♈ मेष (Aries Horoscope Today)
आज आपके कार्यों की गति कुछ धीमी रह सकती है। परिवार के सदस्यों से तालमेल में दिक़्क़त आ सकती है। झूठी प्रशंसा से बचें। सेहत में कफ़ या सूखी खाँसी परेशान कर सकती है। अपनी योजनाओं को गुप्त रखना बेहतर होगा।
♉ वृषभ (Taurus Horoscope Today)
नई तकनीक अपनाने की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। व्यापार में नए अवसर और सौदे मिलेंगे। दूसरों की बातों से प्रभावित न हों। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति के योग हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
♊ मिथुन (Gemini Horoscope Today)
दिनचर्या को संतुलित रखना आपके लिए ज़रूरी है। मन में ग़ुस्सा और असंतोष आ सकता है। परोपकार की भावना से काम करेंगे। परिजन आपकी आदतों से खिन्न हो सकते हैं। स्वास्थ्य के लिए व्यायाम को आज प्राथमिकता दें।
♋ कर्क (Cancer Horoscope Today)
पेट संबंधी समस्या, विशेषकर एसीडिटी परेशान कर सकती है। संवाद से विवाद सुलझाने में सफलता मिलेगी। दूसरों की सलाह पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। काम की गुणवत्ता बनाए रखें। लक्ष्यों को लेकर थोड़ी उदासी महसूस हो सकती है।
♌ सिंह (Leo Horoscope Today)
काम और परिवार के बीच संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। मनोरंजन पर ख़र्च होगा। पुरानी समस्या का हल मिलेगा। अधीनस्थ कर्मचारियों से लाभ होगा। दांपत्य जीवन में चल रही कड़वाहट कम होगी।
♍ कन्या (Virgo Horoscope Today)
आज मानसिक स्थिति बेहद अच्छी रहेगी। संपत्ति बेचने की योजना सफल हो सकती है। परोपकार की भावना मजबूत होगी। लक्ष्यों पर फोकस बनाए रखेंगे। भविष्य से जुड़े बड़े निर्णय लेंगे। समय पर सभी कार्य पूरे कर पाएंगे।
♎ तुला (Libra Horoscope Today)
नए व्यवसाय को लेकर उत्साह रहेगा। छात्रों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नज़दीकी लोगों की मदद करनी पड़ सकती है। सामाजिक आयोजनों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
♏ वृश्चिक (Scorpio Horoscope Today)
रुका हुआ धन कठिनाई से हाथ आएगा। लंबे समय के लिए निवेश टालें। शत्रुओं को परास्त कर पाएंगे। धार्मिक विचारों का प्रभाव रहेगा। बुद्धि और तार्किक क्षमता बढ़ेगी।
♐ धनु (Sagittarius Horoscope Today)
दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। विदेश में नौकरी कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है। परिवार की सेहत अच्छी रहेगी। आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा।
♑ मकर (Capricorn Horoscope Today)
दूसरों पर दबाव डालने से बचें। स्वास्थ्य की उपेक्षा न करें। पुराने विवाद परेशानी बढ़ा सकते हैं। माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे। घमंडी व्यक्तियों से दूरी बनाए रखें।
♒ कुंभ (Aquarius Horoscope Today)
उच्च शिक्षा में बाधाएं दूर होंगी। लेखन और चिंतन में समय बितेगा। भाई-बहनों से प्रेमपूर्ण संबंध बनेंगे। सहकर्मियों से सहयोग बनाए रखें। मन को शांत रखें। योग्य व्यक्तियों से मार्गदर्शन मिलेगा।
♓ मीन (Pisces Horoscope Today)
जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी। बच्चों के साथ अच्छा समय बितेगा। व्यापार में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शेयर बाज़ार से लाभ संभव है। रचनात्मकता बढ़ेगी। परिवारजन आपकी आदतों से प्रसन्न रहेंगे।