Friday, March 06, 2026
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

हेल्थ

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (एनआईए), जयपुर की स्वर्ण जयंती के अवसर पर आज जयपुर में प्रमुख अवसंरचना और प्रचार पहलों का शुभारम्भ, आयुर्वेद क्षेत्र में 50 वर्षों के संचालन को उजागर किया गया

February 10, 2026 11:24 AM

" राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान देश के प्राचीन चिकित्सा ज्ञान और आधुनिक विज्ञान के बीच जीवंत सेतु है": मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा

"मजबूत आयुष संस्थानों के जरिए भारत का लक्ष्य समग्र स्वास्थ्य के वैश्विक केंद्र के रूप में उभरना है": केंद्रीय आयुष मंत्री श्री प्रतापराव जाधव

"राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में राजस्थान के गौरवशाली नेतृत्व को दर्शाता है": उपमुख्यमंत्री श्री प्रेम चंद बैरवा

मुख्यमंत्री और आयुष राज्य मंत्री ने एनआईए, जयपुर में प्रमुख अवसंरचना का शुभारम्भ और उद्घाटन किया, राज्य मंत्री ने पहला पॉडकास्ट रिकॉर्ड किया

शिक्षा, अनुसंधान और रोगी देखभाल को बढ़ावा देने के लिए नए ओपीडी ब्लॉक, उन्नत ऑपरेशन थिएटर एवं सिमुलेशन लैब और धनवंतरी उपवन का उद्घाटन किया गया

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान शिक्षा, अनुसंधान और रोगी देखभाल के लिए वैश्विक केंद्र के रूप में अपनी भूमिका की पुष्टि करता है

आयुर्वेद शिक्षा, अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में देश के अग्रणी संस्थान जयपुर स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (एनआईए) ने आज अपनी स्वर्ण जयंती मनाई। यह संस्थान आयुर्वेद और जन स्वास्थ्य क्षेत्र में 50 वर्षों की विशिष्ट सेवा का प्रतीक है। इस समारोह में राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा, आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री प्रतापराव जाधव, राजस्थान के उपमुख्यमंत्री और आयुष मंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा सहित आयुष मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षाविद, शोधकर्ता, छात्र और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम में 1976 में आयुर्वेद महाविद्यालय के रूप में स्थापित होने से लेकर देश के पहले आयुर्वेद डीम्ड विश्वविद्यालय के रूप में वर्तमान स्थिति तक एनआईए की यात्रा को दर्शाया गया, जिसने शिक्षा, प्रशिक्षण, अनुसंधान, पांडुलिपि विज्ञान और रोगी देखभाल के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (एनआईए) के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह संस्थान देश के प्राचीन चिकित्सा ज्ञान और आधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधान के बीच एक जीवंत सेतु का काम करता है। उन्होंने कहा कि संस्थान का 50 वर्ष पूरे होना एक बड़ी उपलब्धि भर नहीं है, बल्कि आयुर्वेद के माध्यम से जन स्वास्थ्य के प्रति समर्पित सेवा, अनुसंधान और प्रतिबद्धता की यात्रा का प्रतीक भी है।

मुख्यमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि राजस्थान ऐतिहासिक रूप से आयुर्वेद की जननी रही है, जो औषधीय जैव विविधता और पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों से समृद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आयुष प्रणालियों को मजबूत करने और आयुर्वेद, योग तथा पारंपरिक चिकित्सा को मुख्यधारा की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि आम जनता को लाभ मिल सके।

शिक्षा, अनुसंधान और रोगी देखभाल में राष्ट्रीय संचालन के लिए राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान की सराहना करते हुए मुख्यमिंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि एनआईए देश के प्रमुख आयुर्वेद संस्थानों में से एक बनकर उभरा है। उन्होंने आयुर्वेद संस्थान को इसके बुनियादी ढांचे के विस्तार, शैक्षणिक उत्कृष्टता और भविष्योन्मुखी विकास के लिए राज्य सरकार के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।

स्वर्ण जयंती को नए संकल्प का अवसर बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दशकों में एनआईए को आयुर्वेद शिक्षा और अनुसंधान का वैश्विक केंद्र बनाने में सामूहिक प्रयासों की जरूरत है। उन्होंने संस्थान की विरासत में अमूल्य योगदान के लिए संकाय सदस्यों, छात्रों, शोधकर्ताओं और पूर्व छात्रों को बधाई दी।

आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रतापराव जाधव ने कहा कि राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान की 50 वर्षों की यात्रा आयुर्वेद के विद्वानों, चिकित्सकों और शोधकर्ताओं की पीढ़ियों के अटूट समर्पण को दर्शाती है, जिन्होंने इस प्राचीन विज्ञान को संरक्षित और उन्नत किया है। उन्होंने एनआईए को भारत के समग्र स्वास्थ्य सेवा तंत्र में एक आधारशिला संस्थान बताया।

श्री जाधव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में आयुष प्रणालियों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा ढांचे में सुदृढ़ रूप से एकीकृत किया गया है। उन्होंने तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थानों की स्थापना और जामनगर स्थित विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के वैश्विक पारंपरिक चिकित्सा केंद्र के उन्नयन सहित प्रमुख बजटीय घोषणाओं का उल्लेख करते हुए इन्हें इस क्षेत्र के लिए परिवर्तनकारी कदम बताया।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सरकार का उद्देश्य आयुष को साक्ष्य-आधारित, वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित और विश्व स्तर पर स्वीकृत स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के रूप में स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि एनआईए जैसे संस्थान उन्नत अनुसंधान, डिजिटल स्वास्थ्य पहलों, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और रोगी-केंद्रित देखभाल मॉडल के माध्यम से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

राजस्थान सरकार के निरंतर सहयोग की सराहना करते हुए श्री जाधव ने संस्थान के लिए भूमि और बुनियादी ढांचे के विस्तार हेतु निरंतर सहयोग का अनुरोध किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एनआईए समग्र स्वास्थ्य के लिए एक वैश्विक केंद्र के रूप में उभरेगा और "भारत में उपचार" की परिकल्पना के साकार होने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

राजस्थान के उपमुख्यमंत्री और आयुष मंत्री श्री प्रेम चंद बैरवा ने कहा कि राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान की स्वर्ण जयंती राजस्थान और राष्ट्र दोनों के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि 1976 में एक आयुर्वेद महाविद्यालय से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त संस्थान के रूप में संस्थान की पहचान इसकी शैक्षणिक उत्कृष्टता और सेवा भावना को दर्शाती है।

श्री बैरवा ने जन स्वास्थ्य संवर्धन के लिए आयुर्वेद, योग और पारंपरिक चिकित्सा को मजबूत करने के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने आश्वासन दिया कि राजस्थान सरकार आयुर्वेद शिक्षा, अनुसंधान और रोगी देखभाल के विश्व स्तरीय केंद्र के रूप में एनआईए के विकास के लिए पूर्ण सहयोग देना जारी रखेगी।

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने स्वर्ण जयंती समारोह के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों और सुविधाओं का शुभारम्भ और उद्घाटन किया। इनमें संरक्षण, शिक्षा और अनुसंधान के उद्देश्य से औषधीय पौधों के उद्यान धनवंतरी उपवन का उद्घाटन भी शामिल है। इसके बाद केंद्रीय राज्य मंत्री ने चर्चा, मार्गदर्शन और निर्देश दिए। केंद्रीय मंत्री ने उन्नत सिमुलेशन प्रयोगशाला और नए ऑपरेशन थिएटर ब्लॉक का भी उद्घाटन किया, जिससे संस्थान में नैदानिक प्रशिक्षण, अनुसंधान क्षमता और रोगी सुरक्षा में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

बाह्य रोगी सेवाओं का विस्तार करने और मरीजों की पहुंच में सुधार लाने के लिए नए ओपीडी ब्लॉक, "सुश्रुत भवन" का उद्घाटन किया गया। इसके अलावा, एनआईए पॉडकास्ट स्टूडियो से पहला आधिकारिक पॉडकास्ट लॉन्च किया गया, शुरूआती एपिसोड केंद्रीय मंत्री ने रिकॉर्ड किया। इसका उद्देश्य डिजिटल पहुंच, शैक्षणिक संचार और जन सहभागिता को मजबूत करना था।

स्वर्ण जयंती समारोह ने शिक्षा, अनुसंधान और करुणापूर्ण रोगी देखभाल के माध्यम से आयुर्वेद के संरक्षण और संवर्धन के लिए समर्पित एक अग्रणी संस्थान के रूप में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान की भूमिका को पुनः स्थापित किया। कार्यक्रम का समापन एनआईए को आयुर्वेदिक ज्ञान, डिजिटल स्वास्थ्य नवाचार और साक्ष्य-आधारित पारंपरिक चिकित्सा के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Have something to say? Post your comment

और हेल्थ समाचार

आरएवी ने नई दिल्ली में ‘अग्निकर्म’ और ‘रक्त-मोक्षण’ पर राष्ट्रीय स्तर का व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित किया

आरएवी ने नई दिल्ली में ‘अग्निकर्म’ और ‘रक्त-मोक्षण’ पर राष्ट्रीय स्तर का व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित किया

भारतीय फार्माकोपिया आयोग (आईपीसी) और आंध्र प्रदेश मेडटेक जोन (एएमटीजेड) ने विशाखापत्तनम में भारत में फार्माकोविजिलेंस और मैटेरियोविजिलेंस को मजबूत करने पर राष्ट्रीय बैठक का आयोजन किया

भारतीय फार्माकोपिया आयोग (आईपीसी) और आंध्र प्रदेश मेडटेक जोन (एएमटीजेड) ने विशाखापत्तनम में भारत में फार्माकोविजिलेंस और मैटेरियोविजिलेंस को मजबूत करने पर राष्ट्रीय बैठक का आयोजन किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर से 14 वर्षीय लड़कियों के लिए राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर से 14 वर्षीय लड़कियों के लिए राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया

केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने डीएचआर ने मेडिकल कॉलेज रिसर्च कनेक्ट 2026 का शुभारंभ किया; डीएचआर को 4,800 करोड़ रुपये का आवंटन जैव चिकित्सा अनुसंधान के प्रति प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करता है।

केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने डीएचआर ने मेडिकल कॉलेज रिसर्च कनेक्ट 2026 का शुभारंभ किया; डीएचआर को 4,800 करोड़ रुपये का आवंटन जैव चिकित्सा अनुसंधान के प्रति प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करता है।

कर्नाटक के राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ में कायाचिकित्सा पर दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

कर्नाटक के राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ में कायाचिकित्सा पर दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड(एनबीईएमएस) ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की - “स्वास्थ्य देखभाल में कृत्रिम बुद्धिमत्ता(एआई) अध्याय को यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीम करने वाले सबसे ज़्यादा दर्शक” पाने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से आधिकारिक मान्यता

आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड(एनबीईएमएस) ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की - “स्वास्थ्य देखभाल में कृत्रिम बुद्धिमत्ता(एआई) अध्याय को यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीम करने वाले सबसे ज़्यादा दर्शक” पाने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से आधिकारिक मान्यता

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने महाराष्ट्र के बुलढाणा स्थित शेगांव में ‘राष्ट्रीय आरोग्य मेला 2026’ का उद्घाटन किया

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने महाराष्ट्र के बुलढाणा स्थित शेगांव में ‘राष्ट्रीय आरोग्य मेला 2026’ का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री योग पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन शुरू

प्रधानमंत्री योग पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन शुरू

राष्ट्रीय आरोग्य मेला 2026 महाराष्ट्र के शेगांव, बुलढाणा में 25 से 28 फरवरी 2026 तक चलेगा

राष्ट्रीय आरोग्य मेला 2026 महाराष्ट्र के शेगांव, बुलढाणा में 25 से 28 फरवरी 2026 तक चलेगा

सीएक्यूएम के प्रवर्तन कार्य बल ने एनसीआर में निरीक्षण परिणामों, प्रवर्तन कार्रवाइयों और अनुपालन स्थिति की समीक्षा की

सीएक्यूएम के प्रवर्तन कार्य बल ने एनसीआर में निरीक्षण परिणामों, प्रवर्तन कार्रवाइयों और अनुपालन स्थिति की समीक्षा की

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss