♈ मेष राशि (Aries)
आज का दिन आपके लिए नए व्यवसाय की योजनाओं को आकार देने का है। प्रेम संबंधों में गर्मजोशी बढ़ेगी और सामाजिक जीवन सक्रिय रहेगा। कामकाजी व्यस्तता बनी रहेगी, लेकिन अधिकारियों से रिश्तों में मजबूती आएगी। उच्च शिक्षा की राह में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।
♉ वृषभ राशि (Taurus)
सेहत को लेकर सतर्कता बरतेंगे और खानपान संयमित रहेगा। कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा और आप अपने काम से सभी को प्रभावित करेंगे। हालांकि सोशल मीडिया पर अनावश्यक समय नष्ट करने से बचें। पुराना उधार या बकाया पैसा वापस मिल सकता है।
♊ मिथुन राशि (Gemini)
परिवार से जुड़ी चिंताओं का समाधान मिलेगा। साझेदारी में किए गए प्रयासों का लाभ मिलेगा। जीवनसाथी से उपहार या स्नेह मिलेगा। विद्यार्थी करियर को लेकर गंभीर रहेंगे। ध्यान रखें, भावनाओं में बहकर कोई बड़ा व्यावसायिक फैसला न लें।
♋ कर्क राशि (Cancer)
सुबह तनाव की स्थिति रह सकती है। प्रॉपर्टी विवाद या कानूनी मामलों में उलझन संभव है। डायबिटीज़ रोगियों को विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। अत्यधिक गुस्से और धूप से दूरी बनाकर रखें, नहीं तो स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
♌ सिंह राशि (Leo)
दिन बेहद शुभ रहेगा। मार्केटिंग या बिक्री से जुड़े कार्यों में लाभ होगा। आपकी प्रतिभा की सराहना होगी। संतान से जुड़ी चिंताएं समाप्त होंगी। भाई-बहनों से संबंध मजबूत होंगे। जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद साबित होगी।
♍ कन्या राशि (Virgo)
अपनी बात दूसरों पर न थोपें। घर का वातावरण सुखद रहेगा। लेखन, मीडिया या रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई प्रेरणा मिलेगी। परिवार संग यात्रा की योजना बन सकती है। पैरों में खिंचाव की समस्या हो सकती है।
♎ तुला राशि (Libra)
कारोबारी अनुबंधों से लाभ होगा। वरिष्ठ अधिकारियों से सराहना मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में रोमांस बना रहेगा। कार्य व्यवहार में कुशलता के कारण आय के नए स्रोत बन सकते हैं।
♏ वृश्चिक राशि (Scorpio)
कुछ कार्यों में अड़चन आ सकती है। जीवनसाथी के साथ संवाद में विनम्रता रखें। व्यापारिक क्षेत्र में अस्थिरता संभव है। ऑनलाइन खरीदारी में अधिक खर्च हो सकता है। छिपे हुए विरोधियों से सावधान रहें।
♐ धनु राशि (Sagittarius)
मित्रों से रिश्ते मजबूत होंगे। प्रेम संबंधों में उत्पन्न तनाव समाप्त होगा। प्रतिस्पर्धा में जीत मिलेगी। ऑफिस में प्रशंसा मिलेगी और परिवार में शुभ कार्य की योजना बन सकती है।
♑ मकर राशि (Capricorn)
नौकरीपेशा लोगों को विदेश से नौकरी का ऑफर मिल सकता है। अधूरे कामों को पूरा करने में धन खर्च होगा। भोग-विलास में रुचि बढ़ेगी और समाजसेवा में भी सक्रियता रहेगी। यदि किसी से कर्ज लिया है, तो उसे लौटाने का समय आ गया है।
♒ कुंभ राशि (Aquarius)
आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कमीशन या नेटवर्किंग से जुड़े कामों में मुनाफा होगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भागीदारी रहेगी। आय में वृद्धि संभव है और आत्मविश्वास भी बना रहेगा।
♓ मीन राशि (Pisces)
नई शुरुआत में जल्दबाज़ी न करें। स्वास्थ्य पर धन खर्च संभव है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से विवाद की संभावना है। व्यापार में मेहनत के बावजूद अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी। दिखावे से बचें और पर्याप्त आराम लें।