Thursday, February 05, 2026
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

चंडीगढ़

दलहन क्षेत्र को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 7 फरवरी, 2026 को मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में दलहन कॉन्फ्रेंस का आयोजन

February 05, 2026 09:23 AM

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित देश के सभी राज्यों के कृषि मंत्री आमंत्रित

दलहन उत्पादन बढ़ाने तथा किसानों की दलहन की खेती से आय में वृद्धि के उपायों पर चर्चा की जाएगी 
 
केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) तथा आईकार्डा (ICARDA) के सहयोग से देश में दलहन क्षेत्र को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 7 फरवरी, 2026 को मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में दलहन कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे।

इस महत्वपूर्ण आयोजन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित देश के सभी राज्यों के कृषि मंत्रियों को आमंत्रित किया गया है। दलहन कॉन्फ्रेंस के सफल आयोजन की तैयारियों के क्रम में आज केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 

इस अवसर पर उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कॉन्फ्रेंस में देश के सभी राज्यों के कृषि मंत्रियों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श के माध्यम से दलहन उत्पादन बढ़ाने तथा किसानों की दलहन की खेती से आय में वृद्धि के उपायों पर चर्चा की जाएगी। इस विचार-विमर्श के आधार पर पूरे देश के लिए एक समग्र दलहन रोडमैप जारी किया जाएगा।

कॉन्फ्रेंस के दौरान केन्द्रीय कृषि मंत्री किसानों से प्रत्यक्ष संवाद भी करेंगे। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों के साथ-साथ केन्द्रीय कृषि मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। 

इसके अतिरिक्त, केन्द्रीय कृषि मंत्री द्वारा फूड लेग्यूम्स रिसर्च सेंटर (FLRP), सीहोर में प्रशासनिक भवन, किसान प्रशिक्षण केंद्र तथा उन्नत प्रयोगशालाओं का उद्घाटन भी उसन दिन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत दलहन विषयक प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा जिससे किसानों को नवीन तकनीकों एवं अनुसंधान उपलब्धियों की जानकारी मिल सकेगी।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

 एनटीएच ने एसटीक्यूसी-ईआरटीएल (नॉर्थ) के साथ साझेदारी की

एनटीएच ने एसटीक्यूसी-ईआरटीएल (नॉर्थ) के साथ साझेदारी की

50 साल पुरानी परमाणु संतुलन व्यवस्था खतरे में, महाशक्तियों में बढ़ी दूरी

50 साल पुरानी परमाणु संतुलन व्यवस्था खतरे में, महाशक्तियों में बढ़ी दूरी

रूसी दूत का बड़ा बयान: भारत जहां चाहे वहां से खरीदे तेल

रूसी दूत का बड़ा बयान: भारत जहां चाहे वहां से खरीदे तेल

UPSC CSE 2026 नोटिफिकेशन जारी: 900+ पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की आखिरी तारीख

UPSC CSE 2026 नोटिफिकेशन जारी: 900+ पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की आखिरी तारीख

मौसम का डबल अटैक: 8 राज्यों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, हरियाणा से बिहार तक ठंड की मार

मौसम का डबल अटैक: 8 राज्यों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, हरियाणा से बिहार तक ठंड की मार

केंद्रीय बजट 2026-27 में यात्री-केंद्रित रेलवे के आधुनिकीकरण, बढ़ी हुई सुरक्षा और सर्वांगीण क्षेत्रीय विकास को प्रोत्साहन दिया गया है

केंद्रीय बजट 2026-27 में यात्री-केंद्रित रेलवे के आधुनिकीकरण, बढ़ी हुई सुरक्षा और सर्वांगीण क्षेत्रीय विकास को प्रोत्साहन दिया गया है

महाराष्ट्र के पालघर में मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए दूसरी पर्वतीय सुरंग का निर्माण कार्य पूरा किया गया

महाराष्ट्र के पालघर में मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए दूसरी पर्वतीय सुरंग का निर्माण कार्य पूरा किया गया

अरब सागर में टकराव! अमेरिकी नेवी ने गिराया ईरानी ड्रोन, बढ़ा सैन्य तनाव

अरब सागर में टकराव! अमेरिकी नेवी ने गिराया ईरानी ड्रोन, बढ़ा सैन्य तनाव

व्हाट्सऐप को सुप्रीम कोर्ट की सख्त चेतावनी: पॉलिसी नहीं बदली तो भारत छोड़ें

व्हाट्सऐप को सुप्रीम कोर्ट की सख्त चेतावनी: पॉलिसी नहीं बदली तो भारत छोड़ें

लोकसभा में बवाल: चेयर की ओर कागज़ फेंकने पर 8 विपक्षी सांसद पूरे सत्र से सस्पेंड

लोकसभा में बवाल: चेयर की ओर कागज़ फेंकने पर 8 विपक्षी सांसद पूरे सत्र से सस्पेंड

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss