्ण बदलाव लाने वाला है। अपने भीतर सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करेंगे। नयी नौकरी मिलने के योग प्रबल हैं। जुलाई 18 को बुध का वक्री होना व्यापार में सुखद परिणाम देगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितायेंगे। आपके सभी कार्य उत्तम गति से चलते रहेंगे। विवाहित जोड़े परिवार बढ़ाने की योजना बना सकते हैं। करियर में स्थिरता रहेगी। आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होगी।

दूसरों पर ज्यादा अधिकार जताने की प्रवृत्ति आपकी छवि पर बुरा असर डाल सकती है। कान और गले में कुछ समस्या हो सकती है। किसी को भी बिना माँगा ज्ञान न दें। महीने के तीसरे और चौथे सप्ताह में शनि और बुध की वक्री स्थिति आपके जीवन में बदलाव लेकर आयेगी। इस समय आपको थोड़ा सावधान रहना चाहिये। यदि आप व्यापारी हैं तो अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की सुख-सुविधाओं का भी ध्यान रखें। पिताजी के विचारों से असहमति हो तो भी उस पर नकारात्मक प्रतिक्रिया न दें। परिवार में आपकी छवि अड़ियल व्यक्ति की बन सकती है।

राशि स्वामीमंगल | Mars

राशि नामाक्षरअ, ल, इ | A, L, E
नक्षत्र चरण नामाक्षरचु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
Chu, Che, Cho, Laa, Li, Loo, Le, Lo, A
आराध्य भगवानश्री हनुमान जी
Shri Hanuman Ji
भाग्यशील रंगलाल | Red
भाग्यशील अंक1, 8
अनुकूल दिशापूर्व | East
राशि धातुतांबा, सोना | Copper, Gold
राशि शुभ रत्नमूंगा | Red Coral
राशि अनुकूल रत्नमूंगा, पुखराज तथा माणिक्य
Red Coral, Yellow Sapphire and Ruby
राशि अनुकूल वारमंगलवार, बृहस्पतिवार तथा रविवार
Tuesday, Thursday and Sunday
राशि स्वभावचर | Movable
राशि तत्वअग्नि | Fire
राशि प्रकृतिपित्त | Bile
  1. वृषभ
राशि शुभ दिनाँक3,4,7,14,15,17,20,21,25,26
राशि प्रतिकूल दिनाँक1,2,9,10,16,18,19,22,23,27,28

आप धन की बचत को लेकर काफी सजग रहेंगे। आपके स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। आधुनिक तकनीकों का प्रयोग सीखने के लिये महीना उत्तम है। इस महीने आप रिश्तेदारों के प्रति भी काफी नम्र और आभारी रहेंगे। जुलाई 16 के बाद आपके सभी रुके काम गति में आ जायेंगे। प्रेमी जन को प्रपोज कर सकते हैं। तलाकशुदा लोगों को दूसरे विवाह के अवसर मिलने की सम्भावना बन रही है। अपने परिजनों को ध्यान में रखते हुये आपको निर्णय लेने चाहिये।

महीने के प्रथम सप्ताह में मन में उलझनों का प्रभाव बढ़ेगा। पुराने बिलों का भुगतान भी इस माह आपको करना पड़ सकता है। बाजार जायें तो सामान खरीदते वक्त बजट और गुणवत्ता दोनों का ध्यान रखें। लीवर में सूजन की शिकायत हो सकती है। विद्यार्थियों के लिये समय कड़ी मेहनत का है। घर में मेहमान आ सकते हैं। वक्री शनि के कारण भाग्य का साथ कुछ कम मिलेगा। ससुराल पक्ष के लोगों का स्वास्थ्य कुछ खराब हो सकता है। यदि आपको कोई चीज गलत लगती है तो उस पर विचार अवश्य करें।

राशि स्वामीशुक्र | Venus

राशि नामाक्षरब, व, उ | Ba, Va, U
नक्षत्र चरण नामाक्षरई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
Ee, U, E, O, Vaa, Vee, Vu, Ve, Vo
आराध्य भगवानश्री दुर्गा माता
Shri Durga Mata
भाग्यशील रंगसफेद | White
भाग्यशील अंक2, 7
अनुकूल दिशादक्षिण, पश्चिम | South, West
राशि धातुलोहा, सीसा | Iron, Lead
राशि शुभ रत्नहीरा | Diamond
राशि अनुकूल रत्नहीरा, पन्ना, नीलम
Diamond, Emerald and Blue Sapphire
राशि अनुकूल वारशुक्रवार, बुधवार तथा शनिवार
Friday, Wednesday and Saturday
राशि स्वभावस्थिर | Stable
राशि तत्वपृथ्वी | Earth
राशि प्रकृतिवायु | Air
  1. मिथुन
राशि शुभ दिनाँक6,7,9,10,16,17,19,22,23,27,28
राशि प्रतिकूल दिनाँक1,2,4,11,12,20,21,25,30,31

यदि कोई सम्पत्ति बेचना चाहते हैं तो इस महीने अनुकूल डील मिलने की सम्भावना बन रही है। प्रेम सम्बन्धों को लेकर भावुक हो सकते हैं। जीवनसाथी से पूछकर निर्णय लेने से आपकी आधी समस्यायें हल हो जायेगी। नवविवाहित जोड़े घूमने के लिये जा सकते हैं। आप जैसा चाहेंगे परिस्थितियाँ उस तरफ मुड़ती हुयी प्रतीत होगी। अध्यात्मिक चिन्तन आपको जीवन के प्रति नया दृष्टिकोण विकसित करने में मदद करेगा। नये उद्योग खोलना चाह रहे हैं तो यह माह शुभ रहेगा। आपको निर्णय लेने में कोई असुविधा नहीं होगी। आपका प्रभावशाली व्यक्तित्व सबके लिये उदाहरण बनकर उभरेगा। वकालत से जुड़े प्रोफेशनल्स को उत्तम सफलता मिल सकती है।

यदि आपको कोई विचार पसन्द नहीं है तो उस पर बहस करने के बजाय उससे दूरी बना लें। सुबह जल्दी उठने की आदत डालें। जुलाई 16 के बाद सूर्य का राशि परिवर्तन आपको पारिवारिक परेशानियाँ बढ़ा सकता है। रिश्तों को निभाने के लिये आपको कई बार झुकना भी पड़ सकता है। उच्चाधिकारियों की गलतियों के बावजूद आप उन्हे टोक नहीं पायेंगे। बातचीत के दौरान शब्दों का चयन सावधानी पूर्वक करें। यदि आपने पुराने बिल को नहीं चुकाया है तो आपको अर्थदण्ड का भी सामना करना पड़ेगा।

राशि स्वामीबुध | Mercury

राशि नामाक्षरक, छ, घ | Ka, Chha, Gha
नक्षत्र चरण नामाक्षरका, की, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा
Kaa, Kee, Ku, Gha, Ing, Chha, Ke, Ko, Haa
आराध्य भगवानश्री गणेश जी
Shri Ganesha Ji
भाग्यशील रंगपीला | Yellow
भाग्यशील अंक3, 6
अनुकूल दिशापश्चिम | West
राशि धातुचाँदी, सीसा, सोना | Silver, Lead, Gold
राशि शुभ रत्नपन्ना | Emerald
राशि अनुकूल रत्नपन्ना, हीरा, नीलम
Emerald, Diamond and Blue Sapphire
राशि अनुकूल वारमंगलवार, बृहस्पतिवार तथा रविवार
Tuesday, Thursday and Sunday
राशि स्वभावद्विस्वभाव | Dual nature
राशि तत्ववायु | Air
राशि प्रकृतिसम | Even
  1. कर्क
राशि शुभ दिनाँक1,2,10,12,19,21,26,29,30
राशि प्रतिकूल दिनाँक3,4,7,14,15,22,23,28,31

आप कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा के लिये जाने जायेंगे। परामर्शदाता सेवाओं और डेटा एनालिसिस जैसे कार्यों से जुड़े लोगों के लिये सप्ताह काफी शुभ है। घर में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से काफी सक्रिय रहेंगे। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। सन्तान के व्यवहार से मन प्रसन्न रहेगा। शेयर मार्केट से उत्तम धन लाभ हो सकता है। इस महीने आप काफी आराम के मूड में रहेंगे। योजना बनाने के लिये यह माह सर्वोत्तम है।

कारोबार में बदलाव लाने का विचार कर रहे हैं तो थोड़ी प्रतीक्षा कर लें। बैंकिंग आदि से जुड़े अवरोधों के कारण कुछ काम धीमी गति से पूर्ण होंगे। विज्ञापन क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी गुणवत्ता पर ध्यान रखना चाहिये। आपको छोटी-छोटी बातों का बुरा नहीं मानना चाहिये। सोशल मीडिया में सक्रियता बढ़ेगी। घर से बाहर भोजन करने से बचें। कमर और पीठ के नीचे दर्द हो सकता है। जीवनसाथी से ऊँची आवाज में बात न करें। पुराना रोग दोबारा उभरने की सम्भावना है। जुलाई 11 से जुलाई 17 के बीच आर्थिक लेन-देन सावधानी से करें। 

राशि स्वामीचन्द्रमा | Moon
राशि नामाक्षरड, ह | Da, Ha
नक्षत्र चरण नामाक्षरही, हु, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
Hee, Hu, He, Ho, Daa, Dee, Doo, De, Do
आराध्य भगवानशिव जी
Shiv Ji
भाग्यशील रंगदूधिया | Milky
भाग्यशील अंक4
अनुकूल दिशापूर्व, दक्षिण | East, South
राशि धातुचाँदी, तांबा | Silver, Copper
राशि शुभ रत्नमोती | Pearl
राशि अनुकूल रत्नमोती, पुखराज तथा मूंगा
Pearl, Yellow Sapphire and Red Coral
राशि अनुकूल वारसोमवार, मंगलवार तथा बृहस्पतिवार
Monday, Tuesday and Thursday
राशि स्वभावचर | Movable
राशि तत्वजल | Water
राशि प्रकृतिकफ | Kapha
  1. सिंह
राशि शुभ दिनाँक3,4,11,12,15,20,21,23,28,31
राशि प्रतिकूल दिनाँक1,2,7,16,17,19,25,26,29

इस माह आप कड़ी मेहनत करेंगे। माह की शुरुआत में शादी-विवाह जैसे आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। पूरे महीने आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। दाम्पत्य और व्यावसायिक जीवन में उत्तम तालमेल बनाकर रखें। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर काफी सजग रहेंगे। बड़ों की सलाह पर विचार अवश्य करें। राजनीति से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नये प्रोजेक्ट्स को लेकर यात्रा भी हो सकती है। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। कारोबार में नयी ऊँचाइयों को छू सकते हैं।

इस माह आपको कार्यक्षेत्र में नये शत्रुओं का सामना करना पड़ सकता है। वक्री शनि के कारण जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध प्रभावित हो सकते हैं। आपकी सोच का दायरा काफी उन्नत रहेगा। अप्रिय समाचार मिलने की सम्भावना है। मनोबल गिरने के कारण आपकी योजना प्रभावित हो सकती हैं। किसी प्रकार की चिन्ता न करें। पेट से सम्बन्धित बीमारी उभर सकती है। चिकित्सीय परामर्श लेने में देरी न करें। महीने के उत्तरार्ध में आपको अधिकारियों से सावधान रहना चाहिये। 

राशि स्वामीसूर्य | Sun
राशि नामाक्षरम, ट | Ma, Ta
नक्षत्र चरण नामाक्षरमा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
Maa, Mee, Moo, Me, Mo, Taa, Tee, Too, Te
आराध्य भगवानश्री विष्णु नारायण
Shri Vishnu Narayan
भाग्यशील रंगसुनहरा | Golden
भाग्यशील अंक5
अनुकूल दिशापूर्व | East
राशि धातुतांबा, सोना | Copper, Gold
राशि शुभ रत्नमाणिक्य | Ruby
राशि अनुकूल रत्नमाणिक्य, मूंगा, पुखराज
Ruby, Red Coral and Yellow Sapphire
राशि अनुकूल वाररविवार, मंगलवार तथा बृहस्पतिवार
Sunday, Tuesday and Thursday
राशि स्वभावस्थिर | Stable
राशि तत्वअग्नि | Fire
राशि प्रकृतिपित्त | Bile
  1. कन्या
राशि शुभ दिनाँक1,2,6,7,14,15,17,22,23,26,29
राशि प्रतिकूल दिनाँक3,4,9,10,18,19,21,27,28

यह महीना करियर में चुनाव के विचित्र अवसर दे सकता है। महीने की शुरुआत हर दृष्टिकोण से लाभकारी रहने वाली है। प्रेम विवाह के लिये यह माह विशेष रूप से अनुकूल है। आप पिछला उधार भी इस महीने चुका देंगे। जिसके कारण से आपकी साख दोबारा काफी अच्छी होगी। आय बढ़ने से आपके रहन-सहन में भी वृद्धि होगी। जो लोग नौकरी कर रहे थे वे जॉब के साथ कारोबार की भी योजना बना सकते हैं। इस महीने आप पर्यटन का भी आनन्द लेंगे। यात्रा को लेकर आप काफी सक्रिय रहेंगे। शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। चौथे सप्ताह में आपको कुछ अच्छी खबरें मिल सकती हैं।

महीने की शुरुआत में धन को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। अपने काम और निजी जीवन में सन्तुलन बनाये रखना आपके लिये चुनौती सिद्ध होगा। स्टॉक मार्केट में निवेश करते समय सावधानी रखें। अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें। लगातार भागदौड़ के कारण स्वयं को उलझा हुआ महसूस कर सकते हैं। जुलाई 16 को सूर्य का गोचर परिवर्तन कार्यक्षेत्र में अवरोध के संकेत कर रहा है। लोग आपको किसी प्रियजन के विरुद्ध भड़काने का प्रयास कर सकते हैं। महीने के तीसरे और अन्तिम सप्ताह में आपको धैर्यपूर्वक रहना चाहिये। 

राशि स्वामीबुध | Mercury
राशि नामाक्षरप, ठ, ण | Pa, Tha, Na
नक्षत्र चरण नामाक्षरटो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
To, Paa, Pee, Poo, Sha, Na, Tha, Pe, Po
आराध्य भगवानश्री गणेश जी
Shri Ganesha Ji
भाग्यशील रंगहरा | Green
भाग्यशील अंक3, 8
अनुकूल दिशादक्षिण | South
राशि धातुचाँदी, सोना | Silver, Gold
राशि शुभ रत्नपन्ना | Emerald
राशि अनुकूल रत्नपन्ना, हीरा तथा नीलम
Emerald, Diamond and Blue Sapphire
राशि अनुकूल वारबुधवार, शुक्रवार तथा शनिवार
Wednesday, Friday and Saturday
राशि स्वभावद्विस्वभाव | Dual nature
राशि तत्वपृथ्वी | Earth
राशि प्रकृतिवायु | Air
  1. तुला
राशि शुभ दिनाँक3,4,9,10,16,18,19,25,26,28
राशि प्रतिकूल दिनाँक1,2,7,11,12,14,20,21,29

अपना मनोबल उच्च बनाये रखें। आपके व्यक्तित्व में गम्भीरता रहेगी। आपके काम की गति में विस्तार होगा। घरवाले आपकी सारी बातों पर एकमत रहेंगे। उच्च शिक्षा में आपको बेहतरीन परिणाम मिलने की सम्भावना है। उच्चाधिकार्यों और सरकार के साथ आपके सम्बन्ध बहुत ही अच्छे रहेंगे। कानूनी मामलों में विजय प्राप्त होने के योग हैं। प्रणय सम्बन्धों को मनोरम बनाने के लिये प्रेमीजन को उपहार दे सकते हैं। नयी कम्पनी से इन्टरव्यू कॉल आ सकती है। माता-पिता की आज्ञा के बाद ही नया काम शुरू करें। बैंकिंग और फाइनेन्स सम्बन्धी गतिविधियों से लाभ प्राप्त होगा। महीने का तीसरा सप्ताह आपके लिये विशेष रूप से शुभ रहने वाला है।

इस महीने आप अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहें। घर पर ही योगाभ्यास और व्यायाम के लिये समय निकालना उचित होगा। आपने जिससे भी ज्यादा उम्मीदें लगायी होंगी वो उस पर खरा नहीं उतरेगा। इसीलिये किसी पर भी पूरी तरह से निर्भर हो जाना आपको परेशान कर सकता है। शुगर उत्पादों का कम से कम सेवन करें। आपको सहकर्मियों पर नजर बनाये रखने की आवश्यकता है। ईर्ष्यालु लोग आपको लेकर नकारात्मक बातें प्रचारित कर सकते हैं। 

राशि स्वामीशुक्र | Venus
राशि नामाक्षरर, त | Ra, Ta
नक्षत्र चरण नामाक्षररा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते
Raa, Ree, Roo, Re, Ro, Taa, Tee, Too, Te
आराध्य भगवानश्री दुर्गा माता
Shri Durga Mata
भाग्यशील रंगसफेद | White
भाग्यशील अंक2, 7
अनुकूल दिशापश्चिम | West
राशि धातुलोहा, चाँदी | Iron, Silver
राशि शुभ रत्नहीरा | Diamond
राशि अनुकूल रत्नहीरा, पन्ना तथा नीलम
Diamond, Emerald and Blue Sapphire
राशि अनुकूल वारशुक्रवार, शनिवार तथा बुधवार
Friday, Saturday and Wednesday
राशि स्वभावचर | Movable
राशि तत्ववायु | Air
राशि प्रकृतिसम | Even
  1. वृश्चिक
राशि शुभ दिनाँक1,2,6,7,11,12,18,20,21,27,30
राशि प्रतिकूल दिनाँक3,4,9,10,14,15,22,23,31

इस महीने आपके घर में रखरखाव आदि व्यवस्थाओं में काफी ध्यान दिया जायेगा। महिलायें शॉपिंग में अधिक धन खर्च कर सकती हैं। मांगलिक उत्सवों की योजना बनाने के लिये यह माह श्रेष्ठ है। परिवार के सदस्यों के प्रति भावनात्मक रूप से काफी जुड़े हुये रहेंगे। भूमि-सम्पत्ति खरीदने के लिये यह माह अत्यन्त भाग्यशाली हो सकता है। कमीशन से जुड़े व्यापार में काफी अच्छा धन लाभ होने वाला है। माता-पिता तीर्थ यात्रा को लेकर आपसे चर्चा कर सकते हैं। समाज के उच्च तबके वाले लोगों से आपके सम्बन्ध मधुर रहने वाले हैं। दूसरा और तीसरा सप्ताह आपके लिये विशेष रूप से भाग्यशाली रहने वाला है।

वैवाहिक जीवन में अहङ्कार की भावना को प्रवेश न करने दें। जीवनसाथी आपकी बातों का बुरा भी मान सकता है। अनावश्यक चर्चाओं से दूरी बनाये रखें। धन के मामलों में सावधानी रखनी आवश्यक है। महीने का उत्तरार्ध थोड़ा कमजोर हो सकता है। आपका मजाकिया स्वभाव कुछ लोगों को बुरा लग सकता है। खर्चों की अधिकता के कारण बहुत आवश्यक मामले भी अटक सकते हैं। प्रिय मित्र कुछ दिनों के लिये आपसे नाराज हो सकते हैं। सेहत को लेकर छोटी-मोटी समस्यायें उत्पन्न हो सकती हैं। 

राशि स्वामीमंगल | Mars
राशि नामाक्षरन, य | Na, Ya
नक्षत्र चरण नामाक्षरतो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
To, Naa, Nee, Noo, Ne, No, Yaa, Yee, Yu
आराध्य भगवानश्री हनुमान जी
Shri Hanuman Ji
भाग्यशील रंगलाल | Red
भाग्यशील अंक1, 8
अनुकूल दिशापूर्व, उत्तर | East, North
राशि धातुतांबा, स्टील, सोना | Copper, Steel, Gold
राशि शुभ रत्नमूंगा | Red Coral
राशि अनुकूल रत्नमूंगा, माणिक्य तथा पुखराज
Red Coral, Ruby and Yellow Sapphire
राशि अनुकूल वारमंगलवार, बृहस्पतिवार तथा रविवार
Tuesday, Thursday and Sunday
राशि स्वभावस्थिर | Stable
राशि तत्वजल | Water
राशि प्रकृतिकफ | Kapha
  1. धनु
राशि शुभ दिनाँक1,2,4,9,10,14,15,22,23,29,31
राशि प्रतिकूल दिनाँक6,7,11,12,16,17,19,25,26

आर्थिक लेन-देन के लिये माह अत्यन्त शुभ है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। धन के मामलों में भाग्यशाली रहने वाले हैं। खेलकूद और मनोरन्जन आदि गतिविधियों से जुड़े लोगों के लिये माह शुभ रहने वाला है। बच्चों की परवरिश पर ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। पुराने सम्पर्कों और जान-पहचान का लाभ मिलेगा। व्यापार में बढ़ोत्तरी होने की सम्भावना प्रबल है। लेकिन निवेश और नकदी को लेकर परेशानी हो सकती है। लगातार मेहनत और प्रयासों का सफल परिणाम आपको प्राप्त होगा। महीने के मध्य में रुके हुये काम बन सकते हैं।

महीने के शुरुआती सप्ताह में स्वास्थ्य नरम-गरम रहने के योग बन रहे हैं। बारिश में भीगने से बचें। सर्दी-जुकाम और वायरल बुखार हो सकता है। अपने लक्ष्यों के प्रति ध्यान केन्द्रित रखें। उच्चाधिकारी आपकी परीक्षा ले सकते हैं। कुसंगति के कारण आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। अपने सिद्धान्तों से समझौता न करें। वाहन सावधानी पूर्वक चलायें। दूसरों पर अपनी बातों को न थोपें। कार्यक्षेत्र में आलोचना का शिकार हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी गम्भीर विषय पर तीखी बहसबाजी हो सकती है। 

राशि स्वामीबृहस्पति | Jupiter
राशि नामाक्षरभ, ध, फ, ढ | Bha, Dha, Pha, Dha
नक्षत्र चरण नामाक्षरये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढ, भे
Ye, Yo, Bhaa, Bhee, Bhoo, Dhaa, Phaa, Dha, Bhe
आराध्य भगवानश्री विष्णु नारायण
Shri Vishnu Narayan
भाग्यशील रंगपीला | Yellow
भाग्यशील अंक9, 12
अनुकूल दिशापूर्व | East
राशि धातुकाँस्य | Bronze
राशि शुभ रत्नपुखराज | Yellow Sapphire
राशि अनुकूल रत्नपुखराज तथा माणिक्य
Yellow Sapphire and Ruby
राशि अनुकूल वारबृहस्पतिवार तथा रविवार
Thursday and Sunday
राशि स्वभावद्विस्वभाव | Dual nature
राशि तत्वअग्नि | Fire
राशि प्रकृतिपित्त | Bile
  1. मकर
राशि शुभ दिनाँक4,6,7,11,12,16,17,23,24,26,31
राशि प्रतिकूल दिनाँक1,2,9,10,14,15,19,27,28

माह का पूर्वार्ध आपके लिये अति उत्तम रहने वाला है। प्रेम सम्बन्धों में आपको मनोवान्छित परिणाम प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के साथ आप घूमने जा सकते हैं। साझेदारी में नया व्यापार शुरू करने के लिये माह शुभ है। बड़े भाई-बहनों से आपको मदद मिलेगी। धन-सम्पत्ति के मामलों के लिये यह माह शुभ रहने वाला है। परिवार की जिम्मेदारी आपके ऊपर आ सकती है। विद्यार्थी उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश ले सकते हैं। घर के लोगों का विशेष ध्यान आपको रखना चाहिये। माह का दूसरा सप्ताह आपके लिये विशेष रूप से शुभ रहने वाला है।

यदि आप अचानक से प्रतिक्रिया देते हैं तो आपको इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है। पिताजी के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। दवाइयों पर आपका धन खर्च होगा। परिवार के मामलों में दूसरे लोग हस्तक्षेप कर सकते हैं। महीने का उत्तरार्ध स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कमजोर हो सकता है। किसी जरूरी काम के लिये आपको लोन लेना पड़ सकता है। शीघ्रता में कोई निर्णय न लें। जुलाई 17 के बाद आप नये फ्लैट और मकान में धन निवेश कर सकते हैं। 

राशि स्वामीशनि | Saturn
राशि नामाक्षरख, ज | Kha, Ja
नक्षत्र चरण नामाक्षरभो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
Bho, Jaa, Jee, Khee, Khoo, Gaa, Gee
आराध्य भगवानशिव जी
Shiv Ji
भाग्यशील रंगआसमानी | Cyan
भाग्यशील अंक10, 11
अनुकूल दिशादक्षिण | South
राशि धातुचाँदी, लोहा | Silver, Iron
राशि शुभ रत्ननीलम | Blue Sapphire
राशि अनुकूल रत्ननीलम, पन्ना तथा हीरा
Blue Sapphire, Emerald and Diamond
राशि अनुकूल वारशनिवार, बुधवार तथा शुक्रवार
Saturday, Wednesday and Friday
राशि स्वभावचर | Movable
राशि तत्वपृथ्वी | Earth
राशि प्रकृतिवायु | Air
  1. कुम्भ
राशि शुभ दिनाँक6,7,9,10,14,15,19,26,28
राशि प्रतिकूल दिनाँक1,2,4,11,12,16,21,23,29,30

इस माह आपकी दिनचर्या काफी अनुशासित रहेगी। टेक्सटाइल और होटल कारोबारियों के लिये माह शुभ फलदायक है। समय का सदुपयोग करने के कारण आपको उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। मनचाही जॉब मिलने के अच्छे योग बन रहे हैं। आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से महीना बहुत ही अच्छा है। आपके मनोबल में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आ रही सुस्ती दूर होगी। नये व्यापारिक सम्बन्ध और कारोबारी अनुबन्ध जन्म ले सकते हैं। नवयुवकों को नयी नौकरी मिल सकती है। दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ने की पूरी सम्भावना है। छोटे बच्चे पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। घर में उत्सव जैसा माहौल बन सकता है।

गैरकानूनी कार्यों में रुचि न लें। अचानक से जोड़ों में दर्द और तकलीफ हो सकती है। कुछ लोगों को धन उधार देना पड़ सकता है। गैस और कब्जियत की परेशानी हो सकती है। इसीलिये भारी भोजन करने से आपको बचना चाहिये। व्यायाम और धार्मिक कार्यों के लिये समय अवश्य निकालें। बड़े-बुजुर्गों की अवहेलना न करें। घर-परिवार को अधिक समय न दे पाने के कारण मन उदास हो सकता है। माह का प्रथम और तृतीय सप्ताह कुछ कमजोर हो सकता है। 

राशि स्वामीशनि | Saturn
राशि नामाक्षरग, श, ष | Ga, Sa, Sha, Sh
नक्षत्र चरण नामाक्षरगु, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
Gu, Ge, Go, Saa, See, Soo, Se, Daa
आराध्य भगवानशिव जी (रूद्र स्वरूप)
Shiv Ji (Rudra Swaroop)
भाग्यशील रंगआसमानी | Cyan
भाग्यशील अंक10, 11
अनुकूल दिशापश्चिम | West
राशि धातुचाँदी, सोना | Silver, Gold
राशि शुभ रत्ननीलम | Blue Sapphire
राशि अनुकूल रत्ननीलम, हीरा तथा पन्ना
Blue Sapphire, Diamond and Emerald
राशि अनुकूल वारबुधवार, शुक्रवार तथा शनिवार
Wednesday, Friday and Saturday
राशि स्वभावस्थिर | Stable
राशि तत्ववायु | Air
राशि प्रकृतिसम | Even
  1. मीन
राशि शुभ दिनाँक1,2,9,10,12,16,17,20,21,27,30
राशि प्रतिकूल दिनाँक3,4,7,14,15,18,23,25,31

नया व्यापार आरम्भ करने के लिये सरलता से आपको लोन मिल सकता है। मन को शान्त रखने का प्रयास करें। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। आपके विनम्र और मधुर स्वभाव के कारण लोकप्रियता बढ़ेगी। भाग्य के भरोसे कोई काम न छोड़ें। वैवाहिक जीवन में प्रेम भावना बढ़ेगी। पैतृक सम्पत्ति प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित होगा। इन्जीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ प्राप्त होगा। महीने का उत्तरार्ध विशेष रूप से शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन हो सकता है। कारोबार के सिलसिले में आपकी यात्रा हो सकती है। लवमेट के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे।

बिना सोचे-विचारे आपको कोई बड़ा निर्णय नहीं लेना चाहिये। पड़ोसी के साथ वाद-विवाद होने की आशंका है। आपको अपने स्वभाव में परिवर्तन करना चाहिये। मन में अनहोनी होने का भय रहेगा। पैरों में थकान और दर्द की शिकायत हो सकती है। वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियों को दूर कर लेंगे। एक-दूसरे पर विश्वास बनाकर रखें। आपकी राशि पर गोचरस्थ शनि वक्री होने से तनाव वाली परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। समाज सेवी संस्थाओं में आप आर्थिक दान कर सकते हैं। 

राशि स्वामीबृहस्पति | Jupiter
राशि नामाक्षरद, च, झ, थ | Da, Cha, Jha, Tha
नक्षत्र चरण नामाक्षरदी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची
Dee, Doo, Tha, Jha, Yna, De, Do, Cha, Chee
आराध्य भगवानश्री विष्णु नारायण
Shri Vishnu Narayan
भाग्यशील रंगपीला | Yellow
भाग्यशील अंक9, 12
अनुकूल दिशाउत्तर | North
राशि धातुकांस्य | Bronze
राशि शुभ रत्नपुखराज | Yellow Sapphire
राशि अनुकूल रत्नपुखराज, मोती तथा मूंगा
Yellow Sapphire, Pearl and Red Coral
राशि अनुकूल वारबृहस्पतिवार, सोमवार तथा मंगलवार
Thursday, Monday and Tuesday
राशि स्वभावद्विस्वभाव | Dual nature
राशि तत्वजल | Water
राशि प्रकृतिकफ | Kapha

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss