Tuesday, September 16, 2025
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

दैनिक राशिफल

Horoscope Today: दैनिक राशिफल 16 सितंबर, 2025

September 15, 2025 12:19 AM

♈ मेष (Aries Horoscope Today)

आज आप लोगों को अपने पक्ष में करने में सफल रहेंगे। प्रेम जीवन में खुशियाँ बढ़ेंगी और रिश्तों में नई ऊर्जा आएगी। व्यापार में नए अनुबंध होने की संभावना है। अपने काम की गुणवत्ता पर ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ किसी नए व्यवसाय की योजना बना सकते हैं।

♉ वृषभ (Taurus Horoscope Today)

नौकरीपेशा लोगों के मन में असुरक्षा की भावना रह सकती है। कारोबार में पूंजी की कमी खल सकती है। परिवार में समय अच्छा बीतेगा, लेकिन लोग आपकी सरलता का फायदा उठा सकते हैं। घर के बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद आपको मजबूती देगा।

♊ मिथुन (Gemini Horoscope Today)

व्यापार में आपके विचारों को लोग सराहेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। किसी बड़े प्रोजेक्ट में निवेश संभव है। मानसिक शांति का अनुभव करेंगे।

♋ कर्क (Cancer Horoscope Today)

धन कमाने के अवसर हाथ से निकल सकते हैं। अपने निर्णयों पर विश्वास रखें। दिखावा करने से बचें। दांपत्य संबंधों में थोड़ी दूरी आ सकती है। कामकाज में मन भटक सकता है। दिन सामान्य रहेगा।

♌ सिंह (Leo Horoscope Today)

नई तकनीक सीखने का अवसर मिलेगा। तकनीकी कार्यों में लाभ होगा। ससुराल पक्ष के साथ संबंध मधुर होंगे। सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। व्यापार में सहकर्मियों का सहयोग लाभकारी साबित होगा। अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

♍ कन्या (Virgo Horoscope Today)

सरकारी नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिल सकती है। नई नौकरी की तलाश में सफलता मिलेगी। जिम्मेदारियों को सही ढंग से निभाएंगे। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। निकट संबंधियों से मुलाकात होगी। दूसरों की सलाह पर ज्यादा निर्भर न रहें।

♎ तुला (Libra Horoscope Today)

गृहस्थ जीवन में शांति बनी रहेगी। संपत्ति से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देंगे। कानूनी मामलों में विजय की संभावना है। कार्यक्षमता बढ़ेगी।

♏ वृश्चिक (Scorpio Horoscope Today)

प्रभावशाली लोगों से टकराव की स्थिति बन सकती है। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। जीवनसाथी के प्रति वफादारी दिखाना जरूरी है। नौकरी में प्रदर्शन उम्मीद से कमजोर रह सकता है। कुछ लोग आपकी भावनाओं को हल्के में ले सकते हैं।

♐ धनु (Sagittarius Horoscope Today)

प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के अच्छे योग हैं। धन संबंधी समस्या दूर होगी। सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखें। वरिष्ठ अधिकारियों से विवाद की संभावना है। सिद्धांतों से समझौता न करें। नया व्यवसाय शुरू करने से पहले अनुभवी लोगों की राय लें।

♑ मकर (Capricorn Horoscope Today)

लोन लेने की सोच रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। सहयोगियों से अच्छा साथ मिलेगा। आपकी गिनती प्रतिभाशाली लोगों में होगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

♒ कुंभ (Aquarius Horoscope Today)

अनजान लोगों के सामने भावनाओं पर नियंत्रण रखें। असंतुलित खानपान से पेट की समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। कार्यों में देरी संभव है। पिता-पुत्र संबंधों में कुछ मतभेद हो सकते हैं।

♓ मीन (Pisces Horoscope Today)

नई जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करेंगे। विपरीत लिंग के लोग आकर्षित हो सकते हैं। व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें। मन तरोताजा रहेगा। चतुराई से काम निकालने की क्षमता काम आएगी। अपने कर्मों पर भरोसा रखें।

Have something to say? Post your comment

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss