Saturday, June 14, 2025
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

दैनिक राशिफल

Horoscope Today: दैनिक राशिफल 05 जून, 2025

June 04, 2025 06:39 AM

♈ मेष राशि (Aries)
आज मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। हालांकि, पैरों में खिंचाव या थकावट महसूस हो सकती है, इसलिए स्वास्थ्य को नज़रअंदाज़ न करें। दिनचर्या में अनुशासन की कमी से अव्यवस्था आ सकती है। बच्चों के साथ समय बिताकर खुशी मिलेगी।

♉ वृषभ राशि (Taurus)
नए कार्यों की रूपरेखा बन सकती है, लेकिन व्यस्तता के चलते पारिवारिक समय सीमित रहेगा। बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान दें। रुचि के अनुसार कार्य करना लाभदायक रहेगा। व्यापारिक यात्राओं की सम्भावना है। बदलते मौसम के कारण सर्दी-जुकाम या वायरल की आशंका बनी रह सकती है।

♊ मिथुन राशि (Gemini)
आज आपकी कार्यकुशलता की सराहना होगी। राजनीतिक या सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को आलोचना झेलनी पड़ सकती है। किसी अनजान व्यक्ति पर अत्यधिक भरोसा न करें। कार्यों में थोड़ी देरी हो सकती है, परंतु वे सही दिशा में अग्रसर होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। दांतों में दर्द संभव है।

♋ कर्क राशि (Cancer)
मैन्युफैक्चरिंग व निर्माण से जुड़े कारोबार में उन्नति होगी। घरेलू माहौल शांत और सुखद रहेगा। मित्रों के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। चतुराई से पुराने अटके हुए कार्यों को सुलझा लेंगे। साझेदारी के कामों से लाभ होगा। निवेश सोच-समझकर करें।

♌ सिंह राशि (Leo)
कारोबार में कुछ संघर्षपूर्ण स्थिति बन सकती है। सिर्फ बातों पर भरोसा करके कोई निर्णय न लें। प्रेम व मित्रता के प्रति दृष्टिकोण में बदलाव आएगा। निजी रहस्यों की ओर आकर्षण बढ़ेगा। बच्चों से संबंधित कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न होगा।

♍ कन्या राशि (Virgo)
कार्यालय में किसी से बहस या वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। योग, ध्यान और आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। कानूनी मामलों में विजय मिलेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। प्रेम संबंधों को लेकर परिवार की स्वीकृति मिलने के संकेत हैं।

♎ तुला राशि (Libra)
निजी कार्यों में विघ्न आ सकते हैं। आलस्य से कुछ महत्वपूर्ण अवसर हाथ से निकल सकते हैं। परिवार में अतिथियों के आगमन से व्यस्तता बढ़ेगी। इससे बजट पर असर पड़ेगा। ऑनलाइन खरीदारी करते समय सतर्कता आवश्यक है, धोखाधड़ी से बचें।

♏ वृश्चिक राशि (Scorpio)
व्यवसाय में अच्छा मुनाफा मिलेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। कार्यस्थल पर सहकर्मियों पर आपकी छवि प्रभावशाली रहेगी। संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा। संपत्ति विवादों का समाधान संभव है। निवेश करने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह लें।

♐ धनु राशि (Sagittarius)
विद्यार्थियों को गुरुजनों का मार्गदर्शन मिलेगा। बच्चों के विचारों को नजरअंदाज करने के बजाय शांति से समझाएं। प्रेमी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। आयात-निर्यात के कारोबार में अच्छे लाभ की संभावना है।

♑ मकर राशि (Capricorn)
नया व्यवसाय शुरू करने की योजना सफल हो सकती है, बशर्ते पूर्ण योजना बनाएं। सहकर्मियों के व्यवहार से मन खिन्न हो सकता है। आर्थिक मामलों को लेकर चिंता रह सकती है। आपकी सलाह को लोग महत्व देंगे। पारिवारिक कारणों से तनाव उत्पन्न हो सकता है।

♒ कुंभ राशि (Aquarius)
अनावश्यक यात्राओं से बचें, ऊर्जा की हानि हो सकती है। पुरानी स्वास्थ्य समस्याएं फिर परेशान कर सकती हैं। घरेलू काम में मन नहीं लगेगा। अपनी कमजोरियों पर नियंत्रण रखें। ससुराल पक्ष से रिश्ते मधुर बनाएं। पुराने मित्रों से मिलकर अच्छा लगेगा।

♓ मीन राशि (Pisces)
जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव आएगा। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। करियर संबंधी निर्णय सोच-समझकर लें। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। पुराने लंबित कार्य पूरे होंगे। किसी नयी वस्तु की खरीदारी संभव है, जो मन को सुकून देगी।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss