Thursday, February 19, 2026
BREAKING
Weather: गुजरात में बाढ़ से हाहाकार, अब तक 30 लोगों की मौत; दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी दैनिक राशिफल 13 अगस्त, 2024 Hindenburg Research Report: विनोद अदाणी की तरह सेबी चीफ माधबी और उनके पति धवल बुच ने विदेशी फंड में पैसा लगाया Hindus in Bangladesh: मर जाएंगे, बांग्लादेश नहीं छोड़ेंगे... ढाका में हजारों हिंदुओं ने किया प्रदर्शन, हमलों के खिलाफ उठाई आवाज, रखी चार मांग Russia v/s Ukraine: पहली बार रूसी क्षेत्र में घुसी यूक्रेनी सेना!, क्रेमलिन में हाहाकार; दोनों पक्षों में हो रहा भीषण युद्ध Bangladesh Government Crisis:बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट, सेना की कार्रवाई में 56 की मौत; पूरे देश में अराजकता का माहौल, शेख हसीना के लिए NSA डोभाल ने बनाया एग्जिट प्लान, बौखलाया पाकिस्तान! तीज त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत, इन्हें रखें सहेज कर- मुख्यमंत्री Himachal Weather: श्रीखंड में फटा बादल, यात्रा पर गए 300 लोग फंसे, प्रदेश में 114 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी बारिश का जारी किया अलर्ट Shimla Flood: एक ही परिवार के 16 सदस्य लापता,Kedarnath Dham: दो शव मिले, 700 से अधिक यात्री केदारनाथ में फंसे Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने एससी एसटी की सब-कैटेगरी में आरक्षण को दी मंज़ूरी

चंडीगढ़

श्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में 'वेव्स क्रिएटर्स कॉर्नर' का उद्घाटन किया

February 19, 2026 07:08 AM

श्री वैष्‍णव ने वेव्‍स में 51 मीडिया टेक स्टार्टअप और चैलेंज विजेताओं के साथ बातचीत की

श्री वैष्णव ने रचनात्मक क्षमता निर्माण के लिए आईआईसीटी के एआई से जुड़े प्रयासों पर प्रकाश डाला

सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दूसरे दिन वेव्स क्रिएटर्स कॉर्नर का उद्घाटन किया। एक पूर्णतः क्रियाशील, व्यावहारिक नवाचार कार्यक्षेत्र के रूप में परिकल्पित, यह पवेलियन एवीजीसी-एक्सआर (एनिमेशन, वीएफएक्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रियलिटीइकोसिस्टम के भीतर कृत्रिम बुद्धिमत्ता के परिवर्तनकारी इस्‍तेमाल को प्रदर्शित करने के लिए डिजाइन किया गया।

उद्घाटन समारोह के दौरान, श्री वैष्‍णव ने इस बात पर जोर दिया कि वेव्स क्रिएटर्स कॉर्नर मंत्रालय की प्रमुख पहलों, जैसे कि वेवएक्स, वेव्स बाजार और क्रिएट इन इंडिया चैलेंज का एक रणनीतिक विस्तार है। श्री वैष्णव ने पवेलियन का विस्तृत दौरा किया और वेवएक्स स्टार्टअप समूह के उभरते उद्यमियों और एडोब, नेटफ्लिक्स, सोनी और अमेजन जैसी वैश्विक संस्थाओं के वरिष्ठ नेतृत्व से बातचीत की।

51 स्टार्टअप को एक्सपोजर

मीडिया और मनोरंजन जगत को एक महत्वपूर्ण बढ़ावा देते हुए, वेवएक्‍स द्वारा समर्थित 51 होनहार एवीजीसी-एक्सआर और मीडिया टेक स्टार्टअप पवेलियन में एआई-संचालित समाधान और इमर्सिव टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन कर रहे हैं। श्री अश्विनी वैष्णव ने भाषा सेतु और कला सेतु चैलेंज के विजेताओं सहित इन उद्यमियों से बातचीत की।

श्रद्धा शर्मा के साथ फायरसाइड चैट

श्री अश्‍वि‍नी वैष्णव वने मीडिया लाउंज में योरस्टोरी की श्रद्धा शर्मा के साथ एक उच्चस्तरीय अनौपचारिक वार्ता में भी भाग लिया। इस सत्र में उन्होंने समाज पर एआई के गहन प्रभाव पर अपना दृष्टिकोण साझा किया और इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे प्रौद्योगिकी ग्रामीण भारत की प्रतिभाओं को विश्व स्तरीय स्टार्टअप स्थापित करने में सक्षम बना रही है।

वेव्‍स क्रिएटर्स कॉर्नर में प्रमुख तकनीकी विशेषताएं

इस पैवेलियन में अत्याधुनिक एआई अनुभव प्रदर्शित किए गए, जिनमें रीयल-टाइम गेम डेवलपमेंट और प्रॉम्प्ट-टू-सिनेमा लाइव स्टूडियो से लेकर एडब्ल्यूएस और भारतजेन द्वारा विकसित एजेंटिक एआई-संचालित न्यूज़ रूम शामिल थे, जो स्वचालित संपादकीय कार्यप्रवाह को सक्षम बनाते हैं। नवाचारों में सर्वम की रीयल-टाइम वॉयस क्लोनिंग और बहुभाषी बातचीत के लिए इंडस चैट ऐप, एनएफडीसी द्वारा क्यूरेट की गई 270-डिग्री एआई फिल्म स्क्रीनिंग, सोनी रिसर्च इंडिया की चेहरे और आवाज को फिर से उम्र देने वाली तकनीक और व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल की डीएसएलआर या आईफोन का उपयोग करके मार्कर-लेस मोशन कैप्चर तकनीक शामिल थी।

क्षमता निर्माण और भविष्य की तैयारी:

श्री वैष्‍णव ने छात्रों को उद्योग की बदलती मांगों के लिए तैयार करने हेतु रचनात्मक शिक्षा में एआई को शामिल करने के लिए आईआईसीटी की प्रशंसा की।

वेव्स क्रिएटर्स कॉर्नर:

यह प्लेटफॉर्म शिखर सम्मेलन के दौरान वैश्विक हस्तियों द्वारा आयोजित विशेषज्ञ संवाद, फिल्म मेकर मास्टरक्लास और तकनीकी सत्रों की मेजबानी करना जारी रखेगा।

 

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ समाचार

प्रधानमंत्री ने वैज्ञानिक और समग्र ज्ञान के महत्व पर आधारित सुभाषित साझा किया

प्रधानमंत्री ने वैज्ञानिक और समग्र ज्ञान के महत्व पर आधारित सुभाषित साझा किया

प्रधानमंत्री ने एएनआई के साथ साक्षात्कार में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान वैश्विक एआई क्रांति में भारत की भूमिका को रेखांकित किया

प्रधानमंत्री ने एएनआई के साथ साक्षात्कार में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान वैश्विक एआई क्रांति में भारत की भूमिका को रेखांकित किया

मुंबई में भारत-फ्रांस नवाचार मंच के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री के भाषण का मूल पाठ

मुंबई में भारत-फ्रांस नवाचार मंच के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री के भाषण का मूल पाठ

गूगल के सीईओ ने प्रधानमंत्री से भेंट की

गूगल के सीईओ ने प्रधानमंत्री से भेंट की

प्रधानमंत्री 19 फरवरी को इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री 19 फरवरी को इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का उद्घाटन करेंगे

स्पेन के राष्ट्रपति महामहिम श्री पेड्रो सांचेज़ का भारत दौरा

स्पेन के राष्ट्रपति महामहिम श्री पेड्रो सांचेज़ का भारत दौरा

प्रधानमंत्री की एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन के अवसर पर फिनलैंड गणराज्य के प्रधानमंत्री महामहिम श्री पेटेरी ऑर्पो से मुलाक़ात

प्रधानमंत्री की एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन के अवसर पर फिनलैंड गणराज्य के प्रधानमंत्री महामहिम श्री पेटेरी ऑर्पो से मुलाक़ात

​​​​​​​प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कजाकिस्तान गणराज्य के प्रधानमंत्री से भेंट की

​​​​​​​प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कजाकिस्तान गणराज्य के प्रधानमंत्री से भेंट की

प्रधानमंत्री की सर्बिया गणराज्य के साथ के साथ बैठक

प्रधानमंत्री की सर्बिया गणराज्य के साथ के साथ बैठक

प्रधानमंत्री की भूटान के प्रधानमंत्री के साथ बैठक

प्रधानमंत्री की भूटान के प्रधानमंत्री के साथ बैठक

By using our site, you agree to our Terms & Conditions and Disclaimer     Dismiss