Wednesday, September 03, 2025
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

मासिक राशिफल

मासिक राशिफल अगस्त, 2025

July 31, 2025 06:22 AM
  1. मेष
राशि शुभ दिनाँक1,8,10,14,15,19,20,26,28
राशि प्रतिकूल दिनाँक3,4,12,13,17,22,30,31

इस महीने अध्यात्म और स्वाध्याय में आप रुचि ले सकते हैं। नये प्रेम सम्बन्ध विकसित होने की सम्भावना है। आपकी विचारशैली में सकारात्मक परिवर्तन आयेगा। साझेदारी के व्यवसाय में गलतफहमियाँ दूर होंगी। आपको उधार में धन मिल सकता है जिसका उपयोग आप कारोबार वृद्धि के लिये कर सकते हैं। 17 अगस्त के उपरान्त सूर्य के राशि परिवर्तन के पश्चात् आपके कई रुके हुये काम बनेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे लोगों को सफलता मिल सकती है। आप अपनी कार्यशैली में महत्वपूर्ण परिवर्तन कर सकते हैं।

राशि स्वामी मंगल के शनि से प्रभावित होने के कारण रक्तचाप का स्तर बिगड़ सकता है। नियमित रूप से ब्लडप्रेशर चेक कराते रहें। आलस्य के कारण कुछ काम रुक सकते हैं। कर्मचारियों पर विश्वास बनाये रखें। व्यर्थ के झन्झटों में आपको नहीं पड़ना चाहिये। झूठ बोलने के कारण अवसरों को खो सकते हैं। पिता की सेहत को लेकर कुछ परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। तीसरे सप्ताह के दौरान आँख और सिरदर्द की समस्या हो सकती है। 

राशि स्वामीमंगल | Mars
राशि नामाक्षरअ, ल, इ | A, L, E
नक्षत्र चरण नामाक्षरचु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
Chu, Che, Cho, Laa, Li, Loo, Le, Lo, A
आराध्य भगवानश्री हनुमान जी
Shri Hanuman Ji
भाग्यशील रंगलाल | Red
भाग्यशील अंक1, 8
अनुकूल दिशापूर्व | East
राशि धातुतांबा, सोना | Copper, Gold
राशि शुभ रत्नमूंगा | Red Coral
राशि अनुकूल रत्नमूंगा, पुखराज तथा माणिक्य
Red Coral, Yellow Sapphire and Ruby
राशि अनुकूल वारमंगलवार, बृहस्पतिवार तथा रविवार
Tuesday, Thursday and Sunday
राशि स्वभावचर | Movable
राशि तत्वअग्नि | Fire
राशि प्रकृतिपित्त | Bile
  1. वृषभ
राशि शुभ दिनाँक1,3,4,10,12,13,17,21,22,30,31
राशि प्रतिकूल दिनाँक5,6,14,15,19,23,26

यह माह आपके लिये बहुत से बदलाव लेकर आयेगा। आय के नये स्रोत विकसित हो सकते हैं। दुश्मनों के साथ समझौते हो सकते हैं। आप जिससे अपेक्षा करेंगे वो आपकी सहायता अवश्य करेगा। पुराने प्रेमियों के साथ नजदीकियाँ बढ़ सकती हैं। शेयर बाजार से लाभ मिल सकता है। सन्तान की शिक्षा में आप धन खर्च करेंगे। दान-पुण्य में आपकी रुचि बढ़ेगी। रोचक स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। पिता के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। महीने का उत्तरार्ध आपके लिये विशेष रूप से शुभ रहने वाला है।

महीने की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। वैवाहिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। माह की शुरुआत में मौसम में बदलाव के कारण चर्म रोग और बुखार आदि की समस्या हो सकती है। आपको निरन्तर मेहनत करते रहना चाहिये। नया ऋण लेने से बचना चाहिये। परिवार के किसी सदस्य के साथ धोखा हो सकता है। दस्तावेजों की ठीक तरह से जाँच-परख कर लें।

राशि स्वामीशुक्र | Venus
राशि नामाक्षरब, व, उ | Ba, Va, U
नक्षत्र चरण नामाक्षरई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
Ee, U, E, O, Vaa, Vee, Vu, Ve, Vo
आराध्य भगवानश्री दुर्गा माता
Shri Durga Mata
भाग्यशील रंगसफेद | White
भाग्यशील अंक2, 7
अनुकूल दिशादक्षिण, पश्चिम | South, West
राशि धातुलोहा, सीसा | Iron, Lead
राशि शुभ रत्नहीरा | Diamond
राशि अनुकूल रत्नहीरा, पन्ना, नीलम
Diamond, Emerald and Blue Sapphire
राशि अनुकूल वारशुक्रवार, बुधवार तथा शनिवार
Friday, Wednesday and Saturday
राशि स्वभावस्थिर | Stable
राशि तत्वपृथ्वी | Earth
राशि प्रकृतिवायु | Air
  1. मिथुन
राशि शुभ दिनाँक3,4,6,12,13,15,19,20,24,30
राशि प्रतिकूल दिनाँक1,7,8,16,17,21,22,26

इस माह आपके सामाजिक सम्पर्क मजबूत होंगे। आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। वैवाहिक जीवन के लिये समय उत्तम रहेगा। लक्ष्यों को सुनियोजित ढँग से अर्जित कर पायेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिये कार्यक्षेत्र में सहूलियत बढ़ेंगी। यदि आप किसी को पसन्द करते हैं तो उससे अपने प्रेम की अभिव्यक्ति कर सकते हैं। विनिर्माण कार्यों में विशेष प्रगति होगी। मंगल की कृपा के कारण आप नया घर बनावाने या खरीदने का विचार बना सकते हैं। आपकी सभी योजनायें समय पर पूर्ण हो जायेंगी। महीने का उत्तरार्ध आपके लिये विशेष रूप से लाभकारी रहने वाला है।

महीने के प्रथम सप्ताह में कुछ आर्थिक परेशानी हो सकती है। छोटी-छोटी यात्राओं में काफी धन खर्च करेंगे। यदि आप कारोबार करते हैं तो अधीनस्थ कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। सारे ऑर्डर आपको पक्के बिल में करना चाहिये। कोई दूरगामी लक्ष्य आपके मन से उतर सकता है। यदि नया काम शुरू करना चाह रहे हैं तो उसके विषय में अध्ययन सावधानी से कर लें। जोड़ों और घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है। माह के चौथे सप्ताह के दौरान पैतृक सम्पत्ति से जुड़े मामले उलझ सकते हैं।

राशि स्वामीबुध | Mercury
राशि नामाक्षरक, छ, घ | Ka, Chha, Gha
नक्षत्र चरण नामाक्षरका, की, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा
Kaa, Kee, Ku, Gha, Ing, Chha, Ke, Ko, Haa
आराध्य भगवानश्री गणेश जी
Shri Ganesha Ji
भाग्यशील रंगपीला | Yellow
भाग्यशील अंक3, 6
अनुकूल दिशापश्चिम | West
राशि धातुचाँदी, सीसा, सोना | Silver, Lead, Gold
राशि शुभ रत्नपन्ना | Emerald
राशि अनुकूल रत्नपन्ना, हीरा, नीलम
Emerald, Diamond and Blue Sapphire
राशि अनुकूल वारमंगलवार, बृहस्पतिवार तथा रविवार
Tuesday, Thursday and Sunday
राशि स्वभावद्विस्वभाव | Dual nature
राशि तत्ववायु | Air
राशि प्रकृतिसम | Even
  1. कर्क
राशि शुभ दिनाँक5,6,8,14,15,17,21,22,25,26
राशि प्रतिकूल दिनाँक1,2,4,9,10,18,19,23,27

आपको कड़ी मेहनत का लाभ मिलेगा। आपकी कार्यकुशलता की लोग प्रशंसा करेंगे। कृषि कार्यों से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा। यह महीना खुशियों से भरपूर रहेगा। पिता के साथ वैचारिक तनाव दूर होगा। आप अपने आवास को बदलने के विषय में सोच-विचार कर सकते हैं। उच्च प्रतिष्ठित लोगों से आपको सम्मान प्राप्त होगा। उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेना चाह रहे हैं तो इस महीने सफलता मिल सकती है। घरेलू खर्चों को घटाने में सफलता मिलेगी। आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा।

परिवार के किसी सदस्य के विवाह की चिन्ता रहेगी। पर्यटन से जुड़े व्यवसाय में थोड़ी परेशानी हो सकती है। आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा। आप जिनकी सहायता करेंगे वो लोग आपके ऊपर आरोप लगा सकते हैं। सेहत को लेकर थोड़ी चिन्ता हो सकती है। व्यापार में विरोधियों को लेकर थोड़े सावधान रहेंगे। कामुकता पर नियन्त्रण रखें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़ी टेंशन ले सकते हैं। विलम्ब के साथ कार्य पूर्ण होंगे। 

राशि स्वामीचन्द्रमा | Moon
राशि नामाक्षरड, ह | Da, Ha
नक्षत्र चरण नामाक्षरही, हु, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
Hee, Hu, He, Ho, Daa, Dee, Doo, De, Do
आराध्य भगवानशिव जी
Shiv Ji
भाग्यशील रंगदूधिया | Milky
भाग्यशील अंक4
अनुकूल दिशापूर्व, दक्षिण | East, South
राशि धातुचाँदी, तांबा | Silver, Copper
राशि शुभ रत्नमोती | Pearl
राशि अनुकूल रत्नमोती, पुखराज तथा मूंगा
Pearl, Yellow Sapphire and Red Coral
राशि अनुकूल वारसोमवार, मंगलवार तथा बृहस्पतिवार
Monday, Tuesday and Thursday
राशि स्वभावचर | Movable
राशि तत्वजल | Water
राशि प्रकृतिकफ | Kapha
  1. सिंह
राशि शुभ दिनाँक1,2,8,10,16,18,19,27,28
राशि प्रतिकूल दिनाँक3,4,6,12,13,21,22,26,30

इस महीने आपको अपनी पुरानी गलतियों से सीखना चाहिये और इसका लाभ आपको अवश्य मिलेगा। अपनी प्रतिभा का रचनात्मक प्रयोग कर पायेंगे। कला-साहित्य और संगीत आदि ललित कलाओं से जुड़े लोगों को करियर के बेहतरीन विकल्प मिलने की सम्भावना है। पारिवारिक दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे। लोग आपके व्यवहार से काफी प्रसन्न रहेंगे। महीने के द्वितीय और चतुर्थ सप्ताह विशेष रूप से शुभ फलदायी रहने वाले हैं।

महीने के प्रथम पखवाड़े के दौरान जीवनसाथी के साथ झगड़ा हो सकता है। आपको इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिये की आपके कमजोर पहलू पर लोगों की नजर न जाये। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को मेहनत थोड़ी अधिक करनी पड़ेगी। जब भी आपका मन अशान्त हो तो विश्वसनीय मित्रों की सलाह ले सकते हैं। विपरीत लिंग के लोग आपसे ज्यादा ही आकर्षित हो सकते हैं। किन्तु इस समय अपने काम पर ही अधिक फोकस करें तो बेहतर रहेगा। किसी की गारण्टी या जमानत लेने से आपको बचना चाहिये। अन्यथा आपको परेशानियाँ झेलनी पड़ेंगी।

राशि स्वामीसूर्य | Sun
राशि नामाक्षरम, ट | Ma, Ta
नक्षत्र चरण नामाक्षरमा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
Maa, Mee, Moo, Me, Mo, Taa, Tee, Too, Te
आराध्य भगवानश्री विष्णु नारायण
Shri Vishnu Narayan
भाग्यशील रंगसुनहरा | Golden
भाग्यशील अंक5
अनुकूल दिशापूर्व | East
राशि धातुतांबा, सोना | Copper, Gold
राशि शुभ रत्नमाणिक्य | Ruby
राशि अनुकूल रत्नमाणिक्य, मूंगा, पुखराज
Ruby, Red Coral and Yellow Sapphire
राशि अनुकूल वाररविवार, मंगलवार तथा बृहस्पतिवार
Sunday, Tuesday and Thursday
राशि स्वभावस्थिर | Stable
राशि तत्वअग्नि | Fire
राशि प्रकृतिपित्त | Bile
  1. कन्या
राशि शुभ दिनाँक3,4,10,12,13,18,19,22,26,30
राशि प्रतिकूल दिनाँक1,5,8,14,15,23,24,28

कार्यक्षेत्र में आपको पूर्ण नियन्त्रण रखना चाहिये। दोस्ती प्रेम सम्बन्धों में बदल सकती है। फोन के माध्यम से आपको शुभ समाचार मिलेंगे। सन्तान की उपलब्धियों से आप हर्षित रहेंगे। आपको नौकरी में विभागीय स्थानान्तरण भी मिल सकता है। इस महीने आप अत्यन्त प्रसन्न रहेंगे। गूढ़ विद्याओं के प्रति आपकी स्वाभाविक रुचि बढ़ेगी। महीने की शुरुआत उपलब्धियों से भरपूर रहेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में शुभ परिणाम मिलने की सम्भावना बन रही है।

छोटे भाइयों के साथ मतभेद उभरने की सम्भावना बन रही है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल न करें। चौथे सप्ताह के दौरान कोई दुःखद समाचार मिलने से मन व्यथित हो सकता है। जीवनसाथी के साथ वैचारिक तनाव न होने दें। चिन्ता की वजह से नींद न आने की परेशानी हो सकती है। बीती नकारात्मक बातें वर्तमान पर हावी हो सकती हैं। नजला और एलर्जी को लेकर थोड़ी समस्या होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिये धन की व्यवस्था करना चाह रहे हैं तो उसमें बड़ी सफलता मिल सकती है।

राशि स्वामीबुध | Mercury
राशि नामाक्षरप, ठ, ण | Pa, Tha, Na
नक्षत्र चरण नामाक्षरटो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
To, Paa, Pee, Poo, Sha, Na, Tha, Pe, Po
आराध्य भगवानश्री गणेश जी
Shri Ganesha Ji
भाग्यशील रंगहरा | Green
भाग्यशील अंक3, 8
अनुकूल दिशादक्षिण | South
राशि धातुचाँदी, सोना | Silver, Gold
राशि शुभ रत्नपन्ना | Emerald
राशि अनुकूल रत्नपन्ना, हीरा तथा नीलम
Emerald, Diamond and Blue Sapphire
राशि अनुकूल वारबुधवार, शुक्रवार तथा शनिवार
Wednesday, Friday and Saturday
राशि स्वभावद्विस्वभाव | Dual nature
राशि तत्वपृथ्वी | Earth
राशि प्रकृतिवायु | Air
  1. तुला
राशि शुभ दिनाँक1,5,6,12,13,15,21,22,24,28
राशि प्रतिकूल दिनाँक2,7,16,25,26,31

महीने की शुरुआत आपके लिये काफी अच्छी रहने वाली है। व्यापारिक यात्रा से लाभ मिलेगा। बच्चे पढ़ाई में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। परीक्षा परिणामों में अपेक्षा के अनुसार परिणाम प्राप्त होंगे। शेयर मार्केट से काफी अच्छा लाभ उठा सकते हैं। नयी सम्पत्ति खरीदने का मार्ग प्रशस्त होगा। युवा प्रेमी डेट के लिये काफी समय निकालेंगे। इस महीने आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। लेकिन आपको इसका सुखद परिणाम भी अवश्य प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ कहीं पिकनिक के लिये जा सकते हैं। दाम्पत्य सम्बन्ध काफी अच्छे रहने वाले हैं।

महीने के मध्य में आपको बाहर का भोजन करने में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिये। महिलाओं को मासिक धर्म से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़ा सजग रहें। प्रेमी जन पर शंका न करें। कुछ विशेष कार्यों में रुकावट आने की सम्भावना है। घरेलू वातावरण में कभी-कभी कलह की स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं। अपनी वाणी व्यवहार पर नियन्त्रण रखें वरना लोग आपको ही सब समस्याओं का दोष दे देंगे। महीने के दूसरे और तीसरे सप्ताह में थोड़ा परेशान हो सकते हैं।

राशि स्वामीशुक्र | Venus
राशि नामाक्षरर, त | Ra, Ta
नक्षत्र चरण नामाक्षररा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते
Raa, Ree, Roo, Re, Ro, Taa, Tee, Too, Te
आराध्य भगवानश्री दुर्गा माता
Shri Durga Mata
भाग्यशील रंगसफेद | White
भाग्यशील अंक2, 7
अनुकूल दिशापश्चिम | West
राशि धातुलोहा, चाँदी | Iron, Silver
राशि शुभ रत्नहीरा | Diamond
राशि अनुकूल रत्नहीरा, पन्ना तथा नीलम
Diamond, Emerald and Blue Sapphire
राशि अनुकूल वारशुक्रवार, शनिवार तथा बुधवार
Friday, Saturday and Wednesday
राशि स्वभावचर | Movable
राशि तत्ववायु | Air
राशि प्रकृतिसम | Even
  1. वृश्चिक
राशि शुभ दिनाँक2,3,8,13,15,16,22,24,25,30
राशि प्रतिकूल दिनाँक1,5,9,17,18,27,28,31

महीने की शुरुआत में आप अपने काम को लेकर अत्यन्त सक्रिय रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च पद आपको ऑफर किया जा सकता है। नौकरी में आप काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। व्यवसाय में आप बहुत उन्नति करेंगे। पूर्वजों की सम्पत्ति प्राप्त हो सकती है। बड़े भाई-बहनों से सम्बन्ध मधुर रहेंगे। पुरुष जातकों को किसी महिला सहकर्मी की वजह से कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। नया मकान खरीदने का विचार बना सकते हैं। अनुभवी व्यक्ति की सलाह से लाभ प्राप्त होगा। पिछले महीने किये गये आर्थिक निवेश से इस महीने आपको धन लाभ मिलेगा। आप सभी लोगों को खुश रखने का प्रयास करेंगे। शत्रुओं के ऊपर आप भारी पड़ेंगे।

अधिकारियों के साथ अनबन हो सकती है। अचानक स्थान परिवर्तन जैसी स्थितियाँ भी निर्मित हो सकती हैं। पूजा-पाठ में आप काफी मन लगायेंगे। किसी की भावनाओं का अपमान न करें। दिखावे के चक्कर में आप क्षमता से अधिक धन खर्च कर सकते हैं। अचल सम्पत्ति को लेकर चलने वाले विवादों पर समझौता करना हितकर होगा। हित शत्रुओं से सावधान रहें। लोग आपको विश्वास में लेकर आपके साथ छल कर सकते हैं। महीने का प्रथम और चतुर्थ सप्ताह थोड़ा कमजोर रहेगा।

राशि स्वामीमंगल | Mars
राशि नामाक्षरन, य | Na, Ya
नक्षत्र चरण नामाक्षरतो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
To, Naa, Nee, Noo, Ne, No, Yaa, Yee, Yu
आराध्य भगवानश्री हनुमान जी
Shri Hanuman Ji
भाग्यशील रंगलाल | Red
भाग्यशील अंक1, 8
अनुकूल दिशापूर्व, उत्तर | East, North
राशि धातुतांबा, स्टील, सोना | Copper, Steel, Gold
राशि शुभ रत्नमूंगा | Red Coral
राशि अनुकूल रत्नमूंगा, माणिक्य तथा पुखराज
Red Coral, Ruby and Yellow Sapphire
राशि अनुकूल वारमंगलवार, बृहस्पतिवार तथा रविवार
Tuesday, Thursday and Sunday
राशि स्वभावस्थिर | Stable
राशि तत्वजल | Water
राशि प्रकृतिकफ | Kapha
  1. धनु
राशि शुभ दिनाँक1,2,6,9,10,16,17,19,25,26,28
राशि प्रतिकूल दिनाँक3,4,8,12,13,21,22,30,31

इस महीने आपको यात्राओं से लाभ प्राप्त होगा। पिछले काफी समय से खर्चों को लेकर समस्या दूर होगी। दाम्पत्य सम्बन्धों में आपसी समझ काफी अच्छी रहेगी। माता-पिता का भरपूर सहयोग आपको प्राप्त होगा। घरवालों के लिये नये महँगे सामान भी खरीद सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों को वैवाहिक स्वरूप देने का विचार बनायेंगे। पारिवारिक वातावरण बहुत ही प्रसन्नतापूर्ण रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं का आनन्द उठायेंगे। महीने का उत्तरार्ध आपको सभी कार्यों में अच्छे परिणाम दिलायेगा।

बिगड़े रिश्तों को सुधारने के लिये आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार के लोगों की जरूरतों का ध्यान रखें। भाग्य के भरोसे रहते हुये आवश्यक कार्यों को टालना उचित नहीं है। कोई आवश्यक कार्य अनुमान से अधिक समय ले सकता है। बच्चों की गतिविधियों से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर अधिक लापरवाही न करें। बच्चे इन्टरनेट में अपना समय बर्बाद कर सकते हैं। गैस और एसिडिटी की समस्या होने की सम्भावना है।

राशि स्वामीबृहस्पति | Jupiter
राशि नामाक्षरभ, ध, फ, ढ | Bha, Dha, Pha, Dha
नक्षत्र चरण नामाक्षरये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढ, भे
Ye, Yo, Bhaa, Bhee, Bhoo, Dhaa, Phaa, Dha, Bhe
आराध्य भगवानश्री विष्णु नारायण
Shri Vishnu Narayan
भाग्यशील रंगपीला | Yellow
भाग्यशील अंक9, 12
अनुकूल दिशापूर्व | East
राशि धातुकाँस्य | Bronze
राशि शुभ रत्नपुखराज | Yellow Sapphire
राशि अनुकूल रत्नपुखराज तथा माणिक्य
Yellow Sapphire and Ruby
राशि अनुकूल वारबृहस्पतिवार तथा रविवार
Thursday and Sunday
राशि स्वभावद्विस्वभाव | Dual nature
राशि तत्वअग्नि | Fire
राशि प्रकृतिपित्त | Bile
  1. मकर
राशि शुभ दिनाँक1,2,4,8,12,13,19,21,22,28,31
राशि प्रतिकूल दिनाँक5,6,10,11,14,23,24,26

इस महीने परिस्थितियाँ आपके पक्ष में रहेंगी। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रसिद्धि और सम्मान बढ़ेगा। सरकारी कार्यों की बाधा दूर होगी। बच्चे पढ़ाई में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों का समाधान मिलेगा। महीने के द्वितीय पखवाड़े में आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। विदेशी स्रोतों से धन प्राप्त हो सकता है। कार्यस्थल में आपको सहयोगियों का जबरदस्त सहयोग मिलेगा। नयी तकनीक का प्रयोग सीख सकते हैं। घर में मांगलिक कार्यक्रम की योजना बनेगी। मित्रों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे।

दूससे सप्ताह के दौरान नौकरी में बदलाव का विचार बना सकते हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्य की समस्या होगी। प्रेमी जन से झूठ न बोलें। व्यापार में आपको नकदी की परेशानी हो सकती है। गरिष्ठ और बाहरी खानपान से आपको बचना चाहिये। खर्च करते समय बजट का ध्यान अवश्य रखें। सन्तान के व्यवहार पर नजर बनाये रखें। महिलाओं को सार्वजनिक क्षेत्र में दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ सकता है। 

राशि स्वामीशनि | Saturn
राशि नामाक्षरख, ज | Kha, Ja
नक्षत्र चरण नामाक्षरभो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
Bho, Jaa, Jee, Khee, Khoo, Gaa, Gee
आराध्य भगवानशिव जी
Shiv Ji
भाग्यशील रंगआसमानी | Cyan
भाग्यशील अंक10, 11
अनुकूल दिशादक्षिण | South
राशि धातुचाँदी, लोहा | Silver, Iron
राशि शुभ रत्ननीलम | Blue Sapphire
राशि अनुकूल रत्ननीलम, पन्ना तथा हीरा
Blue Sapphire, Emerald and Diamond
राशि अनुकूल वारशनिवार, बुधवार तथा शुक्रवार
Saturday, Wednesday and Friday
राशि स्वभावचर | Movable
राशि तत्वपृथ्वी | Earth
राशि प्रकृतिवायु | Air
  1. कुम्भ
राशि शुभ दिनाँक3,4,6,9,10,14,15,21,24,30,31
राशि प्रतिकूल दिनाँक7,8,12,13,16,17,25,26

महीने का प्रथम सप्ताह आपके लिये अत्यन्त लाभकारी रहने वाला है। आप काफी सेहतमन्द महसूस करेंगे। आपकी आय में बढ़ोत्तरी होगी। पिता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। रिश्तों में गरिमा का ध्यान रखें। रियल एस्टेट से सम्बन्धित व्यापार में अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। विपरीत परिस्थितियों में अपना मनोबल बनाये रखें। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। माता-पिता की सलाह से आपको लाभ मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का ध्यान रखेगा।

महीने के पूर्वार्ध में जरूरतमन्द लोगों की आप मदद करेंगे। कुछ लोग आपकी उदारता का दुरुपयोग कर सकते हैं। मन में अनजाना भय रहेगा। आपसी रिश्तों में संयम बनाये रखें। कुछ संकट आपका मनोबल तोड़ सकते हैं। आपको हठ करने से बचना चाहिये। कार्यक्षेत्र में सहयोगी शत्रुता का व्यवहार रख सकते हैं। धन के लेन-देन में सावधानी रखनी बेहद जरूरी है। अनावश्यक सोच-विचार से आपको बचना चाहिये। शुगर के रोगियों को सेहत को लेकर सावधानी रखनी चाहिये।

राशि स्वामीशनि | Saturn
राशि नामाक्षरग, श, ष | Ga, Sa, Sha, Sh
नक्षत्र चरण नामाक्षरगु, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
Gu, Ge, Go, Saa, See, Soo, Se, Daa
आराध्य भगवानशिव जी (रूद्र स्वरूप)
Shiv Ji (Rudra Swaroop)
भाग्यशील रंगआसमानी | Cyan
भाग्यशील अंक10, 11
अनुकूल दिशापश्चिम | West
राशि धातुचाँदी, सोना | Silver, Gold
राशि शुभ रत्ननीलम | Blue Sapphire
राशि अनुकूल रत्ननीलम, हीरा तथा पन्ना
Blue Sapphire, Diamond and Emerald
राशि अनुकूल वारबुधवार, शुक्रवार तथा शनिवार
Wednesday, Friday and Saturday
राशि स्वभावस्थिर | Stable
राशि तत्ववायु | Air
राशि प्रकृतिसम | Even
  1. मीन
राशि शुभ दिनाँक5,6,8,12,13,16,17,25,26
राशि प्रतिकूल दिनाँक1,2,9,10,14,19,21,27,28

यह महीना छात्रों के लिये बहुत अच्छा है। जीवनसाथी आपको उपहार दे सकते हैं। विदेश यात्रा में आ रही बाधा दूर होगी। आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। मेडिकल और माइनिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये महीना बहुत शुभ है। पति-पत्नी के आपसी सम्बन्ध मधुर रहेंगे। अपनी दिनचर्या में बदलाव ला सकते हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिलने के योग बन रहे हैं। माता-पिता की सलाह का लाभ उठायेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। भाई-बहनों से लाभ मिलेगा। दूसरा और पाँचवाँ सप्ताह विशेष रूप से शुभ रहेगा।

विवाहेतर सम्बन्धों से आपको बचना चाहिये। कोई नजदीकी व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है। प्रेम सम्बन्धों के कारण परेशानी हो सकती है। मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। लोग आपसे मित्रता करना पसन्द करेंगे। लेकिन आपको अपने हितों का ध्यान रखना चाहिये। किसी पर आँख-मूँदकर विश्वास न करें। सम्बन्धों में खिंचाव होने की सम्भावना है। फिजूल खर्ची के कारण आपका बजट गड़बड़ा सकता है। दवाइयों का सेवन सावधानी से करें। यदि पेट में जलन की समस्या हो तो पारम्परिक दवाइयों का सेवन लाभकारी होगा। पहला, तीसरा और अन्तिम सप्ताह कुछ कमजोर रहने की आशंका है।

राशि स्वामीबृहस्पति | Jupiter
राशि नामाक्षरद, च, झ, थ | Da, Cha, Jha, Tha
नक्षत्र चरण नामाक्षरदी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची
Dee, Doo, Tha, Jha, Yna, De, Do, Cha, Chee
आराध्य भगवानश्री विष्णु नारायण
Shri Vishnu Narayan
भाग्यशील रंगपीला | Yellow
भाग्यशील अंक9, 12
अनुकूल दिशाउत्तर | North
राशि धातुकांस्य | Bronze
राशि शुभ रत्नपुखराज | Yellow Sapphire
राशि अनुकूल रत्नपुखराज, मोती तथा मूंगा
Yellow Sapphire, Pearl and Red Coral
राशि अनुकूल वारबृहस्पतिवार, सोमवार तथा मंगलवार
Thursday, Monday and Tuesday
राशि स्वभावद्विस्वभाव | Dual nature
राशि तत्वजल | Water
राशि प्रकृतिकफ | Kapha

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss