Saturday, February 07, 2026
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

चंडीगढ़

रेल मंत्रालय अंगमाली-सबरीमाला नई रेल लाइन परियोजना के लिए केरल सरकार के साथ भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहा है

February 07, 2026 10:08 AM

केरल के तिरूर में वर्तमान में 90 ट्रेन सेवाओं का संचालन

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 172 स्टेशनों का निर्माण कार्य संपन्न

तिरूर के लिए रेल संपर्क

तिरुर रेलवे स्टेशन पर वर्तमान में 90 ट्रेन सेवाओं का संचालन हो रहा है, जिसमें 20631/20632 मंगलुरु सेंट्रल-तिरुवनंतपुरम सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल है। यह स्टेशन दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई जैसे शहरों के लिए कनेक्टिविटी प्रदान करता है। यात्रियों की सुविधा के लिए 28 जनवरी, 2026 से ट्रेन संख्या 22475/22476 हिसार-कोयंबटूर एक्सप्रेस का स्टॉपेज तिरुर में शुरू किया गया है। इसके अलावा, 27 जनवरी, 2026 से 16329/16330 नागरकोइल-मंगलुरु जंक्शन अमृत भारत एक्सप्रेस भी शुरू की गई है, जिसका तिरुर में निर्धारित स्टॉपेज है।

इसके अलावा, ट्रेन सेवाओं के लिए स्टॉपेज का प्रावधान यातायात की आवश्यकता, परिचालन व्यवहार्यता (जिसमें उस खंड पर अतिरिक्त समय की उपलब्धता और प्लेटफार्म की लंबाई आदि जैसी उपयुक्त बुनियादी ढांचे की उपलब्धता शामिल है) पर निर्भर करता है।

अंगमाली-सबरीमाला नई लाइन परियोजना

एरुमेली होते हुए अंगमाली-सबरीमाला नई रेल लाइन परियोजना को 1997-98 में 50:50 लागत साझाकरण के आधार पर मंजूरी दी गई थी। अंगमाली-कलाडी (7 किमी) और कलाडी-पेरुम्बावूर (10 किमी) के लिए प्रारंभिक कार्य शुरू किए गए थे। हालांकि, भूमि अधिग्रहण और लाइन के संरेखण निर्धारण के खिलाफ स्थानीय लोगों के विरोध, परियोजना के खिलाफ दायर अदालती मामलों और केरल सरकार से पर्याप्त सहयोग न मिलने के कारण इस परियोजना को आगे नहीं बढ़ाया जा सका। तदनुसार, सितंबर 2019 में इस परियोजना को रोक दिया गया।

इसके बाद, सबरीमाला तीर्थस्थल को कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए एक वैकल्पिक मार्ग यानी चेंगन्नूर-पंबा (75 किमी) की नई रेल लाइन का सर्वेक्षण भी किया गया, लेकिन वह व्यवहार्य नहीं पाया गया।

इसी बीच, एरुमेली होते हुए अंगमाली-सबरीमाला नई रेल लाइन परियोजना की अनुमानित लागत को 3,801 करोड़ रुपये तक अद्यतन किया गया और जिसे लागत साझा करने और सहमति के लिए केरल सरकार को भेजा गया था।

अगस्त 2024 में केरल सरकार ने अपनी सशर्त सहमति दी थी, जिसके बाद रेलवे ने उनसे बिना शर्त लागत साझा करने का आग्रह किया।

इसके बाद, रेल मंत्री ने केरल के मुख्यमंत्री से परियोजना की लागत के 50 प्रतिशत हिस्से का उपयोग करके भूमि अधिग्रहण करने का अनुरोध किया। राज्य द्वारा भूमि अधिग्रहण शुरू होने के बाद ही काम आगे बढ़ सकता है।

अब, रेल मंत्रालय के अनुरोध पर, केरल सरकार ने भूमि अधिग्रहण का काम शुरू कर दिया है, जिससे अंगमाली-सबरीमाला नई रेल लाइन परियोजना आगे बढ़ी है। रेल मंत्रालय केरल सरकार के साथ भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पर नजर रख रहा है।

हाल के वर्षों में बजट आवंटन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। अंगमाली-सबरीमाला परियोजना सहित केरल राज्य में पूर्णतः/आंशिक रूप से आने वाली बुनियादी ढांचागत परियोजनाओं और सुरक्षा कार्यों के लिए बजट आवंटन निम्नानुसार है:-

अवधि

परिव्यय

2009-14

372 करोड़ रुपये प्रति वर्ष

2025-26

3,042 करोड़ रुपये (8 गुना से अधिक की वृद्धि)

https://x.com/i/status/2019702172381073892

अमृत भारत स्टेशन योजना

अब तक अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत अब तक 1,337 स्टेशनों को विकास के लिए चिन्हित किया गया है। यह कार्य अत्यंत तीव्र गति से चल रहा है और अब तक 172 स्टेशनों पर काम पूरा हो चुका है। इन पूर्ण हो चुके स्टेशनों के नाम निम्नलिखित हैं:

अलनावर, अंब अंदौरा, अंबिकापुर, आमगांव, आनंदपुर साहिब, अनारा, अयोध्या धाम, बादामी, बागलकोट, बैजनाथ पपरोला, बलरामपुर, बंटावाला, बाराभूम, बारामती, बरेली सिटी, बारीपदा, बाड़मेर, बारपाली, बेगमपेट, ब्योहारी, भानुप्रतापपुर, भिलाई, भिंड, बिजनौर, बिमलगढ़, बोम्मिड़ी, बूंदी, चंदा किला, चलाकुडी, चंगनास्सेरी, चेन्नई पार्क, चिदम्बरम, चिंचपोकली, चिन्ना सेलम, चिरयिन्कीज़, कटक, डाकोर, डेरोल, देशनोक, देवलाली, धारवाड़, धुले, डोंगरगढ़, फतेहाबाद, फतेहपुर, फतेहपुर शेखावाटी, गडग, गंगापुर सिटी, गोड्डा, गोधरा जंक्शन, गोगामेरी, गोकक रोड, गोला गोकर्णनाथ, गोमती नगर, गोवर्धन, गोविंद गढ़, गोविंदपुरी, गोविंदपुर रोड, हाफिजपेटा, हैबरगांव, हल्दिया, हापा, हरपालपुर, हाथरस सिटी, होडल, ईदगाह आगरा जंक्शन, इज्जतनगर, जैसलमेर, जाम जोधपुर, जाम वनथली, जोयचंदी पहाड़, जुन्नोर देव, काकीनाडा टाउन, कल्याणी घोषपारा, कामाख्यागुड़ी, कनालस जंक्शन, कराईकुडी जंक्शन, करमसद, करीमनगर, कटनी साउथ, केडगांव, खैरथल, खंभालिया, खलीलाबाद, कोप्पल, कोसांबा जं., कुलीत्तुरई, कुट्टीपुरम, लासलगांव, लिंबडी, लोहरदगा, लोनंद जं., माहे, महुवा, मैलानी, मंडल गढ़, मंडावर महवा रोड, मधुपुर, मानापराई, मंडी डबवाली, मंगलगिरी, मन्नारगुडी, माटुंगा, एमसीएस छतरपुर, मीठापुर, मोरप्पुर, मोरबी, मुक्तसर, मुनिराबाद, मुरी जं., मुर्तिजापुर जं., नैनपुर जं., नांदुरा, नर्मदापुरम, नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी जंक्शन, ओखा, ओरछा, पालिताना, पानागढ़, पनकी धाम, परेल, परलाखेमुंडी, पीरपैंती, पिस्का, पोखरायण, पोलाची जंक्शन, पोलूर, पोरबंदर, राजगढ़, राजमहल, राजुला जंक्शन, रामघाट हॉल्ट, रायनपाडु, सहारनपुर जंक्शन, साहिबजादा अजीत सिंह मोहाली, साहेबगंज, समाखियाली, सामलपट्टी, सांची, संकरपुर, सावदा, सिवनी, शहाड, शाजापुर, शोलावंदन, शोरनूर जं., श्रीधाम, सिद्धार्थ नगर, सीहोर जं., सिउरी, श्री बाला ब्रह्मेश्वर जोगुलाम्बा, श्रीरंगम, श्रीविल्लीपुत्तूर, सेंट थॉमस माउंट, सुल्लुरपेटा, सुरैमनपुर, स्वामीनारायण छपिया, तालचेर, तामलुक, थावे, तिरुवरूर जं., तिरुवन्नामलाई, तुनी, उझानी, उरकुरा, उतरन, वडकारा, वडाला रोड, विदिशा, वृद्धाचलम जंक्शन, वडकनचेरी, वारंगल।

https://x.com/i/status/2019702446755557421

केंद्रीय रेल मंत्री, सूचना एवं प्रसारण मंत्री और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी आज राज्यसभा में पूछे गये प्रश्नों के लिखित उत्तर में दी।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

भारतीय रेल के सुरक्षा उपायों के परिणाम मिले: सिग्नल फेल होने में 58% की कमी से दुर्घटनाओं में तेज़ी से गिरावट आई

भारतीय रेल के सुरक्षा उपायों के परिणाम मिले: सिग्नल फेल होने में 58% की कमी से दुर्घटनाओं में तेज़ी से गिरावट आई

ऊर्जा की कम लागत, बेहतर रख-रखाव की पद्धतियों एवं माल ढुलाई में वृद्धि से रेलवे में सरप्लस बढ़ा: अश्विनी वैष्णव

ऊर्जा की कम लागत, बेहतर रख-रखाव की पद्धतियों एवं माल ढुलाई में वृद्धि से रेलवे में सरप्लस बढ़ा: अश्विनी वैष्णव

भारतीय रेलवे में 2014-15 और 2024-25 के बीच 5.08 लाख भर्तियाः अश्विनी वैष्णव

भारतीय रेलवे में 2014-15 और 2024-25 के बीच 5.08 लाख भर्तियाः अश्विनी वैष्णव

प्रसार भारती ने डिजिटल-फर्स्ट कंटेंट रणनीति अपनाई; वेव्स ओटीटी और पे-पर-व्यू फ्रेमवर्क ने विशेष रूप से युवाओं के बीच इस बदलाव का नेतृत्व किया

प्रसार भारती ने डिजिटल-फर्स्ट कंटेंट रणनीति अपनाई; वेव्स ओटीटी और पे-पर-व्यू फ्रेमवर्क ने विशेष रूप से युवाओं के बीच इस बदलाव का नेतृत्व किया

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने नकली बीज, उर्वरक और कीटनाशकों के खिलाफ डाक विभाग के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने नकली बीज, उर्वरक और कीटनाशकों के खिलाफ डाक विभाग के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

केंद्रीय क्षेत्र किसान उत्पादक संगठन योजना के तहत 10,000 किसान उत्पादक संगठनों का गठन

केंद्रीय क्षेत्र किसान उत्पादक संगठन योजना के तहत 10,000 किसान उत्पादक संगठनों का गठन

इस्लामाबाद दहल उठा! आत्मघाती धमाके में 31 की मौत, 160 से ज्यादा घायल

इस्लामाबाद दहल उठा! आत्मघाती धमाके में 31 की मौत, 160 से ज्यादा घायल

परीक्षा का डर छोड़ो! ‘कामयाबी झक मारकर आएगी’ — पीएम मोदी ने छात्रों को दिया नया मंत्र

परीक्षा का डर छोड़ो! ‘कामयाबी झक मारकर आएगी’ — पीएम मोदी ने छात्रों को दिया नया मंत्र

सिगरेट स्टॉक्स में आग! एक दिन में Godfrey Phillips 13% उछला, ITC ने भी मारी छलांग

सिगरेट स्टॉक्स में आग! एक दिन में Godfrey Phillips 13% उछला, ITC ने भी मारी छलांग

मौसम का बड़ा अलर्ट: पहाड़ों पर बर्फीला तूफान, मैदानी इलाकों में बढ़ेगी ठंड

मौसम का बड़ा अलर्ट: पहाड़ों पर बर्फीला तूफान, मैदानी इलाकों में बढ़ेगी ठंड

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss